रविवार, 6 दिसंबर 2015

समाज के अनमोल रत्नों की पहली सूची आज

सुप्रभात मित्रो!
🙏💐💐💐💐💐
हम कश्यप समाज के उन तमाम समाजसेवियों को साधुवाद देते हैं जिन्होंने समाज के प्रति सच्ची निष्ठा व समर्पित भावना का परिचय देते हुए "जिला व ब्लॉक स्तरीय सदस्यता प्रभारी" के रूप में अपने चुने हुए ब्लॉक व जिले का नाम पंजीकरण के लिए भेजा है. ये सब समाज के अनमोल रत्न हैं. इनकी पहली सूची आज शाम को जारी की जायेगी.
प्रिय मित्र! हमें मालूम है कि आपके अंदर भी अपने समाज की सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है. हमारा मानना है कि समाजसेवा का इससे बढ़ कर और कोई सुनहरा मौका नहीं आएगा. इतिहास में नाम दर्ज करवाने और एक मिसाल बनाने का सुनहरी मौका आपके द्वार पर खड़ा है. आप हर संकोच छोड़ कर उसका स्वागत कीजिए और उसे गले लगाइये.

आदरणीय मित्र! समाज के अनमोल रत्नों को सूचीबद्ध करने का सिलसिला आज शुरू हो जायेगा और उनकी पहली सूची जारी हो जायेगी. अब यह कारवां शुरू हो रहा है और अपनी मंजिल पर जाकर ही समाप्त होगा.

हम और पूरा समाज यह जानने के लिए रोमांचित है कि "जिला या ब्लॉक स्तरीय सदस्यता प्रभारी" के रूप में कौन कौन मित्र अपना नाम दर्ज करवाने वाला है और समाज के अनमोल रत्नों की पहली सूची में आज शामिल होने वाला है.

आदरणीय मित्र! यदि इस सूची में आप भी अपना नाम दर्ज करवाने का सौभाग्य हासिल करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द बताइये कि आप हरियाणा प्रदेश के कौन से जिले या ब्लाक के "सदस्यता अभियान प्रभारी" के रूप में नेतृत्व करना चाहेंगे? या करवाना चाहेंगे? इस महाअभियान में हम सब आपके साथ हैं.

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दिए जा रहे इस लिंक को क्लिक कीजिए :-

http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/12/best-chance-for-social-service.html?m=1

मित्रो! अधिक जानकारी के लिए आप हमसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

-राजेश कश्यप

प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)

Mob. & Whats App No. : 9416629889

wwww.kashyapsamaj.blogspot.in

www.facebook.com/rkk100

e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

आपका सादर आभार और धन्यवाद.
🙏💐💐💐💐💐💐💐🙏

शनिवार, 5 दिसंबर 2015

जिला व ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान प्रभारी बनने का सुनहरी मौका!,


जिला व ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान प्रभारी बनने व समाज की सक्रिय सेवा करने का सुनहरी मौका!
********************
आदरणीय मित्रो! हमारे हरियाणा प्रदेश में 21 जिले हैं और 126 ब्लॉक हैं। हमें हर जिले व हर ब्लॉक से ऐसे समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों को सूचीबद्ध करना है, जिनमें समाज की सेवा करने की ललक हो और अपने समाज का नेतृत्व करने का इच्छुक हो। हमारे ‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ एवं फेसबुक से लगभग हर जिले से कश्यप समाज लोग जुड़े हुए हैं। अतः आप सबसे निवेदन है कि आप निम्नलिखित जिलों व ब्लॉकों के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाएं या फिर सुझाएं। समाज के इन सूचीबद्ध एवं पंजीकृत मित्रों के नेतृत्व में हम उनके जिलों व ब्लॉकों में समाज की मुख्य संवैधानिक संस्था ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)’ की सदस्यता का अभियान संचालित करेंगे। ऐसे समाजसेवी मित्र जिला प्रधान या ब्लॉक प्रधान के लिए चुनाव लड़ने के लिए प्राथमिक सूची में जोड़े जाएंगे और समाज से उन स्वैच्छिक समाजसेवियों को वोट देने की अपील की जायेगी, ताकि वे चुनाव जीतकर प्रदेश की कर्मठ, निष्ठावान एवं समाज समर्पित नई कार्यकारिणी का हिस्सा बन सकें। इन जिलों व ब्लॉकों के लिए आप स्वयं को उपयुक्त मानते हैं तो अपना नाम, पता और मोबाईल नंबर जल्द से जल्द दें या फिर आप इन जिलों या ब्लॉकों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति को जानते हैं तो कृपा उनका नाम, पता और मोबाईल नंबर बताने का कष्ट करें। इसके साथ ही यह भी बताएं कि आपको अपने जिले या ब्लॉक में कितनीं सदस्यता रसीद बुक (एक बुक में 100 रसीदें हैं) चाहिएं, ताकि आप तक रसीद बुक जल्द से जल्द पहुंचाई जा सकें।
नोट: आप किसी भी गाँव या शहर के हों, आप अपने ब्लॉक या जिले की सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर सकते हैं। आप दूसरे जिलों या ब्लॉकों के लिए भी समाजसेवियों के नाम सुझा सकते हैं।
मित्रों! हरियाणा प्रदेश के जिलों व ब्लॉकों की सूची आपकी सेवा में प्रस्तुत है:-

1. अम्बाला
1. अम्बाला
2. अम्बाला कैन्ट
3. बराड़ा
4. नारायणगढ़
5. शहजादपुर
6. सहा

2. भिवानी
1. बाढ़ड़ा
2. बवानी खेड़ा
3. भिवानी
4. दादरी-1
5. लोहारू
6. दादरी-2
7. तोशाम
8. सिवानी
9. कैरू
10. बहल

3. फरीदाबाद
1. बल्लभगढ़
2. फरीदाबाद
4. फतेहाबाद
1. भट्टू कलां
2. भूना
3. फतेहाबाद
4. रतिया
5. टोहाना
6. जाखल

5. गुड़गांव
1. गुड़गांव
2. पटौदी
3. फर्रूखनगर
4. सोहना

6. हिसार
1. आदमपुर
2. अग्रोहा
3. हांसी-1
4. हांसी-2
5. हिसार-1
6. हिसार-2
7. नारनौंद
8. उकलाना
9. बरवाला

7. झज्जर
1. बहादुरगढ़
2. बेरी
3. झज्जर
4. मातनहेल
5. साल्हावास

8. जीन्द
1. अलेवा
2. जीन्द
3. जुलाना
4. नरवाना
5. पिल्लुखेड़ा
6. सफीदों
7. उचाना कलां

9. कैथल
1. गुहला चिका
2. कैथल
3. कलायत
4. पुन्डरी
5. राजौन्द
6. सीवन

10. करनाल
1. असन्ध
2. करनाल
3. नीलोखेड़ी
4. इन्द्री
5. निसिंग चिराओ
6. घरौण्डा

11. कुरूक्षेत्र
1. थानेसर
2. शाहबाद
3. लाडवा
4. बबैन
5. पेहोवा
6. इस्माइलाबाद

12. महेन्द्रगढ़
1. नारनौल
2. नांगल चौधरी
3. अटेली नांगल
4. महेन्द्रगढ़
5. कनीना
6. सिहमा
7. निजामपुर
8. सतनाली

13. मेवात
1. नुंह
2. नगीना
3. पुन्हाना
4. फिरोजपुर झिरका
5. तावड़ू

14. पंचकूला
1. बरवाला
2. मोरनी
3. पिंजोर
4. रायपुर रानी

15. पानीपत
1. पानीपत
2. समालखा
3. इसराना
4. मडलौडा
5. बापौली
6. सनौली

16. रेवाड़ी 
1. रेवाड़ी
2. खोल स्थित रेवाड़ी
3. बावल
4. जाटूसाना
5. नाहड़

17. रोहतक
1. कलानौर
2. लाखनमाजरा
3. महम
4. रोहतक
5. सांपला

18. सिरसा
1. बढ़ा गुढ़ा
2. डबवाली
3. ऐलनाबाद
4. नाथुसरी चौपटा
5. ओढ़ा
6. रानिया

19. सोनीपत
1. सोनीपत
2. राई
3. खरखौदा
4. गन्नौर
5. गोहाना
6. मुडलाना
7. कथूरा
8. मुरथल

20. यमुनानगर 
1. सढ़ौरा
2. रादौर
3. छछरौली
4. बिलासपुर
5. जगाधरी
6. मुस्ताफाबाद

21. पलवल
1. पलवल
2. होडल
3. हसनपुर
4. हथीन
5. पृथला

मित्रो! अधिक जानकारी के लिए आप हमसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

-राजेश कश्यप
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
Mob. & Whats App No. : 9416629889
wwww.kashyapsamaj.blogspot.in
www.facebook.com/rkk100
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015

आगामी योजना या कार्यनीति

आदरणीय मित्र! समाजहित में "हरियाणा कश्यप सूचना मंच" से जुड़ने पर आपका सादर आभार एवम् अभिनन्दन है.🙏💐💐💐💐💐💐💐

हरियाणा कश्यप समाज के सेवा अभियान में जुड़ने से पहले आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपा करके आप अपने समाज की प्रदेश की मुख्य संविधानिक संस्था "हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की हाल ही में शुरू हुई नई रचनात्मक व क्रांतिकारी गतिविधियों की पूरी जानकारी इस लिंक को क्लिक करके हासिल करें और उन पर अपनी प्रतिक्रिया दें :

www.kashyapsamaj.blogspot.in

कृपा करके आप समय निकालकर समाज की सभी नई  गतिविधियों व योजनाओं से अवगत हो जाएं.

इसके बाद समाजहित में हम जो भी आगामी योजना या कार्यनीति बनाएंगे, उसे पूरी तरह समझने व उसे कारगर बनाने में बहुत आसानी हो जायेगी.

उम्मीद है, आज आप समाजसेवा के मिशन के इस पहले कदम को पूरी गंभीरता से लेंगे और आज रात 9 बजे  तक इस कार्य को पूरा कर लेंगे.

...तो फिर अगले कदम की चर्चा रात 9 बजे ही करेंगे. तब तक के लिए आपको सादर नमस्कार.
🙏💐

(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी)
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)

(एडमिन, हरियाणा कश्यप सूचना मंच)

बुधवार, 2 दिसंबर 2015

6 लाख, 89 हजार 111 रूपये का संयुक्त योगदान दिया


‘श्री बाबा मस्तनाथ लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ (रजि. नं. 375)’ को  
6 लाख, 89 हजार 111 रूपये का संयुक्त योगदान दिया

श्री बाबा मस्तनाथ मन्दिर (शीला बाई पास, रोहतक) ने श्री बाबा मस्तनाथ गौशाला के तहत जीन्द जिले में निर्माणाधीन ‘श्री बाबा मस्तनाथ लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ (रजि. नं. 375)’ को 6 लाख, 89 हजार 111 रूपये का संयुक्त योगदान दिया। यह दान राशि श्रीमती नारायणी (जीन्द), श्रीमती कमलेश (जीन्द), श्री जोगिन्द्र (जीन्द), श्री बिजेन्द्र राठी (जीन्द), श्री जगजीत उर्फ जग्गी (जीन्द), श्री सुरजीत बल्हारा (बहु अकबरपुर, रोहतक), श्री सुरेश प्रधान (गोच्छी, झज्जर) आदि दानी लोगों ने संयुक्त रूप से एकत्रित की। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की प्रशासनिक इकाई के अध्यक्ष श्री बलजीत मतौरिया जी ने इस संयुक्त दान राशि की रसीद गत 2 दिसम्बर, 2015 को ‘श्री बाबा मस्तनाथ लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ (रजि. नं. 375)’ के प्रधान श्री जोगिन्द्र राठी को प्रदान की।

सरकार से अपील : बाढ़ में घिरे 100 छात्रों की जान बचाओ!

सरकार से अपील : बाढ़ में घिरे 100 छात्रों की जान बचाओ!
***************


हरियाणा प्रदेश व केन्द्र सरकार के संज्ञान में लाया जाता है कि लगभग 100 छात्र तमिलनाडू में आई बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इनमें से कई छात्र हरियाणा प्रदेश के हैं। वे स्थानीय हॉस्टल की छत पर खड़े सरकार की छत पर खड़े मदद की राह देख रहे हैं। उनका हॉस्टल पानी से चारों तरह से घिर गया है। वे सुरक्षित स्थान पर जाने में नाकाम हो रहे हैं। उनका जीवन घोर संकट में है। उनका स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इसलिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों से निवेदन है कि वे तमिलनाडू सरकार एवं चेन्नई प्रशासन को इन छात्रों की जान बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए कहें। इन छात्रों से मोबाईल नंबर +919728976858 (Ramkesh Kashyap) पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। इन छात्रों को निम्नलिखित स्थान पर मदद की सख्त आवश्यकता है:-
Labour Collony, Ready Street, 1st Guindy Chennai-600032

-राजेश कश्यप
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. +919416629889

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ बनाने के उद्देश्य

‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ बनाने के उद्देश्य
आदरणीय मित्रों! कई मित्रों ने ‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ बनाने के उद्देश्यों के बारे में पूछा है और यह जानना चाहा है कि मंच में उनकी उपयोगिता क्या है? मित्रों इस मंच के कई मकसद हैं। हम इस मंच के माध्यम से अपने समाज को संगठित और जागरूक करना चाहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वो तमाम जानकारियां एवं सूचनाएं आप तक पहुंचाना चाहते हैं, जो प्रदेश का सबसे बड़ा सवैधानिक सामाजिक संस्था ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)’ समाजहित में कार्य कर रही है और भविष्य में करने की इच्छुक है। इसके साथ ही सभा की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाना और समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को समाज के प्रति पूरी तरह से जवाबदेह बनाना है। इस मंच के माध्यम से हम समाज से एक सार्थक संवाद स्थापित करना चाहते हैं। आप सबसे समाजहित में गंभीर विचार-मन्थन करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि आप समाज की उन्नति एवं विकास के लिए अपने रचनात्मक सुझाव, विचार और प्रस्ताव सुझाएं। हम समाज को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक आदि हर क्षेत्र में आगे लाना चाहते हैं। हरियाणा प्रदेश में हमारा ‘कश्यप समाज’ पिछड़ा वर्ग में सबसे बड़ा है। इसके बावजूद आजतक हमें हमारा हक नहीं मिला है और किसी भी स्तर पर हमें लाभ नहीं मिला है। हमारा समाज कमजोर नेतृत्व के कारण निरन्तर पिछड़ता चला जा रहा है। वर्तमान नेतृत्व मजबूत हो और भावी नेतृत्व उम्मीदों के अनुरूप खरा उतरने वाला तय करें। हम इस मंच के माध्यम से उन नौजवान समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की खोज करना चाहते हैं, जो अपने समाज के लिए कुछ करने की कसक रखते हैं और समाज को आगे ले जाने का दम रखते हैं। हम हरियाणा प्रदेश में एक ऐसा नेतृत्व खड़ा करना चाहते हैं, जो प्रदेश के कोने-कोने में रह रहे कश्यप परिवारों की सुध ले, गरीब बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करे, असहायों की मदद करे, आपातकालीन परिस्थितियों में सहयोगी बने, होनहार बच्चों को प्रतिवर्ष सम्मान देकर हौंसला बढ़ाए, बुजुर्गों का सम्मान बढ़े, कन्याओं का सम्मान बढ़े, समाज से कुरीतियां और कुप्रथाएं बंद हों, समाज में एक नई जागरूकता एवं चेतना का समावेश हो, समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, समाज को राजनीतिक भागीदारी मिले, बेरोजगारों व बेकारों को रोजी-रोजगार दिलाने के लिए अभियान चले आदि-आदि। 
मित्रों! यह सब अब तक प्रदेश में नहीं हुआ है। संभवतः समाज में और खासकर, नौजवानों में आक्रोश है, हताशा है और निराशा है। हम समाज को एक कुशल नेतृत्व नहीं दे पा रहे हैं। इसी वजह से हमारा समाज निरन्तर पिछड़ता चला जा रहा है। जितने कार्य ऊपर गिनवाये हैं, ये सब असंभव नहीं हैं। ये सब संभव हैं। ये तभी संभव हैं जब समाज के सभी होनहार युवा, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और समाज-चिन्तक एकजुट होकर समाजहित में कार्य करेंगे। जब ऐसे लोगों से मिलकर प्रदेश में एक नया सामाजिक नेतृत्व खड़ा होगा। इस नेतृत्व को खड़ा करना ही अपने इस मंच का मुख्य मकसद रखा गया है। इसीलिए, मैं सभी मित्रों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूँ कि चुटकलों, शायरी, मनोरंजन, गुड मॉर्निंग, नमस्ते, अनावश्यक राजनीतिक टीका-टिप्पणी, व्यक्तिगत सामग्री आदि मंच पर न डालें और केवल समाजहित में अपने विचार, सुझाव, शिकवा-शिकायत आदि रखें। आपके हर सवाल एवं संशय का समाधान होगा। यदि आप समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देना चाहते हैं तो आगे आईये, आपको समाज का नेतृत्व करने का पूरा मौका मिलेगा। चूंकि, मंच अभी शुरू हुआ है। आप सबसे यह उम्मीद है कि आप भविष्य में समाजहित में जितने भी निर्णय लिए जाएं, उनमें जरूर सहयोगी बनें और समाज के विकास मे ंयथोचित योगदान दें। पूर्ण विश्वास है कि काफी हद तक सम्मानित मित्रों को इस मंच के उद्देश्यों का सहज अनुमान लग गया होगा। यदि फिर भी कोई बात छूट गई हो तो आप खुलकर पूछें, हमें आपसे सार्थक संवाद करने में बेहद खुशी एवं गर्व होगा। आप सबका मंच पर पुनः स्वागत है। इसके साथ ही आपसे नम्र निवेदन है कि आपकी जानकारी में समाज के जो बुद्धिजीवी व समाजसेवी हैं, उन्हें भी इस मंच के साथ जोड़ने में मदद करें। सादर आभार एवं धन्यवाद।

-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 09416629889

सोमवार, 30 नवंबर 2015

पिछड़ा वर्ग की एकता और जागरूकता को सलाम!

पिछड़ा वर्ग की एकता और जागरूकता को सलाम!
********
मैं पिछड़ा वर्ग की एकता और जागरूकता का सलाम करता हूँ और उन सभी बन्धुओं को हार्दिक बधाईयां देना चाहता हूँ, जिन्होंने पिछड़ा वर्ग को जागरूक व संगठित करने के लिए अटूट मेहनत, असीम त्याग और अनंत कष्ट झेले हैं। गत 28 नवम्बर, 2015 को कुरूक्षेत्र (हरियाणा) के सांसद माननीय श्री राजकुमार सैनी के आह्वान पर नई दिल्ली के ‘राम लीला मैदान’ में आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन’ अभूतपूर्व एकता, जागरूकता, निष्ठा और समर्पण भाव का शानदार प्रदर्शन किया। इस महासम्मेलन में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के हजारों लोगों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। लाखों की संख्या में पहुँचे जनसैलाब से रामलीला मैदान एकदम देखने व निहारने लायक था। लोगों का जोश, उत्साह और अनुसान तो लाजवाब था। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी होने का गौरव मुझे भी मिला। मैं आयोजक बन्धुओं का तहेदिल से आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे आम व्यक्ति को वीवीआईपी दीर्घा में बैठने का सौभाग्य प्रदान किया। निःसन्देह, पिछड़ा वर्ग की यह जागरूकता निकट भविष्य में राजनीतिक एवं सामाजिक क्रांतिकारी परिणाम लाने वाली है, बशर्ते की पिछड़ा वर्ग के लोग जोश के साथ होश को भी अटूट बनाए रखें।
-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)।
Mob 9416629889







Haryana Kashyap Suchana Manch


शुक्रवार, 27 नवंबर 2015

निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी से भेंट

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने जीन्द स्थित निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी से 19 नवम्बर, 2015 को उनके रोहतक दौरे के दौरान भेंट की। श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी ने अध्यक्ष जी को गौशाला निर्माण में हरसंभव मदद देने का वायदा किया है।




गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी से भेंट

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने जीन्द स्थित निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी से 18 नवम्बर, 2015 को रोहतक में उनके निवास स्थान पर भेंट की। 





मंगलवार, 24 नवंबर 2015

Membership

Information for Membership of Haryana Kashyap Rajpoot Sabha

आदरणीय मित्रो ! समाजहित में इस जानकारी को सोशल मीडिया व वाट्स अप ग्रूप में अधिक से अधिक शेयर करने का कष्ट करें। आपका तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद होगा।
-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. 9416629889

सोमवार, 23 नवंबर 2015

सदस्य बनें और बनाएं ! समाज को आगे बढ़ाएं !!!

सदस्य बनें और बनाएं ! समाज को आगे बढ़ाएं !!!
***************

आदरणीय मित्रो! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। इसकी शुरूआत गत 11 नवम्बर, 2015 को मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र से की।

सभा की सदस्यता वर्ष 2019 तक के लिए मात्र 10 रूपये की सहयोग राशि में दी जा रही है।
सभा की सदस्यता हासिल करने वाले व्यक्तियों को ही सभा के आगामी चुनावों में मतदान करने, चुनाव लड़ने और समाज के वैधानिक मसलों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

इस सदस्यता अभियान से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और अपने गाँव, ब्लॉक अथवा जिले में सदस्यता अभियान के अन्तर्गत सदस्यता रसीद काट सकता है।

सदस्यता रसीद कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र के मैनेजर से जारी करवाई जा सकती हैं।
यदि आप अपने गाँव अथवा जिले में ही सदस्यता रसीद हासिल करना चाहते हैं अथवा अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप को मोबाईल नंबर 9416629889, ई-मेल: rajeshtitoli@gmail.com फेसबुक www.facebook.com/rkk100, वाट्स अप नंबर : 9416629889 ब्लॉग : www.kashyapsamaj.blogspot.in पर अपना पूरा नाम व पता भेजें और साथ ही यह भी बताएं कि उन्हें कितनी रसीदें चाहिए।

प्रदेश के सभी जिलों में जल्द से जल्द रसीदें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस समय प्रदेश के पाँच जिलों में रसीदें उपलब्ध हो चुकी हैं, जिसका पूर्ण विवरण निम्नलिखित है:-
1. रोहतक : श्री राजेश कश्यप (मोबाईल नं.: 9416629889)
2. पानीपत : श्री लखमीचन्द कश्यप (मोबाईल नं.: 9466029685)
3. यमुनानगर : श्री महेश कश्यप (मोबाईल नं.: 93553935)
4. जीन्द : श्री वीरभान आर्य (मोबाईल नं.: 9466475970)
5. करनाल : श्री राम सिंह (मोबाईल नं.: 9466789192)
इन जिलों के लोग सभा की सदस्यता प्राप्त करने अथवा सदस्यता रसीदें प्राप्त करने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

-राजेश कश्यप
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
Mob. No.: 9416629889,
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
Facebook : www.facebook.com/rkk100,
Whats App No : 9416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in

बुधवार, 18 नवंबर 2015

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र की आय-व्यय का Monthly ब्यौरा

पारदर्शिता की ओर बढ़ते कदम
*************
आदरणीय मित्रो! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की पारदर्शी कार्यप्रणाली संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए प्रतिमाह हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र की आय-व्यय का ब्यौरा आपकी सेवा में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पिछले माह अक्तूबर (1 अक्तूबर से 7 नवम्बर, 2015 तक) का संक्षिप्त ब्यौरा इस प्रकार है:-
कुल आमदनी = 2,11,719.00 रूपये कुल खर्च = 1,07,361.00 रूपये कैश इन हैण्ड = 1,04,358.00 रूपये (खर्च का पूरा रिकार्ड़ तैयार है।)
-राजेश कश्यप प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) मोबाईल नं.: 9416629889 www.kashyapsamaj.blogspot.in

सोमवार, 16 नवंबर 2015

कन्या गुरूकुल संकल्प महायज्ञ

कन्या गुरूकुल संकल्प महायज्ञ
************
गत 11 नवम्बर, 2015 को आर्य गुरूकुल महाविद्यालय स्थापना हेतु कन्या गुरूकुल संकल्प महायज्ञ गाँव भाली आनन्दपुर (रोहतक) में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश भर से 51 आर्य समाज इकाईयों ने अलग-अलग यज्ञवेदियों पर आहुतियां डाली। गाँव टिटौली की आर्य समाज की इकाई के साथ मुझे भी इस महायज्ञ में आहूति डालने का परम सौभाग्य मिला।
www.kashyapsamaj.blogspot.in




शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

बाल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और आशीर्वाद

बाल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और आशीर्वाद

बाल दिवस पर सभी बच्चों को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की ओर से हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और आशीर्वाद. बच्चे कल के कर्णधार हैं और देश का भविष्य हैं. उनका सही पालन-पोषण, देख-रेख, शिक्षा संस्कार देने आदि की जिम्मेदारी हम सबकी है . आइये हम सब मिलकर अपने बच्चों को देश व समाज का एक अच्छा नागरिक बनाएं और एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करें. सभी बच्चे सदैव स्वस्थ रहें, हरदम खिलखिलाते रहें और देश व समाज का उज्जवल भविष्य बनें, ऐसी हमारी शुभ मंगल कामनाएं हैं.  
" Happy Children's Day."  


-बलजीत सिंह मतौरिया,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी।

-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।


http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-vishvkrma-day.html

Invitation of Membership Mission

Invitation of Membership Mission

रोहतक जिले के महम ब्लॉक में सदस्यता अभियान शुरू


रोहतक जिले के महम ब्लॉक में सदस्यता अभियान शुरू
मुझे आज रोहतक जिले के महम ब्लॉक में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने का परम सौभाग्य मिला। समाज के वरिष्ठ सदस्यों श्री बलबीर कश्यप जी, श्री राम लाल कश्यप जी, श्री बलराम कश्यप जी, श्री बीर सिंह, श्री सुनील कश्यप जी आदि को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया गया। इसके बाद महम ब्लॉक में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी श्री राम लाल कश्यप जी को सौंप दी गई। महम ब्लॉक (रोहतक) के गाँवों के सभी कश्यप बन्धु सदस्य बनने के लिये तैयार रहें। हर गाँव तक यह सदस्यता अभियान पहुंचेगा। यदि किसी कारणवश महम ब्लॉक का कोई गाँव अथवा परिवार इस सदस्यता अभियान से छूट जाये तो वे कृपा करके सदस्यता अभियान के स्थानीय प्रभारी श्री राम लाल कश्यप जी से उनके मोबाईल नंबर 9813016162 पर सम्पर्क करें अथवा मुझे सूचित करें। आपको सदस्यता देने यथाशीघ्र समाज का कोई न कोई प्रतिनिधि जरूर आपके घर पहुंचेगा। धन्यवाद एवं आभार सहित,

-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889

www.kashyapsamaj.blogspot.in


बड़ी श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया भैया दूज पर्व


बड़ी श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया भैया दूज पर्व
आज घर में भैया दूज पर्व बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी बिटिया स्वाति कश्यप अपने छोटे भाई रूपेश कश्यप को तिलक करने के उपरांत लड्डू खिलाते हुए। भगवान हर बहन-भाई को सदैव खुश रखे, हमारी यही शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद है।

-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889

www.kashyapsamaj.blogspot.in