बुधवार, 12 मई 2010

सोनीपत उपायुक्त को भारतीय घुमन्तु-बेघर-किसान-कमेरा संघर्ष समिति (भारत) ने सोनीपत उपायुक्त को दिया अत्यंत चेतावनी भरा ज्ञापन

ज्ञापन


सेवा में,
श्रीमान् उपायुक्त सोनीपत।
श्रीमान् जी, गाँव बादशाहपुर माछरी में सामलात भूमि में बने मकान को तोड़कर बेघर करना प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना हरकत करना प्रशासन को शोभा नहीं देता। हम जनबा से जानना चाहते हैं कि क्या सामलात भूमि केवल प्रभावी लोगों की होकर रह गई है! कश्यप जाति से सम्बन्ध रखने वाले सतीश, सुरेन्द्र, सुदेश का आशियाना उजाड़कर प्रशासन ने तानाशाही दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ! हम जनाब से जानना चाहते हैं कि कोर्ट का नोटिस कम से कम १५ दिन पहले क्यों नहीं भेजा गया ताकि हम नोटिस का जवाब देते। जिला उपायुक्त अजीत बाला जी जोशी से हम मांग करते हैं कि जितना भी नुकसान कश्यप परिवार को हुआ है, उसका मुआवजा तुरन्त प्रभाव से दिया जाए, नही तो समिति कड़े रूख का सामना करने की हिम्मत प्रशासन रखे। समिति का फर्ज है, बेघरों को उनके घर दिलाना, ना कि उजड़वाने। जिन लोगों के कहने से ये परिवार उजाड़ा गया है , इस परिवार को तुरन्त प्रभाव से वहां बसाने का काम प्रशासन करे। हम जनाब की काफी इज्जत करते हैं। आशा करते हैं कि मोहाना थाने में तुरन्त प्रभाव से फोन किया जाए, कश्यप परिवर की तरफ आंख उठाकर ना देखे नही ंतो हम अपनी सीमा व समय सब पार कर देंगे और प्रशासन को ही नहीं पुलिस अधिकारियों को भी बता देंगे कि उनके फर्ज क्या हैं? पुलिस और प्रशासन दोनों ही जनता जनार्दन के रखवाले हैं। गांव की सामलात भूमि हर ३६ बिरादरी की है। सामलात भूमि पर हर ३६ बिरादरी का हक हैं आज कश्यप परिवार को उजाड़ कर प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलीभगत करके ये दिखा दिया कि सभी के सभी गरीबों के दुश्मन हैं। ना कि हितैषी। मैं पुष्पेन्द्र कौर उल्देपुर प्रशासन को चेताना चाहती हूँ कि इस गरीब परिवार को एक सप्ताह के अन्दर बसा दिया जाए। इनका जो भी घाटा हुआ है, वो पूरा किया जाए, नही ंतो १७ मई को जो कुछ भी समिति करेंगी, उसका जिम्मेवार सोनीपत प्रशासन होगा। समिति आपसे कोई भीख नहीं अपना हक माँगती है और जो अपना हक मांगते हैं, वो अपना हम छीनना भी जानते हैं।

धन्यवाद

प्रार्थी
पुष्पेन्द्र कौर उल्देपुर
हस्ताक्षर

कुलविन्द्र कौर, यश, रोशनी देवी, सीताराम, प्रेम, नान्हना, सुदेश, धर्मपाल, अनीता देवी पंच, दर्शना, अनारकली।

उपर्युक्त ज्ञापन की छाया प्रति प्रस्तुत है :-

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमन्त्री के समक्ष दु:खड़ा रोया, मुख्यमन्त्री ने दिया मदद को पूर्ण आश्वासन

१० मई, नई दिल्ली।
आज प्रात: १० बजे ‘बादशाहपुर-माछरी मामले’ के सन्दर्भ में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा का २१ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार के साथ ९, पं. पंन्तमार्ग कार्यालय में हरियाणा के माननीय मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समक्ष पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाने एवं आर्थिक मदद प्रदान करने का ज्ञापन लेकर उपस्थित हुआ। माननीय मुख्यमन्त्री ने प्रतिनिधि मण्डल एवं पीड़ित परिवार के सदस्यों की फरियाद बड़ी गम्भीरता से लगभग १० मिनट तक सुनी और ज्ञापन एवं मांगों के सन्दर्भ में तुरन्त कार्यवाही करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का पूरा आश्वासन दिया और तत्काल मामले के सन्दर्भ में तत्काल उपायुक्त सोनीपत से रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिये। प्रतिनिधि मण्डल एवं पीड़ित परिवार जिस आशा एवं विश्वास के साथ माननीय मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पास गया था, वो मुख्यमन्त्री के पूर्ण आश्वासन से संतुष्ट होकर वापिस लौट आया।

प्रतिनिधि मण्डल में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुन्दर सिंह कश्यप, रोहतक जिले के प्रधान राजेश कश्यप, रोहतक ब्लॉक के प्रधान महेन्द्र सिंह कश्यप, ब्लॉक बापौली (पानीपत) के उपप्रधान पे्रम कश्यप, सोनीपत जिले के प्रधान जयभगवान कश्यप, सोनीपत के गंगा सिंह कश्यप, गढ़ी सराय के धर्मपाल कश्यप, भैंसवाल के ताराचन्द नम्बरदार, मुन्शीराम, सूबे सिंह के अलावा पीड़ित परिवार से ओमबीर, सुरेन्द्र, धनपति, सुनीता, पूनम, सावित्रि, पतौरी, आंचल, हिमांशी, आरती, साहिल, रोहित व अजय आदि शामिल थे।

ज्ञापन


सेवा में,
चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी,
माननीय मुख्यमन्त्री,
हरियाणा सरकार।

विषय : ‘बादशाहपुर-माछरी’ के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं आर्थिक मदद दिलवाने हेतु।

श्रीमान् जी,

सविनय निवेदन है कि गत माह २० अपै्रल, २०१० को बादशाहपुर माछरी के एक अति गरीब पिछड़े क’यप परिवार के मुखिया श्री ईश्वर सिंह सुपुत्र श्री शीशराम के मकान को श्री भीम सिंह सुपुत्र श्री रूपचन्द जैसे कुछ दबंग लोगों ने सुनियोजित षड़यन्त्र के तहत मुकदमें में हराकर बिना किसी अदालती नोटिस दिए उनकी अनुपस्थिति में जे.सी.बी. मशीनों से ढ़हा दिया और मकान का सारा सामान मिट्टी में मिला दिया और कीमती सामान लूट लिया।

महोदय,

तब से लेकर आज तक पीड़ित परिवार के मुखिया अपनी पत्नी के अलावा तीन शादीशुदा लड़कों, उनकी पत्नियों एवं बच्चों सहित २० सदस्यीय परिवार को लेकर गाँव के बाहर गन्दगी में झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है। आज पीड़ित परिवार दाने-दाने को लेकर मोहताज बना हुआ है। बच्चों का वर्दी, कापी, किताब, फीस के अभाव में स्कूल में दाखिला भी नहीं हो पाया है। प्रशासनिक तौरपर इनकी अब तक कोई मदद नहीं की गई है।

अत: मुख्यमन्त्री महोदय, हरियाणा कश्यप समाज आपसे बड़ी मार्मिक अपील करता है कि दबंगों द्वारा बेघर व बर्बाद किए गए पीड़ित परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलवाएं, दोषी दबंगों एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त सजा दें, पीड़ित परिवार का मकान बनवाएं और उसकी आर्थिक तौरपर करें।

मुख्यमन्त्री महोदय,

समस्त कश्यप समाज को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप समाज की माँगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करेंगे। इसी आशा एवं विश्वास के साथ,

धन्यवाद सहित,
आपका शुभाकांक्षी,
-प्रतिनिधि मण्डल,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा,
एवं पीड़ित परिवार।



हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त श्री बलजीत मतौरिया द्वारा माननीय मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिये गये मांग पत्र का छायाचित्र


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रतिनिधि मण्डल एवं पीड़ित परिवार द्वारा माननीय मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिये गये ज्ञापन का छायाचित्र



हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह द्वारा माननीय मुख्यमन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिये गये ज्ञापन का छायाचित्र

‘बादशाहपुर माछरी-मामले’ को लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक कार्यकारिणी की ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ संपन्न





‘बादशाहपुर माछरी-मामले’ को लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक कार्यकारिणी की ‘आपातकालीन-चिन्तन बैठक’ संपन्न
मई, रोहतक।बादशाहपुर माछरी-मामलेको लेकर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा स्थानीय चौधरी छोटूराम धर्मशाला में सभा कार्यकारिणी कीआपातकालीन-चिन्तन बैठकबुलाई गई। बैठक के अध्यक्ष कश्यप समाज के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया एवं संयोजक सभा के प्रधान राजेश कश्यप थे। इस आपातकालीन चिन्तन बैठक में कश्यप समाज ने सरकार से पुरजोर माँग की है कि वे दबंगों द्वारा बेघर बर्बाद किए गए परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलवाए, दोषी दबंगों एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त सजा दी जाए, पीड़ित परिवार का मकान बनवाया जाए और उसकी आर्थिक तौरपर मदद की जाए। यदि सरकार उनकी मांगों को शीघ्र स्वीकार नहीं करती है तो केवल समस्त कश्यप समाज सिर पर कफन बांधकर उतरेगा, बल्कि समाज दलित एवं पिछड़े वर्ग के अन्य संगठनों की मदद लेने से भी नहीं हिचकेगा। बैठक में बादशाहपुर माछरी के पीड़ित परिवार के चार सदस्यों ओमबीर, सुरेन्द्र, जयलाल, गंगा सिंह ने दबंगों एवं पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार का दर्द सांझा किया तो माहौल एकाएक गरमा गया। बैठक में लगभग सभी वक्ताओं ने बादशाहपुर माच्छरी-मामले की कड़े शब्दों में भरसक निन्दा की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार से कड़ा आग्रह किया और न्याय मिला तो सरकार से टकराने की भी चेतावनी दी। इन सब मांगों को लेकर प्रधान राजेश कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार सहित कल मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेगा। आपातकालीन चिन्तन बैठक में जब एकाएक हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, प्रदेश प्रवक्ता रोहताश सिंहमार, राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महाराज बलबीर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान दहिया जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी बादशाहपुर माछरी-मामले में समर्थन देने पहुँचे तो कश्यप समाज दंग रह गया। बैठक संचालक राजेश कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि कश्यप समाज को दलितों एवं पिछड़े वर्ग के संगठनों का भारी नैतिक समर्थन हासिल हो चुका है। यदि सरकार कश्यप समाज द्वारा शांतिपूर्वक एवं अनुशासनबद्ध तरीके से की गई मांगों को स्वीकृत नहीं करती है तो मजबूरीवश उन्हें अन्य संगठनों को भी आमंत्रित करना पड़ सकता है। बैठक में अपना दर्द सुनाने आए पीड़ित परिवार के सदस्यों को कश्यप समाज की तरफ से १०,२०० रूपये की तात्कालिक सहायता राशि सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया एवं उपप्रधान रोहताश सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रदान की। प्रधान राजेश कश्यप ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, असहायों की आपातकाल में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिएमहर्षि कश्यप कल्याण कोशकी स्थापना की भी घोषणा की, जिसका समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया। आपापकालीन चिन्तन बैठक को सभा के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया, संयोजक एवं हरियणा कश्यप राजपूत सभा के प्रधान राजेश कश्यप, सभा के अन्य वरिष्ठ पदधिकारियों महेन्द्र सिंह कश्यप, अजय कश्यप, सत्यवान कश्यप, रोहताश कश्यप, जगबीर कश्यप के अलावा डा. गजानंद वर्मा, मनजीत सिंह दहिया, महाराज बलबीर दास, रोहताश सिंहमार, जयभगवान दहिया आदि ने संबोधित किया। बैठक में सभा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कश्यप, अन्नू कश्यप, बलबीर कश्यप, सुरेश कश्यप आदि विशेष तौरपर उपस्थित थे।

सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया




हरियणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप


पीड़ित परिवार के  सदस्य ओमबीर

राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महाराज बलबीर दास
हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा

हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया