सोमवार, 14 मार्च 2016

सादर आमंत्रण

आदरणीय मित्रों! 17 मार्च, 2016 वीरवार को "श्री बाबा मस्तनाथ जी" का 28वाँ वार्षिक भंडारा बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. इस पावन अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं.

निवेदक :

श्री बलजीत सिंह मतौरिया,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

****स्थान******
117-A/29, शीला बाईपास, राठी पेट्रोल पम्प के सामने, जिला रोहतक (हरियाणा)
******************

शनिवार, 12 मार्च 2016

"सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयंती" समारोह के बारे में विचार एवम् सुझाव आमंत्रित


24 मई, 2016 को हरियाणा में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय भव्य "सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयंती" समारोह के बारे में विचार एवम् सुझाव आमंत्रित हैं.
************************
आदरणीय प्रबुद्ध कश्यप बंधुओं! प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी 24 मई को हरियाणा के कोने-कोने में सृष्टि सृजक एवम् सप्तऋषि "महर्षि कश्यप जयंती" बड़ी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं. कश्यप समाज के इस महान एवम् प्रमुख पर्व को इस बार सप्ताह भर (18 मई से 24 मई 2016 तक) मनाये जाने की योजना है.

प्रस्तावित योजना के तहत 18 से 23 मई तक गॉंव, ब्लॉक व जिला स्तर पर सभी लोग "जयंती-उत्सव" मनायंगे और 24 मई, 2016 को प्रदेश स्तर पर भव्य "सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयंती" समारोह आयोजित किया जायेगा.

इस संदर्भ में आप सब प्रबुद्ध मित्रों से सुझाव एवम् विचार सादर आमंत्रित हैं.

कृपया यह भी सुझाएं कि :-

1. इस बार प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह कहाँ आयोजित किया जाये?

2. समारोह का मुख्य अतिथि किसे बनाया जाये? वह राजनीतिक हो या सामाजिक?

3. राजनीतिक स्तर पर आमंत्रित किया जाये तो किसे किया जाये और सामाजिक स्तर पर आमंत्रित किसे किया जाये?

4. मुख्य अतिथि के समक्ष अपने समाज की तरफ से क्या-क्या प्रस्ताव रखे जाने चाहियें?

5. इस समारोह में क्या-क्या कार्यक्रम रखे जाएं?

6. आप व्यक्तिगत रूप से इस भव्य महर्षि कश्यप जयंती समारोह को बहुपयोगी बनाने में क्या सहयोग कर सकते हैं?

नोट :-
प्रबुद्ध मित्रों! आपके विचारों और सुझावों पर बड़ी गंभीरता एवम् प्राथमिकता के आधार पर गौर किया जायेगा?

(आदेशानुसार : श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184))

- राजेश कश्यप "टिटौली",
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी.
मोबाइल नं.: 9416629889

गुरुवार, 10 मार्च 2016

अति आवश्यक अधिसूचना


अति आवश्यक अधिसूचना
      आदरणीय मित्रों! ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा’ (रजि. 184) की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी बनाने, पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को दुरूस्त करने, संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनुपालना सुनिश्चित करने आदि कई रचनात्मक उद्देश्यों के लिए 13 सितम्बर, 2015 को गठित ‘मुख्य प्रशासनिक कमेटी’ के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया के आदेशानुसार यह ‘अति आवश्यक अधिसूचना’ जारी की जा रही है। इस अधिसूचना के तहत सार्वजनिक रूप से हर उस व्यक्ति से प्रामाणिक तथ्यों के साथ लिखित में अपनी भूमिका स्पष्ट करने का आग्रह किया जाता है, जो ‘मुख्य प्रशासनिक कमेटी’ के गठन से पूर्व ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा’ (रजि. 184) या ‘हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र’ के किसी भी प्रशासनिक पद पर रहने का दावा करता है। यह दावा लिखित रूप में प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ अधिसूचना जारी होने के पन्द्रह दिन के अन्दर कमेटी के मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया को प्रस्तुत करना अति अनिवार्य है। इस अवधि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जायेगा। संवैधानिक नियमों की पालना हेतु अधिसूचना की प्रति सार्वजनिक रूप से जारी की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अपने समाज के ब्लॉग को http://kashyapsamaj.blogspot.in देखा जा सकता है।
नोट: इस अधिसूचना के सन्दर्भ में आपके क्या विचार हैं, बेहिचक जरूर से जरूर बतायें, ताकि समाजहित में आपके विचारों एवं सुझावों पर समुचित निर्णय लिया जा सके।

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)।
मोबाईल नं.: 9416629889

बुधवार, 2 मार्च 2016

काश......

काश...मेरी यह अपील आंदोलनकारियों ने मान ली होती!!!

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184

सादर श्रद्धांजली!!!

सादर श्रद्धांजली!!!
*************

हिंसक हुए जाट आन्दोलन के दौरान अनेक बिरादरी के लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें जीन्द जिले के गाँव छापर (सफीदों) बीर सिंह कश्यप जी भी शामिल थे। परमपिता परमात्मा पीड़ित परिवारों को यह असीम दुःख सहन करने की ताकत दे और दिवंगत आत्माओं को शांति दे। भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना न घटे, ऐसी भगवान से प्रार्थना है। छत्तीस बिरादरी का भाईचारा कायम रखने और असामाजिक तत्वों व संकीर्ण सियासतदारों की कुटिल चालों को असफल करने में सभी अपना योगदान देना सुनिश्चित करें।

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)


बुधवार, 17 फ़रवरी 2016

कृपया इस नोटिस को बड़ी गंभीरता से लें....

कृपया इस नोटिस को बड़ी गंभीरता से लें....
***************
आदरणीय मित्रों! आप सबके संज्ञान में लाया जाता है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने, प्रशासनिक पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को दुरूस्त करने और संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनुपालना सुनिश्चित करने आदि कई रचनात्मक उद्देश्यों के लिए गतवर्ष दिनांक 13 सितम्बर, 2015 को सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की अध्यक्षता में एक 21 सदस्यीय मुख्य प्रशासनिक कमेटी गठित की गई थी, जिसका विस्तार 8 नवम्बर, 2015 को करने के बाद सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो गई थी।

मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने अपने उद्देश्यों को बड़ी तत्परता, ईमानदारी, निष्ठा एवं समाज-समर्पित भावना के साथ काम करते हुए कई ठोस, रचनात्मक एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले कदम उठाए हैं, जिनसे आप सबको नियमित रूप से सोशल मीडिया (फेसबुक, वाट्सअप, ब्लॉग, ट्वीटर आदि) के जरिए अवगत करवाया जाता रहा है। मुख्य प्रशासनिक कमेटी के कार्यों की समाज में काफी सराहना हुई है और बेहद सहयोग मिला है।

मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाया है कि पिछले कुछ समय से हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के प्रशासनिक पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली संवैधानिक रूप से संदेहास्पद है, जिसका समाज में काफी रोष है। इस सन्दर्भ में कमेटी ने निर्णय लिया है कि जब तक सभा की कार्यप्रणाली में संवैधानिक संदेहास्पद की स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक आगामी चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी।

इस सन्दर्भ में संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनुपालना में संदेहास्पद रहे हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) एवं हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों को समुचित रूप से कमेटी के निर्णय से अवगत करवाते हुए अपनी स्थिति प्रमाणिक दस्तावेजों सहित दो सप्ताह के अन्दर स्पष्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही, उन दावों की सत्यता जानने के लिए सरकारी महकमों की भी यथोचित सहायता लेने का कमेटी ने निर्णय लिया है।

यदि आपको इस सन्दर्भ में कोई सुझाव या तथ्य देना है या फिर आपके पास किसी भी रूप में संवैधानिक अनुपालना में हुई किसी भी तरह की कोताही की प्रमाणिक जानकारी है तो आप भी दो सप्ताह के अन्दर कमेटी को लिखित में नीचे दिए गए किसी भी तरीके से उपलब्ध करवा सकते हैं। आपके सुझावों, तथ्यों और प्रामाणिक जानकारियों पर कमेटी बड़ी गम्भीरता के साथ विचार करेगी और उनपर यथोचित कार्यवाही करेगी।

(आदेशानुसार,
श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
अध्यक्ष,
हरियाणा प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, (रजि. 184))

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।

Mob. & Whatsapp No. : +91 9416629889

e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

www.facebook.com/rkk100

www.kashyapsamaj.blogspot.in

शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र ******लेखाजोखा******* आय विवरण ------------------- 16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 32,550.00 रुपये 1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 1,37,889.00 रुपये 1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,25,100.00 रुपये 1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,82,440.00 रुपये 1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,32,901.00 रुपये ----------------------------------------------- कुल आय = 6,10,880.00 रुपये ------------------------------------------------ व्यय विवरण ------------------- 16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 25,362.00 रुपये 1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 45,272.00 रुपये 1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,92,548.00 रुपये 1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,96,496.00 रुपये 1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,54,741.00 रुपये ----------------------------------------------- कुल व्यय = 6,14,419.00 रुपये ------------------------------------------------ ******31.01.2016 को******* ----------------------------------------------- कुल देनदारी = 3,539.00 रुपये ------------------------------------------------ *************** -राजेश कश्यप "टिटौली" प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र
******लेखाजोखा*******
आय विवरण
-------------------
16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 32,550.00 रुपये

1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 1,37,889.00 रुपये

1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,25,100.00 रुपये

1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,82,440.00 रुपये

1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,32,901.00 रुपये
-----------------------------------------------
कुल आय = 6,10,880.00 रुपये
------------------------------------------------

व्यय विवरण
-------------------
16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 25,362.00 रुपये

1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 45,272.00 रुपये

1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,92,548.00 रुपये

1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,96,496.00 रुपये

1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,54,741.00 रुपये
-----------------------------------------------
कुल व्यय = 6,14,419.00 रुपये
------------------------------------------------

******31.01.2016 को*******
-----------------------------------------------
कुल देनदारी = 3,539.00 रुपये
------------------------------------------------
***************
-राजेश कश्यप "टिटौली"
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

शनिवार, 16 जनवरी 2016

आप सभी से विनम्र निवेदन

आदरणीय मित्रो! हरियाणा पंचायतीराज के दूसरे चरण के चुनाव के वोट डलने शुरू हो गए हैं.

आप सभी से विनम्र निवेदन है कि

1. अपना, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के वोट डालना हर हालत में सुनिश्चित करें.

2. हर हालत में संयम और शांति बनाये रखें.

3. किसी बहकावे या उकसावे में न आएं.

4. अपने विवेक से काम लें और जागरूकता व एकता का परिचय देते हुए अपने समाज के उम्मीदवारों को वोट देकर उनकीं जीत सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान जरूर से जरूर दें.

5. शाम को वोटिंग के बाद आने वाले रिजल्ट के बारे में जरूर बताएं.

अपने सभी उम्मीदवार मित्रों को जीत की अग्रिम बधाईयाँ और शुभकामनाएं.
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’ रोहतक,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

मंगलवार, 12 जनवरी 2016

नागपुर के ‘राष्ट्रीय कश्यप महासम्मेलन’ में भाग लेंगे राजेश कश्यप

नागपुर के ‘राष्ट्रीय कश्यप महासम्मेलन’ में भाग लेंगे राजेश कश्यप 

            समाज की वर्तमान दशा और दिशा पर गहन मन्थन करने और राष्ट्रीय सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए आगामी 15 व 16 जनवरी, 2016 को नागपुर (महाराष्ट्र) में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कश्यप महासम्मेलन’ होगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कश्यप निषाद मल्लाह विकास मंच के प्रधान गुरचरण कश्यप ने आगे बताया कि इस महासम्मेलन में देशभर के 100 से अधिक प्रमुख कश्यप  निषाद मल्लाह सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी भाग लेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा से रोहतक जिले के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार राजेश कश्यप, टिटौली को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गाँव टिटौली के मूल निवासी राजेश कश्यप  हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी हैं और अनेक सामाजिक बौद्धिक महासम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी कर चुके हैं। राजेश कश्यप को रचनात्मक लेखन एवं उल्लेखनीय समाजसेवा के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान हासिल हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें इंटरनेशनल जाट महान आर्गेनाइजेशन द्वारा ‘राजा नाहर सिंह अवार्ड-2016’ से नवाजा गया है। 


Rajesh Kashyap Awarded By RAJA NAHAR SING AWARD 2016


सोमवार, 11 जनवरी 2016

राजेश कश्यप ‘अमर शहीद राजा नाहर सिंह अवार्ड-2016’ से सम्मानित

राजेश कश्यप को राजा नहर सिंह अवार्ड से सम्मानित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह 
राजेश कश्यप ‘अमर शहीद राजा नाहर सिंह अवार्ड-2016’ से सम्मानित

     युवा पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश कश्यप को रचनात्मक लेखन व उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए इंटरनेशनल जाट महान आर्गेनाइजेशन ने ‘अमर शहीद राजा नाहर सिंह अवार्ड-2016’ से सम्मानित किया है। उन्हें यह अवार्ड गत 9 जनवरी को महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान, नई दिल्ली के सभागार में सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल जाट महान आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राजबीर राज्याण, जाट तख्त के चेयरमैन हनमत सिंह, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी, महालक्ष्मी मीडिया नेटवर्क के एम.डी. रवि मलिक, पूर्व डी.जी.पी. महेन्द्र सिंह मलिक, आकाशवाणी के सेवानिवृत निदेशक धर्मपाल मलिक, प्रख्यात हरियाणवी अभिनेता रघविन्द्र मलिक, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह, महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्था के अध्यक्ष एस.पी. सिंह आदि अनेक बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं।
     उल्लेखनीय है कि राजेश कश्यप रोहतक जिले के गाँव टिटौली के निवासी हैं और पिछले डेढ़ दशक से स्वतंत्र पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अब तक 3500 से अधिक लेख एवं रचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और वे कई विशिष्ट सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। राजेश कश्यप को रचनात्मक लेखन एवं उल्लेखनीय समाजसेवा के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान एवं पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2000 में ‘गणतंत्र दिवस विशिष्ट सम्मान’, वर्ष 2003 में ‘डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप सम्मान’, वर्ष 2006 में ‘सन्त कबीर सम्मान’, वर्ष 2009 में ‘सीएसआर मिस्टर इंटेलेक्चूअल अवार्ड’, वर्ष 2012 में ‘शहीद चन्द्रशेखर अवार्ड’ एवं ‘भास्कर ग्रीन आईडल अवार्ड’, वर्ष 2013 में ‘ब्लॉग मित्र अवार्ड’, वर्ष 2014 में ‘सिम्मी मरवाह अवार्ड’ एवं ‘भारत मित्र मंच सम्मान’ और वर्ष 2015 में ‘प्रज्ञा साहित्य सम्मान’ आदि से नवाजा जा चुका है। 
     राजेश कश्यप के उत्कृष्ट लेखन एवं समाजसेवी कार्यों के मद्देनजर ही हाल ही में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा का प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विजेता उम्मीदवारों को ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं

विजेता उम्मीदवारों को ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं
*********************
हरियाणा पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण में  कश्यप समाज के जो उम्मीदवार सरपंच और पंच के रूप में विजयी हुए हैं, उन्हें ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं।
अपने कश्यप समाज के उन मित्रों का तहेदिल से आभार और धन्यवाद, जिन्होंने अपने कश्यप समाज के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए तन-मन और धन से सहयोग किया।
जो लोग किसी कारणवश हार गए हैं, वे बिल्कुल भी निराश न हों। वे अपने मतदाताओं का सादर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करें। यह कोई आखिरी चुनाव नहीं हैं। भविष्य में कई बेहतरीन अवसर उनके लिए आयेंगे। समाज में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखें। जो कमियां सामने आई हैं, एकजूट होकर उन कमियों पर आत्म-मन्थन करें और उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास करें।
समाज के सभी आदरणीय मित्रों से नम्र निवेदन है कि वे दूसरे और तीसरे चरणों में भी समाज के सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लडें व लड़वाएं और अपने कश्यप समाज को आगे बढ़ाएं। दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों के अपने सभी उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए अग्रिम बधाईयां और शुभकामनाएं हैं।
हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि कृपया किसी भी सूरत में सामाजिक भाईचारे को कदापि न बिगड़ने दें। सामाजिक भाईचारा बनाये रखना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’ रोहतक,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

💐💐💐💐💐💐💐💐💐👏👏👏👏👏👏👏👏👏💐💐💐💐💐💐💐💐💐

मंगलवार, 5 जनवरी 2016

श्रीमती सीमा देवी 'कश्यप' सर्वसम्मति से चुनीं गई पंच

खुशखबरी! खुशखबरी!! खुशखबरी!!!
************
श्रीमती सीमा देवी 'कश्यप' सर्वसम्मति से चुनीं गई पंच
*****************
रोहतक जिले के लाखनमाजरा ब्लॉक से गाँव टिटौली के वार्ड नं. 18 के मतदाताओं ने श्रीमती सीमा देवी पत्नी राजेश कश्यप को सर्वसम्मति से अपना पंच चुन लिया है। सभी बिरादरी के लोगों ने सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एकमत से श्रीमती सीमा देवी को अपना पंच निर्विरोध रूप से चुना है। श्रीमती सीमा देवी कश्यप परिवार से पहली ऐसी सदस्या हैं, जो पंच चुनीं गई हैं। इसके लिए श्रीमती सीमा देवी, राजेश कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, श्रीमती कैलाशो कश्यप, मनोज कश्यप, पवन कश्यप सहित समस्त कश्यप परिवार ने वार्ड 18 के सभी मतदाताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। निर्विरोध चुनीं गई पंच श्रीमती सीमा देवी ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा है कि वार्ड में विकास कार्य करवाने के साथ-साथ, ग्राम पंचायत के साथ मिलकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लागू करवाने और समाज कल्याण एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करवाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा देवी गाँव टिटौली के युवा समाजसेवी और हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप की धर्मपत्नी हैं। वे पिछले डेढ़ दशक से समाजसेवा एवं स्वतंत्र लेखन से जुड़े हुए हैं। उन्हें रचनात्मक लेखन एवं उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान एवं पुरस्कार हासिल हो चुके हैं।

गुरुवार, 31 दिसंबर 2015

HAPPY NEW YEAR 2016

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की ओर से आप सबको नववर्ष की हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं.

नववर्ष 2016 आप सबके लिए उमंगों, खुशियों और उपलब्धियों भरा रहे, यही दिल से कामना है.

WISH YOU AND YOUR FAMILY A VERY HAPPY NEW YEAR 2016.

-बलजीत सिंह मतौरिया,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

- राजेश कश्यप "टिटौली" रोहतक
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी.

सोमवार, 28 दिसंबर 2015

अब हर दिन पढ़िये...अपने हरियाणा कश्यप समाज के ताजा समाचार...

‘हरियाणा कश्यप समाज’ के ताजा समाचार ‘‘कश्यप ब्लॉग’’ पर!

अब हर दिन पढ़िये...अपने हरियाणा कश्यप समाज के ताजा समाचार...! अपने समाज के ‘‘कश्यप समाज’’ ब्लॉग पर!!

यदि आपके पास है हरियाणा प्रदेश के कश्यप समाज का कोई खास समाचार....तो हमें भेजिये शीघ्र....!!! हम उसे प्रकाशित करेंगे...अपने ‘कश्यप समाज’ ब्लॉग पर!

तो हिचक या देर किस बात की? समाचार भेजने के लिए प्रयोग कीजिये:

Whats App No. :+91 9416629889

e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

Please...Log in Everyday :

                 www.kashyapsamaj.blogspot.in

-राजेश कश्यप "टिटौली", रोहतक
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

रविवार, 27 दिसंबर 2015

इन्द्री (करनाल) के नौजवानों को बधाई एवं साधुवाद!


इन्द्री (करनाल) के नौजवानों को बधाई एवं साधुवाद!
**************
आदरणीय मित्रो! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के प्रदेश भर में जोर शोर से चल रहे सदस्यता अभियान को हमारे नौजवान समाजसेवियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना से अपनाया है। इसकी नई एवं अनुकरणीय मिसाल करनाल जिले के इन्द्री ब्लॉक के कश्यप युवा समाजसेवियों ने पेश की है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमारे इन्द्री ब्लॉक के सदस्यता प्रभारी एवं युवा समाजसेवी श्री देव कश्यप जी के नेतृत्व में समाज के प्रति समर्पित युवाओं ने एक बैठक की और समाज की उन्नति एवं विकास को लेकर व्यापक चिन्तन-मन्थन किया। इस बैठक से सम्बंधित समाचार को कई अखबारों ने भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। 
इन युवाओं ने समाज को जागरूक एवं एकजूट करने के साथ-साथ सभा के सदस्यता अभियान को भी जोर शोर से चलाने का दृढ़-संकल्प लिया। इन युवाओं का मानना था कि जब तक समाज एकजुट व जागरूक नहीं होगा और प्रदेश में एक सक्षम एवं समाज समर्पित नेतृत्व खड़ा नहीं होगा, तब तक हमारा कश्यप समाज उन्नति एवं विकास नहीं कर पायेगा। इसीलिए, सभी नौजवान समाजसेवियों ने बैठक में यह दृढ़ संकल्प लिया कि वे समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक व संगठित करेंगे और साथ ही सभा के सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे।
अपने समाज के प्रति असीम निष्ठा एवं समर्पित भावना रखने वाले इन्द्री ब्लॉक के ये युवा समाजसेवी निःसन्देह बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं और दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’, रोहतक
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)

मोबाईल नं.: 9416629889

www.kashyapsamaj.blogspot.in

www.facebook.com/rkk100

सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पहुँचे



सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पहुँचे

कल रविवार, 27 दिसम्बर, 2015 को जीन्द में हुए एक सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी पहुँचे। कार्यक्रम को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने भी सम्बोधित किया।

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’, रोहतक
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889

शनिवार, 26 दिसंबर 2015

सच्चे समाजसेवियों को साधुवाद और धन्यवाद

सच्चे समाजसेवियों को साधुवाद और धन्यवाद
*********
आदरणीय मित्रो! इस भयंकर ठंड में भी सच्चे समाजसेवी अपने कश्यप समाज को जागरूक व संगठित करने के मिशन में जी जान से जुटे हैं और बिना मौसम की परवाह किये दिन रात हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) के सदस्यता अभियान को बड़ी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि प्रदेश स्तर पर एक अच्छी व आदर्श कार्यकारिणी का गठन जल्द हो सके. ऐसे तमाम मित्रों को सादर साधुवाद और धन्यवाद है.
प्राप्त समाचार के अनुसार हमारे नीलोखेड़ी (करनाल) के सदस्यता प्रभारी श्री सोनू कश्यप जी (गाँव निगधू) अपने मित्रों के साथ सभा के सदस्यता अभियान को बेहद सुव्यवस्थित ढंग से चला रहे हैं. कुछ दिन पहले उनके नेतृत्व में गाँव के कश्यप समाज के लोग एक जगह एकत्रित हुए और अपने समाज की उन्नति एवम् विकास के मुद्दे पर गंभीर विचार मंथन किया. इसके साथ ही पूरे नीलोखेड़ी ब्लॉक के गाँव-गाँव जाकर समाज को सदस्यता अभियान से जोड़ने व सदस्य बनाने का संकल्प लिया. इसके बाद भाई सोनू कश्यप जी के नेतृत्व में अनेक युवा आसपास के गाँवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को सभा के सदस्यता अभियान से जोड़ रहे हैं और सदस्य बना रहे हैं.

(कड़कती ठंड में व्यापक विचार मंथन करते समाज के इन निष्ठावान लोगों के फोटो आपके बीच रखते हुए बेहद गर्व व खुशी का अनुभव हो रहा है.)

इन सब लोगों की समाज के प्रति सच्ची निष्ठा व समर्पित भावना निश्चित तौरपर हमारे समाज के सुनहरी भविष्य का प्रबल संकेत देती है.)

आप सबको सादर साधुवाद और धन्यवाद है.

-राजेश कश्यप "टिटौली", रोहतक
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.:9416629889

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

समाज से जुड़े कुछ सवाल-कुछ जवाब / राजेश कश्यप

समाज से जुड़े कुछ सवाल-कुछ जवाब / राजेश कश्यप
***********
आदरणीय मित्रो! कुछ दिन पहले हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य होने के नाते श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी ने कुछ सवाल ‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ पर आप सभी से पूछे थे। अति व्यस्तता के चलते मैं उनका जवाब नहीं दे पाया, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूँ। बेहद विनम्रता के साथ मैं श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी के सवालों के जवाब देना चाहता हूँ।

सवाल: 1. क्या इस मंच (हरियाणा कश्यप सूचना मंच) से आप सभी जुड़े हुए हैं?
जवाब: इस मंच का एडमिन होने के नाते मैं आप सबको बताना चाहता हूँ कि जितने भी मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य वाट्सअप प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें इस मंच से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं, इनके अलावा जितने भी कश्यप समाज के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के वाट्सअप नंबर मिले, उन्हें भी मंच में पूरे सम्मान के साथ जोड़ा गया है। फेसबुक ( www.facebook.com/rkk100 ) व ब्लॉग ( www.kashyapsamaj.blogspot.in) पर बार-बार इस मंच से जुड़ने व अपना वाट्सअप नंबर देने का आह्वान किया गया था। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मुझे कश्यप समाज के समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों के वाट्सअप नंबर मिले। चूंकि वाट्सअप ग्रूप में अधिकतम 100 सदस्य ही शामिल हो सकते हैं, इसलिए मैंने मंच के दो भाग बना दिये। दोनों भागों  में एक समान गतिविधियों, सूचनाओं  और कार्यक्रमों की जानकारियां डाली जा रही हैं। अब मंच का तीसरा भाग बनाने की कोशिश हो रही है। यदि अन्य समाजसेवी भी इस मंच से जुड़ना चाहते हैं तो वे मुझे अपना वाट्सअप नंबर दे सकते हैं। उन्हें मंच में यथोचित सम्मान के साथ जोड़ लिया जायेगा। जो लोग वाट्सअप प्रयोग नहीं कर रहे, उनके लिए कश्यप समाज के ब्लॉग ( www.kashyapsamaj.blogspot.in) और फेसबुक ( www.facebook.com/rkk100 ) पर सारी जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

सवाल: 2. क्या इस मंच के द्वारा जो प्रचार हो रहा है, आप तक पहुंच रहा है?
जवाब: इसका जवाब मुझे देने की आवश्यकता नहीं है। जब आप मंच से जुड़े हैं और मंच पर जो भी जानकारी, सुझाव या कार्यक्रम डल रहा है, तो यह हो ही नहीं सकता कि वह आप तक पहुंच न रहा हो। यदि आप वाट्सअप खोलकर ही नहीं देखेंगे तो वह दूसरी बात है।

सवाल 3. क्या सदस्यता के लिए 31 दिसम्बर, 2015 आखिरी तारीख है, सदस्यता अभियान पूरा हो जायेगा?
जवाब: मैं हैरान हूँ कि यह अंतिम तारीख किसने घोषित की है? अभी तक सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख का आधिकारिक तौरपर कोई निर्णय ही नहीं हुआ है तो फिर यह दुष्प्रचार क्यों? हमने तो सिर्फ इतना कहा है कि यह सदस्यता 31 दिसम्बर, 2019 तक के लिए दी जा रही है। इसका मतलब अब हर वर्ष सदस्यता हासिल करने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। एक बार में ही चार साल के लिए मात्र 10 रूपये में समाज के लोगों को सदस्यता मिल जायेगी। यह सदस्यता अभियान बंद नहीं होगा। यह 31 दिसम्बर, 2019 तक बराबर जारी रहेगा। लेकिन, जैसे ही यह लगेगा कि हरियाणा के सभी ब्लॉकों में हमारा सदस्यता अभियान का प्रारंभिक चरण संतोषजनक परिणाम तक पहुंच चुका है, तो ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी के चुनाव घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव घोषणा से लेकर, नई कार्यकारिणी के गठन तक सदस्यता अभियान बंद रहेगा। इसके बाद पुनः शुरू कर दिया जायेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति सदस्यता से वंचित न रहे।

सवाल 4. क्या प्रत्येक जिले में सदस्यता कॉपियां पहुंच गई?
जवाब: चूंकि, श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी भी मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य हैं, वे यदि यह सवाल आपसे पूछ रहे हैं तो यह बेहद विडम्बना का विषय है। कमेटी के सदस्यों ने मिलकर कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की थी और उसमें अनेक निर्णय लिए गए थे, उन निर्णयों से मंच, ब्लॉग और फेसबुक के माध्यम से अन्य समाजसेवियों को भी अवगत करवा दिया गया था तो फिर इस सवाल का जवाब किसको देना चाहिए?
मित्रो! विडम्बना का विषय है, कि हमारे अनेक मित्र समाज के प्रधान, ठेकेदार और कर्ताधर्ता तो बनना चाहते हैं, लेकिन काम कुछ करना नहीं चाहते। वे सिर्फ हवा में भाषण देना जानते हैं और खुद को बहुत बड़ा नेता कहलवाने के लिए अकड़े रहते हैं। जब धरातल पर कोई काम करना हो तो वे पता नहीं कहां दुबक जाते हैं। 
प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।  इस समय मुख्य प्रशासनिक कमेटी के 29 सदस्य हैं। जब सदस्यता अभियान का श्रीगणेश कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र से किया गया था, तब कमेटी के अधिकतर सदस्य व पूर्व जिला प्रधान एवं प्रदेश स्तरीय नेतागण मौजूद थे। सभी लोगों को अपने अपने जिलों में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेवारी दी गई थी। सभी को धर्मशाला कुरूक्षेत्र के मैनेजर से सदस्यता की कॉपियां लेकर जाने और अभियान चलाने का निर्देश हुआ था। यह सब निर्णय सबकी सहमति के बाद हुए थे। इन सब निर्णयों में सांझीदार होने के बावजूद आधे से अधिक लोग सदस्यता की कॉपियां मैनेजर से नहीं लेकर गए। इसका क्या मतलब निकलता है। क्या वे लोग सिर्फ समाजसेवा का आडम्बर करते आये हैं? क्या वे सिर्फ नेतागिरी ही करना जानते हैं? क्या ऐसे लोगों को अपने समाज की बागडोर फिर से देनी चाहिए? क्या ये लोग नहीं चाहते कि यह सदस्यता अभियान सफल हो? और लंबे समय चली आ रही अंधेरगर्दी दूर हो? क्या ऐसे लोगों को सदस्यता अभियान में खामियां निकालने का हक है?
यदि सभी लोग अपने-अपने जिलों, ब्लॉकों व गाँवों में सदस्यता अभियान चलाएं तो एक महीने के अन्दर हमारा सदस्यता अभियान पूरा हो सकता है। 
अब मुझे सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए हर किसी से अपील करनी पड़ रही है। हर किसी को उत्साहित कर रहा हूँ। जो लोग धर्मशाला कुरूक्षेत्र से कॉपियां किसी वजह से लाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वयं जेब से किराया लगाकर कॉपियां पहुंचा रहा हूँ। इसके साथ ही हर गतिविधि, सुझाव व कार्यक्रम के बारे में मंच, ब्लॉग www.kashyapsamaj.blogspot.in), फेसबुक www.facebook.com/rkk100 ) आदि का भी संचालन कर रहा हूँ ताकि सब लोगों तक हर जानकारी पहुंच सके। जो समाज के जिम्मेदार लोग हैं, उन्हें समाज में सक्रिय होने के लिए और उनका जमीर जगाने के लिए प्रयास बराबर कर रहा हूँ। नये युवा मित्रों को सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए उत्साहित कर रहा हूँ। जिला व ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान प्रभारी बनने व समाज की सक्रिय सेवा करने का सुनहरी मौका! 

मित्रो! इन सब प्रयासों की शाबासी मिलने की बजाय मुझे कहा जा रहा है कि यह सब आप हरियाणा कश्यप राजपूत सभा का प्रधान बनने के लिए कर रहे होंगे। 

सवाल 5. क्या प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान सही चल रहा है?
जवाब: विपरीत समीकरणों के बावजूद काफी हद तक प्रयास किया गया है कि प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक तक हमारी सदस्यता रसीदें उपलब्ध हो जायें। कई जिलांे में काफी अच्छा काम हो चुका है। जिन जिलों के सभी ब्लॉकों में सदस्यता कॉपियां पहुंच रही हैं और ब्लॉक सदस्यता प्रभारी बन रहे हैं, सूची पूर्ण होते ही उनसे सबको अवगत करवाने की पहल शुरू हो चुकी है। यह पहल मेरे अपने गृहजिले रोहतक से शुरू हो चुकी है। रोहतक के सभी ब्लॉकों के सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं और उनकीं सूची आपके बीच पहले ही रखी जा चुकी है। उन्हें दोबारा से देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 
बहुत जल्द कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत आदि जिलों के ब्लॉकों की सूची पूर्ण हो जायेगी। इनकीं जानकारियां भी आपके बीच सांझा की जाएंगी।
इन पाँच सवालों के अलावा श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी ने कहा है कि मैं योजना सही नहीं बना पाया। मित्रो! सदस्यता अभियान की योजना केवल मैंने नहीं नहीं बनाई थी, सब लोगांे ने मिलकर बनाई थी। इसकी पूरी जानकारी इस लिंक को क्लिक करके पुनः लें। 
श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी ने मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्यों के नाम व उनके मोबाईल नंबर की जानकारी मांगी है, ताकि वे सदस्यता अभियान सफल बनाने के लिए उनसे व्यक्तिगत अपील कर सकें। इसके लिए श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी का स्वागत है। कमेटी के सभी सदस्यों की सूची नीचे दे रहा हूँ। इसके साथ ही श्री राजेन्द्र सिंह कश्यप जी से निवेदन रहेगा कि वे यह जरूर बताएं कि वे कौन कौन से जिलों में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेवारी लेंगे?

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्यों की सूची इस प्रकार है:-
1. श्री बलजीत सिंह मतौरिया, रोहतक (अध्यक्ष)
2. श्री देशराज कश्यप, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9416037392
3. श्री जयभगवान कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9215515321
4. श्री सुन्दर सिंह कश्यप, गोहाना (निष्कासित)
5. श्री राम सिंह कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9466789192
6. श्री राजेश कश्यप, रोहतक (प्रदेश मीडिया प्रभारी) - मोबाईल नं.: 9416629889
7. श्री प्रवीण कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.: 9466826293
8. श्री लखमी कश्यप, पानीपत - मोबाईल नं.: 9466029685
9. श्रीमती सुमन कश्यप, अम्बाला - मोबाईल नं.: 9896126764
10. श्री जोगिन्द्र कश्यप, यमुनानगर - मोबाईल नं.: 9034016123
11. श्री रामेश्वर कश्यप, बाबा लुदाना कैथल - मोबाईल नं.:9466421590
12. श्री महेश कश्यप, यमुनानगर - मोबाईल नं.: 9355370935
13. श्री ईशम सिंह कश्यप, असन्ध - मोबाईल नं.: 9466272554
14. श्री जीता राम कश्यप, ईसाक - मोबाईल नं.: 9466621733
15. मा. अशोक कश्यप, जुड़ला - मोबाईल नं.: 9996346123
16. श्री सज्जन कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.: 9467240861
17. श्री गुज्जर कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.: 9466963437
18. श्री प्रेम सिंह कश्यप, एडवोकेट, करनाल - (निष्कासित)
19. श्री राम कुमार कश्यप, एडवोकेट, करनाल - (निष्कासित)
20. श्री राजेन्द्र कश्यप, गुड़गाँव - मोबाईल नं.: 9810722610
21. श्री प्रेम सिंह कश्यप,, फरीदाबाद - मोबाईल नं.: 9810940944
22. श्री कुन्दन लाल कश्यप, अम्बाला कैन्ट - मोबाईल नं.: 9416499698
23. श्री समे सिंह कश्यप,, जीन्द - मोबाईल नं.: 9466155602
24. श्री सुलतान सिंह कश्यप, कैथल - मोबाईल नं.: 9896471509
25. श्री महावीर कश्यप, हिसार - मोबाईल नं.: 9468373171
26. श्री सतबीर सिंह कश्यप, काहनी, रोहतक - मोबाईल नं.: 9466062309
27. श्री सुरेन्द्र कश्यप, माजरी, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9416872366
28. श्री शिवचरण कश्यप, पानीपत - मोबाईल नं.: 9896784066
29. श्री नाथी राम कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9896212186
30. श्री बाबूराम कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 8929815424
31. श्री सुभाषचन्द कश्यप, ईसाक, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9896714033
32. श्री नरेन्द्र कश्यप, घरौण्डा, करनाल - मोबाईल नं.: 9541524000

नोट: मुख्य प्रशासनिक कमेटी में इस समय कुल 29 सदस्य हैं। तीन सदस्य (क्र. 4, 18 और 19) सर्वसम्मति से निष्कासित हैं।

समाज के सभी गणमान्य नेताओं, पूर्व ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों, हरियाणा कश्यप सूचना मंच के सदस्यों और समाज के तमाम बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों से पुनः अपील है कि वे कृपा करके समाज के सुनहरे भविष्य के लिए प्रदेश में जोर शोर से चल रहे सदस्यता अभियान में अपना बढ़चढ़कर योगदान दें। इस पोस्ट में यदि समाजहित की भावना में बहकर कोई कटू या गलत बात कह गया हों तो मैं हाथ जोड़कर आप सबसे क्षमा चाहता हूँ।

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’ रोहतक,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

समाज की हर जानकारी से अवगत  लिए इन  कीजिये :-