शुक्रवार, 27 मई 2016

हरियाणा कश्यप समाज में हुआ क्रांतिकारी बदलावों के लिए अनूठा आगाज

हरियाणा कश्यप समाज में हुआ 
क्रांतिकारी बदलावों के लिए अनूठा आगाज !
-राजेश कश्यप

गत 24 मई, 2016 को ‘सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयन्ती’ के पावन पर्व पर असाधारण और अप्रत्याशित रूप से हरियाणा कश्यप समाज में क्रांतिकारी बदलावों का अनूठा आगाज हो गया है। यह पावन तिथि हरियाणा के कश्यप समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत के रूप में जानी जायेगी। यह कोई अतिश्योक्ति नहीं है, बल्कि हकीकत है। हरियाणा प्रदेश में प्रतिवर्ष 24 मई को ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ मनाने की परंपरा चिरकाल से चलती आ रही है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से होता रहा है। कई अवसरों पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में समाज के लोगों की भारी संख्या में भागीदारी और राजनीतिक सन्देश देने की सफल कोशिशें भी हो चुकी हैं। लेकिन, इस बार हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में लीक से हटकर जिस मिशनरी और विजनरी भावों के साथ महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई गई है, उसके मायने कुछ अलग ही रहे। इस बार जयन्ती पर पहली बार कई गतिविधियों पहली बार हुई हैं, जोकि पूरे कश्यप समाज एवं हरियाणा प्रदेश के लिए बेहद गर्व एवं गौरव का विषय हैं। 

हरियाणा कश्यप समाज में ऐसा पहली बार हुआ है...


1. पहली बार हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में पूर्णतः शुद्ध सामाजिक रूप से महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई गई। 

2. पहली बार लगभग हर कार्यक्रम में 36 बिरादरी के लोगों ने बड़ी श्रद्धा व विश्वास के साथ महर्षि कश्यप जयन्ती के कार्यक्रमों में शिरकत की।

3. पहली बार सर्वसमाज ने सहज स्वीकार किया कि हरियाणा कश्यप समाज द्वारा 24 मई को मनाई जाने वाली जयन्ती पूरे प्रदेश व देश के लिए सामाजिक भाईचारे की मजबूती की अद्भूत मिसाल बन चुकी है।

4. पहली बार किसी राजनीतिक नेता के नाम के बिना हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में कश्यप समाज के लोग स्वेच्छा से समाज की उन्नति एवं विकास के संकल्प के साथ सहज भाव से एकत्रित हुए और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। 

5. पहली बार हरियाणा कश्यप समाज की तरफ से सामाजिक आयोजनों में वैश्विक शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए बड़े पैमाने पर हवन-अनुष्ठान हुए और सर्वसमाज ने सच्चे संकल्प के साथ मिलकर आहूतियां डालीं।

6. पहली बार हरियाणा कश्यप समाज के लोगों ने सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़ियों को छोड़ने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, नशा-मुक्ति अभियान, शिक्षा पर जोर देने जैसे अनुकरणीय संकल्प सामूहिक रूप से हवन में आहूतियां डालकर सच्चे दिल से लिए। 

7. पहली बार महर्षि कश्यप जयन्ती के हर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सच्चे समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया और समर्पित भाव से समाज की सेवा करने वालों को ही भविष्य में सम्मान देने का गहरा सन्देश दिया गया।

8. पहली बार महर्षि कश्यप जयन्ती के कार्यक्रमों के संयुक्त संचालन बेहद शांति-सौहार्द एवं समन्वय के साथ आयोजन हुए। 

9. पहली बार हरियाणा प्रदेश के कई गाँवों में महर्षि कश्यप जयन्ती का आयोजन शुरू हुआ।

10. पहली बार महर्षि कश्यप जयन्ती पर सर्वाधिक भण्डारे, हवन-अनुष्ठान एवं शोभायात्राएं निकालीं गईं।

11. पहली बार महर्षि कश्यप जयन्ती की प्रिन्ट, इलैक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया पर सर्वाधिक कवरेज हुई।

12. पहली बार हरियाणा ‘कश्यप समाज’ के ब्लॉग पर महर्षि कश्यप जयन्ती के प्रदेशव्यापी आयोजनों की समीक्षा प्रकाशित हुई।

जब यह सब कुछ पहली बार हुआ है तो निःसन्देह हरियाणा कश्यप समाज में क्रांतिकारी बदलावों का आगाज हो चुका है। इस आगाज का सहज अहसास दिलाने के लिए नेटवर्किंग के जरिए हरियाणा के कोने-कोने में अनूठी व अनुकरणीय अन्दाज में मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती के सभी कार्यक्रमों व गतिविधियों को सूत्रबद्ध करने की भरपूर कोशिश की। यह कोशिश कितनी कामयाब हुई, यह तो आप ही बता पाएंगे। लेकिन, इतना विश्वास है कि कार्यक्रमों व गतिविधियों की जितनी भी करवेज हो पाई है, वह आपको सहज विश्वास दिला देगी कि सच में अब हरियाणा कश्यप समाज बुनियादी एवं क्रांतिकारी बदलावों के लिए संकल्पबद्ध होकर कमर कस चुका है। अब कश्यप समाज सामाजिक संकीर्णता रखने वाले लोगों, समाज को अपनी निजी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ाने वाले लोगों और समाज को दिशाहीन नेतृत्व देने वाले लोगों को तनिक भी स्वीकार नहीं करेगा। अब समाज के लोग केवल समाजहित में सकारात्मक, समर्पित और उत्तरदायी जिम्मेदारी निभाने वाले सच्चे समाजसेवियों को सम्मान व सहयोग देंगे और समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही 36 बिरादरी को साथ लेकर देश-दुनिया में शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय की नई मिसाल पेश कायम की जाएगी।

गत 24 मई, 2016 को हरियाणा प्रदेश में मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती को अप्रत्याशित एवं अनुकरणीय बनाने के लिए हरियाणा प्रदेश का जन-जन बधाई और साधुवाद का पात्र है। आप सबको इस अनूठी पहल के लिए कोटि-कोटि नमन है। जिन कार्यक्रमों/गतिविधियों को यहाँ संयोजित नहीं किया जा सका है, उसके लिए तहेदिल से खेद है। भविष्य में भरपूर कोशिश की जाएगी कि हरियाणा के हर कोने की हर गतिविधि को संयोजित करके अपने ‘कश्यप समाज’ के ब्लॉग पर ससम्मान प्रकाशित किया जा सके। फिलहाल आप जितनी भी गतिविधियां/कार्यक्रम संयोजित करने में सफलता मिली है, उनके भावों और सन्देश को समझने एवं उनका अनुसरण करने का कष्ट करें। पुनः आप सबको महर्षि कश्यप जयन्ती की अपार सफलता के लिए तहेदिल से बधाईयां, साधुवाद और कोटि-कोटि नमन है।

 24 मई, 2016 को ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ पर हुए प्रमुख एवं अनूठे कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण से अवगत करवाने के लिए
 ‘कश्यप समाज’  ब्लॉग
 आपकी सेवा में हाजिर है। 

**********************

महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा की स्थापना





कुरूक्षेत्र के इस्माईलाबाद ब्लॉक में महर्षि कश्यप जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य सुरेन्द्र माजरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जयन्ती भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी महर्षि कश्यप की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रसाद भी बांटा। इसके अलावा महर्षि कश्यप मन्दिर में मूर्ति की भी स्थापना की गई। इस मौके पर सरपंच रामपाल माजरी, नरेश कश्यप, शीशपाल, पूर्णचन्द कश्यप, चूहड़ राम कश्यप, जोगिन्द्र कश्यप, कृष्ण लाल, तेजपाल, राजपाल, दलीप सिंह, नरेन्द्र, हैप्पी, जगदीश आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
**********************

‘महर्षि कश्यप मार्ग’ के रूप में हुआ नामकरण 




करनाल जिले में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्थानीय मेयर रेनूबाला गुप्ता ने हरियाणा सरकार की तरफ से परशुराम चौक से मॉडल टाऊन की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग का नामकरण ‘महर्षि कश्यप मार्ग’ के नाम से किया। पूरे समाज ने सरकार के इस कदम का दिल खोलकर स्वागत किया है और विश्वास दिलाया है कि इससे महर्षि कश्यप जी के बताये मार्ग पर चलने के लिए पूरा समाज प्रेरित होगा।
**********************

विश्व के कल्याण एवं सुख शान्ति की कामना के साथ भव्य हवन अनुष्ठान







करनाल के गाँव निगदू में कश्यप चौपाल में महर्षि कश्यप जयन्ती की शुरूआत विश्व के कल्याण एवं सुख शान्ति की कामना के साथ एक भव्य हवन अनुष्ठान के आयोजन से की। इसके साथ ही सामाजिक समारोह आयोजित किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद की सदस्य मीना चौहान पधारीं। समारोह की अध्यक्षता समाज के प्रधान फूल सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरूआत मीना चौहान ने महर्षि कश्यप जी की प्रमिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर की। मीना चौहान ने कहा कि हमें महर्षि कश्यप के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से मनमुटाव की भावना को खत्म कर और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। चौहान युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया और लोगों को प्रसाद वितरीत किया गया। इस अवसर पर शनिधाम मन्दिर कमेटी केप्रधान डॉ. कप्तान गुप्ता, महर्षि कश्यप समाज सभा के प्रधान डॉ. फूल सिंह, सरपंच पति ग्राम पंचायत निगदू विष्णु राणा, एलसी चौहान, कप्तान गुप्ता, महंत अनिलानंद, अनुराधा गिरी, पंडत हरिओम शर्मा, अमर वर्मा, महेन्द्र कश्यप, दिनेश शर्मा, मदन लाल, रामचन्द्र, जयभगवान, श्याम वर्मा, सतपाल, सोहन लाल, जयपाल, दिनेश, रामस्वरूप सहित असंख्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
**********************

होनहार बेटियों का किया गया सम्मान







करनाल के इन्द्री के रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयन्ती के अवसर पर आयोजित भव्य विशाल सामाजिक समारोह में हजारों लोगों ने बड़ी उमंग एवं उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में प्रदेश खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज के बड़े भाई रणबीर कम्बोज, पूर्व विधायक, डॉ. अशोक कश्यप, चरणजीत सिंह विनायक, वार्ड नं. 2 की पार्षद शशीकांता ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह का संचालन हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के इन्द्री ब्लॉक के प्रभारी देव कश्यप ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ से की गई। समारोह में कलाकारों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कश्यप समाज की 11 होनहार बेटियों रेणु, ममता, रजनी, मनीता राजेपुर, पूजा जैनपुर, काजल इन्द्री, नेहा, निशा, डॉ. सुनीता बडोनन्दी, संगीता आदि को सम्मानित किया गया।। इन बेटियों को समाज की तरफ से प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर जय कुमार, हरिकिशन, सूरज, जोगिन्द्र, सतीश, मलकीत, कृष्ण, धर्मपाल, मांगेराम, राजेन्द्र, शिव कुमार, सोनू, संजय आदि असंख्य गणमान्य उपस्थित रहे। 
**********************

मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा महर्षि कश्यप जयन्ती पर सरकारी अवकास का सामाजिक प्रस्ताव

असन्ध शहर की कश्यप चौपाल में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जयन्ती का आयोजन कस्बे के उपलाना, रत्तक, चोरकारसा, पाढ़ा आदि गाँवों में  भी बड़े भव्य स्तर पर किया गया। उपलाना गाँव के कार्यक्रम में असन्ध विधायक एवं सीपीएस के पुत्र हरप्रीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए हरप्रीत ने कहा कि महापुरूष सभी के सांझे होते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कश्यप समाज के उपप्रधान कर्मचन्द कश्यप ने समाज के नौजवानों से नशा न करने और अधिक से अधिक पढ़कर समाज का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर कश्यप जयन्ती की सरकारी छुट्टी घोषित करवाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर बलबीर कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, कृष्ण कश्यप, प्रीतम कश्यप, मोतीराम, रामपाल, जगदीश आदि मौजूद रहे। 
**********************

36 बिरादरी को जागरूकता का सन्देश




करनाल जिले के गाँव बुटाना (नीलोखेड़ी) में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती। इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हवन कार्यक्रम भी रखा गया। समस्त कश्यप समाज ने हवन में आहूतियां डालकर सामाजिक एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इनेलो के राज्यसभा सांसद श्री राम कुमार कश्यप जी थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए समाज में भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। श्री राम कुमार कश्यप जी ने आगे कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की एकता का दारोमदार समाज की एकता निर्भर करता है। प्रदेश की सभी 36 बिरादरियों को अफवाहों से सावधान रहना चाहिए और किसी भी अफवाह से सतर्क रहना चाहिए। समाज को अपने अन्दर आई बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर सिंह कश्यप ने की। इस अवसर पर सांसद श्री राम कुमार कश्यप जी ने अपने कोष से सामुदायिक केन्द्र की चार दीवारी व मुख्य द्वार के लिए साढ़े चार लाख रूप्ये अनुदान देने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच मेवा सिंह कश्यप, सतपाल कश्यप, राजपाल कश्यप, कृष्ण कश्यप, रणबीर कश्यप, रघुबीर कश्यप आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
**********************

सर्वकल्याण के लिए डाली आहुतियाँ







कुरूक्षेत्र जिले में हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयन्ती पर हवन का आयोजन किया गया और सर्वकल्याण के लिए आहूतियां डालीं गईं। पूर्व प्रधान श्री देशराज कश्यप के मार्गदर्शन में हवन कार्यक्रम चला। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरीत किया गया। इस अवसर पर कुरूक्षेत्र के पूर्व एमसी श्री शमशेर कश्यप जी भी उपस्थित थे। 
**********************

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ हुआ शुरू






रोहतक जिले के टिटौली में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य सामाजिक समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी महेन्द्र सिंह कश्यप ने की। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक विडम्बनाओं और चुनौतियों पर भी व्यापक चर्चा की। समारोह में बतौर विशिष्ट बाबा ज्योतिदास सेवा समिति, लाखनमाजरा के अध्यक्ष भक्त कर्मबीर दास, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत दहिया और विशिष्ट समाजसेवी सतबीर कश्यप गुगाहेड़ी ने भी समाज को सम्बोधित किया। विशिष्ट अतिथि भक्त कर्मबीर दास ने कहा कि महर्षि कश्यप जी की संतान हैं। हमें उनके गुणों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वे सप्तऋषियों में प्रमुख थे और सृष्टि की सृजना करने में अहम योगदान दिया। मनजीत सिंह दहिया ने बतौर विशिष्ट अतिथि महर्षि जी के गुणों का बखान करते हुए कहा कि महर्षि जी राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भिक और निर्लोभी थे। वे अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप एवं तप के बलपर श्रेष्ठ कहलाए। हम सबको उनके गुणों और त्याग का अनुसरण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सतबीर ने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। पंच श्रीमती सीमा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हमें महिलाओं को बराबर मान-सम्मान देना चाहिए और महिलाओं को भी समाज की उन्नति एवं विकास में अपना बढ़चढ़कर योगदान देना चाहिए। ‘हमारे समाज का उद्धार शिक्षा, संघर्ष और सौहार्द से ही संभव है। शिक्षा से जागरूकता आएगी, संघर्ष से हक हासिल होंगे और सौहार्द से सामाजिक एकता कायम होगी। इसलिए इन तीनों पहलूओं पर हमें जोर देने की आवश्यकता है।’ ये आह्वान समारोह में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप ने समाज से किया। उन्होंने महर्षि कश्यप जी के बारे में विस्तार से जानकारी देने के उपरांत कहा कि हमारा कश्यप समाज हरियाणा प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा पिछड़ा समाज है और हम दो दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में चुनावों के परिणाम तय करते हैं। इसके बावजूद हमारी हर क्षेत्र में दुर्दशा है। हमारी राजनीतिक भागीदारी न के बराबर है। सभी पार्टियां हमारे भोलेभाले समाज का सिर्फ इस्तेमाल करती आई हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं चलेगा। श्री कश्यप ने आगे कहा कि हमें हर क्षेत्र में हर स्तर पर अपने हक हासिल करने के लिए एकजूट होना होगा और जागरूकता का परिचय देना होगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर ‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ शुरूआत हो चुकी है। इस अवसर पर कश्यप समाज के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पाठ्य-सामग्री वितरीत की गई। भक्त कर्मबीर दास ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया और प्रसाद वितरीत किया। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और जश्न मनाया। सभी ने सामाजिक एकता, उन्नति एवं विकास के लिए और सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़ियों को मिटाने के लिए बढ़चढ़कर सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेन्द्र कश्यप, मनजीत दहिया, रणबीर कश्यप, भक्त कर्मबीर दास, सतबीर कश्यप, राजेश कश्यप, जयभगवान कश्यप, श्रीमती कैलाशो देवी, पंच श्रीमती सीमा कश्यप, श्रीमती रेनू कश्यप, श्रीमती सुमित्रा कश्यप, श्रीमती मीना कश्यप, श्रीमती रीना कश्यप, श्रीमती मोनिका कश्यप, श्रीमती शांति देवी, स्वाती कश्यप, पवन कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश कश्यप, मनोज कश्यप, रूपेश कश्यप, आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।   
**********************

सामाजिक शांति, एकता एवं सौहार्द का सन्देश लेकर घर-घर पहुँची महिलाएं





यमुनानगर स्थित महर्षि कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और कश्यप समाज के गुरू श्री महर्षि कश्यप जी की यश कथाओं का गुणगान किया गया और कश्यप समाज को जागृत करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने एक महीने तक कश्यप समाज के लोगों के घर घर जाकर प्रभात फेरियां कीं और लोगों को सामाजिक शांति, एकता एवं सौहार्द का सन्देश दिया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने झांकियां निकालीं और यमुनानगर से कश्यप समाज के लोग बड़ी ही धूमधाम से ढ़ोल बजाकर शोभायात्रा लेकर श्री महर्षि कश्यप मन्दिर व धर्मशाला में लेकर आए। श्री महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस पर कश्यप समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि आपस में मिलजुलकर रहेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
**********************

जाति-पाति और ऊंच-नीच को छोड़कर भाईचारे की एकता का दिया सन्देश

गुहला-चीका में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने एकसाथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वार्ड 17 के पार्षद बलकार सिंह बल्लू, कश्यप समाज के प्रधान बिन्द्र कश्यप, सिकंदर सिंह, सुनील कुमार, धर्मवीर, इंद्रजीत, बब्बल कुमार गागट, कृष्ण, पवन, राजू, मुकेश व सोलद्र आदि सहित कई अन्य प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे। समारोह में बोलते हुए कहा कि युवा भाजपा नेता राजेश शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप की शिक्षाओं पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हमें हर समाज के लोगों को बराबर समझना चाहिए और जाति-पाति व ऊंच-नीच का भेदभाव त्यागकर भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। महर्षि कश्यप की भी यही मुख्य शिक्षा है, जिसे हमे अपने जीवन में अक्षरश रू लागू करना चाहिए ताकि समाज का भला हो सके और हर व्यक्ति स्वच्छंद विचारों के साथ समाज में निर्भय होकर अपना जीवन जी सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सोलद्र बाल्मिकी ने भी शिरकत की व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हर वर्ग व जाति के लोगों को भाग लेना चाहिए ताकि समाज में छूआछूत खत्म हो सके और भाईचारे को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाईचारे के चलते झगड़े कम होते हैं और गांव व शहर के हर क्षेत्र का बराबर विकास होता है।
**********************

एक नई शुरूआत हुई

गाँव कलसाना में पहली बार महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई गई और भण्डारे का आयोजन किया गया। इस नई शुरूआत का पूरे समाज ने खुलेदिल से समर्थन और स्वागत किया।
**********************

सामाजिक जाग्रति का लिया संकल्प

गाँव रोलो में महर्षि कश्यप जयन्ती के पावन पर्व पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक जाग्रति का संकल्प लिया। 
**********************

सामाजिक बुराईयों के खिलाफ चलेगा सशक्त अभियान

करनाल जिले के फूसगढ़ गाँव में दिनेश कश्यप जी के घर पर एक युवा सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला करनाल के आसपास के कई गाँवों के युवा साथियों ने शिरकत की। समाज में फैली बुराईयों व बुराईयों को फैला रहे लोगों के बारे में विचार विमर्श किया। सभी ने अपने अपने विचार दिये और हर कदम पर युवा साथियों ने एकजुटता करने के बारे में सहमति की। जो भी युवा साथी जिस भी गाँव से आया, उसे अपने अपने गाँव में 10 सदस्यीय कमेटी बनाकर गाँव की कुशलता के लिए ठोस कदम उठाने व अपने कर्त्तव्य को ईमानदारी से निभाने के बारे में कहा गया। किसी पार्टीबाज राजनीतिक या दबंग व्यक्ति द्वारा अगर किसी भी गाँव के कमेटी सदस्य को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सभी गाँव की कमेटी उचित कार्यवाही करेगी। यदि किसी भी सदस्य को नशा, चोरी व जारी करने आदि के मामले में पकड़ा जाता है तो कमेटी से उसकी सदस्यता रद्द कर दी जायेगी। 
**********************

सामाजिक सौहार्द का दिया सन्देश



अम्बाला जिले के बोह गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती पर शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द का सन्देश देकर आपसी भाईचारे की मजबूती की मिसाल पेश की।
**********************

समर्पित होकर समाजसेवा का लिया संकल्प 

अम्बाला कैन्ट के वार्ड नं. 12 में महर्षि कश्यप जयन्ती का आयोजन किया गया और भारी संख्या में समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी लोगों ने अपने समाज की उन्नति एवं विकास के लिए समर्पित भाव से समाजसेवा का संकल्प लिया।
**********************

सामाजिक सौहार्द व शिक्षा बढ़ाने पर दिया जोर 





करनाल जिले के गाँव श्रर्वण माजरा में बाबा कालू और महर्षि कश्यप की पूजा-अर्चना की गई और भण्डारे का आयोजन किया गया। सरपंच के घर पर हवन-अनुष्ठान आयोजित किया गया। समाज में एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ाने व शिक्षा पर जोर देने का संकल्प लिया। 
**********************

नेक मकसद से नेक शुरूआत










करनाल जिले के पिंगली गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती के अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया और समाज की उन्नति एवं विकास की कामना के साथ आहूतियां डालीं। इसके साथ ही बैण्ड बाजे के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई और जमकर जश्न मनाया गया। समाज की तरफ से यह पहली बार शुरूआत की गई, जिसकी सभी ने खुलेदिल से प्रशंसा की और स्वागत किया। 
**********************

संस्कृति एवं संस्कारों पर दिया जोर





जीन्द जिले में महर्षि कश्यप जयन्ती पर यज्ञ का आयोजन किया गया। समस्त कश्यप समाज के लोगों ने आहूतियां डालकर समाज की एकता पर बल दिया। प्रसाद वितरण किया गया। महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित किए गए। युवाओं ने अपने बड़े-बुजुर्गाें के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। 
**********************

भाईचारे की नई मिसाल कायम की 





करनाल जिले का पाद्दा गाँव में आसपास के 12 गाँवों के लोगों ने महर्षि कश्यप जयन्ती पर सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान किया, आहूतियां डालीं और भण्डारा लगाया। आसपास के दर्जनों गाँवों ने महर्षि कश्यप जयन्ती के मौके पर एकत्रित होकर भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की।  इस अवसर सत्यवान, दिलबाग, रामेहर, रणबीर, जयसिंह, बृजपाल, ओमपाल कश्यप, सुभाष, कर्मबीर, शेर सिंह आदि ने सक्रिय भागीदारी की।
**********************

सबके कल्याण की कामना की



कुरूक्षेत्र के गाँव अमीन में स्थित महर्षि कश्यप जी की माताश्री अदिति के स्माधी स्थल पर पहुंचकर कश्यप समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की और सबके कल्याण की कामना की। 
**********************

सामाजिक कुरीतियों व रूढ़ियों को छोड़ने का लिया संकल्प




कुरूक्षेत्र जिले के दयालपुर गाँव में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। लोगों ने सामाजिक कुरीतियों व रूढ़ियों को छोड़कर जागरूकता का परिचय देने का संकल्प लिया। 
**********************

सर्वमंगल कामना के लिए सर्वसमाज ने डाली आहूतियां




करनाल जिले के फूसगढ़ गाँव में सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान किया गया। सर्वमंगलकामना के लिए सर्व समाज ने हवन में आहुतियां डालीं। 
**********************

समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया 


पानीपत जिले के गाँव काबड़ी में महर्षि कश्यप जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लखमी कश्यप, रामेहर कश्यप, एडवोकेट राजबीर कश्यप, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र कश्यप, विक्की कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
**********************

समाज के कल्याण के लिए समुचित योगदान देने का निर्णय लिया








पानीपत के रेरकलां में महर्षि कश्यप जयन्ती के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कश्यप के साथ अनेक लोगों ने भागीदारी की। सभी ने एकजुट होकर समाज कल्याण के लिए समुचित योगदान देने का निर्णय लिया। 
**********************

36 बिरादरी की अटूटता का लिया संकल्प



अम्बाला के नारायणगढ़ में बड़े पैमाने पर महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया। झण्डा रस्म मन्त्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों से सम्पन हुई। इसके साथ ही एक बड़े भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें 36 बिरादरी के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 बिरादरी की अटूटता का संकल्प लिया।
**********************

सामाजिक सभ्यता एवं संस्कृति को मजबूती देने का दिया सन्देश








कैथल जिले के सिरसल गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान और एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही खुली कुश्ती का दंगल भी आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दूर के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सर्व समाज के लोगों ने इन सब कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करके अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को मजबूती देने का सन्देश दिया।
**********************

स्वच्छता अभियान चलाया गया





अम्बाला जिले के सांटी गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भण्डारा भी लगाया गया। मन्दिर के आसपास युवाओं ने महर्षि कश्यप के प्रति सच्ची निष्ठा दिखाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया और कारसेवा की। 
**********************

सामाजिक बुराईयों के खात्में का लिया संकल्प


पानीपत के दरियापुर गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती पर एक भव्य सामाजिक समारोह रखा गया। महर्षि कश्यप जी की पूरे समाज ने मिलकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता रघुनाथ तंवर ने शिरकत की। सर्व समाज ने मिलकर सामाजिक बुराईयों के खात्में का संकल्प लिया।
**********************

समाजिक बुराईयों को दूर करने का बिगुल फूंका






पानीपत के काबड़ी गाँव में कश्यप समाज ने भारी उमंग, उत्साह व उल्लास के साथ महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता रघुनाथ तंवर ने सामाजिक समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर भण्डारा भी लगाया गया। सामाजिक बुराईयों को दूर करने के साथ-साथ सामाजिक उन्नति एवं विकास में बढ़चढ़कर योगदान का निर्णय लिया गया। 
**********************

आपसी मतभेद भुलाकर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगे

कैथल जिले के राजौंद में कश्यप चौपाल में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने आपसी ईर्ष्या-द्वेष और मतभेद भुलाकर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
**********************

36 बिरादरी के लोगों ने किया जागरण

सोनीपत जिले के कामीरोड स्थित हनुमान नगर में मंगलवार को महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान 36 बिरादरी के लिए भंडारे यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घरौंडा से रमेश चंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ब्रह्मपाल कश्यप पानीपत, विक्रम सिंह पानीपत, ईश्वर सिंह गन्नौर, डॉ कंवरपाल पट्टी कल्याणा उपस्थित रहे। डॉ महासिंह कश्यप प्रधान ने बताया कि नारद के गुरू महर्षि कश्यप गुरू कालू बाबा के रूप में प्रचलित हुए। 36 बिरादरी के लोगों द्वारा इनकी याद में जागरण भंडारे का आयोजन किया जाता है।
**********************

सर्व समाज की एकता पर दिया जोर

करनाल जिले के घरौंडा ब्लॉक में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। समारोह में समाज की ओर से महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बाद में शहर के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद भंडारा लगाया गया। समाजसेवी जीत राम कश्यप ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा को कश्यप समाज के युवा प्रधान संजय कश्यप, राममेहर कश्यप, नौरंग कश्यप, प्रवीण कश्यप, सतीश कश्यप, राजेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वसमाज ने मिलकर आपसी एकता एवं भाईचारे कायम करने पर जोर दिया। 
**********************

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष एवं बच्चों की शिक्षा के लिए देंगे सहयोग 

 जींद जिले के पटियाला चौक स्थित महर्षि कश्यप धर्मशाला में मंगलवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान गुज्जर कश्यप ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बलवान कश्यप ने हिस्सा लिया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि महर्षि कश्यप के बताए गए रास्ते पर चलें। समाज को एकजुट होकर सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष करें। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। ताकि वह अपना अपने समाज के विकास में सहयोग कर सकें। इस मौके पर सभा के संस्थापक वीरभान आर्य, पूर्व प्रधान वेदप्रकाश, रामजीलाल, नफेसिंह, श्रीराम, जिला प्रधान चूड़ियाराम, ऑडिटर धर्मबीर, मोहनलाल, ओमप्रकाश, सज्जन सिंह, प्रवीण, रामकुमार मेहरा मौजूद रहे।
**********************

पूर्वजों व गुरूओं की अनदेखी नहीं होने देंगे

कैथल जिले में कैथली गेट के नजदीक कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में अपनी आहुति अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व पार्षद लख्मी चंद ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता कश्यप सभा के प्रधान राजकुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद प्रतिनिधि बलदेव उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए लख्मीचंद ने कहा कि कोई भी जाति अपने पूर्वजों व गुरुओं की अनदेखी करके कभी भी समृद्ध व खुशहाल नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का कहना था कि भगवान समस्त भूत मात्र में है, ऐसा उन्होंने स्वयं गीता में कहा है। प्राचीन धर्म ग्रंथों के अनुसार सृष्टि के आदि प्रवर्तक का नाम ब्रहा्रा कहा जाता है, जिनके द्वारा उत्पन्न हुए मरीचि दक्ष, अत्रि, आंगरा, भृगु वशिष्ठड्ढ आदि प्रजापतियों द्वारा इस संसार का प्रारंभिक तक विस्तार माना जाता है। इसी कड़ी में महर्षि मरीचि के पुत्र, भारतीय भूमि के पिता कहे जाने वाले महान शक्ति के रूप कश्यप हुए। सभा के प्रधान राजकुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री कृष्ण, शिव पार्वती व अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में जोगीराम कश्यप, श्यामलाल कश्यप, बारूराम कश्यप, जयपाल कश्यप, अजमेर, प्रवीण, पाला, विक्रम, राजीव कश्यप सहित कश्यप समाज के काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित थी।
**********************

पूरी मानवता के लिए पूजनीय हैं महर्षि कश्यप 

करनाल जिले के गाँव खोराखेड़ी व रायपुर जाटान के कश्यप समाज द्वारा आयोजित महर्षि कश्यप जयन्ती पर मुख्य अतिथि के रूप में घरौण्डा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शिरकत की। गाँव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि गुरू महर्षि कश्यप एक समाज के न होकर पूरी मानवता के लिए पूजनीय है तथा हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। जिन सात ऋषियों ने सृष्टि की रचना की थी, महर्षि कश्यप जी उनमें श्रेष्ठ थे। इस अवसर पर सरपंच रणजीत कश्यप, महावीर, राजकुमार पालीवाल, सत्यवान काजल, राजेन्द्र कश्यप, अमीत, रामनिवास प्रजापत, जयचन्द्र कश्यप, बलवान, पूर्व सरपंच अमीलाल, सुभाष, राजेश, रणधीर, सतपाल, राजबीर कश्यप आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
**********************

समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए दिया भाईचारे का सन्देश 

करनाल जिले के दरड़ गाँव में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सरपंच सूरत सिंह और समाज के लोगों ने हवन यज्ञ में आहूतियां डालीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज को गुरू महर्षि कश्यप के दिखाये मार्ग पर चलने की जरूरत है। महर्षि कश्यप ने समाज को एक नई दिशा दी और समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए भाईचारे का सन्देश दिया। इस अवसर पर जोगा सिंह, पूर्व पंच पालाराम, कलीराम कश्यप, सुन्दर लाल कश्यप, बिरसा सिंह कश्यप, मनजीत कश्यप, नरेश कश्यप, फूलचन्द कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, धर्मपाल कश्यप, मदन कश्यप, जयभगवान, टींकू, तेजपाल कश्यप, सतपाल कश्यप, मनीष कश्यप आदि उपस्थित रहे। 
**********************

खर्च काटकर भी बच्चों को पढ़ाएं

सोनीपत के गोहाना में पुराने बस स्टैण्ड स्थित ब्रहा्र भवन में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कश्यप निषाद मल्लाह विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण कश्यप ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे जातियां उत्थान की डगर पर नहीं चल सकतीं, जो अपने महापुरूषों को याद नहीं रखते। उन्होंने कहा कि उन्नति की पहली सीढ़ी पढ़ाई-लिखाई है और खर्च काटकर भी अपने बच्चों को पढ़ाओ। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि हरियाणा बैकवर्ड क्लास वैलफेयर निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा, गोहाना हलके की निगरानी कमेटी के संयोजक गुलशन विरमानी और मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुन्दर कश्यप ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम  में नवनिर्वाचित पार्षद जगबीर पांचाल के साथ अशोक बामनिया, सत्यनारायण पांचाल और शमशेर भंडेरी भी पहुंचे। 
**********************

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति एवं शिक्षा की अलख जगाओ का दिया सन्देश

करनाल जिले के धौलगढ़ में महर्षि कश्यप जयन्ती पर गाँव की सुख समृद्धि एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति एवं शिक्षा की अलख जगाओ का सन्देश दिया। 
**********************

सबके भले के लिए की मंगलकामना 

निसिंग में महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई और इस अवसर पर छबील भी लगाई गई। ग्रामीणों ने भण्डारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरीत किया। समारोह में सरपंच महिन्द्र पाल सहित समाज के अन्य लोगों ने सहयोग किया और समाज की ओर से ठण्डे पानी की छबील लगाई और सबने सबके भले लिए मंगलकामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से नाथा राम, शीशपाल कश्यप, राजबीर, लीलाराम, पंच रामफल, प्रकाशचन्द सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
**********************

प्रस्तुति:


-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in

शनिवार, 21 मई 2016

महर्षि कश्यप जी की जयंती के पावन पर्व पर अग्रिम ढेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं.

आदरणीय कश्यप भाईयो और बहनों! 24 मई के सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी की जयंती के पावन पर्व पर आप सबको अग्रिम ढेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं.

हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से आप सबकी जयंती के संदर्भ में की जा रही तैयारियों और कार्यक्रमों के मिल रहे अनेकानेक समाचारों से आप सबकी जागरूकता, एकता और अपने समाज के प्रति सच्ची समर्पित भावना सहज स्पष्ट हो रही है. इसके लिए आप सबको सादर साधुवाद है.

इस बार कई जगहों पर महर्षि कश्यप जयंती सभी संगठन और सर्व समाज के लोग मिलकर धूमधाम से मना रहे हैं, जोकि समाजहित में बेहद शुभसंकेत हैं. आप सबको बधाई है.

हमें लगभग हर जगह से 24 मई की जयंती पर सादर निमंत्रण निरंतर मिल रहे हैं. हम आपके इस स्नेह, सहयोग और लगाव के लिए दिल से आभार प्रकट करते हैं.

भाईयो और बहनों! आप सब जानते और समझते ही हैं कि एक दिन में सभी जगह कार्यक्रमों में पहुंच पाना संभव नहीं हो सकता. वैसे, हमारी तरफ से पूरी कोशिश होगी कि हम आपके बीच अधिक से अधिक जगहों पर पहुंचें. लेकिन, जहां हम चाहकर भी पहुंचने में असमर्थ रहें, वहां के कार्यक्रम के आयोजकों व समाज से हाथ जोड़कर अग्रिम खेद सहित माफी मांगते हैं. हम महर्षि कश्यप जी को हाजिर-नाजिर मानकर आपको विश्वास दिलाते हैं कि भले ही हम तन से आपके बीच उपस्थित न हों, लेकिन मन आपके साथ ही रहेगा. आप हमें तनिक भी अपने से दूर न समझें. हम निकट भविष्य में एक भव्य जागरूकता महासम्मेलन में एक साथ बैठेंगे और समाजहित में व्यापक विमर्श करेंगे.

सभी बहन भाईयों को महर्षि कश्यप जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विनम्र निवेदन करेंगे कि जयंती को मिलजुलकर पूरी शांति, सौहार्द और आदर्श रूप से मनाएं. समाजहित में विमर्श करें और शुभ संकल्प लें. यदि संभव हो तो अपने कार्यक्रम की गतिविधियाँ व फोटो प्रेस को जारी करें और प्रदेश मीडिया प्रभारी को भी यथोचित माध्यम से भेजने का कष्ट करें, ताकि उन्हें अपने कश्यप समाज के ब्लॉग पर प्रकाशित किया जा सके.

सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप की अपार कृपा आप पर बरसे और आपको अनंत सुख-समृद्धि प्राप्त हो...

पुन: ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाओं के साथ...

सादर,

-बलजीत सिंह मतौरिया
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

और

समस्त पूर्व पदाधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

एवम्

समस्त पदाधिकारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी.

प्रेषक :

-राजेश कश्यप "टिटौली"
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी.
मोबाइल नं.. 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in

शुक्रवार, 20 मई 2016

सामाजिक सन्देश



आदरणीय मित्रों! आगामी 24 मई को ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ के पावन पर्व पर आप सब अपने विचार देने के लिए उत्सुक हैं, जिसके लिए आप साधुवाद के पात्र हैं। कई मित्रों ने इस अवसर पर दिये जाने वाले विचारों का एक प्रारूप तैयार करने में मदद मांगी है। उन मित्रों के लिए ‘सामाजिक सन्देश’ स्वरूप में मैं अपने विचार अग्रिम तौरपर आपकी सेवा में प्रेषित कर रहा हूँ। उम्मीद है ये विचार आपके माध्यम से कश्यप समाज के जन-जन तक पहुंचेगे और आपको अपने विचार तय करने में मदद मिलेगी।
सादर,
आपका स्नेहाकांक्षी,
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
*******************************
जय महर्षि कश्यप जी ! जय कश्यप समाज !! जय बाबा कालू जी !!
*************** ****************** ****************
सामाजिक सन्देश
************
1. सादर अभिनंदन:
*******************************
परम आदरणीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समाज के वरिष्ठ नेतागण, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, मित्रों, प्रेस बन्धुओं और प्यारे बच्चों! आप सबको ‘सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयन्ती’ के पावन पर्व पर हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं देता हूँ। इस पावन पर्व पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में आपका सादर अभिनंदन करता हूँ। महर्षि कश्यप जी और समाज के प्रति आपकी सच्ची श्रद्धा और समर्पित भावना के लिए साधुवाद देता हूँ।
*******************************
2. महर्षि कश्यप जी की महिमा:
*******************************
आदरणीय भाईयों और बहनों! आप सबको पता है कि महर्षि कश्यप जी द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि सृजक’ की उपाधि से विभूषित किया जाता है। श्रीनरसिंह पुराण के पांचवें अध्याय के अनुसार दक्ष प्रजापति ने ब्रहा्रा जी के आदेश (तुम प्रजा की सृष्टि करो) पर अपनी पत्नी असिवनी के गर्भ से 60 कन्याएं पैदा कीं। उन्होंने इन 60 कन्याओं में से 13 कन्याओं का विवाह महर्षि कश्यप के साथ किया, जिनके नाम 1. अदिति, 2. दिति, 3. दनु, 4. अरिष्टा, 5. सुरसा, 6. खसा, 7. सुरभि, 8. विनता, 9. ताम्रा, 10. क्रोधवशा, 11. इरा, 12. कद्रू और 13. मुनि थे। मुख्यतः इन्ही से ही सृष्टि का सृजन हुआ और जिसके परिणामस्वरूप महर्षि कश्यप जी ‘सृष्टि के सृजक’ कहलाए। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे। मुनिराज कश्यप नीतिप्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भिक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरशः पालन करते थे। उन्ही की कृपा से ही राजा नरवाहनदत्त चक्रवर्ती राजा की श्रेष्ठ पदवी प्राप्त कर सका। श्रीनरसिंह पुराण के अनुसार मरीचि ऋषि ब्रहा्रा जी के मानस पुत्र थे। मरीचि ऋषि की पत्नी थीं सम्भूति। इन्हीं सम्भूति की कोख से महर्षि कश्यप का जन्म हुआ। महर्षि कश्यप अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप एवं तप के बल पर श्रेष्ठतम महाविभूतियों में गिने जाते थे। महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में प्रमुख माने गए। महर्षि कश्यप ने समाज को एक नई दिशा देने के लिए ‘स्मृति-ग्रन्थ’ जैसे महान् ग्रन्थ की रचना की। इसके अलावा महर्षि कश्यप ने ‘कश्यप-संहिता’ की रचना करके तीनों लोकों में अमरता हासिल की। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार ‘कस्पियन सागर’ एवं भारत के शीर्ष प्रदेश कश्मीर का नामकरण भी महर्षि कश्यप जी के नाम पर ही हुआ। कुल मिलाकर महर्षि कश्यप जी की महिमा का जितना बखान किया जाए, उतना ही कम होगा। ऐसे महातेजस्वी, महाप्रतापी, महाविभूति, महायोगी, सप्तऋषियों में प्रमुख व सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी को कोटि-कोटि वन्दन एवं नमन है।
*******************************
3. समाज की दशा और दिशा:
*******************************
आदरणीय भाईयो और बहनों! आज वर्तमान समय में हमारे समाज की कैसी दशा है और हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं, यह आप सब भलीभांति जानते हैं। आप यह भी जानते हैं कि हमारे समाज के सामने क्या-क्या चुनौतियां हैं और उन चुनौतियों से मुकाबला करना कितना जरूरी है। निःसन्देह, आज हमें एकजूट होने होने की जरूरत है। हमें शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है। हमें समाज की उन्नति एवं विकास को सुनिश्चित करने वाली योजनाएं बनाने की जरूरत है। किन्हीं कारणों से विपरीत परिस्थितियों, अन्याय, अत्याचार, आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों का शिकार होने वाले लोगों को सहारा दे सकें, ऐसी व्यवस्था के निर्माण की आवश्यकता है। हाशिये पर बैठे आखिरी आदमी तक की सुध लेने वाले नेतृत्व निर्माण की जरूरत है। युवाओं के कैरियर निर्माण में सहायक बनने वाले कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। समाज की बहू-बेटियों के मान-सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सतत योजनाएं बनाने की जरूरत है। समाज की प्रतिभाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने वाली सोच को पैदा करने की आवश्यकता है। समाज को राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर नई बुलन्दियों पर ले जाने वाली नीतियां बनाने की जरूरत है।
*******************************
4. आह्वान:
*******************************
आदरणीय भाईयों और बहनों! समाज की उन्नति एवं विकास पर केन्द्रित इन लक्ष्यों को हासिल करना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन असम्भव नहीं है। इन सब लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हमें एकजूट होना पड़ेगा, जागरूकता का परिचय देना पड़ेगा, समाजहित में समय देना पड़ेगा, समाजहित की योजनाओं को सफल बनाने के लिए सच्चे दिल से संकल्प लेना होगा। इसके साथ ही संकीर्ण सोच रखने वाले, निजी स्वार्थपूर्ति के लिए समाज को तोड़ने वाले और समाजसेवा के नाम पर ठगने वाले लोगों को किनारे करना होगा। हम सबको मिलकर प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्राम/कॉलोनी स्तर तक एक कर्मठ, निष्ठावान, समाज समर्पित, ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह सामाजिक नेतृत्व तैयार करना होगा। यह लक्ष्य तभी संभव हो पाएगा, जब अच्छी सोच और संकल्प वाले लोग समाज का नेतृत्व करने के लिए आगे आएंगे। समाजहित में ऐसे लोगों को आगे आना ही होगा। आज नहीं तो कल, कभी न कभी तो उन्हें आगे आना ही पड़ेगा। ‘कल करे सो आज कर और आज करे सो अब’ आदर्श मंत्र का अनुसरण करते हुए क्यों न आज ही हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम समाज को नई दशा और दिशा देने के लिए हरसंभव योगदान देंगे और समाज की हर बैठक व कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। उन्हें समाजहित में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। आपको पता ही होगा कि इस समय प्रदेश स्तर पर ‘हरियाणा कश्यप विकास अभियान’ जोरशोर से चल रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद समाज समर्पित अच्छे-अच्छे लोगों को संगठित करने और उन्हें समाज के लिए आदर्श नेतृत्व करने का मौका देने का है। इस समय हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के पावन मार्गदर्शन में 30 सदस्यीय कमेटी सभा व समाज के दायित्वों का पूरी ईमानदारी व समर्पित भावना से अपने कर्त्तव्यों को निभा रही है और अध्यक्ष हमारे महोदय की समाज से परम अभिलाषा व आह्वान है कि ईमानदार और समाज समर्पित जिम्मेदार लोग आगे आएं, ताकि समाज की उन्नति एवं विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें समुचित जिम्मेदारी दी जा सके।
*******************************
5. सादर आमंत्रण:
*******************************
आदरणीय मित्रों! निकट भविष्य में हम हरियाणा प्रदेश में अपने कश्यप समाज का एक भव्य जागरूकता महासम्मेलन करने जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्र स्तर पर अपने समाज के जितने भी सांसद हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से सम्बंध रखते हैं, उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा और उन्हंे सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही समाजहित में तैयार किए जाने वाले प्रस्तावों को अपने सांसदों को सौंपा जायेगा, ताकि वे अपने समाज की आवाज को संसद में उठा सकें। जब हमारी आवाज संसद में उठेगी तो निश्चित तौरपर हमारे समाज में एक नया बदलाव आयेगा और उन्नति एवं विकास का मार्ग सरल होगा। इस महासम्मेलन में आप सादर सपरिवार आमंत्रित हैं। इसके साथ ही आपसे विनम्र निवेदन है कि महासम्मेलन का यह निमंत्रण हरियाणा के घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने में अपना समुचित योगदान जरूर देने का कष्ट करें।
*******************************
6. विश्वास और आभार:
*******************************
मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप मेरी भावनाओं को अन्यथा न लेते हुए, मेरे विचारों पर गौर करेंगे और समाज की उन्नति व विकास में अपना यथोचित योगदान देने का आज दृढ़ संकल्प लेंगे। आप सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयन्ती के पावन समारोह में पधारे, इसके लिए पुनः आपका हृदय की गहराईयों से धन्यवाद एवं आभार। इन्हीं शब्दों के साथ...
*******************************
जय महर्षि कश्यप जी ! जय बाबा कालू जी !! जय कश्यप समाज !!!
जय हरियाणा ! जय भारत !! सादर प्रणाम !!!
*******************************
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

सोमवार, 16 मई 2016

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ की शुरूआत अम्बाला से हुई

बाईं तरफ श्री तरसेम कश्यप, मध्य राजेश कश्यप  और दाईं तरफ श्री नरेन्द्र कश्यप 

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ की शुरूआत अम्बाला से हुई 

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ की शुरूआत कल अंबाला के कई मित्रों से मुलाकात से हुई। इस मुलाकात एवं समाहित में गंभीर विचार-विमर्श के बाद मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि जिस मकसद के साथ इस मिशन की नींव रखी गई है, वह वर्तमान समय और समाज की सख्त जरूरत है। अंबाला के मित्रों से हुई अलग-अलग बातचीत के बाद निष्कर्षस्वरूप कुछ बिन्दु उभर कर सामने आए। 

यूं तो अंबाला के कई मित्रों से मुलाकात हुई, लेकिन दो मित्रों श्री तरसेम कश्यप जी और श्री नरेन्द्र कश्यप जी के विचारों, भावनाओं और सुझावों ने मुझे बेहद प्रभावित किया और उनमें मुझे समाज के लिए कई उम्मीदें नजर आईं। (संलग्न फोटो में ये दोनों मित्र हैं। मेरी बाईं तरफ श्री तरसेम कश्यप जी और दाईं तरफ श्री नरेन्द्र कश्यप जी।)

अंबाला यात्रा से निष्कर्ष स्वरूप प्रमुख बिन्दू इस प्रकार रहे:-
1. हमारे नेताओं के प्रति आम लोगों का विश्वास बिल्कुल टूट चुका है। समाज के विकास के लिए कभी किसी नाम और कभी किसी नाम पर पैसा इक्कठा करके ले गए और बाद में पता चला कि उनमें से एक भी पैसा समाजहित में नहीं लगाया गया। जिस काम के लिए पैसा इक्कठा किया, उसका नामोनिशान भी नहीं मिला। समाज के कथित नेताओं ने समाज को खूब बहकाया और ठगा। जिसके कारण आम आदमी अपने समाज के नेताओं पर विश्वास नहीं करता है। अंबाला के कश्यप समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि आगे से जब तक पूरी जाँच-पड़ताल करके संतुष्ट नहीं हो जाएंगे, तब तक अन्ध श्रद्धा में किसी को एक भी पैसा नहीं देंगे। उनसे सहयोग मांगने वाले को पहले परखेंगे और उसके बाद सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।

2. केवल राजनीतिक दिवास्वप्न दिखाने वाले लोगों को सहयोग नहीं करेंगे। समाज में शिक्षा पर जोर देने वाले, गरीब व पीड़ित लोगों के सुख-दुःख में सांझा करने वाले, समाज को निःस्वार्थ भाव से जोड़ने वाले और ईमानदार छवि वाले लोगों को ही तन-मन-धन से सहयोग देंगे। 

3. नीचे के स्तर पर त्रिस्तरीय प्रशासनिक कैबिनेट बॉडी बननी चाहिए जिला स्तर की कैबिनेट, ब्लॉक स्तर की कैबिनेट और ग्राम स्तर की कैबिनेट। इनके बाद सर्वोच्च स्तर पर प्रदेश की कैबिनेट बननी चाहिए। 
4. समाज की धर्मशालाओं को गलत लोगों से मुक्त करवाना चाहिए।

5. समाज को धोखा देने वाले और समाज को सिर्फ अपने हित (राजनीतिक स्वार्थपूर्ति) के लिए इस्तेमाल करने वाले लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।

6. ईमानदार और साफ छवि के लोगों को समाज की बागडोर देनी चाहिए। 

7. ‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ के मकसद पहली नजर में बेहद सराहनीय हैं। इन पर समाज के बीच विस्तार से बातचीत करनी बेहद जरूरी है। अल्प समय के नोटिस दिये जाने के कारण बड़ी संख्या में समाज के लोगों की बैठक संभव नहीं हो सकी। इसलिए निकट भविष्य में अंबाला जिले के लोगों की एक बड़ी मिटिंग रखी जाएगी, जिसमें समाज की दशा और दिशा पर व्यापक मन्थन किया जाएगा। 

इसके साथ ही मैं सेवानिवृत प्रिन्सीपल आदरणीय श्री शंकर कश्यप जी से भी मिला। वे अंबाला में ‘कश्यप इंस्टीच्यूट’ हैं और आम कक्षाओं से लेकर अनेक उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां भी करवाते हैं। उन्होंने बहुत अच्छा स्टॉफ रखा हुआ है। बड़ी उम्र होने के कारण वे अंबाला से बाहर बहुत कम ही जाते हैं। लेकिन, लंबी मुलाकात के बाद उन्होंने हमारे ‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ की खूब सराहना की और प्रभावित होकर आश्वासन दिया कि यदि वे युवाओं के कैरियर से सम्बंधित कोई सेमीनार आदि लगाते हैं तो वे बतौर रिसोर्स पर्शन जरूर आने की कोशिश करेंगे। 

मैं अंबाला के कश्यप मित्रों का तहेदिल से आभारी हूँ कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर व्यापक बातचीत की और मुझे अपार स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया। उनके द्वारा निकट भविष्य में होने वाली बड़ी मिटिंग में अग्रिम तौरपर विशेष आमंत्रण देने के लिए मैं तहेदिल से अंबाला के मित्रों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। 

‘हरियाणा कश्यप जागरूकता मिशन’ का कारवां शुरू हो चुका है। इस अगला पड़ाव रविवार, 22 मई, 2016 को कैथल जिले में निर्धारित किया गया है। पूर्ण उम्मीद है कि कैथल के मित्रों से भी समाजहित में बेहद सकारात्मक मुलाकात रहेगी। 

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
मोबाईल नं. 9416629889

जींद में MC चुनावों में कश्यप समाज के 3 उम्मीदवारों की घोषणा




गत 14 मई को जींद में MC चुनावों में कश्यप समाज के 3 उम्मीदवारों की घोषणा एक शानदार सामाजिक समारोह में कर दी गई.
समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया का भव्य स्वागत एवम् सम्मान किया गया.
समारोह में बड़ी धूमधाम से कश्यप समाज के तीन उम्मीदवारों को वार्ड 3 से श्री रिंकू कश्यप, वार्ड 13 से श्री राजकुमार कश्यप और वार्ड 24 से श्री संदीप कश्यप जी को MC चुनावों में उतार दिया गया.
इस अवसर पर सभा के पूर्व प्रधान श्री प्रवीण कश्यप के अलावा श्री मायाराम कश्यप, श्री सज्जन कश्यप, श्री समय सिंह कश्यप, श्री सोहन लाल कश्यप, श्री वेद कश्यप, सुबेदार राम सिंह कश्यप आदि सैंकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.
पूरे कश्यप समाज की तरफ से तीनों उम्मीदवारों को हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं हैं.
आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया जी ने तीनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी से अपना समुचित योगदान देने का आह्वान किया है.
-राजेश कश्यप "टिटौली"
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
www.kashyapsamaj.blogspot.in

आय-व्यय विवरण

आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया जी के मार्गदर्शन में पारदर्शिता के संकल्प-पथ स्वरूप ....
हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र
आय-व्यय विवरण
(1 अप्रैल, 2016 से 30 अप्रैल, 2016 तक)
***********************
31.03.2016 को Closing Balance = 10,822.00 रूपये
1.04.2016 से 30.04.2016 तक कुल आय = 1,67,336.00 रूपये
कुल  आय = 1,78,158.00 रूपये
1.04.2016 से 30.04.2016 तक कुल व्यय = 84,207.00 रूपये
30.04.2016 को Cash in Hand  (1,67,336.00 - 84,207.00) = 93,951.00 रूपये।
- राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
www.kashyapsamaj.blogspot.in

बुधवार, 11 मई 2016

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’

HARYANA KASHYAP VIKAS MISSION


‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’
*********************
क्या आप हरियाणा कश्यप समाज की उन्नति एवं विकास में हकीकत में सक्रिय सहभागी बनना चाहते हैं?

यदि हाँ तो आपका ‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ में सादर स्वागत है।

इस मिशन के प्रमुख उद्देश्य:

1. सामाजिक एकता एवं जागरूकता के कार्यक्रमों का संचालन करना।

2. समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ठोस व कारगर रणनीति बनाने में सहयोग करना। 

3. युवाओं के कैरियर निर्माण में मदद से लेकर असहाय लोगों की यथोचित मदद तक सुनिश्चित करना।

4. समाज की आवाज को बुलन्द करना।


5. सामाजिक रूढ़ियों एवं कुरीतियों से मुक्ति के लिए कार्य करना।


6. समाज के लिए आदर्श नेतृत्व की स्थापना में सहयोग देना। 


शर्तें: इस मिशन में उन्हीं समाजसेवी मित्रों को शामिल किया जायेगा जो निम्नलिखित शर्तें पूरी कर सकें:

1. जिनका मुख्य मकसद समाज की उन्नति एवं विकास हो।

2. जो समाजहित में होने वाली विशेष बैठकों में हिस्सा ले सकंे और समाज के लिए कुछ समय निकाल सकें।

3. जो अपने स्थानीय कश्यप समाज के बीच आदर्श भूमिका निभा सकें। 

नोट: 1. यदि आप ‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ से जुड़कर सकारात्मक योगदान करते हैं तो पूरा समाज आप पर नाज करेगा।

2. यह मिशन प्रारंभिक दौर में केवल हरियाणा प्रदेश के निवासियों के लिए ही है। 

3. इस मिशन में आप अपने किसी अच्छे परिचित समाजसेवी मित्र/रिश्तेदार का नाम भी सुझा सकते हैं।

‘हरियाणा कश्यप विकास मिशन’ से जुड़ने के लिए अपना पूरा नाम, पता, मोबाईल नंबर/वाट्सअप नंबर, ईमेल आदि लिखकर निम्नलिखित किसी भी एक माध्यम से जल्द से जल्द भेजिए, ताकि आपसे सम्पर्क किया जा सके:-

Whats App No. : 9416629889

e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
www.kashyapsamaj.blogspot.in


आय-व्यय विवरण (1 अप्रैल, 2016 से 30 अप्रैल, 2016 तक)

आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया जी के मार्गदर्शन में पारदर्शिता के संकल्प-पथ स्वरूप...

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र
आय-व्यय विवरण 
(1 अप्रैल, 2016 से 30 अप्रैल, 2016 तक)
***************************
31.03.2016 को Closing Balance  - 10,822.00 रूपये

1.04.2016 से 30.04.2016 तक कुल आय - 1,67,336.00 रूपये

कुल  - 1,78,158.00 रूपये

1.04.2016 से 30.04.2016 तक कुल खर्च - 84,207.00 रूपये

30.04.2016 को कैश इन हैण्ड (1,67,336.00 -84,207.00) = 93,951 रूपये।

- राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)

सोमवार, 2 मई 2016

24 मई : महर्षि कश्यप जयन्ती के सन्दर्भ में विनम्र अपील/आह्वान

24 मई : महर्षि कश्यप जयन्ती के सन्दर्भ में विनम्र अपील/आह्वान
************************
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की अध्यक्षता में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रधानों/प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक गत 24 अप्रैल, 2016 को यमुनानगर जिले में हुई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि जब तक शोध कमेटी के जरिये ‘सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयन्ती’ की तिथि निर्धारित नहीं होती, तब तक दशकों से चली आ रही परंपरा एवं विरासत का अनुसरण करते हुए 24 मई को ही हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में जयन्ती असीम श्रद्धा, विश्वास के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती रहेगी।
अतः 24 मई को मनाई जाने वाली महर्षि कश्यप जयन्ती के सन्दर्भ में समाज के सभी संगठनों एवं आम जन से विनम्र अपील/आह्वान किया जाता है कि:-

1. सभी संगठन जिला स्तर पर संयुक्त रूप से ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ धूमधाम से मनाएं।

2. जयन्ती के पावन पर्व पर समाज से राय-मशविरा करके किसी भी नेता/समाजसेवी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सकते हैं।

3. जिला स्तर पर महर्षि कश्यप जयन्ती से संबंधित कोई भी गतिविधि शोभा-यात्रा, जागरण, भजन-संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भण्डारा आदि का आयोजन कर सकते हैं।

4. आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने समाज से विनम्र अपील/आह्वान किया है कि महर्षि कश्यप जयन्ती के पावन अवसर पर ‘रक्तदान शिविर’ व ‘पौधारोपण’ का आयोजन भी जरूर करें।

5. जिला स्तरीय कार्यक्रमों में समाज के लोगों से सामाजिक एकता एवं जागरूकता का सन्देश जरूर दें। इसके साथ ही समाज के लोगों को यह भी अवगत करवाएं कि जयन्ती के बाद जल्द ही हरियाणा में एक ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय कश्यप जागरूकता एवं एकता महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कश्यप समाज से संबंध रखने वाले देशभर के माननीय सांसदों को सादर आमंत्रित किया जायेगा और उन्हें संसद में कश्यप समाज के हित में आवाज उठाने के लिए विशेष प्रस्ताव सौंपे जाएंगे। इसलिए, समाजहित में जन-जन को इस ऐतिहासिक महासम्मेलन का हिस्सा बनने का गौरव हासिल करने का सादर आह्वान किया जाये।

6. महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह में जन-मानस को ‘सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी’ की पौराणिक जीवनी से जरूर अवगत करवाएं। महर्षि कश्यप जी की जीवनी अपने ‘कश्यप समाज’ के ब्लॉग www.kashyapsamaj.blogspot.in , एवं ‘कश्यप की कलम से...’ ब्लॉग www.kashyapkikalamse.blogspot.in पर उपलब्ध है। फिर भी यदि आपको कोई दिक्कत आये तो आप ईमेल rajeshtitoli@gmail.com या वाट्सअप नंबर 9416629889 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

7. जिला स्तर पर मीडिया बन्धुओं को जरूर विशेष तौरपर आमंत्रित करें। कार्यक्रम/समारोह/गतिविधियों के उपरांत मीडिया में प्रेस नोट जरूर जारी करें। प्रेस नोट व फोटो की एक प्रति ईमेल rajeshtitoli@gmail.com व वाट्सअप नंबर 9416629889 पर भी जरूर भेजें ताकि इसे अपने 'कश्यप समाज' के ब्लॉग पर प्रकाशित किया जा सके।

सादर,

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889