जन लोकपाल बिल समर्थन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन लोकपाल बिल समर्थन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया का प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे जी को समर्थन स्वरूप लिखा गया पत्र

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया का प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे जी को समर्थन स्वरूप लिखा गया पत्र




आदरणीय अन्ना हजारे जी,
सादर प्रणाम।

"कर्म क्षेत्र हरा है अपना, ज्ञान शुर्भ मनमाना,
बली बलवती विनित भक्ति का, कल केसरिया बाना।
इस त्रियोग के तीर्थ राज में, हमें स्वधर्म निभाना
अपनी स्वतंत्रता से सबका, मुक्ति मंत्र है पाना।"

आज देश  के करोड़ों युवा अर्जुनों को इस भ्रष्टाचार विरोधी महायुद्ध में आप जैसे कृष्ण समान सारथी की आवश्यकता है, जिससे उन्हें सही दिशा व मार्गदर्शन मिल सके। यह युद्ध सत्य व राष्ट्रधर्म के पक्ष में है, जिसमें हमें विजय अवश्य प्राप्त होगी।

हमने आपसे यह सीखा है कि, "पुरूषार्थी मनुष्य आदर्शों के पदचिन् नहीं तलाशते, उनके स्वयं का हर कदम संसार के लिए मंजिल बन जाया करते हैं।"

मैं व्यक्तिगत रूप से व हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. नं. १८४) जन आन्दोलन को पूर्ण समर्थन देता हूँ।

शुभकामनाओं के साथ,
आपका

(बलजीत सिंह)
सरपरस्त,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।





(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन

 ‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन
6 अपै्रल 2011, रोहतक।
"हरियाणा कश्यप राजपूत सभा प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवक अन्ना हजारे द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘जन लोकपाल बिल’ लागू करवाने हेतू शुरू किए गए जन आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है और उनके साथ है।" इस आशय की घोषणा युवा समाजसेवी एवं सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि भ्रष्ट नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने देश को कंगाल बनाकर रख दिया है। लाखों करोड़ों के घोटालों और अपार काले धन ने आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है। भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी, भूखमरी, बिमारी आदि हर समस्या से त्रस्त हो चुका है और उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों ने सरदार भक्त सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपतराय, उद्धम सिंह, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे अमर शहीदों की कुर्बानियों का अपमान किया है और देश को उनके सपनों का भारत न बनने देने का अपराध किया है। श्री कश्यप ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है और देश के गद्दारों एवं भ्रष्टाचारियों से चुन-चुनकर हिसाब लेगी।
.



(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)