बुधवार, 12 मई 2010

‘बादशाहपुर माछरी-मामले’ को लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक कार्यकारिणी की ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ संपन्न





‘बादशाहपुर माछरी-मामले’ को लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक कार्यकारिणी की ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ संपन्न
९ मई, रोहतक। ‘बादशाहपुर माछरी-मामले’ को लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा स्थानीय चौधरी छोटूराम धर्मशाला में सभा कार्यकारिणी की ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ बुलाई गई। बैठक के अध्यक्ष कश्यप समाज के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया एवं संयोजक सभा के प्रधान राजेश कश्यप थे। इस आपातकालीन चिन्तन बैठक में कश्यप समाज ने सरकार से पुरजोर माँग की है कि वे दबंगों द्वारा बेघर व बर्बाद किए गए परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलवाए, दोषी दबंगों एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त सजा दी जाए, पीड़ित परिवार का मकान बनवाया जाए और उसकी आर्थिक तौरपर मदद की जाए। यदि सरकार उनकी मांगों को शीघ्र स्वीकार नहीं करती है तो न केवल समस्त कश्यप समाज सिर पर कफन बांधकर उतरेगा, बल्कि समाज दलित एवं पिछड़े वर्ग के अन्य संगठनों की मदद लेने से भी नहीं हिचकेगा। बैठक में बादशाहपुर माछरी के पीड़ित परिवार के चार सदस्यों ओमबीर, सुरेन्द्र, जयलाल, गंगा सिंह ने दबंगों एवं पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार का दर्द सांझा किया तो माहौल एकाएक गरमा गया। बैठक में लगभग सभी वक्ताओं ने बादशाहपुर माच्छरी-मामले की कड़े शब्दों में भरसक निन्दा की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार से कड़ा आग्रह किया और न्याय न मिला तो सरकार से टकराने की भी चेतावनी दी। इन सब मांगों को लेकर प्रधान राजेश कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार सहित कल मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेगा। आपातकालीन चिन्तन बैठक में जब एकाएक हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, प्रदेश प्रवक्ता रोहताश सिंहमार, राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महाराज बलबीर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान दहिया जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी बादशाहपुर माछरी-मामले में समर्थन देने पहुँचे तो कश्यप समाज दंग रह गया। बैठक संचालक राजेश कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि कश्यप समाज को दलितों एवं पिछड़े वर्ग के संगठनों का भारी नैतिक समर्थन हासिल हो चुका है। यदि सरकार कश्यप समाज द्वारा शांतिपूर्वक एवं अनुशासनबद्ध तरीके से की गई मांगों को स्वीकृत नहीं करती है तो मजबूरीवश उन्हें अन्य संगठनों को भी आमंत्रित करना पड़ सकता है। बैठक में अपना दर्द सुनाने आए पीड़ित परिवार के सदस्यों को कश्यप समाज की तरफ से १०,२०० रूपये की तात्कालिक सहायता राशि सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया एवं उपप्रधान रोहताश सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रदान की। प्रधान राजेश कश्यप ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, असहायों की आपातकाल में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोश’ की स्थापना की भी घोषणा की, जिसका समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया। आपापकालीन चिन्तन बैठक को सभा के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया, संयोजक एवं हरियणा कश्यप राजपूत सभा के प्रधान राजेश कश्यप, सभा के अन्य वरिष्ठ पदधिकारियों महेन्द्र सिंह कश्यप, अजय कश्यप, सत्यवान कश्यप, रोहताश कश्यप, जगबीर कश्यप के अलावा डा. गजानंद वर्मा, मनजीत सिंह दहिया, महाराज बलबीर दास, रोहताश सिंहमार, जयभगवान दहिया आदि ने संबोधित किया। बैठक में सभा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कश्यप, अन्नू कश्यप, बलबीर कश्यप, सुरेश कश्यप आदि विशेष तौरपर उपस्थित थे।

सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया




हरियणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप


पीड़ित परिवार के  सदस्य ओमबीर

राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महाराज बलबीर दास
हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा

हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया




शनिवार, 8 मई 2010

‘बादशाह माछरी-मामले’ पर आपातकालीन-चिन्तन बैठक ९ मई, २०१० को होगी

बैठक की घोषणा करते हुए रोहतक जिले के प्रधान राजेश कश्यप
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा कल ९ मई, रविवार को स्थानीय चौधरी छोटूराम धर्मशाला में सुबह १० बजे ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ बुलाई गई है। ये जानकारी देते हुए सभा के प्रधान राजेश कश्यप ने आगे बताया कि यह बैठक सोनीपत जिले के बादशाह माछरी गाँव में दबंगों द्वारा कश्यप समाज के एक अत्यन्त गरीब पिछड़े परिवार को बेघर एवं बर्बाद किये जाने और प्रशासन व सरकार द्वारा उनकी कोई मदद न किये जाने के मुद्दे पर चिंतन करने के लिए बुलाई गई है। श्री कश्यप ने आगे बताया कि इस बैठक में रोहतक के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा रोहतक, महम, कलानौर, लाखनमाजरा व सांपला आदि पाँचों ब्लॉकों के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारीगण भाग लेंगे। प्रधान राजेश कश्यप ने बताया कि गत २० अपै्रल से ईश्वर सिंह का पीड़ित परिवार गाँव के बाहर गन्दगी में झाड़ियों के बीच खुल आसमान में भूखा, प्यासा पड़ा है और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुका है, लेकिन प्रशासनिक तौरपर अथवा सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं पहुंचा है। मासूम बच्चे वर्दी व किताबों के बगैर स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। इन्हीं सब घटनाक्रम के मद्देनजर बैठक में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। सभा के प्रधान राजेश कश्यप ने प्रशासन एवं सरकार से पुन: अपील की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत उनकी सुध ली जाये और उसे न्याय दिलवाया जाये, वरना कश्यप समाज न्याय पाने एवं अपने हकों को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए मजबूर हो सकता है।
समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित सम्बंधित समाचार कटिंग्स
दैनिक भास्कर , ८ मई , २०१०

दैनिक हरिभूमि , ८ मई , २०१०

बुधवार, 5 मई 2010

दबंगों का शिकार एक पिछड़ा परिवार किसी भी समय दे सकता है सामूहिक आत्महत्या को अंजाम

सामूहिक आत्महत्या को अंजाम अभी हरियाणा में मिर्चपुर (हिसार) मसला ठण्डा भी नहीं पड़ा था कि दबंगों द्वारा सोनीपत के गाँव बादशाह माच्छरी में पिछड़ा वर्ग के एक परिवार को दबंगों द्वारा बेघर व बर्बाद करने का समाचार सुर्खियों में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत (हरियाणा) के गाँव बादशाह माच्छरी में दबंगों द्वारा बेघर एवं बर्बाद किया गया एक २० सदस्यीय पिछड़ा एवं अत्यन्त गरीब परिवार किसी भी समय सामूहिक आत्महत्या को अंजाम दे सकता है। पीड़ित परिवार के मुखिया ईश्वर सिंह का कहना है कि गाँव के दबंग लोगों ने एक सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उनके बाप-दादा की जमीन जो कि गाँव के लाल डोरा के अन्दर थी, पर अपना हक जताते हुए मुकदमें में जीत लिया और बिना अदालती नोटिस दिए १५ दिन पहले उनकी अनुपस्थिति में उनके मकान मलबे में तब्दील कर दिया। उस समय घर में हाल ही में की गई गेहूँ कटाई का सारा अनाज, कपड़े, पैसे, गहने एवं अन्य कीमती सामान था। पीड़ित परिवार में मुखिया ईश्वर सिंह के अलावा उसकी पत्नी, उसके तीन शादीशुदा लड़के, उनकी पत्नियां एवं बच्चों सहित कुल २० सदस्य हैं। इस समय पीड़ित परिवार गाँव के बाहर गन्दगी में झाड़ियों के बीच कट्टे-बोरियों का टैंट लगाकर पड़ा हुआ है और मदद के लिए प्रशासन, सरकार, मीडिया एवं मददगारों की राह ताक रहा है। दबंगों द्वारा अत्यन्त गरीब एवं पिछड़े परिवार को बेघर व बर्बाद करने की खबर सुनकर जब स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक राजेश कश्यप पीड़ित परिवार की व्यथा जानने पहुंचा तो उनकी हालत देखकर दंग रह गया। बातचीत के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया उनके साथ सरासर दबंगों द्वारा अन्याय एवं जुल्म हुआ है और वे न्याय पाने के लिए वे जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके हैं, स्थानीय सांसद से भी गुहार लगा चुके हैं और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग की सदस्य चित्रा चोपड़ा के समक्ष याचना लेकर जा चुके हैं और अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के पास मदद की अपील लेकर जा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनने वाला, सुध लेने वाला एवं मदद देने वाला कोई भी नहीं पहुंचा है। प्रशासन एवं सरकार के रवैये से क्षुब्ध पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका खूब भरापूरा एवं खुशहाल परिवार था, लेकिन आज वे प्रशासन एवं सरकार के उपेक्षित रवैये के चलते पिछले पन्द्रह दिन से भीख मांगकर गुजारा करने को मजबूर हैं। इस समय उनके पास एक भी रोटी का आटा नहीं है, एक भी पैसा नहीं है, न कपड़े हैं, न बच्चों की वर्दी-किताब हैं, न बच्चों के दाखिले के पैसे हैं, न पशुओं के लिए चारा है। उनका सब कुछ दबंगों ने बर्बाद कर दिया है। कहीं से भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया रहा है। हर तरह से परेशान पीड़ित परिवार ने प्रशासन एवं सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कुछ दिन और यही क्रम चलता रहा तो वे मजबूर होकर मासूम बच्चों सहित पूरा परिवार जहर खाकर आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। (नोट : संबंधित समाचार के फोटो एवं विडियो क्लीपिंग्स संलग्न हैं।) -राजेश कश्यप (स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक) रोहतक (हरियाणा) (संपर्क सूत्र : ०९०५०२६२३५३, ०९४१६६२९८८९)

स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक राजेश कश्यप की टी.वी. रिपोर्ट देखने के लिए निम्नलिखित विडियो पर क्लीक करें :-


इस विडियो में पीड़ित परिवार के मकान का मंजर देखिये.....



इस विडियो में पीड़ित परिवार की जुबानी उनकी दर्दभरी कहानी सुनिये...

मंगलवार, 4 मई 2010

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सोनीपत जिले के गाँव बादशाह माछरी का दौरा किया और पीड़ित परिवार कि व्यथा सुनी

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप पीड़ित परिवार के साथ

"पीड़ित पिछड़े परिवार को जल्दी से जल्दी न्याय दे और उसकी सुध ले सरकार" यह माँग हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सोनीपत जिले के गाँव बादशाह माछरी में शातिर दबंग लोगों द्वारा बेघर व बर्बाद किए गए एक पिछड़े समाज के परिवार की व्यथा जानने के उपरांत की। श्री कश्यप ने बताया कि ईश्वर सिंह बादशाह माछरी गाँव का स्थायी निवासी है और पिछड़ा वर्ग के कश्यप (झीमर) बिरादरी से संबंध रखता है। वह अपनी पत्नी एवं तीन शादीशुदा लड़कों सुदेश, सुरेन्द्र व सतीश सहित कुल २५ सदस्यों वाले परिवार का मुखिया है। उसका गाँव के बीच में लाल डोरे के अन्दर पैतृक मकान था लेकिन गाँव के कुछ दबंग शातिर लोगों ने गलत दस्तावेजों के सहारे पीड़ित परिवार के मकान पर मुकदमा कर दिया और उन्हें हरा दिया। सुनियोजित षड़यंत के तहत दबंगों ने पहले तो पीड़ित परिवार का मकान ढ़हाने के न्यायिक आदेश हासिल कर लिये, फिर जब तक कोई कोर्ट नोटिस पीड़ित परिवार तक पहुँचता उससे पहले ही पीड़ित परिवार की अनुपस्थिति में उनके आशियाने पर बुल्डोजर चलवा दिये गये।

पीड़ित परिवार का मलबे में तबदील किया गया मकान

प्रधान राजेश कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पाया कि दबंगों ने पीड़ित परिवार का हाल ही में कटाई से इक्कठा किया हुआ सारा अनाज, कपड़े, बर्तन, लड़की की शादी के लिये बनवाये गये गहने-कपड़े और २ लाख की नगदी सहित अन्य सभी कीमती सामान न केवल मकान के खण्डरों में दफन किया, बल्कि बहुत सारा लूट भी लिया। श्री कश्यप ने कहा कि आज २५ सदस्यों का पीड़ित परिवार के पास न खाने के लिये आटा है, न कपड़े हैं, न कोई छत है, न कोई बर्तन, न बच्चों की फीस है और न कोई पैसा है। धोखे से बेघर हुये परिवार ने न्याय पाने के लिये जिला उपायुक्त से लेकर मुख्यमन्त्री तक ज्ञापन दिये, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो उन्हें मजबूरन मासूम बच्चों सहित सामुहिक आत्मदाह करना पड़ेगा।


४ मई , २०१० के दैनिक जागरण समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार

४ मई , २०१० के दैनिक हरिभूमि  समाचार पत्र में प्रकाशित  समाचार

प्रधान राजेश कश्यप ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्राति’ाीघ्र प्रशासन को न्याय नहीं मिला और उसकी सुध नहीं ली तो पूरा कश्यप समाज सड़कों पर उतरने और कड़े फैसले लेने के लिए विवश हो जायेगा। श्री कश्यप ने कहा कि मामले की जानकारी पिछड़े वर्ग के सभी संगठनों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्दी से जल्दी न्याय दिलवाया जा सके।

कश्यप परिवार को दबंगों द्वारा बेघर व बर्बाद किये जाने के मामले में विशिष्ट लोगों की विशेष चिन्तन बैठक का आयोजन

बैठक में उपस्थित दलित व पिछड़ा वर्ग के गणमान्य लोग
२ मई, २०१० को सोनीपत में कुम्हारों की धर्मशाला में बादशाह माछरी के एक कश्यप परिवार को दबंगों द्वारा बेघर व बर्बाद किये जाने के मामले में विशिष्ट लोगों की विशेष चिन्तन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा ने की और बैठक का संचालन हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के नेता श्री सुरेन्द्र कश्यप, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप, सोनीपत के प्रधान श्री जयभगवान कश्यप, सभा के उपप्रधान श्री ताराचन्द कश्यप आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में प्रदेश में दलितों एवं पिछड़ों पर दबंगों द्वारा हो रहे जुल्मों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और न्याय पाने के लिए समाज को संगठित होने पर जोर दिया गया। बैठक में दलित व पिछड़ा वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये और सरकार से कड़ी मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलवाया जाये, नहीं तो समाज को कड़े फैसले लेने के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप बैठक को संबोधित करते हुए

बैठक में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रधान राजेश कश्यप ने पीड़ित परिवार के प्रति पूरी हमदर्दी जताई और मीडिया व सरकार व प्रशासन का आह्वान किया कि इस इस पीड़ित परिवार की जल्दी से जल्दी सुध ली जाए। उन्होने कहा कि यदि पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं होती है तो कश्यप समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगा। उन्होंने समाज से भी आह्वान किया कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए पूरे समाज को आगे आना चाहिए।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुंदर सिंह कश्यप बैठक को संबोधित करते हुए

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने कहा कि पीड़ित परिवार की सहायता में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ित परिवार के साथ संघर्ष किया जाएगा। सुंदर सिंह कश्यप ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है जोकि बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किया जायगा.
उत्तर प्रदेश से आये श्री सुरेंदर सिंह कश्यप बैठक को संबोधित करते हुए

उत्तर प्रदेश से आए श्री सुरेन्द्र कश्यप ने समाज को एकजूट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघर्ष की इस जंग में हम पीछे नहीं हटेंगे और तन-मन-धन से पीड़ित परिवार की मदद करेंगे।
हरियाणा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश वर्मा बैठक को संबोधित करते हुए

बैठक के अध्यक्ष एवं हरियाणा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश वर्मा ने पीड़ित परिवार की हालत पर अफसोस जताते हुये कहा कि उसे न्याय दिलाने के लिए समस्त पिछड़े समाज को आमंत्रित किया जाएगा और आगामी ९ मई को समालखा (पानीपत) में पिछड़े वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें पीड़ित परिवार पर हुये अन्याय पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।