समस्त समाज के नाम विनम्र अपील!
******************
आदरणीय प्रबुद्ध मित्रो! हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उन तमाम प्रबुद्ध मित्रों का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने समाजहित में विभिन्न माध्यमों से असीम स्नेह, सहयोग, समर्थन, आश्वासन एवं मार्गदर्शन दिया है। मैं पुनः स्पष्ट करना चाहता हूँ कि:-
1.मैं अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ पूरे समाज के हित में करने का भरपूर प्रयास कर रहा हूँ। किसी व्यक्तिगत या पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई बात नहीं कह रहा हूँ। जो भी कह रहा हूँ समाज के बीच पूरी मर्यादा एवं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूँ।
2.युवा मित्रों से बार-बार आग्रह कर रहा हूँ कि वे आगे आएं और अपने समाज का नेतृत्व करें और अपने समाज को निष्ठा व समर्पित भावना से संवैधानिक एवं सामाजिक मर्यादाओं व मान्यताओं के अनुरूप आगे बढ़ाएं।
3.पैसे, बाहुबल, ड्रामेबाजी, स्वार्थी, कुत्सित, कुंठित और संकीर्ण मानसिकता रखने वाले ढ़ोंगी व फरेबी सामाजिक व राजनीतिक नेताओं को किनारे करके नई सोच, मर्यादित आचरण, संगठित भावना, कर्त्तव्यनिष्ठा और अंतिम छोर पर बैठे आम जनमानस के सुख-दुःख में भागीदारी की कसक रखने वाले लोगों को आगे बढ़कर काम करने का मौका मिले।
4.समाज को शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि हर क्षेत्र में सशक्त करने वाली समाजसेवी प्रतिभाओं का सहयोग और मार्गदर्शन करें।
5.हर प्रदेश में अनेक सामाजिक संगठन हैं, वे अपनी झूठी आन व नाक का सवाल छोड़कर समाजहित में एक मंच पर आएं और समाजहित में सामूहिक निर्णय लें।
6.मैं पीछे की नहीं, आगे की सोच लेकर आगे बढ़ने का समर्थक हूँ। भूतकाल में किसने क्या, क्यों और कितना किया, यह मेरा मकसद नहीं है, भविष्य में क्या अच्छा होना चाहिए और कैसे हो सकता है, इसी पर अपना योगदान समाज के बीच देना चाहता हूँ।
आदरणीय मित्रों! मैंने किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन को नीचा दिखाने, पीछे धकेलने, अपमानित करने या भ्रष्ट बताने के उद्देश्य से सामाजिक दायित्व को स्वीकार नहीं किया है। मैं किसी से व्यक्तिगत न कोई पूर्वाग्रह रखता हूँ और न ही ईर्ष्या या द्वेष रखता हूँ। मैं तो अपने समाज की उन्नति एवं विकास के लिए एक नई सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए पिछले कुछ समय से सक्रिय हुआ हूँ। कृपा करके मुझे अन्य संकीर्ण विचारधारा के लोगों के साथ न तोलें। आज तक किसी गलत, भ्रष्ट, असंवैधानिक व अमर्यादित व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन की कोई पैरवी नहीं की है। न ही उन लोगों के प्रति सहानुभूति रखता हूँ जो निजी स्वार्थपूर्ति व पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर हमारे समाज को तोड़ने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद की नीति के तहत दिनरात एक कर रहे हैं।
आदरणीय प्रबुद्ध मित्रों! हर व्यक्ति का अपना महत्व होता है। हर व्यक्ति में अपना गुण होता है। उनका यदि समाजहित में सदुपयोग हो जाये, इसी कामना एवं प्रयास के लिए समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। मैं पुनः स्पष्ट करना चाहता हूँ कि जब तक मैं इन भावनाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम बना रहूँगा, आपके बीच बना रहूंगा और जब मुझे लगेगा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन समाजहित में करने में असक्षम हूँ तो तत्काल आपसे क्षमा याचना के साथ दायित्वों से मुक्त हो जाऊंगा। लेकिन, तब तक कृपा करके मुझे समाज के नाम पर हो रही गन्दी राजनीति में धकेलने का कष्ट न करें। समाज में जो कुछ हो रहा है, मेरी आत्मा बेहद आहत है। मुझे समझ नहीं आता कि बहुबल कब बाहुबलियों, पैसे वालों, ढोंगी व ड्रामेबाजों की कैद से मुक्त होगा? निःसन्देह, इस सवाल का जवाब आपके पास है, यह आपके विवेक और साहस पर निर्भर है कि आप उसे किस रूप में जाहिर करें। लेकिन, इतना तय है कि समाज बदल रहा है और अब सबको जवाब देना ही पड़ेगा। इसी विनम्र अपील और सादर अभिवादन के साथ,
आपका स्नेहाकांक्षी,
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
गुरुवार, 17 मार्च 2016
समस्त समाज के नाम विनम्र अपील
बुधवार, 16 मार्च 2016
राष्ट्रीय पर्व के रूप में 24 मई को ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ और 5 अप्रैल को ‘महाराज निषादराज गुहा जयन्ती’ पर बन सकती है राष्ट्रीय सहमति !

मंगलवार, 15 मार्च 2016
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा 24 मई को ही मनाएगी ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा 24 मई को ही मनाएगी ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’
*************
आदरणीय मित्रो! एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) आगामी 24 मई को ही प्रदेश स्तर पर ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ मनाएगी। मैं यह भी स्पष्ट कर दूँ कि 5 अप्रैल के पानीपत कार्यक्रम के प्रति किसी तरह की हमारी कोई दुर्भावना नहीं है। इस कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं व्यक्तिगत तौरपर मैं आदरणीय रघुनाथ तंवर जी को दे चुका हूँ। मैंने तो यह नम्र अपील की थी कि बहुत लंबे समय से हरियाणा में प्रतिवर्ष 24 मई को ही ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ प्रदेश स्तर पर मनाई जाती रही है। यदि यह परंपरा बनी रहे तो समाजहित में होगी। वैसे भी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) ने बाकायदा प्रस्ताव पारित करके यह तिथि निर्धारित की हुई है। किस प्रदेश में किस तिथि को ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ मनाई जा रही है, यह सर्वविद्यित है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के प्रबुद्ध कश्यप मित्रों के साथ लगातार संवाद जारी है और यह कोशिश की जा रही है कि सभी संगठन एवं प्रबुद्ध लोग राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाएं और उसमें राष्ट्रीय स्तर पर ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ की एक तिथि तय करें। इस प्रस्ताव से हरकोई सहमत है। लेकिन, हमारा यह प्रयास अभी सफल नहीं हो पाया है। इसलिए, जहां जिस प्रदेश में जिस तिथि को महर्षि कश्यप जयन्ती का आयोजन हो रहा है, उसको नैतिक समर्थन है। चूंकि, हरियाणा में 24 मई को संवैधानिक व सामाजिक रूप से प्रस्ताव पारित करके ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ मनाने का निर्णय बहुत समय पहले लिया गया था। पिछले 10-15 वर्षों के दौरान समाज के संघर्षशील नेताओं, प्रबुद्ध लोगों और उर्जावान युवाओं ने इस जयंती को हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाने का कार्य किया। मैंने भी दैनिक हरिभूमि, दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी, मिलाप आदि अनेक समाचार पत्रों, सौशल साईटों, ब्लॉग्स आदि में 24 मई/महर्षि कश्यप जयन्ती विशेष फीचर लेख लिखे और समाज के बीच महर्षि कश्यप जी की जीवनी जन-जन के बीच पहुंचाने की कोशिश की। इन लेखों की प्रतियां सार्वजनिक कार्यक्रमों में बांटी भी गई और पढ़ी भी गई। इस मामले में भाटों की सहायता भी ली गई। हरियाणा के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम बड़े पैमाने पर 24 मई को ही ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ के रूप में ही आयोजित हुए हैं। अपवाद के तौरपर सभा ने एक बार 24 मई के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के चलते दो सप्ताह के लिए टालने को विवश होना पड़ा था। लेकिन, जयन्ती प्रदेश भर के कोने-कोने में 24 मई को ही धूमधाम के साथ मनाई गई थी। उस समय यह स्पष्ट कर दिया गया था कि हमारी जयन्ती तो 24 मई को ही मनेगी, लेकिन सरकारी कार्यक्रम की औपचारिकता बाद में करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन, इस अपवाद को परिपाटी नहीं बनने दिया गया और दोबारा ऐसे निर्णय न लेने का फैसला किया गया। कहने का अभिप्राय यह है कि अपवाद को छोड़कर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) 24 मई को ही ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ मनाती आई है और जब तक इस तिथी में संवैधानिक रूप से नया प्रस्ताव या संशोधन नहीं होता है, तब तक सभा 24 मई को ही प्रदेश स्तर पर जयन्ती मनाएगी। बाकी अन्य संगठन किसी भी तिथि को महर्षि कश्यप जयन्ती मनाने को स्वतंत्र हैं। यदि कोई वर्ष के 365 दिन यह जयन्ती मनाना चाहे तो मना सकता है। लेकिन, मैंने तो 5 अपै्रल के सन्दर्भ में सिर्फ सुझावात्मक विनम्र अपील की थी। लेकिन, इस अपील पर मर्यादित जवाब देने की बजाय जिस तरह की बौखलाहट, अमर्यादित भाषा, विवेकहीनता, असहिष्णुता का परिचय दिया गया, वह सभ्य समाज के बीच सार्वजनिक है। मुझे व्यक्तिगत किसी से कोई द्वेष या ईर्ष्या या रंजिश कतई नहीं है। मैंने समाजहित में अपने नैतिक दायित्वों (बतौर सभा का प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, सूचना अधिकारी) का पूरी ईमानारी, निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ निवर्हन किया है। जब तक मैं इस दायित्व के साथ बंधा हूँ, अपने दायित्वों का निवर्हन करता रहूंगा। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि जब तक मौका मिला है तब तक कि ऐसे सुझाव व योगदान देता रहूं, जिससे समाज में व्यक्तिगत विद्वेष न फैले, स्वार्थी एवं संकीर्ण सोच का खात्मा हो, उदारवादी युवा अपने समाज का नेतृत्व करें, समाज समर्पित लोग सभा का नेतृत्व करें, हाशिये पर बैठे आखिरी व्यक्ति तक की सुध ली जाये, समाज समर्पित लोग समाज को आगे बढ़ाएं, समाज नई दिशा में आगे बढ़े। मुझे खुशी है इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है। एक बार फिर विनम्र भाव के साथ स्पष्ट करना चाहता हूँ कि इस तरह के दायित्व निर्वहन में किसी सज्जन के दिल को ठेस पहुंची हो तो क्षमाप्रार्थी हूँ और भविष्य में पहंुचे तो अग्रिम क्षमा चाहता हूँ। लेकिन, मैं समर्पित एवं निष्ठा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की ईमानदार कोशिश बराबर करता रहूंगा। इसके लिए चाहे मुझे शाबासी मिले अथवा गुस्सा झेलना पड़े। जब मुझे लगेगा कि मैं अपने दायित्वों का निहर्वन भलीभांति नहीं कर पा रहा हूँ तो आप सबको माफी के साथ अपना समर्पण कर दूंगा। आप सबके स्नेह, सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन की कामना के साथ आप सबका धन्यवाद एवं सादर आभार।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
सोमवार, 14 मार्च 2016
सादर आमंत्रण
आदरणीय मित्रों! 17 मार्च, 2016 वीरवार को "श्री बाबा मस्तनाथ जी" का 28वाँ वार्षिक भंडारा बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. इस पावन अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं.
निवेदक :
श्री बलजीत सिंह मतौरिया,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
****स्थान******
117-A/29, शीला बाईपास, राठी पेट्रोल पम्प के सामने, जिला रोहतक (हरियाणा)
******************
शनिवार, 12 मार्च 2016
"सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जयंती" समारोह के बारे में विचार एवम् सुझाव आमंत्रित
गुरुवार, 10 मार्च 2016
अति आवश्यक अधिसूचना
बुधवार, 2 मार्च 2016
काश......
काश...मेरी यह अपील आंदोलनकारियों ने मान ली होती!!!
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184
सादर श्रद्धांजली!!!
बुधवार, 17 फ़रवरी 2016
कृपया इस नोटिस को बड़ी गंभीरता से लें....
कृपया इस नोटिस को बड़ी गंभीरता से लें....
***************
आदरणीय मित्रों! आप सबके संज्ञान में लाया जाता है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने, प्रशासनिक पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को दुरूस्त करने और संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनुपालना सुनिश्चित करने आदि कई रचनात्मक उद्देश्यों के लिए गतवर्ष दिनांक 13 सितम्बर, 2015 को सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की अध्यक्षता में एक 21 सदस्यीय मुख्य प्रशासनिक कमेटी गठित की गई थी, जिसका विस्तार 8 नवम्बर, 2015 को करने के बाद सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो गई थी।
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने अपने उद्देश्यों को बड़ी तत्परता, ईमानदारी, निष्ठा एवं समाज-समर्पित भावना के साथ काम करते हुए कई ठोस, रचनात्मक एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले कदम उठाए हैं, जिनसे आप सबको नियमित रूप से सोशल मीडिया (फेसबुक, वाट्सअप, ब्लॉग, ट्वीटर आदि) के जरिए अवगत करवाया जाता रहा है। मुख्य प्रशासनिक कमेटी के कार्यों की समाज में काफी सराहना हुई है और बेहद सहयोग मिला है।
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाया है कि पिछले कुछ समय से हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के प्रशासनिक पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली संवैधानिक रूप से संदेहास्पद है, जिसका समाज में काफी रोष है। इस सन्दर्भ में कमेटी ने निर्णय लिया है कि जब तक सभा की कार्यप्रणाली में संवैधानिक संदेहास्पद की स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक आगामी चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी।
इस सन्दर्भ में संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनुपालना में संदेहास्पद रहे हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) एवं हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों को समुचित रूप से कमेटी के निर्णय से अवगत करवाते हुए अपनी स्थिति प्रमाणिक दस्तावेजों सहित दो सप्ताह के अन्दर स्पष्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही, उन दावों की सत्यता जानने के लिए सरकारी महकमों की भी यथोचित सहायता लेने का कमेटी ने निर्णय लिया है।
यदि आपको इस सन्दर्भ में कोई सुझाव या तथ्य देना है या फिर आपके पास किसी भी रूप में संवैधानिक अनुपालना में हुई किसी भी तरह की कोताही की प्रमाणिक जानकारी है तो आप भी दो सप्ताह के अन्दर कमेटी को लिखित में नीचे दिए गए किसी भी तरीके से उपलब्ध करवा सकते हैं। आपके सुझावों, तथ्यों और प्रामाणिक जानकारियों पर कमेटी बड़ी गम्भीरता के साथ विचार करेगी और उनपर यथोचित कार्यवाही करेगी।
(आदेशानुसार,
श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
अध्यक्ष,
हरियाणा प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, (रजि. 184))
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
Mob. & Whatsapp No. : +91 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
www.facebook.com/rkk100
www.kashyapsamaj.blogspot.in
शनिवार, 6 फ़रवरी 2016
हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र ******लेखाजोखा******* आय विवरण ------------------- 16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 32,550.00 रुपये 1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 1,37,889.00 रुपये 1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,25,100.00 रुपये 1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,82,440.00 रुपये 1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,32,901.00 रुपये ----------------------------------------------- कुल आय = 6,10,880.00 रुपये ------------------------------------------------ व्यय विवरण ------------------- 16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 25,362.00 रुपये 1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 45,272.00 रुपये 1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,92,548.00 रुपये 1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,96,496.00 रुपये 1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,54,741.00 रुपये ----------------------------------------------- कुल व्यय = 6,14,419.00 रुपये ------------------------------------------------ ******31.01.2016 को******* ----------------------------------------------- कुल देनदारी = 3,539.00 रुपये ------------------------------------------------ *************** -राजेश कश्यप "टिटौली" प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र
******लेखाजोखा*******
आय विवरण
-------------------
16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 32,550.00 रुपये
1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 1,37,889.00 रुपये
1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,25,100.00 रुपये
1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,82,440.00 रुपये
1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,32,901.00 रुपये
-----------------------------------------------
कुल आय = 6,10,880.00 रुपये
------------------------------------------------
व्यय विवरण
-------------------
16.09.2015 से 30.09.2015 तक = 25,362.00 रुपये
1.10.2015 से 30.10.2015 तक = 45,272.00 रुपये
1.11.2015 से 30.11.2015 तक = 1,92,548.00 रुपये
1.12.2015 से 31.12.2015 तक = 1,96,496.00 रुपये
1.01.2016 से 31.01.2016 तक = 1,54,741.00 रुपये
-----------------------------------------------
कुल व्यय = 6,14,419.00 रुपये
------------------------------------------------
******31.01.2016 को*******
-----------------------------------------------
कुल देनदारी = 3,539.00 रुपये
------------------------------------------------
***************
-राजेश कश्यप "टिटौली"
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
शनिवार, 16 जनवरी 2016
आप सभी से विनम्र निवेदन
आदरणीय मित्रो! हरियाणा पंचायतीराज के दूसरे चरण के चुनाव के वोट डलने शुरू हो गए हैं.
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि
1. अपना, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के वोट डालना हर हालत में सुनिश्चित करें.
2. हर हालत में संयम और शांति बनाये रखें.
3. किसी बहकावे या उकसावे में न आएं.
4. अपने विवेक से काम लें और जागरूकता व एकता का परिचय देते हुए अपने समाज के उम्मीदवारों को वोट देकर उनकीं जीत सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान जरूर से जरूर दें.
5. शाम को वोटिंग के बाद आने वाले रिजल्ट के बारे में जरूर बताएं.
अपने सभी उम्मीदवार मित्रों को जीत की अग्रिम बधाईयाँ और शुभकामनाएं.
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’ रोहतक,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889
मंगलवार, 12 जनवरी 2016
नागपुर के ‘राष्ट्रीय कश्यप महासम्मेलन’ में भाग लेंगे राजेश कश्यप
सोमवार, 11 जनवरी 2016
राजेश कश्यप ‘अमर शहीद राजा नाहर सिंह अवार्ड-2016’ से सम्मानित
| राजेश कश्यप को राजा नहर सिंह अवार्ड से सम्मानित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह |
विजेता उम्मीदवारों को ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं
विजेता उम्मीदवारों को ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं
*********************
हरियाणा पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण में कश्यप समाज के जो उम्मीदवार सरपंच और पंच के रूप में विजयी हुए हैं, उन्हें ढ़ेरों-ढ़ेरों हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं।
अपने कश्यप समाज के उन मित्रों का तहेदिल से आभार और धन्यवाद, जिन्होंने अपने कश्यप समाज के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए तन-मन और धन से सहयोग किया।
जो लोग किसी कारणवश हार गए हैं, वे बिल्कुल भी निराश न हों। वे अपने मतदाताओं का सादर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करें। यह कोई आखिरी चुनाव नहीं हैं। भविष्य में कई बेहतरीन अवसर उनके लिए आयेंगे। समाज में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखें। जो कमियां सामने आई हैं, एकजूट होकर उन कमियों पर आत्म-मन्थन करें और उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास करें।
समाज के सभी आदरणीय मित्रों से नम्र निवेदन है कि वे दूसरे और तीसरे चरणों में भी समाज के सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लडें व लड़वाएं और अपने कश्यप समाज को आगे बढ़ाएं। दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों के अपने सभी उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए अग्रिम बधाईयां और शुभकामनाएं हैं।
हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि कृपया किसी भी सूरत में सामाजिक भाईचारे को कदापि न बिगड़ने दें। सामाजिक भाईचारा बनाये रखना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’ रोहतक,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889
💐💐💐💐💐💐💐💐💐👏👏👏👏👏👏👏👏👏💐💐💐💐💐💐💐💐💐
गुरुवार, 7 जनवरी 2016
मंगलवार, 5 जनवरी 2016
श्रीमती सीमा देवी 'कश्यप' सर्वसम्मति से चुनीं गई पंच
खुशखबरी! खुशखबरी!! खुशखबरी!!!
************
श्रीमती सीमा देवी 'कश्यप' सर्वसम्मति से चुनीं गई पंच
*****************
रोहतक जिले के लाखनमाजरा ब्लॉक से गाँव टिटौली के वार्ड नं. 18 के मतदाताओं ने श्रीमती सीमा देवी पत्नी राजेश कश्यप को सर्वसम्मति से अपना पंच चुन लिया है। सभी बिरादरी के लोगों ने सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एकमत से श्रीमती सीमा देवी को अपना पंच निर्विरोध रूप से चुना है। श्रीमती सीमा देवी कश्यप परिवार से पहली ऐसी सदस्या हैं, जो पंच चुनीं गई हैं। इसके लिए श्रीमती सीमा देवी, राजेश कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप, श्रीमती कैलाशो कश्यप, मनोज कश्यप, पवन कश्यप सहित समस्त कश्यप परिवार ने वार्ड 18 के सभी मतदाताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। निर्विरोध चुनीं गई पंच श्रीमती सीमा देवी ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा है कि वार्ड में विकास कार्य करवाने के साथ-साथ, ग्राम पंचायत के साथ मिलकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लागू करवाने और समाज कल्याण एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करवाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा देवी गाँव टिटौली के युवा समाजसेवी और हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप की धर्मपत्नी हैं। वे पिछले डेढ़ दशक से समाजसेवा एवं स्वतंत्र लेखन से जुड़े हुए हैं। उन्हें रचनात्मक लेखन एवं उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान एवं पुरस्कार हासिल हो चुके हैं।


