गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन

 ‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन
6 अपै्रल 2011, रोहतक।
"हरियाणा कश्यप राजपूत सभा प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवक अन्ना हजारे द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘जन लोकपाल बिल’ लागू करवाने हेतू शुरू किए गए जन आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है और उनके साथ है।" इस आशय की घोषणा युवा समाजसेवी एवं सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि भ्रष्ट नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने देश को कंगाल बनाकर रख दिया है। लाखों करोड़ों के घोटालों और अपार काले धन ने आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है। भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी, भूखमरी, बिमारी आदि हर समस्या से त्रस्त हो चुका है और उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों ने सरदार भक्त सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपतराय, उद्धम सिंह, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे अमर शहीदों की कुर्बानियों का अपमान किया है और देश को उनके सपनों का भारत न बनने देने का अपराध किया है। श्री कश्यप ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है और देश के गद्दारों एवं भ्रष्टाचारियों से चुन-चुनकर हिसाब लेगी।
.



(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

सोमवार, 28 मार्च 2011

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ को दिया पूर्ण समर्थन

 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ को  दिया पूर्ण समर्थन
सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया सम्मलेन को संबोधित  करते हुए 

२७ मार्च, २०११, रविवार को सैनी समाज एकता मंच द्वारा आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने सक्रिय भागीदारी की। सैनी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनील सैनी के निमन्त्रण पर हरियाणा कश्यप समाज के लोगों ने भारी संख्या में ‘पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य मंच पर कश्यप समाज की तरफ से कश्यप समाज के सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप और जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप विशेष तौरपर उपस्थित थे। समारोह में समारोह संयोजक एवं मुख्य वक्ता श्री अनील सैनी ने पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के प्रतिनिधियों को पगड़ी भेंट करके सम्मानित किया। कश्यप समाज के प्रतिनिधि के तौरपर सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया को पगड़ी बांधी गई।
समारोह में पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के नेताओं, संगठनों, पदाधिकारियों एवं लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान पिछड़ा वर्ग के सभी नेताओं ने मिलकर, एक संयुक्त रूप से ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ का गठन किया और निर्णय लिया कि भविष्य में पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित किसी भी मुद्दे पर कोई भी निर्णय इस नए मंच के बैनर तले ही लिया जाएगा। इस मंच का पिछड़े वर्ग का सभी जातियों के प्रतिनिधियों ने अपना हर तरह से सहयोग एवं समर्थन देने व पिछड़े वर्ग के कल्यार्थ एकजूट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने अपने विशेष उद्बोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग, आज भी पिछड़ा हुआ है। ये हमारी मूल समस्या है। सामाजिक व्यवस्था के अन्दर प्रत्येक वर्ग को जीवन-यापन, सम्मान व अपना-अपना स्थान चाहिए। लेकिन सभी सरकारें इस मामले में भेदभाव बरतती आ रही हैं। बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने समाज को चेताते हुए कहा कि यदि पिछड़ा वर्ग का प्रत्येक भाई अब भी नहीं जागेगा, तो आगे उनका जो हाल होगा, उसके बारे में सहज सोचा जा सकता है। श्री मतौरिया ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की सरकारें एक सुनियोजित तरीके से हमारे साथ छलावा करती आ रही हैं। उन्होनंे कहा कि जिस प्रकार एक चालाक व धुर्त आदमी ने एक भैंस के बंटवारे के दौरान भोले व्यक्ति को कहा कि भैंस का अगला भाग तेरा और पिछला मेरा, उसी प्रकार सत्ता में बैठने वाले लोग पिछड़ा वर्ग के साथ छल-कपट करते आ रहे हैं।
बाबा बलजीत मतौरिया ने कहा कि आज का यह समारोह एक छोटा सा जलजला है। यह भविष्य में सुनामी का रूप ले लेगा, जिसमें छल-कपट करने वाले लोगों बिसातें और भ्रष्टाचार की इमारतें तिनके की तरह बह जाएंगी। श्री मतौरिया ने पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कि सभी भाईयों को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग को एक सशक्त नेता की कमी खल रही थी। लेकिन छोटे भाई अनील सैनी के रूप में वह कमी पूरी होती दिखाई दे रही है। अंत में बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने का कि मैं कश्यप समाज की तरफ से ही नहीं व्यक्तिगत रूप से भी कहता हूँ कि भाई अनील सैनी ने जिस प्रकार से मेहनत की है, आज तक का आपका काम देखा है, बचपन से आपको जानता हूँ, वह काबिले तारिफ है। हम आपके अन्दर समाज का भविष्य देखते हैं। आपने पगड़ी बांधकर कश्यप समाज को जो सम्मान दिया, उसके लिए समाज आभारी है। चूंकि पगड़ी सम्मान का प्रतीक है तो मैं भी सम्मान एवं समर्थन के प्रतीक के रूप में आपको अपनी पगड़ी भेंट करते हुए अपना आशीर्वाद देता हूँ। इसके साथ ही आश्वासन देता हूँ कि भविष्य में भी मेरा आशीर्वाद उनके साथ बना रहेगा।

 प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुंदर सिंह aकश्यप सम्मारोह को संबोधित करते हुए 

समारोह को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सत्ता में बैठने वाली सरकारों द्वारा पिछड़ा वर्ग से किए गए छद्म भेदभावों एवं छल-कपटों का उल्लेख करते हुए, गम्भीर एवं सनसनीखेज खुलासे किए। श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने भी ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ गठित करने पर बधाई दी एवं कश्यप समाज की तरफ से स्वागत करते हुए अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया।

   जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप बाबा जियोतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 

इससे पूर्व हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप ने सैनी समाज के अग्रज एवं क्रांतिकारी समाज सुधारक बाबा ज्योतिबा फूले को उनकीं १२०वीं जयन्ति पर पुष्प अर्पित किए और समारोह में पहुंचे पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपने महान नेताओं, समाज सुधारकों एवं ऋषि-मुनियों को नित्य स्मरण करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला सोनीपत के प्रधान श्री जयभगवान कश्यप, जिला रोहतक के सचिव श्री जयभगवान कश्यप सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया का भाषण देखने व सुनने के लिए ऊपर के बॉक्स को क्लीक करें

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ के लिए सादर आमंत्रण



आदरणीय कश्यप भाईयो और बहनों

जय महर्षि कश्यप जी की।

आपको सादर सूचित किया जाता है कि कल दिनांक २७ मार्च, २०११ को नई अनाज मण्डी, रोहतक रोड़, जिला जीन्द में एक प्रदेश स्तरीय ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ आयोजित होने जा रहा है। इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ के संयोजक श्री अनील सैनी ने कश्यप समाज को भी सादर आमंत्रित किया है। अत: मैं सभी कश्यप बन्धुओं से सविनय निवेदन करता हूँ कि वे अपने इस महासम्मेलन में जरूर पहुंचे और पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ आयोजित होने वाले इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाएं। आप सबका इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में हार्दिक स्वागत के लिए मैं स्वयं भी वहीं उपस्थित रहूंगा। धन्यवाद।

जय महर्षि कश्यप जी की।

निवेदक : राजेश कश्यप, जिला रोहतक प्रधान।

राजेश कश्यप ने सरदार भगत सिंह की छोटी बहन बीबी अमरकोर के बेटे प्रो. जगमोहन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर बेबाक बातचीत की

प्रो. जगमोहन के साथ श्री राजेश कश्यप

श्री राजेश कश्यप ने प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की स्मृति में शहीदी दिवस पर एक विशेष दो-दिवसीय ‘विचार-संगोष्ठि’ के दूसरे दिन २४ मार्च, २०११ को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संगोष्ठि के उपरांत सरदार भगत सिंह की छोटी बहन बीबी अमरकोर के लड़के प्रो. जगमोहन के साथ परिसंवाद किया। परिसंवाद के दौरान राजेश कश्यप ने प्रो. जगमोहन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर साक्षात्कार लिया। श्री राजेश कश्यप ने प्रो. जगमोहन से प्रमुख रूप से सरदार भगत सिंह ही ‘शहादत’, उनकी विचारधारा, सरदार भगत सिंह के फिल्मों दिखाए गए प्रेम-प्रसंगों की सार्थकता, सरदार भगत सिंह के असली व वास्तविक फोटो कौन सा, भगत सिंह पर बनी फिल्मों में सबसे श्रेष्ठ फिल्म कौन सी, भगत सिंह को केवल अपना बनाने की पंजाब में चल रही मुहिम की हकीकत, यदि नेहरू-गांधी जी भगत सिंह का मुकदमा लड़ते तो क्या वे बचते, आज देशभर के युवा भगत सिंह की विचारधारा के कितने नजदीक हैं, क्या हम भगत सिंह के सपनों का भारत बना पाए, क्या देश में फैले अथाह भ्रष्टाचार व गरीबी के चलते देश में क्रांति आ सकती है जैसे गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषयों पर उनकीं बेबाक राय ली। इन गंभीर पहलूओं पर प्रो. जगमोहन (सरदार भगत सिंह की छोटी बहन स्व. अमर कौर के बेटे) ने अपनी बेबाक राय में श्री राजेश कश्यप को क्या-क्या बताया, वह भविष्य में यथाशीघ्र प्रकाशित  किया  जाएगा।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन : हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में’ दो दिवसीय विचार-संगोष्ठि सम्पन्न

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन : हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में’ दो दिवसीय विचार-संगोष्ठि सम्पन्न

श्री राजेश कश्यप विचार संगोष्ठी का संचालन करते हुए
प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की स्मृति में शहीदी दिवस पर एक विशेष दो-दिवसीय ‘विचार-संगोष्ठि’ २३ व २४ मार्च, २०११ को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ‘होटल एवं पर्यटन प्रबन्धन संस्थान’ के  कांफ्रेंस  हॉल में चौधरी रणबीर सिंह शोधपीठ के तत्वाधान में प्रात: ११:०० बजे आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद डा. राम प्रकाश और मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. हुड्डा ने शिरकत की। इस संगोष्ठि का मुख्य विषय, "हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन" रखा गया था। इसके अतिरिक्त संगोष्ठि के उपविषय, भारत में स्वतंत्रता आन्दोलन का महत्व, उसकी उत्पत्ति और उसकी प्रकृत्ति निर्धारण में समस्याएं, भारत में स्वतंत्रता आन्दोलन के पीछे आर्थिक-राजनीतिक परिस्थिति, विशेष तौरपर हरियाणा के सन्दर्भ में, इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी दृष्टि खड़ा करने में आर्य समाज की भूमिका, स्वतंत्रता आन्दोलन में हरियाणा की भूमिका और उसकी उत्पत्ति, स्वतंत्रता आन्दोलन में हरियाणा की प्रमुख हस्तियों की भूमिका और योगदान, चौधरी मातू राम व चौधरी रणबीर सिंह के सन्दर्भ सहित, प्रजा मण्डल आन्दोलन में हरियाणा की भूमिका और उसका योगदान आदि रहे। संगोष्ठि का प्रथम तकनीकी सत्र का पहला एक घण्टा शहीद-ए-आज+म भगत सिंह एवं उनके सहयोगियों के प्रति समर्पित किया गया। संगोष्ठि के प्रथम दिन चौधरी रणबीर सिंह के संविधान सभा में दिए गए भाषणों के संकलन का हिन्दी संस्करण ‘संविधान में चौधरी रणबीर सिंह’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के संपादक चौधरी रणबीर सिंह पीठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह और सहयोगी शोधपीठ में शोध सहायक पदाधिकारी श्री राजेश कश्यप थे। इस संगोष्ठि में डा. इरफान हबीब, डा. सूरजभान, डा. अमर सिंह, प्रो. जगमोहन, डा. बलबीर कौर, डा. श्रीकृष्ण, डा. बी.डी. यादव, डा. भूपेन्द्र यादव, डा. अनुपमा आर्य, डा. रणबीर सिंह, डा. निर्मला कुमारी, डा. महेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानी हरी राम आर्य, वीरेन्द्र चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल चन्द्र सिंह दलाल, डा. अतुल यादव, विजय ग्रेवाल डा.कुशल पाल आदि दिग्गज विद्वान एवं विदुषी अपने व्याख्यान दिया। इस संगोष्ठि के संयोजक चौधरी रणबीर सिंह शोधपीठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह और आयोजक सचिव श्री राजेश कश्यप थे। संगोष्ठि के दूसरे दिन श्री राजेश कश्यप ने संगोष्ठि का सफल संचालन किया और संगोष्ठि को सफल बनाने के लिए सभी विद्वानों, विदुषियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

मंगलवार, 22 मार्च 2011

कश्यप समाज ने खेली सौहार्दपूर्ण तिलक होली

कश्यप समाज ने खेली सौहार्दपूर्ण तिलक होली
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप तिलक होली खेलते हुए
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया और सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से तिलक होली खेली। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश कश्यप ने समस्त कश्यप समाज को होली पर्व की ढ़ेरों हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी को पानी बचाने का आह्वान करते हुए तिलक लगाकर होली खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने रंगों से जमकर होली खेली और गुलाल का तिलक लगाकर एक-दूसरे को बधाईयां दीं। प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि सभी त्यौहार हमारी संस्कृति, सभ्यता एवं संस्कारों का आधार हैं। इसलिए हमें प्रत्येक पर्व को बड़ी श्रद्धा, विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण मैत्री भाव से मनाना चाहिए। श्री कश्यप ने आगे कहा कि दिनोंदिन त्यौहारों के फीके होते रंग और औपचारिकताओं में सिमटते राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए बड़ी चिन्ता एवं चुनौती का विषय हैं। प्रधान राजेश कश्यप ने जन-जन को अपने पर्वों की महत्ता समझने एवं उन्हें रीति-रिवाज के अनुसार मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिन सभी तरह के गिले-शिकवे भुलाकर एक नई खुशियों भरी जिन्दगी को जीना चाहिए और त्यौहार की आड़ में कभी भी किसी तरह की रंजिश नहीं निकालनी चाहिए। प्रधान राजेश कश्यप ने सभी को गुलाल का तिलक लगाया और सामाजिक एकता एवं सौहार्द का माहौल बनाने के लिए सबका धन्यवाद व्यक्त किया।

मंगलवार, 15 मार्च 2011

बाबा गोरक्षनाथ धाम पर मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न

बाबा गोरक्षनाथ धाम पर  मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न
गत 14 मार्च को बाबा मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा बाबा गोरक्षनाथ धाम पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह भण्डारा हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने अपनी माता स्व० श्रीमती सुशीला जी की स्मृति में 117-ए/29,  शीला बाईपास, रोहतक स्थित अपने गोरक्षनाथ धाम में आयोजित किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष बाबा बलजीत सिंह ने अपनी माताश्री की स्मृति में यह इस गोरक्षधाम का निर्माण करवाया और आजीवन ब्रह्मचारी रहते हुए अटूट भक्ति का संकल्प लेते हुए तपस्या आरंभ की। बाबा बलजीत सिंह प्रतिवर्ष अपनी माता जी की स्मृति में बाबा मस्तनाथ जी का महाभण्डारा लगाते हैं, जिसमें हरियाणा प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों से लेकर भारतवर्ष के कई अन्य स्थानों से भी श्रद्धालू पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस विशाल महाभण्डारे में श्रद्धालू बाबा गोरक्षनाथ के धाम पर नतमस्तक होकर अपनी मनोकामना रखते हैं और बाबा बलजीत सिंह जी से आशीर्वाद ग्रहण करके अपना जीवन धन्य बनाते हैं। इस अवसर पर सभी श्रद्धालूओं को बाबा बलजीत सिंह अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ अपने प्रवचन भी देते हैं। इस बार भी 14 मार्च, २०११ को श्रद्धालूओं का अपार जन-समूह बाबा गोरक्षनाथ धाम पर पहुंचा और देर-रात तक भक्ति-रस में डूबा रहा। पूरा दिन भण्डारा चला और साथ ही भजन-कीर्तन चला। रात्रि  7 बजे बाबा गोरक्षनाथ  की आरती हुई, जिसमें असंख्य श्रद्धालूओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबा बलजीत सिंह ने सभी बाबा गोरक्षनाथ धाम के धूणे पर स्थान पर बैठकर श्रद्धालूओं को आशीर्वाद दिया और प्रवचन किया।

बाबा गोरक्षनाथ  धाम का मनोहारी छायाचित्र

बाबा गोरक्षनाथ  धाम  पर आहुति डालते बाबा बलजीत सिंह मतौरिया

बाबा गोरक्षनाथ  की आरती करते हुए श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  की आरती करते हुए श्रद्धालु


बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह  से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर श्रधालुओं को प्रवचन देते बाबा बलजीत सिंह मतौरिया 
इस अवसर पर श्रद्धालूओं ने अपने अनुभवों के बारे में बताया कि जो भी भक्त बाबा गोरक्षनाथ धाम पर आकर सच्चे दिल से कोई कामना करता है, बाबा गोरक्षनाथ, उसकी मनोकामना गिने-चुने दिनों में पूरी कर देते हैं। श्रद्धालूओं ने बताया कि बाबा गोरक्षनाथ धाम के प्रति उनमें अटूट श्रद्धा है और वे प्रतिवर्ष यहाँ मत्था टेककर बाबा से आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।

शनिवार, 12 मार्च 2011

सरकार का आभार / राजेश कश्यप

 सरकार का आभार / राजेश कश्यप


हम सरकार के अत्यन्त आभारी हैं कि उसने बेरोजगारों के हितार्थ आन लाईन रजिस्टेªशन की अंतिम तिथि २८ फरवरी, २०११ से बढ़ाकर ३१ मार्च, २०११ कर दी, जबकि हमने तो मात्र १५ दिन बढ़ाने की माँग रखी थी। उम्मीद है कि अब बेरोजगार युवक-युवतियां मार्च माह के दौरान अवश्य ही अपना आन-लाईन पंजाकरण करवा लेंगे। एक बार फिर सरकार का आभार।

इस बारे में प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक हरिभूमि की खबर  


शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप


हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप



युवा समाजसेवी एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के रोहतक जिला प्रधान राजेश कश्यप ने हरियाणा सरकार से बेरोजगारों के सन्दर्भ में तीन सूत्रीय माँग की है।

पहली माँग के तहत रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों के नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण प्रक्रिया की निर्धारित अंतिम तिथि २८ फरवरी से बढ़ाकर १५ मार्च, २०११ की जाए, ताकि सूचना के अभाव के चलते वंचित बेरोजगार लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। इसके साथ ही सभी रोजगार कार्यालयों में दर्ज बेरोजगारों को लिखित में नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण की सूचना दी जाए।

श्री कश्यप ने दूसरी माँग रखते हुए कहा कि भविष्य में जो भी नियुक्तियां की जाएं, उनमें रोजगार कार्यालयों में दर्ज योग्य  उम्मीदवारों   को वरिष्ठता सूची के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिए जाएं, ताकि रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता बनी रहे।

तीसरी माँग रखते हुए राजेश कश्यप ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने पुराने चिर-परिचित वायदे को निभाए और योग्यतानुसार हर घर में कम से कम एक रोजगार उपलब्ध करवाए अथवा स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया करवाए, ताकि बेरोजगार लोग हताश व निराश न हों और अपराधिक प्रवृत्तियों का शिकार न हों।

युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से गाँव-गाँव में बेरोजगारों को अपना नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत देखने में आया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से युवा एवं युवतियां बेरोजगारी के चलते अपने-अपने नीजि काम धन्धों में लगे हुए हैं और वे समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं से अनभिज्ञ हैं और धीरे-धीरे उन्हें सरकार की योजना का पता लग रहा है। इसलिए उन्हें ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए कम से कम दो सप्ताह का समय और देना चाहिए।

इसके साथ ही श्री कश्यप ने कहा कि बेरोजगार बड़ी उम्मीदों के साथ रोजगार कार्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाते हैं, ऐसे में सरकार का नैतिक फर्ज बनता है कि वह इन रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता सिद्ध करे।

श्री कश्यप ने हरियाणा सरकार से युद्ध स्तर पर ‘बेरोजगारी-उन्मूलन अभियान’ चलाने की माँग करते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार अथवा स्वरोजगार खासकर देहातियों को दिया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्थिति बेहद गंभीर होती चली जा रही है।





(राजेश कश्यप)
प्रधान , रोहतक

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप


बेरोजगार तुरन्त नए सिरे से अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में आन-लाईन  पंजीकरण करवाएं

यदि आप आप अथवा आपका परिचित बेरोजगार है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद लाभप्रद रहेगी।

जानकारी के महत्वपूर्ण बिन्दू इस प्रकार हैं :

योजना क्या है “

हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सभी बेरोजगारों का आन-लाईन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई कारगर योजना बनाई जा सके। यदि पहले से ही नाम दर्ज है तो भी नए आन-लाईन पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है।

किसके लिए है यह योजना :

यह योजना उन सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियों के लिए है, जिसने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है या फिर इससे अधिक बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा अन्य उच्च शिक्षा हासिल कर ली है या कर रहे हैं।

कैसे करवाना है आन-लाईन पंजीकरण

आप सीधे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करवा सकते हैं। या फिर http://www.hrex.org/ वेबसाईट पर जाकर स्वयं अपना नाम पंजीकृत करके सभी संबंधित प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

आन-लाईन पंजीकरण के लिए किन-किन चीजों को लेकर जाना है :

आप अपने सभी प्रमाण-पत्रों की साक्ष्यांकित (अटेस्टिड) फोटो कॉपियां, राशन कार्ड की फोटोकॉपी, एक नवीनतम फोटो साथ में लेकर जाएं।

आन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद क्या करें :

आWन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद आप पंजीकृत साक्ष्य की दो प्रतियां प्रिन्ट करवाएं। इसकी एक प्रति अपने पास साक्ष्य के तौरपर रिकार्ड-फाईल में रखें और दूसरी प्रति अपने अन्य प्रमाण-पत्रों की कॉपियों के साथ लगाकर अपने रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाएं।

कब तक पंजीकरण करवा सकते हैं :

हरियाणा सरकार ने सभी बेरोजगारों को इस माह की अंतिम तिथी यानी २८ फरवरी, २०११ तक हर अपना नाम आन-लाईन पंजीकृत करवाने के लिए कहा है। इसलिए तत्काल २८ फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें।

यदि पंजीकरण नहीं करवाया तो :

यदि बेरोजगार अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण नहीं करवाता है तो सरकार यह समझेगी कि आप बेरोजगार नहीं हैं और आपको रोजगार विभाग की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। सरकार यह समझकर आपका नाम रोजगार विभाग से हमेशा के लिए अपने रिकार्ड से हटा देगी।

सावधानियां :

अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करते अथवा कराते समय पूरी सावधानी बरतें। कोई भी गलत सूचना दर्ज न करवाएं। अपनी सभी उपलब्धियों का ब्यौरा साक्ष्य सहित दर्ज करवाएं। पंजीकरण के बाद दो डुप्लीकेट प्रतियां अवश्य प्रिन्ट करवाएं ताकि एक प्रति आपके पास साक्ष्य के तौरपर सुरक्षित रह सके।

अधिक जानकारी के लिए :

आप अधिक जानकारी के लिए अपने रोजगार कार्यालय में तत्काल सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। अथवा हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।





(राजेश कश्यप)

मोबाईल नं. ०९४१६६२९८८९

आवश्यक सूचना-पत्र / राजेश कश्यप

आवश्यक सूचना-पत्र  / राजेश कश्यप


सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियां अपने जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण जरूर करवाएं : राजेश कश्यप

अपने नाम ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए बेरोजगार

परम आदरणीय कश्यप जी,

सादर नमस्कार।

पूर्ण विश्वास है कि आप परम पिता की असीम कृपा से स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त होंगे।

आगे समाचार यह है कि हरियाणा सरकार दसवीं व उससे अधिक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों का नए सिरे से जिला अनुसार रोजगार कार्यालयों में इंटरनेट से आWन लाईन नाम दर्ज कर रही है, ताकि भविष्य में उनके रोजगार देने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकें।

इसलिए आप अपने सभी परिचितों एवं समाज के सभी लोगों को यह तत्काल सूचित करने का कष्ट करें कि जिन लड़कों व लड़कियों ने दसवीं पास कर ली है या फिर उससे अधिक पढ़ाई की है अथवा कर रहे हैं, वे २८ फरवरी, २०११ तक अपने सभी प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र व राशन कार्ड की फोटोकॉपी (यदि रोजगार कार्यालय में पहले से नाम दर्ज हो तो उस कार्ड की फोटोकॉपी भी) और अपना एक नवीनतम फोटो अपने जिला रोजगार कार्यालय (रोहतक में दिल्ली रोड़ पर बजरंग भवन के पीछे (नजदीक लिबर्टी सिनेमा) झंग कॉलोनी में है) में ले जाएं और अपना नाम नए सिरे से इंटरनेट से आWन-लाईन दर्ज करवाएं।

यदि बेरोजगार लड़का/लड़की इंटरनेट जानता है तो वह स्वयं भी किसी इंटरनेट-कैफे पर जाकर www.hrex.org साईट खोलकर अपना पंजीकरण दर्ज कर सकता है। पंजीकरण करने के बाद उसकी दो कॉपी अवश्य प्रिन्ट करवा लेनी हैं, ताकि एक रोजगार कार्यालय में दर्ज हो सके और दूसरी अपने पास रिकार्ड+ के लिए रख सके। इसके बाद अपने सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां अटेसटिड करवाकर रोजगार कार्यालय में आगामी २८ फरवरी तक जरूर से जरूर जमा करवानी है। यदि कोई इंटरनेट नहीं जानता है तो, घबराने की कोई बात नहीं है। वह रोजगार कार्यालय में बताए गए सभी प्रमाण-पत्र ले जाएं और कार्यालय के सामने की दुकान पर सामान्य खर्च देकर अपना नाम पंजीकृत करवाएं और उसकी दो प्रतियां लेकर अन्य प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ रोजगार कार्यालय मे तुरन्त जमा करवा दें।

यदि कोई बात समझ न आए तो अपने समाज के ब्लॉग्स  http://www.kashyapsamaj.blogspot.com/  अथवा मेरे निजी ब्लोग्स   http://www.kashyapkikalamse.blogspot.com/  को खोलकर विस्तार से जानकारी पढ़ें। या फिर मुझसे तुरन्त मोबाईल फोन (09416629889) पर सम्पर्क करें। धन्यवाद।


(राजेश कश्यप)
प्रधान, रोहतक

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप



"कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता, वह तो सभी के लिए आराध्य एवं पूजनीय होते हैं।" ये विचार हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सन्त शिरोमणी गुरू रविदास की जयन्ति पर रोहतक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों में व्यक्त किए। श्री कश्यप ने कहा कि यह बड़ी विडम्बना का विषय है कि हमने नीजि स्वार्थों के लिए अपने सभी साधु-सन्तों, ऋषि-मुनियों, महापुरूषों को अलग-अलग जाति, कौम, धर्म एवं मजहब में बांट लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें इस कुप्रवृत्ति को जड़ से मिटाकर हर महापुरूष की जयन्ति न केवल सामूहिक रूप से और धूमधाम से मनाई जानी चाहिए, बल्कि उस महापुरूष के दिखाए मार्गों, शिक्षाओं और सिद्धान्तों को भी ग्रहण करना चाहिए तथा उन पर अमल करना चाहिए। श्री कश्यप ने कहा कि सन्त शिरोमणी रविदास ने समाज को सच्ची निष्ठा के साथ अपना कर्म करने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास के अनुसार, "मन चंगा तो कठौती में गंगा" अर्थात् यदि व्यक्ति का मन साफ है और उसके अन्दर परोपकार की पवित्र भावना है तो उसे दुनिया हर सुख एवं सम्मान नसीब होता है तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री राजेश कश्यप ने कहा कि हम जो भी काम करें, चाहे वो मजदूरी हो, व्यवसाय हो, व्यापार हो, खेतीबाड़ी हो या फिर नौकरी, हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बुधवार, 5 जनवरी 2011

कश्यप परिवार ने पेश की
एक नई मिसाल
टिटौली में हुआ कन्या-जन्म पर ‘कुँआ-पूजन’

श्रीमती सीमा कश्यप अपनी ननद  श्रीमती राजल के साथ ‘कुँआ-पूजन’ के लिए जाते हुए


समाज में कन्या-जन्म पर सदियों से निभाई जाने वाली गलत परंपराओं को बदलकर निकटवर्ती गाँव टिटौली के कश्यप परिवार ने एक नई मिसाल पेश की है। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप के घर पहली संतान के रूप में लड़की पैदा होने पर परिवार ने जबरदस्त खुशियाँ मनाईं और सभी सामाजिक रस्म एवं रिवाजें पूरी कीं। इसके साथ ही शास्त्र-विधिनुसार ‘नामकरण-संस्कार’ करवाया गया और नवजात कन्या का नामकरण ‘स्वाति’ के रूप में हुआ। इसी क्रम में लड़के के जन्म पर होने वाली ‘कुँआ-पूजन’ की रस्म भी बड़े हर्षोल्लास के साथ निभाई गई। इस अवसर पर एक दशक से ‘महिला-सशक्तिकरण’ अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि ‘हर सामाजिक संस्कार पर लड़की का भी बराबर अधिकार है। इसलिए प्रत्येक माता-पिता का यह नैतिक फर्ज+ बनता है कि वे लड़की को किसी भी तरह के सामाजिक संस्कार से वंचित न रखें।’ श्री कश्यप ने आगे कहा कि कन्या-भू्रण हत्या महापाप है और निरन्तर हो रही कन्या-भ्रूण हत्याओं के कारण सामाजिक सन्तुलन खतरे में पड़ने लगा है। नवजात कन्या की माँ श्रीमती सीमा देवी को बेहद खुशी और गर्व है कि उनके घर ज्येष्ठ संतान के रूप में लक्ष्मी आई है। दादा महेन्द्र सिंह कश्यप व दादी श्रीमती कैलाशो देवी ने भी कन्या-जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि समाज में लड़कियों के प्रति बहुत बदलाव आया है। पहले लड़कियों के जन्म पर भारी मातम मनाया जाता था, ठीकरे फोड़े जाते थे और ‘कुँआ-पूजन’ जैसी परंपराओं के स्थान पर कुरड़ियों पर कूड़ा फेंका जाता था, जोकि बहुत ही गलत परंपराएं थीं। समस्त कश्यप परिवार ने कन्या जन्म पर सदियों से चल रही सड़ी-गली परंपराओं को छोड़ने का आह्वान किया है। कश्यप परिवार द्वारा कन्या जन्म पर अपनाई गई नई परंपराओं के लिए समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने सराहना की है और नवजात कन्या को अपना आशीर्वाद एवं कश्यप परिवार को अपनी हार्दिक बधाईयां दीं हैं।

शनिवार, 1 जनवरी 2011

नववर्ष पर नवसंकल्प…

 नववर्ष पर नवसंकल्प…


 नववर्ष २०११ आपके लिए मंगलमयी हो! हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं!!
एक और नया वर्ष हमें कुछ और नया करने का सन्देश लेकर आ चुका है। हमने पिछले वर्ष में क्या खोया और क्या पाया, इसका आकलन हम सब कर ही चुके हैं। यह वक्त पिछले वर्ष की उपलब्धियों की खुशियों में मशगुल होने अथवा कड़वे अनुभवों की टीस को ताजा करने का है।
यह वक्त है प्रगतिपथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए नई कारगर योजना बनाने का और उसको सफलता के मुकाम तक पहुँचाने के लिए अचूक रणनीति तैयार करने का। समय की प्रबल मांग है कि हम नए वर्ष पर कुछ ऐसे दृढ़ संकल्प लें, जो हमें और हमारे पूरे समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसित करने में अह्म भूमिका निभाएं।
आओ हम सब मिलकर नववर्ष पर दृढ़ संकल्प लें कि….
 हम जो भी काम करेंगे वो पूरी ईमानदारी, लगन, निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ करेंगे।
 हम हर काम पूरे उत्साह और जोश के साथ करेंगे।
 हम ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे हमारे परिवार, समाज व राष्ट्र के मान-सम्मान पर कोई दाग लगे।
 हम अपनी निजी स्वार्थ भावनाओं का परित्याग करके अपने अन्दर पैदा होने वाले झूठ, बेईमानी, छल-कपट व फरेब जैसे अवगुणों पर अंकुश लगाएंगे।
 हम अहिंसा का पालन करेंगे और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जो दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए अथवा जिससे दूसरों को शारीरिक व मानसिक कष्ट हो।
 हम अपने अन्दर परोपकार की भावना का अधिकाधिक समावेश करेंगे, ताकि मानवता का साम्राज्य सुदृढ़ हो सके।
 हम दीन-दु:खियों, गरीबों और असहायों की यथासंभव मदद करेंगे और इंसानियत को मजबूती प्रदान करेंगे।
 हम अपने महापुरूषों, ऋषि-मुनियों, देशभक्तों और परम्-विद्वानों के दिखाए मार्ग को अपनाएंगे और दूसरों को भी अपने साथ लेकर चलेंगे।
 हम अपने माता-पिता और शिक्षिकों को पूर्ण मान-सम्मान देंगे और उनकी आज्ञाओं का पालन करेंगे ताकि हमें सही मार्गदर्शन मिल सके।
 हम राष्ट्रीय स्वतंत्रता, एकता, अखण्डता एवं उसकी अस्मिता को बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
 हम राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गीत आदि सभी राष्ट्रीय धरोहरों का पूर्ण मान-सम्मान करेंगे।
 हम आपसी ईष्र्या-द्वेष, संकीर्णता और भेदभावों को भुलाकर मेलजोल एवं भातृभाव का माहौल निर्मित करेंगे।
 हम सब अपने चरित्र को उच्च बनाएंगे, ताकि हमारा आत्मिक विकास हो सके और हम एक स्वर्णिम समाज की स्थापना में अपनी अह्म भूमिका निभा सकें।
 हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘समष्टिवाद’ की भावना का अपने अन्दर समावेश करेंगे।
 हम नशा, जुआ, चोरी, भ्रष्टाचार, ठगी आदि बुराईयों का परित्याग कर देंगे।
 हम दहेजप्रथा, बाल-विवाह, नारी-उत्पीड़न, शोषण, बढ़ता लिंगानुपात, जाति-पाति, छुआछुत, कन्या-भ्रूण हत्या, बढ़ती जनसंख्या आदि सभी सामाजिक कुरूतियों एवं रूढ़ियों के खिलाफ एकजूट होकर लड़ेंगे।
 हम वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएंगे और सबको पे्ररित करेंगे।
 हम सभी सरकारी एवं सार्वजनिक सम्पतियों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना बढ़चढ़कर सहयोग देंगे।
 हम असामाजिक तत्वों और राष्ट्र विरोधी ताकतों को बिल्कुल भी पनपने नहीं देंगे।
 हम शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपना पूरा सहयोग देंगे।
 हम अपने मौलिक कत्र्तव्यों का पूर्ण पालन करेंगे और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहेंगे।
 हम शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वयं को भी और दूसरों को भी सामाजिक एवं आर्थिक तौरपर सशक्त करेंगे।
मित्रों ! यदि हम उपर्युक्त संकल्पों को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करें तो नि:सन्देह हम सही मायनों में एक स्वर्णिम एवं रामराज्य समाज की स्थापना कर पाएंगे और स्वयं को एक विशिष्ट व आदर्श पहचान दे पाएंगे।
नववर्ष पर युवा मित्रों से विशेष उम्मीदें हैं। क्योंकि युवा शक्ति ही किसी भी समाज व राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती है। किसी भी समाज व राष्ट्र का उत्थान व पतन उसकी युवा शक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि युवा शक्ति अपनी संस्कृति व सभ्यता से विमुख हो और अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह हो तो वह समाज व राष्ट्र कभी उन्नति नहीं कर सकता।
इसलिए युवा वर्ग से अनुरोध रहेगा कि वे आधुनिकता की आड़ में पश्चिमी संस्कृति की घटिया चकाचौंध में अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को न भूलें और अपने समाज व राष्ट्र को निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रसित करते रहें।
नववर्ष आपके लिए मंगलमयी हो, उपलब्धियों से भरपूर रहे, स्वस्थ रहें और प्रसन्नचित रहें, इन्ही सब हार्दिक शुभकामनओं एवं बधाईयों के साथ…नववर्ष मुबारक !
-राजेश कश्यप
प्रधान,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक.
स्थाई पता :
टिटौली (रोहतक)
हरियाणा-१२४००५
मोबाईल : ९४१६६२९८८९, ९८१३८३०३४१
e-mail : rkk100@rediffmail.com

सोमवार, 19 जुलाई 2010

‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

‘गरीब लोगों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है और कश्यप समाज के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।’ ये आश्वासन महम विधायक आनंद सिंह दांगी ने हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक एवं कश्यप समाजसेवा समिति, महम के संयुक्त सौजन्य से आयोजित ‘सामाजिक सद्भावना एवं विकास’ महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए किया। मुख्य अतिथि श्री दांगी ने आगे कहा कि विकास के लिए सामाजिक सद्भावना का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने  आगे कहा कि हमने हर समाज की धर्मशाला बनवाई हैं और निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला का निर्माण के लिए शीघ्रातिशीघ्र  दो लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि शेष निर्माण भी सरकार द्वारा करवाया जाएगा।

मुख्य अतिथि एवं महम विधायक श्री आनंद सिंह दांगी जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँद राम ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक विकास के लिए शिक्षा पर जोर देना बहुत जरूरी है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि वे एससी व बीसी का आरक्षण हर स्तर पर लागू करे, ताकि देश की ११३ दलित एवं पिछड़ी जाति का भला हो सके।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कश्यप समाज अन्य सभी समाजों के साथ मिलकर एक सुनहरे समाज का निर्माण करने की इच्छा रखती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पिछड़े समाज के विकास के लिए अपना फर्ज पूरा करती है तो समाज का भी सरकार का सरकार का सहयोग करने का फर्ज बनता है।
महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में समस्त समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी ईर्ष्या, द्वेष, नशे आदि की बुराई और संकीर्ण मानसिकता को छोड़कर एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
महासम्मेलन को हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा. गजानंद वर्मा, गोपीचन्द, महम चौबीस धानक समाज के प्रधान महाशय सूरजभान सांगी, दो जमा पाँच मुद्दे के संयोजक एडवोकेट सत्यवीर हुड्डा, वरिष्ठ समाजसेवी गोपीचन्द, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, पानीपत के प्रधान लखमीचन्द कश्यप आदि दर्जन भर प्रबुद्ध लोगों ने महासम्मेलन को संबोधित किया और समाज को एकसूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

प्रमुख समाजसेवी एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सरपरस्त डा.गजानंद वर्मा जी, कलानौर, महासम्मेलन को संबोधित करते हुए

एडवोकेट एवं ‘दो जमा पाँच मुद्दे’ के संयोजक श्री सत्यवीर हुड्डा जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए
वयोवृद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार गोपीचन्द जी, कलानौर महासम्मेलन को संबोधित करते हुए

प्रमुख समाजसेवी एवं महम चौबीसी धानक बिरादरी के प्रधान महाशय सूरजभान सांगी जी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए और महर्षि कश्यप जी व कश्यप समाज से संबंधित अत्यन्त ज्ञानप्रद भजन प्रस्तुत करते हुए
महासम्मेलन के दौरान कश्यप समाजसेवा समिति, महम एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के पदाधिकारियों रामा कश्यप, राम कुमार कश्यप, बलबीर कश्यप, राधेश्याम कश्यप, राजेश कश्यप, राम लाल कश्यप, बसन्त कश्यप, सत्यवान कश्यप, प्रदीप कश्यप, महेन्द्र कश्यप एवं अन्य वरिष्ठ लोगों ने मुख्य अतिथि आनंद सिंह दांगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चांद राम एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप का फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक आनंद सिंह दांगी जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के संयोजक एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप जी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक श्री आनंद सिंह दांगी जी एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी को पगड़ी भेंट करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि महम विधायक आनंद सिंह दांगी जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चाँदराम जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।

महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देशराज कश्यप जी को स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए कश्यप समाज के गणमान्य लोग।
महासम्मेलन का संचालन युवा समाजसेवी एवं सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने किया और महासम्मेलन में पधारे समाजसेवियों का स्वागत सभा के महम इकाई के प्रधान राधेश्याम कश्यप ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव बसन्त कश्यप ने किया।
इस अवसर पर जयराम कश्यप, मामन सिंह, मनजीत सिंह दहिया, डा. गुलशन प्रकाश, आचार्य राजेन्द्र सिंह, विकास रंगा, प्रताप रंगा, रोहताश सिंहमार, धर्मेन्द कश्यप, नाहर सिंह, वजीर सिंह, राम अवतार, सीताराम, बलवान सिंह, जयभगवान, अन्नू, रामफल, सतनारायण, भरथू आदि असंख्य गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

महासम्मेलन में उपस्थिति प्रमुख समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोग।
इस अवसर पर कश्यप समाज सेवा समिति की तरफ से लंगर की व्यवस्था भी गई थी।

 लंगर छकते समस्त लोग

समाचार पत्रों के आईने में...
" सामाजिक सद्भावना एवं  विकास'
महासम्मेलन