शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप


हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप



युवा समाजसेवी एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के रोहतक जिला प्रधान राजेश कश्यप ने हरियाणा सरकार से बेरोजगारों के सन्दर्भ में तीन सूत्रीय माँग की है।

पहली माँग के तहत रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों के नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण प्रक्रिया की निर्धारित अंतिम तिथि २८ फरवरी से बढ़ाकर १५ मार्च, २०११ की जाए, ताकि सूचना के अभाव के चलते वंचित बेरोजगार लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। इसके साथ ही सभी रोजगार कार्यालयों में दर्ज बेरोजगारों को लिखित में नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण की सूचना दी जाए।

श्री कश्यप ने दूसरी माँग रखते हुए कहा कि भविष्य में जो भी नियुक्तियां की जाएं, उनमें रोजगार कार्यालयों में दर्ज योग्य  उम्मीदवारों   को वरिष्ठता सूची के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिए जाएं, ताकि रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता बनी रहे।

तीसरी माँग रखते हुए राजेश कश्यप ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने पुराने चिर-परिचित वायदे को निभाए और योग्यतानुसार हर घर में कम से कम एक रोजगार उपलब्ध करवाए अथवा स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया करवाए, ताकि बेरोजगार लोग हताश व निराश न हों और अपराधिक प्रवृत्तियों का शिकार न हों।

युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से गाँव-गाँव में बेरोजगारों को अपना नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत देखने में आया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से युवा एवं युवतियां बेरोजगारी के चलते अपने-अपने नीजि काम धन्धों में लगे हुए हैं और वे समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं से अनभिज्ञ हैं और धीरे-धीरे उन्हें सरकार की योजना का पता लग रहा है। इसलिए उन्हें ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए कम से कम दो सप्ताह का समय और देना चाहिए।

इसके साथ ही श्री कश्यप ने कहा कि बेरोजगार बड़ी उम्मीदों के साथ रोजगार कार्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाते हैं, ऐसे में सरकार का नैतिक फर्ज बनता है कि वह इन रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता सिद्ध करे।

श्री कश्यप ने हरियाणा सरकार से युद्ध स्तर पर ‘बेरोजगारी-उन्मूलन अभियान’ चलाने की माँग करते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार अथवा स्वरोजगार खासकर देहातियों को दिया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्थिति बेहद गंभीर होती चली जा रही है।





(राजेश कश्यप)
प्रधान , रोहतक

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप


बेरोजगार तुरन्त नए सिरे से अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में आन-लाईन  पंजीकरण करवाएं

यदि आप आप अथवा आपका परिचित बेरोजगार है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद लाभप्रद रहेगी।

जानकारी के महत्वपूर्ण बिन्दू इस प्रकार हैं :

योजना क्या है “

हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सभी बेरोजगारों का आन-लाईन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई कारगर योजना बनाई जा सके। यदि पहले से ही नाम दर्ज है तो भी नए आन-लाईन पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है।

किसके लिए है यह योजना :

यह योजना उन सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियों के लिए है, जिसने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है या फिर इससे अधिक बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा अन्य उच्च शिक्षा हासिल कर ली है या कर रहे हैं।

कैसे करवाना है आन-लाईन पंजीकरण

आप सीधे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करवा सकते हैं। या फिर http://www.hrex.org/ वेबसाईट पर जाकर स्वयं अपना नाम पंजीकृत करके सभी संबंधित प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

आन-लाईन पंजीकरण के लिए किन-किन चीजों को लेकर जाना है :

आप अपने सभी प्रमाण-पत्रों की साक्ष्यांकित (अटेस्टिड) फोटो कॉपियां, राशन कार्ड की फोटोकॉपी, एक नवीनतम फोटो साथ में लेकर जाएं।

आन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद क्या करें :

आWन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद आप पंजीकृत साक्ष्य की दो प्रतियां प्रिन्ट करवाएं। इसकी एक प्रति अपने पास साक्ष्य के तौरपर रिकार्ड-फाईल में रखें और दूसरी प्रति अपने अन्य प्रमाण-पत्रों की कॉपियों के साथ लगाकर अपने रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाएं।

कब तक पंजीकरण करवा सकते हैं :

हरियाणा सरकार ने सभी बेरोजगारों को इस माह की अंतिम तिथी यानी २८ फरवरी, २०११ तक हर अपना नाम आन-लाईन पंजीकृत करवाने के लिए कहा है। इसलिए तत्काल २८ फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें।

यदि पंजीकरण नहीं करवाया तो :

यदि बेरोजगार अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण नहीं करवाता है तो सरकार यह समझेगी कि आप बेरोजगार नहीं हैं और आपको रोजगार विभाग की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। सरकार यह समझकर आपका नाम रोजगार विभाग से हमेशा के लिए अपने रिकार्ड से हटा देगी।

सावधानियां :

अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करते अथवा कराते समय पूरी सावधानी बरतें। कोई भी गलत सूचना दर्ज न करवाएं। अपनी सभी उपलब्धियों का ब्यौरा साक्ष्य सहित दर्ज करवाएं। पंजीकरण के बाद दो डुप्लीकेट प्रतियां अवश्य प्रिन्ट करवाएं ताकि एक प्रति आपके पास साक्ष्य के तौरपर सुरक्षित रह सके।

अधिक जानकारी के लिए :

आप अधिक जानकारी के लिए अपने रोजगार कार्यालय में तत्काल सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। अथवा हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।





(राजेश कश्यप)

मोबाईल नं. ०९४१६६२९८८९

आवश्यक सूचना-पत्र / राजेश कश्यप

आवश्यक सूचना-पत्र  / राजेश कश्यप


सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियां अपने जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण जरूर करवाएं : राजेश कश्यप

अपने नाम ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए बेरोजगार

परम आदरणीय कश्यप जी,

सादर नमस्कार।

पूर्ण विश्वास है कि आप परम पिता की असीम कृपा से स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त होंगे।

आगे समाचार यह है कि हरियाणा सरकार दसवीं व उससे अधिक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों का नए सिरे से जिला अनुसार रोजगार कार्यालयों में इंटरनेट से आWन लाईन नाम दर्ज कर रही है, ताकि भविष्य में उनके रोजगार देने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकें।

इसलिए आप अपने सभी परिचितों एवं समाज के सभी लोगों को यह तत्काल सूचित करने का कष्ट करें कि जिन लड़कों व लड़कियों ने दसवीं पास कर ली है या फिर उससे अधिक पढ़ाई की है अथवा कर रहे हैं, वे २८ फरवरी, २०११ तक अपने सभी प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र व राशन कार्ड की फोटोकॉपी (यदि रोजगार कार्यालय में पहले से नाम दर्ज हो तो उस कार्ड की फोटोकॉपी भी) और अपना एक नवीनतम फोटो अपने जिला रोजगार कार्यालय (रोहतक में दिल्ली रोड़ पर बजरंग भवन के पीछे (नजदीक लिबर्टी सिनेमा) झंग कॉलोनी में है) में ले जाएं और अपना नाम नए सिरे से इंटरनेट से आWन-लाईन दर्ज करवाएं।

यदि बेरोजगार लड़का/लड़की इंटरनेट जानता है तो वह स्वयं भी किसी इंटरनेट-कैफे पर जाकर www.hrex.org साईट खोलकर अपना पंजीकरण दर्ज कर सकता है। पंजीकरण करने के बाद उसकी दो कॉपी अवश्य प्रिन्ट करवा लेनी हैं, ताकि एक रोजगार कार्यालय में दर्ज हो सके और दूसरी अपने पास रिकार्ड+ के लिए रख सके। इसके बाद अपने सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां अटेसटिड करवाकर रोजगार कार्यालय में आगामी २८ फरवरी तक जरूर से जरूर जमा करवानी है। यदि कोई इंटरनेट नहीं जानता है तो, घबराने की कोई बात नहीं है। वह रोजगार कार्यालय में बताए गए सभी प्रमाण-पत्र ले जाएं और कार्यालय के सामने की दुकान पर सामान्य खर्च देकर अपना नाम पंजीकृत करवाएं और उसकी दो प्रतियां लेकर अन्य प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ रोजगार कार्यालय मे तुरन्त जमा करवा दें।

यदि कोई बात समझ न आए तो अपने समाज के ब्लॉग्स  http://www.kashyapsamaj.blogspot.com/  अथवा मेरे निजी ब्लोग्स   http://www.kashyapkikalamse.blogspot.com/  को खोलकर विस्तार से जानकारी पढ़ें। या फिर मुझसे तुरन्त मोबाईल फोन (09416629889) पर सम्पर्क करें। धन्यवाद।


(राजेश कश्यप)
प्रधान, रोहतक

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप



"कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता, वह तो सभी के लिए आराध्य एवं पूजनीय होते हैं।" ये विचार हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सन्त शिरोमणी गुरू रविदास की जयन्ति पर रोहतक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों में व्यक्त किए। श्री कश्यप ने कहा कि यह बड़ी विडम्बना का विषय है कि हमने नीजि स्वार्थों के लिए अपने सभी साधु-सन्तों, ऋषि-मुनियों, महापुरूषों को अलग-अलग जाति, कौम, धर्म एवं मजहब में बांट लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें इस कुप्रवृत्ति को जड़ से मिटाकर हर महापुरूष की जयन्ति न केवल सामूहिक रूप से और धूमधाम से मनाई जानी चाहिए, बल्कि उस महापुरूष के दिखाए मार्गों, शिक्षाओं और सिद्धान्तों को भी ग्रहण करना चाहिए तथा उन पर अमल करना चाहिए। श्री कश्यप ने कहा कि सन्त शिरोमणी रविदास ने समाज को सच्ची निष्ठा के साथ अपना कर्म करने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास के अनुसार, "मन चंगा तो कठौती में गंगा" अर्थात् यदि व्यक्ति का मन साफ है और उसके अन्दर परोपकार की पवित्र भावना है तो उसे दुनिया हर सुख एवं सम्मान नसीब होता है तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री राजेश कश्यप ने कहा कि हम जो भी काम करें, चाहे वो मजदूरी हो, व्यवसाय हो, व्यापार हो, खेतीबाड़ी हो या फिर नौकरी, हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बुधवार, 5 जनवरी 2011

कश्यप परिवार ने पेश की
एक नई मिसाल
टिटौली में हुआ कन्या-जन्म पर ‘कुँआ-पूजन’

श्रीमती सीमा कश्यप अपनी ननद  श्रीमती राजल के साथ ‘कुँआ-पूजन’ के लिए जाते हुए


समाज में कन्या-जन्म पर सदियों से निभाई जाने वाली गलत परंपराओं को बदलकर निकटवर्ती गाँव टिटौली के कश्यप परिवार ने एक नई मिसाल पेश की है। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप के घर पहली संतान के रूप में लड़की पैदा होने पर परिवार ने जबरदस्त खुशियाँ मनाईं और सभी सामाजिक रस्म एवं रिवाजें पूरी कीं। इसके साथ ही शास्त्र-विधिनुसार ‘नामकरण-संस्कार’ करवाया गया और नवजात कन्या का नामकरण ‘स्वाति’ के रूप में हुआ। इसी क्रम में लड़के के जन्म पर होने वाली ‘कुँआ-पूजन’ की रस्म भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निभाई गई। इस अवसर पर एक दशक से ‘महिला-सशक्तिकरण’ अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि ‘हर सामाजिक संस्कार पर लड़की का भी बराबर अधिकार है। इसलिए प्रत्येक माता-पिता का यह नैतिक फर्ज+ बनता है कि वे लड़की को किसी भी तरह के सामाजिक संस्कार से वंचित न रखें।’ श्री कश्यप ने आगे कहा कि कन्या-भू्रण हत्या महापाप है और निरन्तर हो रही कन्या-भ्रूण हत्याओं के कारण सामाजिक सन्तुलन खतरे में पड़ने लगा है। नवजात कन्या की माँ श्रीमती सीमा देवी को बेहद खुशी और गर्व है कि उनके घर ज्येष्ठ संतान के रूप में लक्ष्मी आई है। दादा महेन्द्र सिंह कश्यप व दादी श्रीमती कैलाशो देवी ने भी कन्या-जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि समाज में लड़कियों के प्रति बहुत बदलाव आया है। पहले लड़कियों के जन्म पर भारी मातम मनाया जाता था, ठीकरे फोड़े जाते थे और ‘कुँआ-पूजन’ जैसी परंपराओं के स्थान पर कुरड़ियों पर कूड़ा फेंका जाता था, जोकि बहुत ही गलत परंपराएं थीं। समस्त कश्यप परिवार ने कन्या जन्म पर सदियों से चल रही सड़ी-गली परंपराओं को छोड़ने का आह्वान किया है। कश्यप परिवार द्वारा कन्या जन्म पर अपनाई गई नई परंपराओं के लिए समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने सराहना की है और नवजात कन्या को अपना आशीर्वाद एवं कश्यप परिवार को अपनी हार्दिक बधाईयां दीं हैं।

शनिवार, 1 जनवरी 2011

नववर्ष पर नवसंकल्प…

 नववर्ष पर नवसंकल्प…


 नववर्ष २०११ आपके लिए मंगलमयी हो! हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं!!
एक और नया वर्ष हमें कुछ और नया करने का सन्देश लेकर आ चुका है। हमने पिछले वर्ष में क्या खोया और क्या पाया, इसका आकलन हम सब कर ही चुके हैं। यह वक्त पिछले वर्ष की उपलब्धियों की खुशियों में मशगुल होने अथवा कड़वे अनुभवों की टीस को ताजा करने का है।
यह वक्त है प्रगतिपथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए नई कारगर योजना बनाने का और उसको सफलता के मुकाम तक पहुँचाने के लिए अचूक रणनीति तैयार करने का। समय की प्रबल मांग है कि हम नए वर्ष पर कुछ ऐसे दृढ़ संकल्प लें, जो हमें और हमारे पूरे समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसित करने में अह्म भूमिका निभाएं।
आओ हम सब मिलकर नववर्ष पर दृढ़ संकल्प लें कि….
 हम जो भी काम करेंगे वो पूरी ईमानदारी, लगन, निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ करेंगे।
 हम हर काम पूरे उत्साह और जोश के साथ करेंगे।
 हम ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे हमारे परिवार, समाज व राष्ट्र के मान-सम्मान पर कोई दाग लगे।
 हम अपनी निजी स्वार्थ भावनाओं का परित्याग करके अपने अन्दर पैदा होने वाले झूठ, बेईमानी, छल-कपट व फरेब जैसे अवगुणों पर अंकुश लगाएंगे।
 हम अहिंसा का पालन करेंगे और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जो दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए अथवा जिससे दूसरों को शारीरिक व मानसिक कष्ट हो।
 हम अपने अन्दर परोपकार की भावना का अधिकाधिक समावेश करेंगे, ताकि मानवता का साम्राज्य सुदृढ़ हो सके।
 हम दीन-दु:खियों, गरीबों और असहायों की यथासंभव मदद करेंगे और इंसानियत को मजबूती प्रदान करेंगे।
 हम अपने महापुरूषों, ऋषि-मुनियों, देशभक्तों और परम्-विद्वानों के दिखाए मार्ग को अपनाएंगे और दूसरों को भी अपने साथ लेकर चलेंगे।
 हम अपने माता-पिता और शिक्षिकों को पूर्ण मान-सम्मान देंगे और उनकी आज्ञाओं का पालन करेंगे ताकि हमें सही मार्गदर्शन मिल सके।
 हम राष्ट्रीय स्वतंत्रता, एकता, अखण्डता एवं उसकी अस्मिता को बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
 हम राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गीत आदि सभी राष्ट्रीय धरोहरों का पूर्ण मान-सम्मान करेंगे।
 हम आपसी ईष्र्या-द्वेष, संकीर्णता और भेदभावों को भुलाकर मेलजोल एवं भातृभाव का माहौल निर्मित करेंगे।
 हम सब अपने चरित्र को उच्च बनाएंगे, ताकि हमारा आत्मिक विकास हो सके और हम एक स्वर्णिम समाज की स्थापना में अपनी अह्म भूमिका निभा सकें।
 हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘समष्टिवाद’ की भावना का अपने अन्दर समावेश करेंगे।
 हम नशा, जुआ, चोरी, भ्रष्टाचार, ठगी आदि बुराईयों का परित्याग कर देंगे।
 हम दहेजप्रथा, बाल-विवाह, नारी-उत्पीड़न, शोषण, बढ़ता लिंगानुपात, जाति-पाति, छुआछुत, कन्या-भ्रूण हत्या, बढ़ती जनसंख्या आदि सभी सामाजिक कुरूतियों एवं रूढ़ियों के खिलाफ एकजूट होकर लड़ेंगे।
 हम वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएंगे और सबको पे्ररित करेंगे।
 हम सभी सरकारी एवं सार्वजनिक सम्पतियों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना बढ़चढ़कर सहयोग देंगे।
 हम असामाजिक तत्वों और राष्ट्र विरोधी ताकतों को बिल्कुल भी पनपने नहीं देंगे।
 हम शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपना पूरा सहयोग देंगे।
 हम अपने मौलिक कत्र्तव्यों का पूर्ण पालन करेंगे और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहेंगे।
 हम शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वयं को भी और दूसरों को भी सामाजिक एवं आर्थिक तौरपर सशक्त करेंगे।
मित्रों ! यदि हम उपर्युक्त संकल्पों को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करें तो नि:सन्देह हम सही मायनों में एक स्वर्णिम एवं रामराज्य समाज की स्थापना कर पाएंगे और स्वयं को एक विशिष्ट व आदर्श पहचान दे पाएंगे।
नववर्ष पर युवा मित्रों से विशेष उम्मीदें हैं। क्योंकि युवा शक्ति ही किसी भी समाज व राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती है। किसी भी समाज व राष्ट्र का उत्थान व पतन उसकी युवा शक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि युवा शक्ति अपनी संस्कृति व सभ्यता से विमुख हो और अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह हो तो वह समाज व राष्ट्र कभी उन्नति नहीं कर सकता।
इसलिए युवा वर्ग से अनुरोध रहेगा कि वे आधुनिकता की आड़ में पश्चिमी संस्कृति की घटिया चकाचौंध में अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को न भूलें और अपने समाज व राष्ट्र को निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रसित करते रहें।
नववर्ष आपके लिए मंगलमयी हो, उपलब्धियों से भरपूर रहे, स्वस्थ रहें और प्रसन्नचित रहें, इन्ही सब हार्दिक शुभकामनओं एवं बधाईयों के साथ…नववर्ष मुबारक !
-राजेश कश्यप
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक.
स्थाई पता :
टिटौली (रोहतक)
हरियाणा-१२४००५
मोबाईल : ९४१६६२९८८९, ९८१३८३०३४१
e-mail : rkk100@rediffmail.com

सोमवार, 19 जुलाई 2010

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

‘गरीब लोगों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है और कश्यप समाज के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।’ ये आश्वासन महम विधायक आनंद सिंह दांगी ने हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक एवं कश्यप समाजसेवा समिति, महम के संयुक्त सौजन्य से आयोजित ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए किया। मुख्य अतिथि श्री दांगी ने आगे कहा कि विकास के लिए सामाजिक सद्भावना का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने  आगे कहा कि हमने हर समाज की धर्मशाला बनवाई हैं और निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला का निर्माण के लिए शीघ्रातिशीघ्र  दो लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि शेष निर्माण भी सरकार द्वारा करवाया जाएगा।

मुख्य अतिथि एवं महम विधायक श्री आनंद सिंह दांगी जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँद राम ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक विकास के लिए शिक्षा पर जोर देना बहुत जरूरी है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि वे एससी व बीसी का आरक्षण हर स्तर पर लागू करे, ताकि देश की ११३ दलित एवं पिछड़ी जाति का भला हो सके।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कश्यप समाज अन्य सभी समाजों के साथ मिलकर एक सुनहरे समाज का निर्माण करने की इच्छा रखती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पिछड़े समाज के विकास के लिए अपना फर्ज पूरा करती है तो समाज का भी सरकार का सरकार का सहयोग करने का फर्ज बनता है।
महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में समस्त समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी ईर्ष्या, द्वेष, नशे आदि की बुराई और संकीर्ण मानसिकता को छोड़कर एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन को हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा. गजानंद वर्मा, गोपीचन्द, महम चौबीस धानक समाज के प्रधान महाशय सूरजभान सांगी, दो जमा पाँच मुद्दे के संयोजक एडवोकेट सत्यवीर हुड्डा, वरिष्ठ समाजसेवी गोपीचन्द, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, पानीपत के प्रधान लखमीचन्द कश्यप आदि दर्जन भर प्रबुद्ध लोगों ने महासम्मेलन को संबोधित किया और समाज को एकसूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

प्रमुख समाजसेवी एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा जी, कलानौर, महासम्मेलन को संबोधित करते हुए

एडवोकेट एवं ‘दो जमा पाँच मुद्दे’ के संयोजक श्री सत्यवीर हुड्डा जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
वयोवृद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार गोपीचन्द जी, कलानौर महासम्मेलन को संबोधित करते हुए

प्रमुख समाजसेवी एवं महम चौबीसी धानक बिरादरी के प्रधान महाशय सूरजभान सांगी जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए और महर्षि कश्यप जी व कश्यप समाज से संबंधित अत्यन्त ज्ञानप्रद भजन प्रस्तुत करते हुए
महासम्मेलन के दौरान कश्यप समाजसेवा समिति, महम एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के पदाधिकारियों रामा कश्यप, राम कुमार कश्यप, बलबीर कश्यप, राधेश्याम कश्यप, राजेश कश्यप, राम लाल कश्यप, बसन्त कश्यप, सत्यवान कश्यप, प्रदीप कश्यप, महेन्द्र कश्यप एवं अन्य वरिष्ठ लोगों ने मुख्य अतिथि आनंद सिंह दांगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चांद राम एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप का फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक आनंद सिंह दांगी जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक श्री आनंद सिंह दांगी जी एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी को पगड़ी भेंट करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक आनंद सिंह दांगी जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।
महासम्मेलन का संचालन युवा समाजसेवी एवं सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने किया और महासम्मेलन में पधारे समाजसेवियों का स्वागत सभा के महम इकाई के प्रधान राधेश्याम कश्यप ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव बसन्त कश्यप ने किया।
इस अवसर पर जयराम कश्यप, मामन सिंह, मनजीत सिंह दहिया, डा. गुलशन प्रकाश, आचार्य राजेन्द्र सिंह, विकास रंगा, प्रताप रंगा, रोहताश सिंहमार, धर्मेन्द कश्यप, नाहर सिंह, वजीर सिंह, राम अवतार, सीताराम, बलवान सिंह, जयभगवान, अन्नू, रामफल, सतनारायण, भरथू आदि असंख्य गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

महासम्मेलन में उपस्थिति प्रमुख समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोग।
इस अवसर पर कश्यप समाज सेवा समिति की तरफ से लंगर की व्यवस्था भी गई थी।

 लंगर छकते समस्त लोग

समाचार पत्रों के आईने में...
" सामाजिक सद्भावना एवं  विकास'
महासम्मेलन

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में जुटेंगे प्रदेश भर के समाजसेवी


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में १८ जुलाई, रविवार को ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर एक महासम्मेलन आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रधान एवं महासम्मेलन के संयोजक राजेश कश्यप, टिटौली ने बताया कि यह महासम्मेलन महम में फरमाणा रोड़ पर स्थित निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला में प्रात: ९ बजे शुरू होगा। उन्होनें आगे बताया कि इस समय हमारे समाज में कई तरह के विघटन पैदा हो गए हैं, जोकि समाज के लिए बेहद घातक हैं। इन विघटनों को कैसे दूर किया जाए और सामाजिक सद्भावना को और कैसे प्रगाढ़ बनाया जाए जैसे विषयों पर महासम्मेलन में गंभीर चिंतन एवं मंथन किया जाएगा। श्री कश्यप ने आगे बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना बढ़ाने, सामाजिक एकता, भातृ-भाव, मेलजोल एवं सौहार्द भावना आदि को बढ़ाना है। इसके लिए हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से विशिष्ट समाजसेवकों, बुद्धिजीवियों एवं महानुभवी व्यक्तियों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के मुखियाओं को भी आमंत्रित किया गया है। श्री कश्यप ने सभी समाजसेवियों से आह्वान किया है कि वे समाजहित में चिंतन-मनन के लिए इस महासम्मेलन में जरूर भागीदारी करें।

समाचार पत्रों की नजर में ....

बुधवार, 14 जुलाई 2010

आमंत्रण पत्र प्रेषित

परम आदरणीय भाईयो और बहनों!


सादर नमस्कार।

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा आगामी १८ जुलाई, २०१० (रविवार) को सुबह ९ बजे महम (रोहतक) में फरमाणा रोड़ पर स्थित हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला (निर्माणाधीन) में ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर होने वाले महासम्मेलन के लिए उन सभी विशिष्ट समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं मित्रों को आमंत्रण पत्र प्रेषित  किए जा चुके हैं, जिनके मेरे पास नाम, पते अथवा मोबाईल नंबर उपलब्ध थे। शेष सभी लोगों से नम्र निवेदन है कि कृपा करके इसी निवेदन को अपना आमंत्रण पत्र समझकर इस महासम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बनें। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।

पुन: आपसे अपील है कि इस महासम्मेलन में अपने मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और समाज-सौहार्द की भावना के प्रचार-प्रसार में अपना अह्म योगदान देनें का कष्ट करें। आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद सहित।



(राजेश कश्यप)
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक।

प्रेषित किए गए आमंत्रण पत्रों का एक फोटो आपकी सेवा में हाजिर है।

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रण हेतु।’

सेवा में,
सभी समाजसेवी व  बुद्धिजीवी पाठकों,

विषय : ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रण हेतु।’

श्रीमान् जी,

आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा आगामी १८ जुलाई, २०१० (रविवार) को सुबह ९ बजे महम (रोहतक) में फरमाणा रोड़ पर स्थित हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला (निर्माणाधीन) में ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ विषय पर एक बहुत बड़े महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में समाज की ३६ बिरादरी के विशिष्ट समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, मेलजोल एवं सौहार्द भावना को बढ़ाने का है, ताकि हम सब मिलकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें और सबका हर तरह से विकास कर सकें। इस महासम्मेलन में समाज में आपसी मेलजोल एवं भाईचारे में आई गिरावट को दूर कैसे किया जाये एवं एक अच्छे समाज का निर्माण कैसे जाये, विषय पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा कश्यप समाज द्वारा सबके समक्ष एक विशेष अपील भी रखी जाएगी।

महोदय,

आप समाज के विशिष्ट समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध लोगों में गिने जाते हैं। आपने समाज के विकास के लिए तन-मन-धन से अत्यन्त सराहनीय योगदान दिया है। अत: आपकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ आपको इस ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन में सादर आमंत्रित करती है। आपसे नम्र निवेदन है कि कृपा करके सही समय पर पहुंचकर महासम्मेलन में अपना स्थान ग्रहण करें, ताकि आपका हार्दिक सम्मान एवं अभिनंदन किया जा सके और आपका परिचय मंच से कराया जा सके।
आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप १८ जुलाई, २०१० के इस महासम्मेलन में बिल्कुल सही समय पहुंचने का कष्ट करेंगें। कृपा करके देर से न आएं। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी। धन्यवाद सहित,

आपका स्नेहाकांक्षी,

(राजेश कश्यप)
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक



नोट : १. यदि आप महासम्मेलन मे अपने विचार व्यक्त करना चाहें तो कृपा करके पहले ही मोबाईल नं०

9416629889  पर सूचित कर दें, ताकि वक्ताओं की सूची में आपको शामिल किया जा सके।

२. आप उपर  लिखे गए पते पर प्रधान के नाम अपना ‘संक्षिप्त परिचय’ भिजवाने का कष्ट करें, ताकि

उसे मंच से पढ़कर सुनाया जा सके।

३. कृपा करके आप सपरिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।





सोमवार, 21 जून 2010

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में पितृ दिवस पर ‘पितृ सम्मान समारोह’ आयोजित


‘माँ-बाप आपणी औलाद तैं सिर्फ प्यार के दो बोल चाहवैं सैं। जो औलाद आपणे माँ-बापां का कहणा मानैं सैं, वो सदा सुख पावै सै अर् स्वर्ग मं साझा करैं सैं। जो औलाद माँ-बापां की आत्मा नैं सतावैं सैं वे जिन्दगी मं कदे सुख नहीं पांदे अर् सीधे नरक कुण्ड में जावैं सैं।’ ये दिल के उद्गार ९० वर्षीय बुजुर्ग बल्लेराम के मुख से तब निकले जब हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के तत्वाधान में पितृ दिवस पर आयोजित ‘पितृ सम्मान समारोह’ में उनके पुत्र ऋषि द्वारा सम्मानित किया गया।
‘पितृ सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता सभा के प्रधान एवं युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि हमारे वेद-पुराण एवं मनुस्मृति के अनुसार पिता सौ आचार्यों के समान होता है और माँ एक हजार पिताओं के समान होती है। इसलिए हमें अपने माता-पिता की शिक्षा, संस्कार एवं आदेशों का हमेशा पालन करना चाहिए। श्री कश्यप ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता की कभी भी अनदेखी न करें।
पितृ सम्मान से सम्मानित महेन्द्र सिंह कश्यप ने कहा कि जो संतान अपने माता-पिता का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेकर चलेगी, वह हमेशा सफलता की बुलन्दियों को छुती है।
सभा के खजांची सत्यवान कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माता-पिता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जो माँ-बाप के संस्कारों को नहीं भूलता, वह समाज में सदा सम्मान पाता है।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने आधुनिक युवा पीढ़ी द्वारा बरती जा रही माता-पिता के प्रति घोर उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसा ही चलता रहा तो हमारे समाज का पतन निश्चित है। समारोह में प्रधान राजेश कश्यप की अध्यक्षता में मनोज, पवन, अन्नू, सूरज, सुमीत, ऋषि, प्रवीण, अजय, सतदेव, विनोद, सत्यवान, सतपाल, जयभगवान, राजेश आदि अनेक युवाओं ने अपने पिताओं को अनेक उपहारों से सम्मानित किया और उनका आर्शीवाद ग्रहण करने के साथ-साथ उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया।


कैमरे कि नजर में ------


 
  समाचार पत्रों कि नजर में ----
 






हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा नई अनूठी योजना ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ का जोरदार स्वागत

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा मुहैया करवाने हेतु तैयार की गई नई अनूठी योजना ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ का जोरदार स्वागत किया गया। इस सन्दर्भ में सभा के मुख्य कार्यालय गाँव टिटौली में प्रधान राजेश कश्यप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इस नई अनूठी शिक्षा योजना के लिए मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा स्थापित ‘साहित्यिक व सांस्कृति सैल’ के चेयरमैन एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों का उत्थान केवल शिक्षा से ही संभव है। इसलिए हमें अधिक से अधिक शिक्षा पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा बनाई गई नई योजना ‘पीपीपी’ के तहत गरीब, पिछड़े व अन्य परिवार के लोगों को एक नई विकासरूपी दिशा मिलेगी। श्री कश्यप ने आगे कहा कि क’यप समाज शिक्षा के प्रचार-प्रसार अभियान में और भी तेजी लाएगा और गरीब अथवा बेसहारा होनहार बच्चों को ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोष’ के तहत कापी, किताब, वर्दी एवं फीस मुहैया करवाएगा। राजे’ा कश्यप ने आगे कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र से कश्यप समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करेगा, जो बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट अथवा प्रथम श्रेणी हासिल करेंगे।
श्री कश्यप ने अपने संबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि यदि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सच्चे अर्थों में गरीबों के बच्चों तक ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)’ योजना के तहत शिक्षा  का लाभ पहुंचा देंगें तो हरियाणा कश्यप राजपूत सभा उन्हें कश्यप समाज के सर्वोच्च सम्मान ‘सप्तऋर्षि महर्षि कश्यप रत्न’ से सम्मानित करेगी और सरकार का हर कदम पर साथ देगी।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह कश्यप , मनजीत दहिया, जयभगवान कश्यप , जिले सिंह कश्यप , करतार सिंह कश्यप , वेदप्रकाश कश्यप , सत्यवान कश्यप , अन्नू कश्यप , प्रवीण, कश्यप  मनोज कश्यप , पवन v, सतपाल कश्यप , सत्यदेव कश्यप , राधे श्याम , रामलाल कश्यप , रामेश्वर कश्यप , प्रवीण कश्यप , अजय कश्यप , जगबीर कश्यप , धर्मबीर कश्यप , सत्यवान कश्यप , धर्मन्द्र कश्यप , दरियाव सिंह कश्यप  सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रेस कटिंग्स



सोमवार, 7 जून 2010

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा -पौधारोपण के प्रथम चरण का शुभारम्भ


विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा -पौधारोपण के प्रथम चरण का शुभारम्भ एवं पौधों निःशुल्क वितरण-अधिक से अधिक बहु उद्देशीय वृक्ष शहतूत लगाने पर जोर।
‘हर घर, हर खेत और हर गाँव में हर जन एक शहतूत का पौधा अवश्य लगाओ और फल, छाया, चारा, ईंधन, रेशम व साथ में रोजगार भी पाओ’ ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सैल के चेयरमैन एवं जिला प्रधान राजेश कश्यप ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर पौधारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ करते हुए समस्त समाज के लोगों से किया। श्री कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शहतूत बहुवृक्षीय, बहुउद्देशीय, बहु-औषधीय, छायादार, पर्यावरण सहायक एवं रोजगारदायक पौधा है, क्योंकि इस पेड़ से रेशम का उत्पादन, टहनियों से टोकरे-टोकरियों का निर्माण, फलों से अनेक औषधियों का निर्माण, पशुओं का चारा और सस्ता एवं सुलभ ईंधन प्राप्त होता है। चेयरमैन राजेश कश्यप ने आगे कहा कि शहतूत के गुणों से समाज को परिचित करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने शहतूत के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा पौधारोपण अभियान के प्रथम चरण के दौरान शहतूत, नीम, आम, आड़ू, गुलाब, बेरी आदि सैंकड़ों फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पे्रस सचिव अन्नू कश्यप ने बताया कि इस अभियान के अगले चरणों के दौरान सभी ब्लॉकों के गाँवों में पौधारोपण किया जाएगा। खजांची सत्यवान कश्यप ने कहा कि वि’व पर्यावरण संरक्षण के अभियान में क’यप समाज ने भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कमर कस ली है। वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र सिंह क’यप ने कहा कि पौधा रोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जबरदस्त अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सत्यवान कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, जयभगवान कश्यप, अन्नू कश्यप, मनोज कश्यप, पवन क’यप, विनोद कश्यप, श्रीमती शरतल क’यप, श्रीमती कैलाशो देवी, श्रीमती सीमा कश्यप सहित कई पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पर्यावरण-प्रदूषण पर गहरी चिन्ता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

प्रेस कटिंग्स