शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में जुटेंगे प्रदेश भर के समाजसेवी


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में १८ जुलाई, रविवार को ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर एक महासम्मेलन आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रधान एवं महासम्मेलन के संयोजक राजेश कश्यप, टिटौली ने बताया कि यह महासम्मेलन महम में फरमाणा रोड़ पर स्थित निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला में प्रात: ९ बजे शुरू होगा। उन्होनें आगे बताया कि इस समय हमारे समाज में कई तरह के विघटन पैदा हो गए हैं, जोकि समाज के लिए बेहद घातक हैं। इन विघटनों को कैसे दूर किया जाए और सामाजिक सद्भावना को और कैसे प्रगाढ़ बनाया जाए जैसे विषयों पर महासम्मेलन में गंभीर चिंतन एवं मंथन किया जाएगा। श्री कश्यप ने आगे बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना बढ़ाने, सामाजिक एकता, भातृ-भाव, मेलजोल एवं सौहार्द भावना आदि को बढ़ाना है। इसके लिए हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से विशिष्ट समाजसेवकों, बुद्धिजीवियों एवं महानुभवी व्यक्तियों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के मुखियाओं को भी आमंत्रित किया गया है। श्री कश्यप ने सभी समाजसेवियों से आह्वान किया है कि वे समाजहित में चिंतन-मनन के लिए इस महासम्मेलन में जरूर भागीदारी करें।

समाचार पत्रों की नजर में ....

बुधवार, 14 जुलाई 2010

आमंत्रण पत्र प्रेषित

परम आदरणीय भाईयो और बहनों!


सादर नमस्कार।

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा आगामी १८ जुलाई, २०१० (रविवार) को सुबह ९ बजे महम (रोहतक) में फरमाणा रोड़ पर स्थित हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला (निर्माणाधीन) में ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर होने वाले महासम्मेलन के लिए उन सभी विशिष्ट समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं मित्रों को आमंत्रण पत्र प्रेषित  किए जा चुके हैं, जिनके मेरे पास नाम, पते अथवा मोबाईल नंबर उपलब्ध थे। शेष सभी लोगों से नम्र निवेदन है कि कृपा करके इसी निवेदन को अपना आमंत्रण पत्र समझकर इस महासम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बनें। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।

पुन: आपसे अपील है कि इस महासम्मेलन में अपने मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और समाज-सौहार्द की भावना के प्रचार-प्रसार में अपना अह्म योगदान देनें का कष्ट करें। आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद सहित।



(राजेश कश्यप)
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक।

प्रेषित किए गए आमंत्रण पत्रों का एक फोटो आपकी सेवा में हाजिर है।

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रण हेतु।’

सेवा में,
सभी समाजसेवी व  बुद्धिजीवी पाठकों,

विषय : ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रण हेतु।’

श्रीमान् जी,

आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा आगामी १८ जुलाई, २०१० (रविवार) को सुबह ९ बजे महम (रोहतक) में फरमाणा रोड़ पर स्थित हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला (निर्माणाधीन) में ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर एक बहुत बड़े महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में समाज की ३६ बिरादरी के विशिष्ट समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, मेलजोल एवं सौहार्द भावना को बढ़ाने का है, ताकि हम सब मिलकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें और सबका हर तरह से विकास कर सकें। इस महासम्मेलन में समाज में आपसी मेलजोल एवं भाईचारे में आई गिरावट को दूर कैसे किया जाये एवं एक अच्छे समाज का निर्माण कैसे जाये, विषय पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा कश्यप समाज द्वारा सबके समक्ष एक विशेष अपील भी रखी जाएगी।

महोदय,

आप समाज के विशिष्ट समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध लोगों में गिने जाते हैं। आपने समाज के विकास के लिए तन-मन-धन से अत्यन्त सराहनीय योगदान दिया है। अत: आपकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ आपको इस ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रित करती है। आपसे नम्र निवेदन है कि कृपा करके सही समय पर पहुंचकर महासम्मेलन में अपना स्थान ग्रहण करें, ताकि आपका हार्दिक सम्मान एवं अभिनंदन किया जा सके और आपका परिचय मंच से कराया जा सके।
आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप १८ जुलाई, २०१० के इस महासम्मेलन में बिल्कुल सही समय पहुंचने का कष्ट करेंगें। कृपा करके देर से न आएं। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी। धन्यवाद सहित,

आपका स्नेहाकांक्षी,

(राजेश कश्यप)
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक



नोट : १. यदि आप महासम्मेलन मे अपने विचार व्यक्त करना चाहें तो कृपा करके पहले ही मोबाईल नं०

9416629889  पर सूचित कर दें, ताकि वक्ताओं की सूची में आपको शामिल किया जा सके।

२. आप उपर  लिखे गए पते पर प्रधान के नाम अपना ‘संक्षिप्त परिचय’ भिजवाने का कष्ट करें, ताकि

उसे मंच से पढ़कर सुनाया जा सके।

३. कृपा करके आप सपरिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।





सोमवार, 21 जून 2010

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में पितृ दिवस पर ‘पितृ सम्मान समारोह’ आयोजित


‘माँ-बाप आपणी औलाद तैं सिर्फ प्यार के दो बोल चाहवैं सैं। जो औलाद आपणे माँ-बापां का कहणा मानैं सैं, वो सदा सुख पावै सै अर् स्वर्ग मं साझा करैं सैं। जो औलाद माँ-बापां की आत्मा नैं सतावैं सैं वे जिन्दगी मं कदे सुख नहीं पांदे अर् सीधे नरक कुण्ड में जावैं सैं।’ ये दिल के उद्गार ९० वर्षीय बुजुर्ग बल्लेराम के मुख से तब निकले जब हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में पितृ दिवस पर आयोजित ‘पितृ सम्मान समारोह’ में उनके पुत्र ऋषि द्वारा सम्मानित किया गया।
‘पितृ सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता सभा के प्रधान एवं युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि हमारे वेद-पुराण एवं मनुस्मृति के अनुसार पिता सौ आचार्यों के समान होता है और माँ एक हजार पिताओं के समान होती है। इसलिए हमें अपने माता-पिता की शिक्षा, संस्कार एवं आदेशों का हमेशा पालन करना चाहिए। श्री कश्यप ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता की कभी भी अनदेखी न करें।
पितृ सम्मान से सम्मानित महेन्द्र सिंह कश्यप ने कहा कि जो संतान अपने माता-पिता का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेकर चलेगी, वह हमेशा सफलता की बुलन्दियों को छुती है।
सभा के खजांची सत्यवान कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माता-पिता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जो माँ-बाप के संस्कारों को नहीं भूलता, वह समाज में सदा सम्मान पाता है।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने आधुनिक युवा पीढ़ी द्वारा बरती जा रही माता-पिता के प्रति घोर उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसा ही चलता रहा तो हमारे समाज का पतन निश्चित है। समारोह में प्रधान राजेश कश्यप की अध्यक्षता में मनोज, पवन, अन्नू, सूरज, सुमीत, ऋषि, प्रवीण, अजय, सतदेव, विनोद, सत्यवान, सतपाल, जयभगवान, राजेश आदि अनेक युवाओं ने अपने पिताओं को अनेक उपहारों से सम्मानित किया और उनका आर्शीवाद ग्रहण करने के साथ-साथ उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया।


कैमरे कि नजर में ------


 
  समाचार पत्रों कि नजर में ----
 






हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा नई अनूठी योजना ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ का जोरदार स्वागत

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा मुहैया करवाने हेतु तैयार की गई नई अनूठी योजना ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ का जोरदार स्वागत किया गया। इस सन्दर्भ में सभा के मुख्य कार्यालय गाँव टिटौली में प्रधान राजेश कश्यप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इस नई अनूठी शिक्षा योजना के लिए मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा स्थापित ‘साहित्यिक व सांस्कृति सैल’ के चेयरमैन एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों का उत्थान केवल शिक्षा से ही संभव है। इसलिए हमें अधिक से अधिक शिक्षा पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा बनाई गई नई योजना ‘पीपीपी’ के तहत गरीब, पिछड़े व अन्य परिवार के लोगों को एक नई विकासरूपी दिशा मिलेगी। श्री कश्यप ने आगे कहा कि क’यप समाज शिक्षा के प्रचार-प्रसार अभियान में और भी तेजी लाएगा और गरीब अथवा बेसहारा होनहार बच्चों को ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोष’ के तहत कापी, किताब, वर्दी एवं फीस मुहैया करवाएगा। राजे’ा कश्यप ने आगे कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र से कश्यप समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करेगा, जो बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट अथवा प्रथम श्रेणी हासिल करेंगे।
श्री कश्यप ने अपने संबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि यदि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सच्चे अर्थों में गरीबों के बच्चों तक ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ योजना के तहत शिक्षा  का लाभ पहुंचा देंगें तो हरियाणा कश्यप राजपूत सभा उन्हें कश्यप समाज के सर्वोच्च सम्मान ‘सप्तऋर्षि महर्षि कश्यप रत्न’ से सम्मानित करेगी और सरकार का हर कदम पर साथ देगी।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह कश्यप , मनजीत दहिया, जयभगवान कश्यप , जिले सिंह कश्यप , करतार सिंह कश्यप , वेदप्रकाश कश्यप , सत्यवान कश्यप , अन्नू कश्यप , प्रवीण, कश्यप  मनोज कश्यप , पवन v, सतपाल कश्यप , सत्यदेव कश्यप , राधे श्याम , रामलाल कश्यप , रामेश्वर कश्यप , प्रवीण कश्यप , अजय कश्यप , जगबीर कश्यप , धर्मबीर कश्यप , सत्यवान कश्यप , धर्मन्द्र कश्यप , दरियाव सिंह कश्यप  सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रेस कटिंग्स



सोमवार, 7 जून 2010

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा -पौधारोपण के प्रथम चरण का शुभारम्भ


विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा -पौधारोपण के प्रथम चरण का शुभारम्भ एवं पौधों निःशुल्क वितरण-अधिक से अधिक बहु उद्देशीय वृक्ष शहतूत लगाने पर जोर।
‘हर घर, हर खेत और हर गाँव में हर जन एक शहतूत का पौधा अवश्य लगाओ और फल, छाया, चारा, ईंधन, रेशम व साथ में रोजगार भी पाओ’ ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सैल के चेयरमैन एवं जिला प्रधान राजेश कश्यप ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर पौधारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ करते हुए समस्त समाज के लोगों से किया। श्री कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शहतूत बहुवृक्षीय, बहुउद्देशीय, बहु-औषधीय, छायादार, पर्यावरण सहायक एवं रोजगारदायक पौधा है, क्योंकि इस पेड़ से रेशम का उत्पादन, टहनियों से टोकरे-टोकरियों का निर्माण, फलों से अनेक औषधियों का निर्माण, पशुओं का चारा और सस्ता एवं सुलभ ईंधन प्राप्त होता है। चेयरमैन राजेश कश्यप ने आगे कहा कि शहतूत के गुणों से समाज को परिचित करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने शहतूत के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा पौधारोपण अभियान के प्रथम चरण के दौरान शहतूत, नीम, आम, आड़ू, गुलाब, बेरी आदि सैंकड़ों फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पे्रस सचिव अन्नू कश्यप ने बताया कि इस अभियान के अगले चरणों के दौरान सभी ब्लॉकों के गाँवों में पौधारोपण किया जाएगा। खजांची सत्यवान कश्यप ने कहा कि वि’व पर्यावरण संरक्षण के अभियान में क’यप समाज ने भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कमर कस ली है। वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र सिंह क’यप ने कहा कि पौधा रोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जबरदस्त अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सत्यवान कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, जयभगवान कश्यप, अन्नू कश्यप, मनोज कश्यप, पवन क’यप, विनोद कश्यप, श्रीमती शरतल क’यप, श्रीमती कैलाशो देवी, श्रीमती सीमा कश्यप सहित कई पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पर्यावरण-प्रदूषण पर गहरी चिन्ता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

प्रेस कटिंग्स






मंगलवार, 25 मई 2010

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने बड़ी धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती मनाई और दीप जलाये

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने ‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ बड़ी धूमधाम से निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला, फरमाणा मार्ग, महम में मनाया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समासेवक एवं साधक नरेन्द्र बाबा एवं विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह सैनी महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए
समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समासेवक एवं साधक नरेन्द्र बाबा एवं विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह सैनी थे, जबकि अध्यक्षता सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्गार व्यक्त करते हुए नरेन्द्र बाबा ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के सृजक एवं सप्तऋषियों में प्रमुख सप्तऋषि थे। महर्षि कश्यप ने अपने अलौकिक ज्ञान से समस्त सृष्टि का कल्याण किया। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि यदि समाज महर्षि कश्यप के अलौकिक ज्ञान का अनुसरण करे तो निश्चित तौरपर सबका कल्याण होगा। विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कश्यप समाज को जयन्ती एवं उसकी भारी सफलता के लिए बधाईयां दीं और समस्त समाज का आह्वान किया कि महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें।

समारोह के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप समारोह को संबोधित करते हुए
समारोह के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने महर्षि कश्यप जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत उन्होंने समाज के असहाय, लाचार, विधवा, विकलांग, आपदाग्रस्त का शिकार व्यक्तियों की आपातकालीन मदद के लिए ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोष’ स्थापित करने, कश्यप समाज के घर-घर पहुंचकर उनके दु:ख-सुख जानने के लिए ‘परिवार-परिचयावली’ भरवाने का अभियान चलाने, कश्यप समाज के उत्थान में अहम् भूमिका निभाने वाले समाजसेवकों, शिक्षकों, शिक्षार्थियों, अधिकारियों, नेताओं एवं मीडियाकर्मियों को प्रतिवर्ष ‘महर्षि कश्यप रत्न’ प्रदान करने जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। श्री कश्यप ने कहा कि सरकार में हिस्सा हासिल करने एवं नौकरियों के लिए समाज को संगठित किया जाएगा और अपने हकों को हासिल करने के लिए जोरदार आन्दोलन चलाया जाएगा।
मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि प्रख्यात समासेवक एवं साधक नरेन्द्र बाबा एवं विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह सैनी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला के लिए संयुक्त रूप से ५१००० रूपये, विशिष्ट समाजसेवक बसन्त कश्यप ने ११००० रूपये और महम के वार्ड २ के पार्षद रामफल रोहिल्ला ने ११०० रूपये का योगदान देने की घोषणा की। वित्तिय योगदान के लिए सभा के प्रधान राजेश कश्यप ने सबका अत्यन्त आभार व्यक्त किया। महम इकाई के प्रधान राधेश्याम ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे धर्मशाला के निर्माण में अधिक से अधिक योगदान दें।

समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के खजांची सत्यवान कश्यप

समारोह को सत्यवान कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, जयभगवान कश्यप आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया और सभी वक्ताओं ने सरकार से प्रतिवर्ष २४ मई को सरकारी अवकाश घोषित करने का आग्रह किया।

समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक ब्लोक के प्रधान महेंदर सिंह कश्यप कश्यप

जयन्ती समारोह में राजेश कश्यप, राधेश्याम कश्यप, रामलाल कश्यप, सत्यवान कश्यप, बलबीर कश्यप, बसन्त कश्यप, रामेश्वर कश्यप, कृष्णचन्द्र कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, जयभगवान कश्यप, रमेश कश्यप, प्रदीप कश्यप, अन्नू कश्यप, मनोज कश्यप, सतपाल कश्यप, जगबीर कश्यप आदि प्रमुख पदाधिकारियों, समाजसेवकों सहित कश्यप समाज के असंख्य गणमान्य लोग उपस्थिति थे।

जयन्ती समारोह में महिलाओं की बड़ी भागीदारी अत्यन्त सराहनीय रही।

इस अवसर पर लंगर भी लगाया गया।
इसके साथ ही घर - घर दीप व मोमबतियां जलायीं गयीं



समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों कि कटिंग्स :









जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप द्वारा महर्षि कश्यप जयंती समारोह में दिए गए महत्वपूर्ण भाषण के कुछ अंश प्रस्तुत हैं . तीर के निशान पर क्लिक करके आप इन्हें देख और सुन सकते हैं :


जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप द्वारा महर्षि कश्यप जयंती समारोह में दिए गए महत्वपूर्ण भाषण के कुछ अंश प्रस्तुत हैं । तीर के निशान पर क्लिक करके आप इन्हें देख और सुन सकते हैं.

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती

२३ मई, २०१० रविवार को हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में सृष्टि सृजक एवं सप्तऋर्षि महर्षि कश्यप की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश थे और जयन्ती समारोह की अध्यक्षता हरियाणा कश्यप समाज के सरपस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने की। कार्यक्रम के संयोजक हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप थे।
इन्द्री के  विधायक डा. अशोक कश्यप यज्ञ आहुति डालते हुए, साथ में हैं सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया
जयन्ती पर एक यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यज्ञ इन्द्री विधायक डा. अशोक कश्यप के सौजन्य से किया गया।

इन्द्री के विधायक डा. अशोक कश्यप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए  
महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए  अतिथि डा. अशोक कश्यप ने कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों, संस्कारों एवं विचारों को भूल जाते हैं, वो दुनिया से मिट जाते हैं। इसलिए हमें अपने महर्षि कश्यप जी जैसे महान संतों, मुनियों, गुरूजनों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने समाज से आह्वाने करते हुए कहा कि समाज संगठित हो और शिक्षा पर जोर दे, ताकि हमारा समाज तरक्की कर सके।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश जयंती समारोह को संबोधित करते हुए
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश ने कहा कि समाज को अपने अन्दर आई बुराईयों को त्यागना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की लत, आपसी ईष्र्या द्वेष, दहेज प्रथा जैसी अनेक बुराईयां आ चुकी हैं, जिन्हें दूर करना चाहिए। डा. राम प्रकाश ने कहा कि अपने बच्चों को जरूर से जरूर पढ़ाना चाहिए। जब तक हमारे बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, एमबीबीएस, एमबीए आदि की शिक्षा हासिल नहीं करेंगे तब तक हमारा समाज कभी भी आगे नहीं बढ़ सकेगा। राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश ने आगे कहा कि समाज को संगठित होकर काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मन में पिछड़ों एवं दलितों के उत्थान की बहुत बड़ी कसक है। यदि समाज मिलकर उनके साथ खड़ें हों तो हमारा सबका भला हो सकता है। डा. राम प्रकाश ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि यदि कश्यप समाज संगठित होकर आगे बढ़ा तो निश्चित तौरपर उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश  को पगड़ी पहनते हुए सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया  
जयन्ती समारोह में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की तरफ से विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. राम प्रकाश, इन्द्री विधायक डा. अशोक कश्यप, सरपस्त बलजीत सिंह मतौरिया आदि को पगड़ी पहनाई गई।
सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया जयंती समारोह को संबोधित करते हुए
जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने कहा कि अब कश्यप समाज जाग चुका है और अपने हित-अहित की बात बखूबी समझता है। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे सांसद महोदय कार्यक्रम में आने की सहमति देने के बावजूद इस बार भी कश्यप समाज के बीच नहीं पहुंचे। इससे समाज को भारी निराशा महसूस हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार सांसद नवीन जिन्दल स्वयं न आकर अपनी पत्नी को कार्यक्रम में भेजा था। सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने कहा कि जो महानुभव कार्यक्रम में आने की सहमति देने के बावजूद नहीं आता है तो वह समाज में एक गलत सन्देश पहुंचाता है। इसलिए इस विषय पर सरकार को आत्म-मन्थन अवश्य करना चाहिए। सरपरस्त बलजीत मतौरिया ने समाज से आह्वान किया कि वे निरन्तर आगे बढ़ते रहें और संगठित होकर चलें, निश्चित तौरपर पर समाज का भला होगा।
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा भेजे गए सन्देश-पत्र को पढ़कर सुनते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप
जयन्ती समारोह में अपरिहार्य कारणों के चलते विशिष्ट अतिथि सांसद नवीन जिन्दल नहीं पहुंच सके। उन्होंने इस अवसर पर अपने पी.ए. को एक पत्र के माध्यम से कश्यप समाज को महर्षि कश्यप जयन्ती की बधाईयां एवं शुभकामनाएं भेंजीं और कार्यक्रम में न पहुंच पाने का अफसोस जताया। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा भेजे गए सन्देश-पत्र को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप ने मंच से पढ़कर सुनाया।

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा भेजे गया  सन्देश-पत्र

जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष स. हरमोहिन्दर सिंह चठ्ठा की अनुपस्थिति भी कश्यप समाज को काफी अखरी।
चेयरमैन एवं एडवोकेट प्रेम सिंह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए
जयन्ती समारोह को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन एवं एडवोकेट प्रेम  सिंह ने समाज के नेताओं से आह्वान किया कि वे हकीकत में लीडर बनकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सुख-दु:ख में हमेशा अपने समाज के साथ जुड़ा रहता है, वहीं सच्चे अर्थों में समाज का लीडर है। चेयरमैन ने आगे कहा कि वे निजी स्वार्थों एवं संकीर्णता को त्यागकर समाज हित में काम करें। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दें।
 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश प्रवक्ता, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सैल के चेयरमैन व जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए


जयन्ती समारोह में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश प्रवक्ता, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सैल के चेयरमैन व जिला रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सृष्टि सृजक एवं प्रमुख सप्तऋषि महर्षि कश्यप की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजेश कश्यप ने बताया कि वे एक ऐसा ग्रन्थ लिखने में जुटे हुए हैं, जिसमें महर्षि कश्यप का विस्तार से बखान होगा। उन्होंने समाज के बीच महर्षि कश्यप जयन्ती पर दैनिक ट्रिब्यून में प्रकाशि विशेष लेख की फोटोप्रतियां भी बांटी, ताकि समाज में महर्षि कश्यप के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान पहुंच सके।
निवेदिता पब्लिक स्कूल की छात्रा देशभक्ति प्रस्तुति ‘आई लव माय इण्डिया’ देती हुयी
जयन्ती समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें निवेदिता पब्लिक स्कूल की छात्रा संयोगिता द्वारा की गई देशभक्ति प्रस्तुति ‘आई लव माय इण्डिया’ ने सबका मन मोह लिया।

निवेदिता स्कूल की गीता, आरती एवं सहेलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया पंजाबी गिद्धा
इसके उपरांत निवेदिता स्कूल की गीता, आरती एवं सहेलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया पंजाबी गिद्धा अत्यन्त सराहनीय रहा।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दयालपुर, कुरूक्षेत्र की छात्राओं आंचल, पायल व अन्य सहेलियों द्वारा ‘कृष्ण-सुदामा’ की आदर्श मित्रता को दर्शाती प्रस्तुति
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दयालपुर, कुरूक्षेत्र की छात्राओं आंचल, पायल व अन्य सहेलियों द्वारा ‘कृष्ण-सुदामा’ की आदर्श मित्रता को दर्शाती प्रस्तुति ने सबको भाव-विहल कर दिया।

निवेदिता पब्लिक स्कूल की छात्रा शालू ने ‘आजा नच ले’ प्रस्तुती देते हुए
निवेदिता पब्लिक स्कूल की छात्रा शालू ने ‘आजा नच ले’ नृत्य के जरिए समारोह में हर किसी को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतिभागी छात्राओं को कश्यप समाज की तरफ से नकद धनराशि से सम्मानित किया गया।

जयन्ती समारोह को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप ने सभी मेहमानों, विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त किया और समाज से आह्वान किया कि वे हर जिले व ब्लॉक में अपने महर्षि कश्यप जयन्ती को बड़ी धूमधाम से मनाएं और समाज को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग दें।

लंगर छकते श्रृद्धालु
इस अवसर पर लंगर भी लगाया गया.