रविवार, 26 मार्च 2017

‘‘कश्यप एकता महायज्ञ’’ का भव्य, अनुकरणीय एवं वंदनीय आयोजन


‘‘कश्यप एकता महायज्ञ’’ का भव्य, अनुकरणीय एवं वंदनीय आयोजन
*********
कल 26 मार्च, 2017 को ‘महर्षि कश्यप सेवा संगठन’ (रजि.) के तत्वावधान में चैत्र चौदस के पावन अवसर पर पेहोवा (कुरूक्षेत्र) की पावन धरा पर ‘‘कश्यप एकता महायज्ञ’’ का भव्य, अनुकरणीय एवं वंदनीय आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से कश्यप समाज के अनेक समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महायज्ञ में आहूति डालकर कश्यप एकता का परिचय दिया। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई और समाज की एकता, उन्नति एवं प्रतिष्ठा के लिए एकजुट होकर निष्काम भाव से काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदरणीय श्री धर्मेद्र कुमार कश्यप जी के अलावा श्री रघुनाथ तंवर कश्यप जी, श्री सुलतान कश्यप जी, श्री जयराम कश्यप जी, श्री संजीव कश्यप जी, श्री राजीव कश्यप जी, श्री राजेश कश्यप ‘हाड्डा’ जी, श्री देव कश्यप जी, श्री राजिन्द्र कश्यप जी, श्री मन्नू कश्यप जी, श्री पालाराम कश्यप जी, श्री जयपाल कश्यप जी, श्री हरिओम कश्यप जी, श्री गुरनाम कश्यप जी, श्री सुभाष कश्यप जी, श्री हरबंस कश्यप जी, श्री जगीर कश्यप जी, श्री जयनारायण कश्यप जी, श्री सुनील कश्यप जी आदि समाज की अनेक विशिष्ट हस्तियों के साथ-साथ संगठन के समर्पित व निष्ठावान वरिष्ठ पदाधिकारियों श्री लाभ सिंह, श्री बलबीर सिंह, श्री संत राम नंबरदार के अलावा असंख्य गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात करने एवं समाज की एकता, उन्नति एवं विकास से जु़ड़े मुद्दों पर गहन विचार-मन्थन करने का भी परम सौभाग्य मिला। सभी समाज की विशिष्ट हस्तियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सभी गणमान्य लोगों, माताओं, बहनों एवं मित्रों को इस शानदार भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सादर साधुवाद और सादर अभिनंदन। इस तरह के आयोजन प्रदेश व देश में बड़े पैमाने पर होते रहने चाहिएं। 




जय महर्षि कश्यप जी! जय समाज!! जयहिन्द!!!
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं: 9416629889

शनिवार, 11 मार्च 2017

गुमशुदा राहुल कश्यप को तलाशने में मदद करें

गुमशुदा राहुल कश्यप

गुमशुदा राहुल कश्यप (16 वर्ष) को तलाशने में मदद करें।
********
आपको सादर सूचित व विनम्र आग्रह किया जाता है कि राहुल कश्यप सुपुत्र श्री इन्द्रजीत कश्यप, गाँव सिरसल, जिला कैथल गत 9 मार्च, 2017 से गायब है। राहुल कश्यप की उम्र 16 वर्ष है और दसवीं कक्षा का होनहार छात्र है। सुबह घर से स्कूल/कोचिंग सैंटर के लिए किसी दोस्त के साथ निकला था। लेकिन, वह न स्कूल पहुंचा और न ही कोचिंग सैंटर। राहुल का पूरा परिवार एवं सभी रिश्तेदार बेहद परेशान हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपने स्तर पर गुमशुदा राहुल कश्यप (16 वर्ष) को तलाशने में मदद करें। इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करने का कष्ट करें, ताकि जल्द से जल्द राहुल को तलाशा जा सके।
राहुल का हुलिया इस प्रकार है: रंग गेहूंवा, गोल चेहरा, कद 5 फुट 4 इंच, ग्रे रंग का लवर, क्रीम रंग की प्लेन कमीज और नीले रंग के जूते पहने हुए है। 

नोट: पुण्डरी, जिला कैथल थाने में गुमशुदा होने का मुकदमा नं. 84, दिनांक 10.03.2017, यू/एस, 346 आईपीसी के तहत दर्ज करवाया जा चुका है। अतः राहुल से संबंधित कोई भी सूचना इन नम्बरों पर दी जा सकती है: थाना पुण्डरी-01746 271909, एएसआई जयभगवान-9896343394, एसएचओ पुण्डरी थाना-9053052108, इन्द्रजीत कश्यप-9991149675।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889


मंगलवार, 7 मार्च 2017

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’: सामाजिक नेतृत्व एवं निर्णयों में कश्यप समाज महिलाओं को देगा बराबर की भागीदारी

कश्यप समाज की होनहार बेटियों को सम्मानित करते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया जी

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’: सामाजिक नेतृत्व एवं निर्णयों में कश्यप समाज महिलाओं को देगा बराबर की भागीदारी
*************
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय बलजीत सिंह मतौरिया जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निजी व सभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की तरफ से हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए रचनात्मक सामाजिक क्रांति का ऐलान किया है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) सामाजिक नेतृत्व एवं निर्णयों में महिलाओं को बराबर की भागीदारी देगी और प्रदेश व जिला स्तर पर महिला विंग का गठन करेगी। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं एवं लड़कियों का आह्वान किया है कि वे आगे आएं और अपने समाकश्यप ज का निःसंकोच होकर निडरता के साथ नेतृत्व करें। जिला व प्रदेश स्तर पर नेतृत्व करने वाली बेटियां व महिलाएं अपने नाम व पूरे पते के साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप ‘टिटौली’ (नीचे दिए गए नंबर/ईमेल पर) आवेदन भेज सकती हैं। देश व समाज का नाम किसी भी क्षेत्र में रोशन करने वाली बेटियों के प्रोत्साहन के लिए जल्द ही अवार्ड शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष बलजीत सिंह मतौरिया जी ने सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का आह्वान किया है कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत की बजाय बराबर की भागीदारी देते हुए 50 प्रतिशत भागीदारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और बराबर भागीदारी के बिना कोई भी देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता। 
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल/वाट्सअप नंबर: 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com


मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

जीन्द (हरियाणा) में हुआ सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास

जीन्द में महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास करते हुए आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी व अन्य समाजसेवीगण।
जीन्द (हरियाणा) में हुआ सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास
जीन्द में महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास करते हुए आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी व अन्य समाजसेवीगण।

जीन्द में महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास करते हुए आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी व अन्य समाजसेवीगण।
*******

गत 27 फरवरी, 2017 को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के शुभ कर-कमलों से हरियाणा के जीन्द जिले की कश्यप राजपूत धर्मशाला के पावन स्थल पर सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी के मन्दिर का शिलान्यास हुआ। सैंकड़ों समाजसेवियों की उपस्थिति में मन्दिर की नींव रखी गई। दानियों ने दिल खोलकर मन्दिर निर्माण के लिए दान देना शुरू कर दिया। आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने मन्दिर निर्माण के लिए 11,000 रूपये दान राशि भेंट करके शुभ शुरूआत की। जीन्द जिले के नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान श्री महासिंह कश्यप जी की माताश्री ने भी अपनी नेक कमाई से 11,000 रूपये मन्दिर निर्माण के लिए दिए और अपना आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत दानी सज्जनों की सूची बढ़ती चली गई। उम्मीद है कि समाज की असीम श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक आराध्य महर्षि कश्यप जी का पावन मन्दिर बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

श्री महासिंह उर्फ मायाराम कश्यप जी को नियुक्त किया गया जिला जीन्द का कार्यकारी प्रधान
*******

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने श्री महासिंह उर्फ मायाराम कश्यप सुपुत्र श्री रामस्वरूप कश्यप निवासी जीन्द (मोबाईल नं. 9050691414) को जीन्द जिले का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिया। उन्होंने यह नियुक्ति हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) द्वारा 13 सितम्बर, 2015 को गठित मुख्य प्रशासनिक कमेटी के निर्धारित प्रावधानों के तहत सभा की संवैधानिक और संस्थागत व्यवस्था प्रक्रियाओं को वैधानिकता एवं पारदर्शिता के साथ मूर्त रूप देने के लिए लिखित नियम एवं शर्तों के साथ की है। ये नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं:-
1. यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी तौरपर है, ताकि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)  की संवैधानिक एवं संस्थागत व्यवस्था को पारदर्शिता के साथ दुरूस्त करने में आपके जिले की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 
2. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की संवैधानिक एवं सामाजिक दायित्वों, निर्णयों और कार्यक्रम का सहज संचालन सुनिश्चित किया जाये। 
3. जिला स्तर पर समाजहित में समुचित निर्णय लिए जाएं और मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाए। 
4. ऐसा कोई भी निर्णय/कार्य/गतिविधि/कार्यक्रम कदापि न किया जाये, जिससे सभा के संवैधानिक नियमों एवं प्रावधानों का उल्लंघन होता हो और कानूनी रूप से अवैधानिक हो। समाज की एकता, उन्नति एवं विकास से सम्बंधित गतिविधियों को पूर्ण व यथोचित सहयोग किया जायेगा। 
5. हर तरह की जवाबदेही मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष के प्रति सुनिश्चित रखी जाए।  
6. मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष को समाजहित में किसी भी स्तर पर कोई भी निर्णय लेने, विशेष छूट देने अथवा किसी भी तरह के बदलाव करने/नियुक्ति रद्द करने का पूर्ण अधिकार होगा।  
नोट: उल्लेखनीय है कि कार्यकारी जिला प्रधान पद के लिए समाजसेवी बन्धुओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जीन्द जिले से समाज के सैंकड़ों लोगों ने लिखित में श्री महासिंह कश्यप उर्फ मायाराम कश्यप जी को जीन्द जिले का कार्यकारी प्रधान बनाने के लिए सर्वसम्मति से हस्ताक्षरित प्रस्ताव-पत्र भेजा था, जिसे मुख्य प्रशासनिक कमेटी के प्रधान आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने सहर्ष स्वीकार किया और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री महासिंह कश्यप उर्फ मायाराम कश्यप जी को जीन्द जिले का कार्यकारी प्रधान नियुक्त कर दिया और नियुक्ति-पत्र जारी कर दिया। 

समाज की बहुमुखी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
*******

सम्मानित प्रतिभाओं के साथ आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी।

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने भव्य सामाजिक समारोह में समाज की बहुमुखी प्रतिभाओं को (प्रत्येक को 500 रूपये नकद धनराशि देकर) सम्मानित किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इन बहुमुखी प्रतिभाओं में खेल, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चे शामिल थे। सम्मानित प्रतिभाओं में दलशेर ंिसंह सुपुत्र स्व. श्री विक्रमजीत सिंह, विवेक सुपुत्र श्री कंवरपाल, मनीषा सपुत्री श्री कंवर सिंह, भारत सिंह सुपुत्र श्री रामफल, अभिषेक सुपुत्र श्री मुकेश, सोमबीर सुपुत्र श्री महासिंह, पवन सुपुत्र श्री दलबीर सिंह, मोनिका सुपुत्री कंवर सिंह आदि शामिल थे।

विशाल भण्डारा लगाया गया 
*******

इस अवसर पर एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में जीन्द जिले एवं आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महर्षि कश्यप जी के जयकारों के बीच सामाजिक एकता, उन्नति एवं प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद सराहनीय एवं उल्लेखनीय रही।

24 मई को भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाई जायेगी महर्षि कश्यप जयन्ति
*******

जीन्द जिले के कश्यप समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से आगामी 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती को बड़े स्तर पर मनाने का प्रस्ताव पारित किया और इस अवसर पर अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। सैंकड़ों समाजसेवियों ने सामाजिक समारोह में अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी हमारे आराध्य देव हैं और हमारी श्रद्धा एवं विश्वास का केन्द्र बिन्दु हैं। इसलिए हम कई दशकों से हरियाणा में प्रतिवर्ष 24 मई को परंपरागत रूप से मनती आ रही महर्षि कश्यप जयन्ती को इस बार पहले से भी अधिक भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाएंगे और उसमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 
कैमरे की नजर...
























-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

श्री बाबा मस्तनाथ जी का 29वाँ वार्षिक भण्डारा : 6 मार्च, 2017


सादर आमंत्रण: ‘श्री बाबा मस्तनाथ जी का 29वाँ वार्षिक भण्डारा’ 
(6 मार्च, 2017)
ओउ्म शिव गोरक्ष मस्तनाथाय नमः

आपको सादर सूचित किया जा रहा है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की माताश्री स्वर्गीय सुशीला देवी जी की पावन पुण्य स्मृति में आगामी 6 मार्च, 2017 को ‘श्री बाबा मस्तनाथ जी का 29वाँ वार्षिक भण्डारा’ उनके निवास स्थान: 117-ए/29, शीला बाईपास, रोहतक (हरियाणा) पर बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। आप इस पावन अवसर पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। सद्भक्ति, सद्ज्ञान, सत्संग और सद्भाव के परम साक्षी बनने के लिए कृपया समय पर पधारना सुनिश्चित करें।
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

‘कार्यकारी जिला प्रधान’ पद हेतू आवेदन/प्रस्ताव 31 जनवरी, 2017 तक सादर आमंत्रित

‘कार्यकारी जिला प्रधान’ पद हेतू आवेदन/प्रस्ताव 31 जनवरी, 2017 तक सादर आमंत्रित हैं
************
आदरणीय मित्रों! सुप्रभात!! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की 29.01.2017 को हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में प्रातः 11ः00 बजे समाज की एक महत्वपूर्ण मीटिंग प्रस्तावित की गई थी और उस सन्दर्भ में एजेण्डे तय करने के लिए आप सबसे सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे। हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि:
1. हम उन सैंकड़ो समाजसेवियों के तहेदिल से आभारी हैं, जिन्होंने समाजहित में प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश कश्यप ‘टिटौली’ को वाट्सअप नंबर 9416629889 और ईमेल rajeshtitoli@gmail.com पर बेहद महत्वपूर्ण सुझाव दिए और मीटिंग के एजेण्डे तय करने में बेहद सार्थक एवं उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आप सबके सुझावों पर पूरी गम्भीरता से अमल में लाया जाएगा, ऐसा आपको पूर्ण विश्वास दिलाया जाता है। 
2. समाज से मिले सुझावों के आधार पर आगामी 29.01.2017 की समाज की प्रस्तावित महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित किया जा रहा है। जैसे ही नई तिथि तय की जाएगी, आपको सादर सूचित एवं मिटिंग के लिए सादर आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही मीटिंग के तय हुए एजेण्डों से भी सार्वजनिक रूप से अवगत करवा दिया जाएगा, ताकि उन पर समाज के बुद्धिजीवी लोग गहन चिंतन-मन्थन कर सकें। 
3. हम समाज के सर्वांगिण विकास एवं हर स्तर पर उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के की दिशा में दिशा में बड़ी तेजी से आगे बढ़ चले हैं। इस दिशा में कई ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं। 
4. हरियाणा में एक पारदर्शी, ईमानदार, कर्मठ एवं समाज समर्पित नेतृत्व खड़ा करने एवं उसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आप सबको खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। जो समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी राजनीतिक दल/सामाजिक संगठन/क्लब/सभा आदि से ऊपर उठकर और निजी स्वार्थ व महत्वाकांक्षाओं को त्यागकर निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ हरियाणा के कश्यप समाज का किसी भी रूप में नेतृत्व करना चाहता है, वह निःसंकोच आगे आए और अपनी जिम्मेदारी संभाले।
5. इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) प्रदेश के सभी 22 जिलों से ‘कार्यकारी जिला प्रधान’ पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करती है। इस पद के लिए आप अपने निवेदन भेज सकते हैं अथवा अपने किसी भी समाज समर्पित व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव/सुझाव भेज सकते हैं। 
6. ‘कार्यकारी जिला प्रधान’ पद हेतू आवेदन/प्रस्ताव 31 जनवरी, 2017 तक प्राप्त हो जाने चाहिएं। आवेदन/प्रस्ताव निम्नलिखित किसी भी प्रकार से भेजे जा सकते हैं:-
1. वाट्सअप नंबर: 
9416629889
2. ईमेल:
rajeshtitoli@gmail.com
3. पत्राचार: 
राजेश कश्यप ‘टिटौली’
म.नं. 1229, पाना-8, नजदीक शिव मन्दिर,
गाँव व डाकखान: टिटौली
जिला व तहसील: रोहतक 
हरियाणा-124005
नोट: 
1. आवेदन पत्र में पूरा नाम, पता, जन्मतिथि, सम्पर्क नंबर आदि दर्ज करने के साथ-साथ यह भी बताने का कष्ट करें कि आप ‘कार्यकारी जिला प्रधान’ के रूप में समाजहित में क्या-क्या करना चाहेंगे? 
2. आधे-अधूरे आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 
3. अधिक जानकारी के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश कश्यप ‘टिटौली’ से सम्पर्क करें।
(आदेशानुसार)
आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

रविवार, 22 जनवरी 2017

शोक समाचार : 65 वर्षीय श्री जीता राम कश्यप जी का निधन


शोक समाचार : 65 वर्षीय श्री जीता राम कश्यप जी का निधन
********
बेहद दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि गत 11 जनवरी, 2017 को समाज के कर्मठ सिपाही आदरणीय श्री जीता राम कश्यप जी का देहावसान हो गया है। वे लगभग 65 वर्ष की उम्र के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे पेहोवा (कुरूक्षेत्र) के नजदीक ईशाक गाँव के निवासी थे। उन्होंने उम्रभर अथक संघर्ष किया। स्व. जीता राम कश्यप जी हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के प्रधान भी रह चुके थे। उन्होंने उम्रभर समाज की एकता एवं उन्नति के लिए सतत योगदान दिया और अंतिम समय में भी वे निरन्तर समाज के उत्थान में सहयोग कर रहे थे। वे आखिरी दिनों में धर्मशाला में अपनी सेवाएं देने का मोह भी नहीं त्याग पाए और धर्मशाला में चारपाई पर रहते हुए उन्होंने अनेक सामाजिक बैठकों में भागीदारी की और सामाजिक नेताओं से सम्पर्क बनाए रखा। कश्यप समाज उनकीं असीम एवं अटूट सेवाओं के लिए सदैव आभारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि स्व. जीता राम कश्यप जी की तेरहवीं की रस्म क्रिया कल दिनांक 23 जनवरी, 2017 को उनके पैतृक गाँव ईशाक में होगी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) एवं हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र परिवार के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं कर्मचारी की तरफ से हृदय की गहराईयों से शोक व्यक्त करते हुए अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। परमपिता परमात्मा उनकीं महान आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख एवं कष्ट झेलने की शक्ति दे। ओउम शांति...शांति...शांति!!!
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
मोबाईल नं.: 9416629889

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

29 जनवरी, 2017 को प्रस्तावित सामाजिक बैठक के एजेण्डे तय करने बारे सुझाव आमंत्रित

29 जनवरी, 2017 को प्रस्तावित सामाजिक बैठक के एजेण्डे तय करने बारे सुझाव आमंत्रित
*******
आदरणीय बन्धुओं! आपको सादर सूचित किया जाता है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की एक सामाजिक बैठक निर्धारित क्रम में आगामी 29 जनवरी, 2017 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की अध्यक्षता में प्रस्तावित की गई है। इस बैठक में सभा एवं संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अतः इस सामाजिक बैठक में आपकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने एवं आपकी भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से उपर्युक्त सामाजिक बैठक के एजेण्डे तय करने बारे आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।
*
कृपया बताएं कि आपके हिसाब से इस सामाजिक बैठक के क्या-क्या एजेण्डे होने चाहिएं? क्या आप इन एजेण्डों पर चर्चा करने के लिए स्वयं बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं? यदि हाँ तो हमें बेहद प्रसन्नता एवं गर्व की अनुभूति होगी। यदि नहीं, तो आपके प्रस्तावित एजेण्डों को सामाजिक बैठक में जरूर रखा जाएगा और उन पर गंभीरता से चर्चा भी होगी।
*
हम चाहते हैं कि हमारी सामाजिक बैठकों के एजेण्डों को भी पूरा समाज मिलकर तय करे और पूरा समाज मिलकर ठोस निर्णय ले। हम एक पूर्णतः पारदर्शी, जवाबदेह एवं समाज समर्पित नेतृत्व खड़ा करना चाहते हैं।
*
अच्छे लोग आगे आएं और समाजहित में अच्छे निर्णय लेने में सहयोग करें और अच्छे निर्णयों पर मोहर लगाकर समाज के सर्वांगीण विकास में अपना उल्लेखनीय योगदान दें, इसी आह्वान एवं निवेदन के साथ पुनः आपसे विनम्र निवेदन है कि तीन दिन के अन्दर 24 जनवरी, 2017 की शाम 5 बजे तक अपने सुझाव/प्रस्ताव एजेण्डे के रूप में सुझाएं और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
*
नोट: एजेण्डे नीचे दिए गए ईमेल/वाट्सअप/कंमेंटस बॉक्स आदि किसी भी तरीके से भेजे जा सकते हैं।
*
धन्यवाद एवं आभार सहित।
*
(आदेशानुसार)
आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
प्रधान,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
*
द्वारा:
राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता।
मोबाईल/ वाट्सअप नंबर: 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in



मंगलवार, 17 जनवरी 2017

‘कश्यप जागरूकता महासम्मेलन, कैथल’: खास-खास बातें


‘कश्यप जागरूकता महासम्मेलन, कैथल’: खास-खास बातें
*****************
गत 14 जनवरी, 2017 को हरियाणा के कैथल जिले में कश्यप एकता जाग्रति मंच के तत्वावधान में वाल्मीकी सामुदायिक केन्द्र, सिरटा रोड़ में एक भव्य कश्यप जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन हुआ। महासम्मेलन की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष आदरणीय श्री सुल्तान सिंह कश्यप जी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद आदरणीय श्री नरेन्द्र सिंह कश्यप जी थे। मुख्य अतिथियों के रूप में समाज के सरपरस्त एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के अलावा कश्यप समाज के अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। 
मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद आदरणीय श्री नरेन्द्र कश्यप जी के सम्बोधन की प्रमुख बातें:


1. एक नेता और एक नीति पर चलने से ही समाज का भला होगा। राष्ट्रीय स्तर पर तभी हमारी आवाज बुलन्द हो सकेगी।
2. रात आठ बजे की मस्ती (शराब/अन्य नशों) ने हमारी हस्ती मिटाकर रख दी है। इसलिए हमें हर तरह के नशे के त्याग करने का आज ही से संकल्प लें।
3. शिक्षा पर जोर दें। चाहे कोई भी परिस्थिति हो, अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का संकल्प लें।
4. हमें धर्मशालाओं की लड़ाई छोड़कर राजनीतिक नेतृत्व हासिल करने के लिए एकजूट होना चाहिए।
5. हरियाणा में प्रतिवर्ष 24 मई को लंबे समय से महर्षि कश्यप जयन्ति मनती आई है, हरियाणावासियों की इस भावना के साथ खड़े हैं और इस सन्दर्भ में सरकारी अवकाश घोषित करवाने के मिशन में भी साथ देंगे। हमें इस तिथि पर कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन, उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयन्ति मनाई जाती है, उस पर भी ऐतराज नहीं होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि, सरपरस्त एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के वक्तत्व की प्रमुख बातें:

1. समाज की धर्मशालाएं हमारे मान-सम्मान का प्रतीक हैं। कम से कम हर जिले में एक ऐसी धर्मशाला जरूर हो, जहां हम सब बैठकर पूरे मान-सम्मान के साथ अपने सुख-दुःख सांझा कर सकें। जहां हमारी धर्मशाला नहीं हैं, वहां धर्मशाला बनाएं, जहां छोटी धर्मशाला है, वहां बड़ी बनवाएं और जहां ठीकठाक हैं, उन्हें सही ढ़ंग से चलाएं।
2. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) आज के दिन पूरी तरह उनकीं देखरेख में चल रही है। सारा काम पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ हो रहा है। हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम चल रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक-एक गतिविधि एवं योजना का पूरा विवरण समाज के सामने पेश किया जा रहा है। हमारे समाज के कश्यप ब्लॉग को 80 देश के लगभग पढ़ रहे हैं और 8 लाख से अधिक लोग उसे पढ़ चुके हैं। फेसबुक पर हजारों आदमी जुड़े हुए हैं। वाट्सअप पर ‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ बनाया गया है। इससे जुड़ने के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राजेश कश्यप ‘टिटौली’ से सम्पर्क करें। 
3. हमारी प्राथमिकता है कि सर्वप्रथम हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) का नवीनीकरण हो जाए। इसमें सभी भाईयों और समाज के पूर्व पदाधिकारियों से पूर्णतः सहयोग की उम्मीद की जाती है।
4. जब तक हरियाणा के कश्यप राजपूत समाज की बागडोर उनके हाथों में है, किसी तरह की कोई धांधलीबाजी, धोखेबाजी और समाज विरोधी हरकत सहन नहीं की जाएगी। शराब या ताकत के बलपर प्रधान बनने की संस्कृति अब बिल्कुल भी नहीं चलने दी जाएगी। सभा में चल रहे भ्रष्टतंत्र को जड़ से उखाड़ दिया गया है। कम से कम हरियाणा प्रदेश में समाज के लोगों के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं होने दी जाएगी।
5. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) का नवीनीकरण होते ही पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ सभा के चुनाव करवा दिए जाएंगे।
6. मैं चाहता हूँ कि ईमानदार, समाज समर्पित, निष्ठावान समाजसेवी लोग आगे आएं और अपने हाथ में समाज की बागडोर लें, ताकि समाज सही दिशा में आगे बढ़ सके। युवा पीढ़ी से आह्वान है कि वह आगे आए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी ले।
7. समाज के लोगों से अपील है कि वे किसी भी बाहरी अथवा महत्वाकांक्षी नेता या व्यक्ति के बहकावे में न आएं। आपसी भाईचार बिगाड़ने अथवा किसी तरह के आरक्षण के नाम पर बहकाने वाले लोगों के बहकावे में बिल्कुल न आएं। अपने विवेक व सूझबूझ से काम लें।
8. हरियाणा प्रदेश में प्रत्येक 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती मनाई जाती रही है और मनाई जाती रहेगी। यह हमारी अमिट पहचान और मान का प्रतीक है। इसके प्रति कोताही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
9. बहुत जल्द हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की महिला विंग भी बनाई जाएगी, ताकि महिलाओं को समाज में बराबर की भागीदारी मिल सके। महिलाओं को पार्टियां या पंचायत में तो 33 प्रतिशत कोटा दिया जाता है। लेकिन, हम महिलाओं को अपनी सभा में 50 प्रतिशत कोटा देंगे और पूरे मान-सम्मान देंगे। इसकी शुरूआत इन्द्री (करनाल) से एक प्रयोग के रूप में की जाएगी।
10. ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ के नारे को हम हकीकत में सार्थक करेंगे। आज के महासम्मेलन में हमारे समाज की चार ऐसी बेटियां मंच पर बैठी हैं, जो विभिन्न खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर लाई हैं। मैं निजी तौरपर अपनी जेब से प्रत्येक बेटी को 1100.00 रूपये नकद सम्मान स्वरूप दे रहा हूँ।
11. हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं, जिसमें अच्छे-अच्छे लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा और एमएलए व एमपी बनने का भरपूर मौका दिया जायेगा।
12. किसी पार्टी द्वारा थोपा गया नेता हमें मंजूर नहीं होगा, समाज द्वारा अपने नेता तैयार किए जाएंगे और उन्हीं को आगे बढ़ाया जाएगा व सहयोग किया जाएगा। 
अति विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया अधिकारी राजेश कश्यप ‘टिटौली’ के सम्बोधन की प्रमुख बातें:

1. आज तक समाज में क्या होता आया है, क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, यह सब बताने की आवश्यकता नहीं है।
2. हमें एक पारदर्शी, सशक्त एवं समाज समर्पित नेतृत्व तंत्र की आवश्यकता है।
3. समाज को आगे बढ़ाने के लिए ठोस विजन और मिशन की आवश्यकता है।
4. हमें नकली प्रधानों, समाजसेवकों और ड्रामेबाज लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।
5. जब तक हकीकत में ‘अन्त्योदय’ यानि हाशिए पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक की सुध नहीं ली जाएगी, तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता।
6. शराब एवं ताकत के बलपर प्रधान या समाज का नेता बनने वाले लोगों को रोकना होगा और समाज समर्पित लोगों को आगे लाना होगा।
7. समाज की बैठकों में अधिक से अधिक हिस्सा लेना सुनिश्चित करें और समाजहित में अच्छे फैसलों पर अपनी मोहर लगवाएं और गलत फैसलों का डटकर विरोध करें। घर बैठे आलोचना करने से स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है। सोशल मीडिया कश्यप समाज ब्लॉग, फेसबुक, वाट्सअप्प आदि पर समाज से जुड़ी हर जानकारी, बैठकों की सूचना और अन्य गतिविधियां डाली जाती हैं। उन्हें नियमित रूप से पढ़ते रहें। 
8. हमें अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं स्वरोजगार पर जोर देना होगा। 
9. हमें समाज की एक अलग राजनीतिक इकाई गठित करने, युवाओं के लिए नेतृत्व निर्माण शिविरों का आयोजन करने, महर्षि कश्यप आपातकाल कल्याण कोश स्थापित करने, समाज की शोधपीठ स्थापित करने जैसे अनेक रचनात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है।
10. महर्षि कश्यप ग्रन्थ लिखा जा रहा है। जो भी व्यक्ति इस सन्दर्भ में तथ्यपरक जानकारी देकर सहयोग करना चाहे, वह जरूर करे। कश्यप समाज के ब्लॉग पर वाट्सअप नंबर एवं ईमेल आदि सब दिए गए हैं। कोई व्यक्ति वाट्सअप पर जुड़ना चाहे तो वह अपना पूरा नाम व पता दिए गए वाट्सअप नंबर पर भेजे।
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, 
सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
मेरे सीने में नहीं, तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।।


























-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया अधिकारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
Mobile/Whats App No. : 9416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com