मंगलवार, 13 अगस्त 2013

संशोधित विधान पर आपके विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं

संशोधित विधान पर आपके विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं

परम आदरणीय मित्रो, सादर नमस्कार।

मित्रो ! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के मूल विधान में कुछ संशोधन प्रस्तावित किये गये हैं, जोकि आपकी सेवा में प्रस्तुत हैं। ये संशोधन मूल विधान में ही ‘रेखांकित/अंडर लाईन’ (Under Line) करके दर्शाये गये हैं। यह ‘प्रथम संविधान संशोधन, 2013’ के अन्तर्गत विचारार्थ रखे गये हैं, जिनके मूल उद्देश्य इस प्रकार हैं :

1. सभा के मूल विधान की कुछ खामियों और धाराओं की अस्पष्टता के चलते सभा के संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करना।
2. सभा के कार्यों और समाज के प्रति उत्तरदायित्वों में पारदर्शिता लाना।
3. पदाधिकारियों को अनुशासनबद्ध बनाना और निरंकुश प्रवृत्ति से बचाना। साथ ही इन सभी पदाधिकारियों का सम्मान सुनिश्चित करना।
4. सभा को संभावित आपातकाल/विकट/विषम परिस्थितियों से बचाने के उपाय सुनिश्चित करना।
5. समाज के सर्वांगीण विकास, उन्नति, तरक्की एवं समृद्धि के लिए सभा की उपयोगिता बढ़ाना।

मित्रो! आपसे नम्र निवेदन है कि कृपा करके आप समाजहित में अपना थोड़ा सा समय निकालें और इन प्रस्तावित संशाधनों का अध्ययन करें। इसके बाद आप अपने अनमोल सुझावों और विचारों से लिखित रूप में पत्राचार/ईमेल/एसएमएस/फेसबुक आदि किसी भी विधि से अवगत करवाने का कष्ट करें। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी। आपके जो भी विचार/सुझाव आयेंगे, उनका पूरा सम्मान होगा और सभा की आगामी राज्य स्तरीय बैठक में उन्हें रखा जायेगा। यदि आप उस बैठक में भाग लेने के इच्छुक हैं तो जरूर बताईयेगा, आपको सादर आमंत्रित किया जायेगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

राजेश कश्यप
जिला प्रधान, रोहतक।

पत्राचार का पता:
राजेश कश्यप,
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक,
कश्यप भवन, पाना नं. 8, नजदीक शिव मन्दिर,
गाँव व डाकखाना. टिटौली,
जिला व तहसील. रोहतक
हरियाणा-124005

ईमेल: rajeshtitoli@gmail.com

मोबाईल नं. 09416629889

नोट: उपर्युक्त संविधान संशोधन की पीडीएफ फाईल के लिए अपना ईमेल देने वाले मित्रों को भेज दी गई है, जिनमें श्री देवेन्द्र निषाद, श्री संजीव कुमार, श्री राकेश कश्यप, श्री सुरेन्द्र सिंह कश्यप, श्री बलबी कश्यप, श्री ओम नारायण निषाद और श्री रमेश कुमार शामिल हैं। यदि आप भी ईमेल से इस संविधान संशोधन की पीडीएफ फाईल मंगवाना चाहते हैं तो कृपया अपना ईमेल मेरे मोबाईल नंबर पर भेजने अथवा नीचे कमेंट बॉक्स में लिखने का कष्ट करें। जल्द ही आपको ईमेल से पीडीएफ फाईल मिल जायेगी। धन्यवाद मित्रो। नमस्कार।
-: प्रस्तावित संशोधित विधान इस प्रकार है : - 








































बुधवार, 5 जून 2013

पेड़ समस्त सृष्टि का आधार: राजेश कश्यप

पेड़ समस्त सृष्टि का आधार: राजेश कश्यप

-पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

5 जून, रोहतक।
‘‘पेड़ समस्त सृष्टि का आधार हैं। पेड़ लगाने का सीधा मतलब है सृष्टि का सृजन व संवृद्धन और पेड़ काटने का मतलब सृष्टि का संहार। इसलिए हमें बेहतर व समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं और एक पेड़ काटा जाये तो उसकी पूर्ति के लिए दो पौधे रोपने चाहिएं।’’ ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने टिटौली गाँव में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए किया। 
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आगे कहा कि बाढ़, भूकम्प, भूस्खलन, सूखा, असामयिक वर्षा, भयंकर गर्मी, सर्दी, तूफान आदि सब प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण प्रदूषण की ही देन हैं। इसका एकमात्र समाधान पौधारोपण है।
 श्री कश्यप ने समाज से गन्दगी पानी में बहाने, प्लास्टिक की थैलियां जलाने, खेतों में अंधाधूंध कीटनाशकों का प्रयोग करने जैसी व्यक्तिगत लापरवाहियों को छोड़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम से बच्चों को जोड़ने और उन्हें मुफ्त में पौधे उपलब्ध करवाने की मुहिम चलाने की घोषणा भी की। 
इस अवसर पर दरियाव सिंह, महेन्द्र सिंह, श्रीमती कैलाशो देवी, पवन कश्यप, सुनील कुमार, सत्यवान कश्यप, बेबी स्वाती, सतीश कुमार, श्रीमती धौली, श्रीमती रामभतेरी, श्रीमती सीमा देवी, सूरज, मनोज कश्यप आदि उपस्थिति थे।

शुक्रवार, 24 मई 2013

शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप

 शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप
  शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार है। हमें इस आधार को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। इसके साथ ही हमें व्यसनों और सामाजिक कुप्रथाओं के चक्रव्युह को भी भेदना होगा’। ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में गाँव जिन्दरान में आयोजित ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ समारोह में उपस्थित लोगों से किया। श्री कश्यप ने सामाजिक सद्भावना और विकास पर जोर देने के साथ-साथ युवाओं को पथभ्रष्ट होने से बचने और कामयाबी हासिल करने के अपने विचार भी सांझा किए। उन्होंने कश्यप समाज के संघर्ष की प्रगति और भावी रूपरेखा रखने के अलावा महर्षि कश्यप पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जमालुद्दीन ने कहा कि हमें समाज में शांति और सौहार्द प्रगाढ़ करना चाहिए और नेक-नीयत से सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम नशे की बुराईयों को नहीं छोड़ेंगे, शिक्षा पर जोर नहीं देंगे और एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हम तरक्की हासिल नहीं कर सकते। समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल ने कहा कि किसी भी समाज की धुरी युवा होते हैं। इसलिए युवाओं को आगे आना ही होगा। समारोह को महेन्द्र सिंह, जयभगवान कश्यप, सत्यवान कश्यप, रणबीर सिंह, धर्मेन्द्र कश्यप आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में मनजीत सिंह दहिया, मोहम्मद जमालुद्दीन, मनोहर लाल चांदीवाल आदि विशिष्ट अतिथियों के अलावा महेन्द्र सिंह, रणबीर सिंह, लछीराम, धर्मेन्द्र, श्रीभगवान, मनोज कश्यप, हरिराम, सत्यवान, जयभगवान, बिजेन्द्र, कृष्ण सुरेश, स्वाति, राजेश, प्रदीप, अजय आदि गणमान्य लोगों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सामाजिक शांति, सद्भावना और सौहार्द यज्ञ का आयोजन किया गया और वरिष्ठ गणमान्य लोगों व युवाओं ने आहुतियां डालीं। इसके साथ ही बुराईयों को त्यागने का संकल्प लिया। इस मौके पर भण्डारा भी लगाया गया।

रविवार, 19 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित



आदरणीय मित्रो !
सादर नमस्कार।
आपको सादर सूचित किया जाता है कि आगामी 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को करनाल जिले में जी.टी. रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन अगले माह 8 जून, 2013 (शनिवार) को निर्धारित किया गया है। कृपया सहयोग करें। आपको हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। आपको स्मरण करवाना चाहते हैं कि इस उत्सव के मुख्य अतिथि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उत्वस की शोभा बढ़ाएंगे। धन्यवाद सहित,
आपका स्नेहाकांक्षी,
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं
प्रधान, जिला रोहतक।
मोबाईल नं. 09416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

शनिवार, 11 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में 
आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!


आदरणीय मित्रों !
सादर नमस्कार !!

    आप सबको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आने वाली 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को ‘राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव’ करनाल में जी.टी.रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में प्रातः 10 बजे मनाया जा रह है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। इसके साथ ही हरियाणा सरकार और हरियाणा कश्यप समाज के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। पूर्ण विवरण (पम्फलेट/पोस्टर) पत्र के साथ संलग्न हैं।
    अतः आप सबसे नम्र अनुरोध है कि आप इस उत्सव में भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लें और कश्यप समाज के इस शानदार समारोह की शोभा बढ़ाएं।
    पूर्ण विश्वास है कि आप महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव में सही समय पर अपने साथियों के साथ पहुंचेंगे और समाज के विकास में सहायक होंगे। इसी विश्वास के साथ,
धन्यवाद सहित्,

आपका स्नेहाकांक्षी
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं जिला प्रधान, रोहतक

मोबाईल नं. 09416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

‘कन्या दिवस’ को समर्पित किया 12.12.2012


‘कन्या दिवस’ को समर्पित किया 12.12.2012

कन्या दिवस मनाता कश्यप परिवार।

कन्या दिवस की शुरूआत करते हुए राजेश कश्यप, अपनी पत्नी सीमा के साथ।

कन्या दिवस कार्यक्रम में अपनी बिटिया स्वाति के साथ राजेश कश्यप।


12.12.2012, रोहतक।

‘12.12.2012’ के ऐतिहासिक तिथि से प्रतिवर्ष इस दिन ‘कन्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। ये घोषणा हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सांस्कृतिक एवं साहित्यक सैल के चेयरमैन एवं जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि कन्या सृष्टि का आधार हैं और देश व प्रदेश में निरन्तर कन्याओं की घटती संख्या अत्यन्त चिन्ता एवं चुनौती का विषय है। श्री कश्यप ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। हमें लड़के-लड़की के प्रति अपनी रूढ़िवादी सोच को बदलना होगा और लड़कियों के अभाव के कारण पैदा होने जा रहे भावी भयंकर खतरों से समाज को बचाना होगा। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने अपनी नन्हीं बिटिया स्वाति कश्यप के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर टिटौली में आयोजित ‘कन्या दिवस’ के कार्यक्रम में समाज से आह्वान किया कि वे प्रतिवर्ष 12 दिसम्बर को ‘कन्या दिवस’ के रूप में कन्याओं को समर्पित करें और उनके कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर गंभीर विचार-मन्थन करें। इसके साथ ही उन्होंने कन्याओं की कोख में हो रही हत्याओं को रोकने में सबको अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।