http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-deepawali-from-kashyap-samaj.html
मंगलवार, 10 नवंबर 2015
दीपावली आप सब के लिए मंगलमय हो
http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-deepawali-from-kashyap-samaj.html
सोमवार, 9 नवंबर 2015
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने समाजहित में पास किए कई रचनात्मक एवं क्रांतिकारी प्रस्ताव प्रस्ताव
| ‘सदस्यता-अभियान’ का शुभारंभ करते मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी |
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के कर कमलों से सभा की सदस्यता हासिल करते हुए
|
मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार
हरियाणा कश्यप समाज में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के ठोस कार्यों और समाजहित में विकसित की गई पारदर्शी कार्यप्रणाली से नई चेतना व विश्वास का संचार हुआ है। इसके कारण समाज के अनेक गणमान्य बुद्धिजीवियों और समाजसेवकों ने प्रदेश की मुख्य प्रशासनिक कमेटी में शामिल होकर सक्रिय व समर्पित भाव से समाज की सेवा करने की अभिलाषा दिखाई है। इसके मद्देनजर कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने समाहित में अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार करते हुए 11 नए सदस्यों को कमेटी में शामिल होकर समाज की सेवा करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमेटी के कुल सदस्यों की संख्या 21 थी। कमेटी के नए 11 सदस्यों की सूची इस प्रकार है:-
1. श्री कुन्दन लाल कश्यप, अम्बाला कैन्ट - मोबाईल नं.:9416499698
2. श्री समे सिंह कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.:9466155602
3. श्री सुलतान सिंह कश्यप, कैथल - मोबाईल नं.: 9896471509
4. श्री महाबीर कश्यप (मास्टर), हिसार - मोबाईल नं.: 9468373171
5. श्री सतबीर सिंह कश्यप, काहनी, रोहतक - मोबाईल नं.: 9466062309
6. श्री सुरेन्द्र कश्यप, माजरी, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9416872366
7. श्री शिवचरण कश्यप, पानीपत - मोबाईल नं.: 9896784066
8. श्री नाथी राम कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9896212186
9. श्री बाबूराम कश्यप, करनालए - मोबाईल नं.: 8929815424
10. श्री सुभाष चन्द कश्यप ईसाक पेहवा कुरूक्षेत्रए - मोबाईल नं.: 9896714033
11. श्री नरेन्द्र कश्यप, घरौण्डा, करनाल।
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के तीन सदस्य तुरन्त प्रभाव से निष्कासित
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य श्री सुन्दर सिंह कश्यप, गोहाना (सोनीपत) को अनुशासनहीनता के कारण कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके तुरन्त प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही, कमेटी की लगातार तीन मिटिंगों में अनुपस्थित रहने और समाजहित में अपेक्षित सहयोग न देने वाले दो सदस्यों श्री राम कुमार एडवोकेट, करनाल और श्री प्रेम सिंह एडवोकेट, करनाल को भी तुरन्त प्रभाव से मुख्य प्रशासनिक कमेटी से निष्कासित कर दिया गया है। अब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सक्रिय सदस्यों की संशोधित संख्या 29 हो गई है। इसमें 18 पुराने और 11 नए सदस्य हैं।
कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा धर्मशाला में स्वैच्छिक रूप से दान देगा
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मुख्य प्रशासनिक कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में स्वैच्छिक रूप से दान देगा। इसके साथ ही समाज के अन्य समाजसेवी दानी सज्जनों से पंखा, बर्तन अथवा अन्य सामान स्वैच्छिक रूप से धर्मशाला में दान करने का आह्वान किया गया है। दानी सज्जन जो भी दान देंगे वे उस पर अपना नाम व पता लिखवा सकते हैं या अपने किसी बड़े बुजुर्ग अथवा पूर्वज की याद में भेंट कर सकते हैं।
धर्मशाला प्रबन्धन कमेटी के अधिकार एवं शक्तियां तय
| कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की प्रबन्ध कमेटी (अस्थायी) को सम्मानित किया गया |
1. श्री महेश कश्यप, जगाधरी (यमुनानगर): प्रधान
2. श्री लखमी कश्यप, पानीपत: सचिव
3. श्री बीरभान आर्य, जीन्द: खजांची
4. श्री जय भगवान कश्यप, करनाल: सदस्य
5. श्री देशराज कश्यप, पेहोवा, कुरूक्षेत्र: सदस्य
पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को आजीवन सदस्यता
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों का सम्मान बनाये रखने के लिए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की आजीवन सदस्यता देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें संस्था के विशेष आमंत्रित सदस्य होने की सौगात भी दी गई है।
कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पूर्व प्रधानों से लिया जायेगा पाई-पाई का हिसाब
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के सभी पूर्व प्रधानों से समाज की पाई-पाई का हिसाब लेने का ठोस निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक पूर्व धर्मशाला प्रधान से उनके कार्यकाल का दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब देना होगा और जो पूर्व प्रधान पूरा हिसाब-किताब नहीं देगा, उसके खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई जायेगी और कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस क्रम में श्री देशराज कश्यप, पेहोवा (कुरूक्षेत्र) ने दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह की उपस्थिति में और धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी के सुपर्द कर दिया है। इसके साथ ही श्री प्रवीण कश्यप, जीन्द ने बहुत जल्द एक-एक पाई का हिसाब सभा को देने की लिखित सहमति दी है। इनके अलावा श्री जय राम कश्यप, कुरूक्षेत्र आदि को अपना पूरा हिसाब देने से बचने का दोषी मानते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने कानूनी कार्यवाही करने व नोटिस भेजकर हिसाब देने के सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने इस वैधानिक कार्यवाही के लिए धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी को आधिकारिक शक्तियां प्रदान की हैं।
इन सब निर्णयों के अलावा मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव भी पारित किये:
1. कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की दुकानों के किराए की नई दरें तय की जायेेंगी।
2. धर्मशाला में के नवीनीकरण हेतु प्रस्तावों को सहमति से पास किया गया।
3. महर्षि कश्यप लाईब्रेरी खोलने और साहित्यिक सामग्री उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जायेगी। देश भर के लोगों का साहित्यिक सामग्री एकत्रित करने में सहयोग लिया जायेगा।
4. धर्मशाला की दीवारों पर समाज के महापुरूषों के चित्र और संक्षिप्त जीवनी के अलावा समाज सुधार के स्लोगन अंकित करवाए जायेंगे।
5. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के संविधान संशोधन पर गंभीरता से कदम उठाये जाएंगे।
6. उल्लेखनीय समाजसेवा, विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती के प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह में ‘हरियाणा कश्यप गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा और साथ ही 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के बजुर्गों को विशेष तौरपर सम्मान दिया जायेगा।
(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
मोबाईल नं./ Whats App: 9416629889
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.facebook.com/rkk100
www.kashyapsamaj.blogspot.in
बुधवार, 4 नवंबर 2015
8 नवम्बर, 2015 की प्रदेश स्तरीय बैठक के प्रस्तावित एजेण्डे
1. नई सदस्यता (31 दिसम्बर, 2019 तक) अभियान शुरू करना।
2. धर्मशाला की दुकानों के पुराने किरायों की नई दरें तय करना।
3. कश्यप धर्मशाला कुरूक्षेत्र का नया संयुक्त खाता खुलवाना।
4. वर्तमान धर्मशाला कमेटी (अस्थायी) द्वारा आय-व्यय का सभा के बीच प्रस्तुत करना।
5. धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पूर्व प्रबन्धकों से लेखाजोखा लेने बारे दिशा-निर्देश तय करना।
6. धर्मशाला कुरूक्षेत्र में चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा करना एवं नए प्रस्तावित कार्यक्रमों की मंजूरी देना।
7. कश्यप समाज से सम्बंधित साहित्यिक सामग्री, पुस्तकें, फोटोग्राफ्स आदि उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष कमरे का निर्धारण करना, ताकि समाज के लोग उनका लाभ उठा सकें और समाज में जागरूकता बढ़ सके।
8. धर्मशाला की दीवारों व उपयुक्त स्थानों पर कश्यप समाज के महापुरूषों की जीवनी एवं उनके फोटो अंकित करवाना।
9. धर्मशाला में यथोचित स्थानों पर सामाजिक जागरूकता के स्लोगन एवं शिक्षाप्रद सूक्तियां अंकित करवाना।
10. सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को भविष्य में विशेष आमंत्रित सदस्य दर्जा (आजीवन) देने का प्रावधान बनाना, ताकि उनके द्वारा की गई समाजसेवा का सम्मान सुनिश्चत हो सके।
11. सभा के संविधान संशोधन बारे चर्चा करना।
12. समाज के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों द्वारा जो रचनात्मक सुझाव दिये जाएंगे, उन पर गम्भीरता से विचार करना।
नोट: 1. हरियाणा प्रदेश के सभी कश्यप समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों से विशेष आग्रह है कि वे सभा की इस बैठक में जरूर से जरूर भाग लें और समाज विकास में अपना समुचित योगदान दें।
2. इस बैठक में सदस्यता अभियान का बिगुल फूंका जायेगा, इसलिए जो भी समाजसेवी अपने परिवार, मोहल्ले, गाँव, ब्लॉक व जिला में सदस्यता अभियान में स्वैच्छिक योगदान देना चाहता है, वह कुरूक्षेत्र धर्मशाला में आकर अपना पंजीकरण करवाकर जितनी भी रसीदें लेना चाहे, ले सकता है।
3. किसी कारणवश जो लोग बैठक में न पहुंच सकें वे बाद में कुरूक्षेत्र धर्मशाला के प्रबन्धक से मिलकर अपना पंजीकरण करवाकर रसीदें जारी करवा सकता है अथवा प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप से मोबाईल नं. 9416629889 पर सम्पर्क कर सकता है।
4. जो भी बुद्धिजीवी समाज के साहित्य के संकलन एवं उसके प्रदर्शन के लिये अपने प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं, वे इस बैठक में जरूर पहुंचे, ताकि उनकी सुविधार्थ एक विशेष कमरे का निर्धारण किया जा सके।
5. जितने भी कश्यप समाज के लोग वाट्स अप, फेसबुक, ट्वीटर आदि किसी भी रूप में सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, कृपा करके वे इस सूचना को कॉपी-पेस्ट करके जरूर से जरूर सांझा/Share करें, ताकि हरियाणा के कोने-कोने और जन-जन तक जानकारी का प्रसार हो सके।
6. यदि आप इस बैठक के सन्दर्भ में कोई विचार/प्रस्ताव/सुझाव देना चाहें तो आपका स्वागत है।
(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. 9416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in
बुधवार, 28 अक्टूबर 2015
क्या आप हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के सक्रिय सदस्य बनना चाहते हैं?
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015
8 नवम्बर, 2015 (रविवार) की बैठक के लिए सादर आमंत्रण
रविवार, 11 अक्टूबर 2015
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015
कश्यप गौरव सम्मान : सहयोग और सुझाव आमंत्रित हैं
कश्यप गौरव सम्मान : सहयोग और सुझाव आमंत्रित हैं
***************************************************
आदरणीय मित्रो ! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के मार्गदर्शन में कश्यप समाज के लिये उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, बुद्धिजिवियों और अनूठी प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष प्रदेश स्तरीय भव्य सामाजिक समारोह में "कश्यप गौरव सम्मान" देना प्रस्तावित किया जाता है .
ये सम्मान निम्नलिखित वर्गों में दिये जाने की योजना है :-
1. शिक्षा क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को .
2. सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को .
3. विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली लड़कियों एवं महिलाओं को विशेष सम्मान .
4. 100 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों (महिला व पुरुष) को विशेष सम्मान .
मित्रो ! इस सन्दर्भ में अपने बहुमूल्य सुझाव देने का कष्ट करें .
इन प्रस्तावित सम्मानों को किस नाम से दिया जाये?
इस योजना को सफल बनाने के लिये क्या किया जाना चाहिये?
आपके सुझावों का इंतज़ार रहेगा .
(राजेश कश्यप )
प्रदेश मीडिया प्रभारी , प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी ,
Mobile : 9416629889
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in
अधिसूचना
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी द्वारा जारी अधिसूचना आप सबके ध्यानार्थ प्रस्तुत है .
"कश्यप जाग्रति मंच" से जुड़ने का सुनहरा मौका
"कश्यप जाग्रति मंच" से जुड़ने का सुनहरा मौका
*******************************************
आदरणीय मित्रो !
कश्यप समाज की जाग्रति एवं उन्नति को समर्पित Whats App Group "कश्यप जाग्रति मंच" बनाया गया है . इस मंच से समाज के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं बुद्धिजिवी लोग जुडे हुए हैं .
इस मंच को समाजहित का एक आदर्श मंच बनाने के भरपूर प्रयास किये गये हैं .
इस मंच पर केवल और केवल कश्यप समाज से सम्बन्धित समाचार , विचार , सुझाव , सूचनायें, गतिविधियां, मुद्दे और जानकारियां सांझा की जाती हैं .
जो मित्र इनसे हटकर अन्य अनावश्यक पोस्ट शेयर करता है अथवा भ्रामक, अंधविश्वास व असामाजिक बातें करता है तो उसे तत्काल मंच से बाहर कर दिया जाता है , ताकि समाजहित के लक्ष्य में तनिक भी भटकाव न आये.
अत: जो भी समाजसेवी एवं समाज चिन्तक कश्यप समाज की उन्नति एवं विकास में स्वैच्छिक रूप से अपना वैचारिक योगदान देना चाहता है या अपनी समुचित सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है तो आप "कश्यप जाग्रति मंच " से जुड़ सकते हैं और समाज विकास में अपना विशिष्ट योगदान देने का सुनहरा मौका पा सकते हैं .
मंच से जुड़ने के लिये कृपया अपने Whats App No. से अपने नाम एवं पूरे पते के साथ अपना संदेश इस Whats App No. 9416629889
पर यथाशीघ्र भेजें .
(राजेश कश्यप )
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015
प्रस्तावित संविधान संशोधन प्रस्ताव पर सुझाव के लिये अंतिम तिथि (24.10.2015) का रखें ध्यान
प्रस्तावित संविधान संशोधन प्रस्ताव पर सुझाव के लिये अंतिम तिथि (24.10.2015) का रखें ध्यान
****************************************
आदरणीय मित्रो ! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.नं. 184) को अधिक प्रभावी, समाज के प्रति जवाबदेह और पारदर्शिता लाने के लिये सभा के संविधान में संशोधन हेतू मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने समाज के सभी समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से सुझाव देने का आह्वान किया है .
सुझाव हेतू संविधान की समीक्षा के लिये सभा के मूल संविधान की प्रति व प्रस्तावित संशोधित संविधान की प्रति कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र में उपलब्ध करवा दी गई हैं . इसके लिये धर्मशाला के संचालक / केयरटेकर श्री जीता राम कश्यप से सम्पर्क कर सकते हैं और प्रतियों को लेकर फ़ोटोकोपी करवा सकते हैं . कृपा करके एक माह के अंदर दिनांक 24.10.2015 तक अपने विचार व सुझाव यथोचित माध्यम से देने का कष्ट करें .
अधिक जानकारी व संविधान की प्रस्तावित प्रति के लिये इस लिंक को क्लिक करें :
http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/09/suggetions-for-constitution-ammendments.html?m=1
कृपया अपने सुझाव देने के लिये अपनी सुविधानुसार निम्नलिखित विकल्पों को चुनें :-
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in
www.facebook.com/rkk100
Whats App No. 9416629889
To,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
कश्यप राजपूत धर्मशाला,
नजदीक बिरला मंदिर ,
कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
अधिक जानकारी के लिये ऊपर दिये गये लिन्क को क्लिक करने का कष्ट करें .
आप सबका धन्यवाद एवं आभार .
(राजेश कश्यप)
मीडिया प्रभारी एवं सूचना अधिकारी)
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015
"जागो और जुड़ो समाज मिशन"
"जागो और जुड़ो समाज मिशन"
********************************
आदरणीय मित्रो ! सादर नमस्कार .
मित्रो ! समाज को संगठित एवं सजग करने के उद्देश्य से हरियाणा भर के फेसबुक मित्रों को जिले के अनुसार सर्च करके Friendship request भेज रहा हूँ. जिन मित्रों ने मेरी Friend Request को हाथोंहाथ Accept किया है या कर रहे हैं, उनका मैं तहेदिल से शुक्रिया, आभार और धन्यवाद करता हूँ . जो मित्र संकोचवश ऐसा नहीं कर पा रहे हैं अथवा मुझसे परिचित नहीं हैं या फिर "जागो और जुड़ो समाज मिशन" के बारे में जानना चाहते हैं तो वो मित्र कृपा करके इन दो लिंकों को बारी बारी से क्लिक करके विस्तृत जानकारी हासिल करने का कष्ट करें :
www.kashyapsamaj.blogspot.in
Or
www.kashyapkikalamse.blogspot.in
मित्रो ! आप सब से विनम्र अनुरोध है कि हरियाणा के हर जिले व हर गाँवों और हर घर तक सोशल मीडिया के जरिये पहुंच बनाने में मेरी मदद करें .
जो बुद्धिजीवी व समाजसेवी Whats App पर केवल और केवल समाजहित में चिन्तन करने के लिये "कश्यप जाग्रति मंच" से जुड़ना चाहते हैं, वे सब अपने नाम व पूरे पते के साथ इस नंबर पर अनुरोध भेज सकते हैं :
Whats App No. 9416629889
एक बार फिर आप सबका शुक्रिया और आभार .
(राजेश कश्यप )
मीडिया प्रभारी एवं सूचना अधिकारी ,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. नं. 184)
आओ समाज का करें नवनिर्माण हम !
आओ करें समाज का नवनिर्माण हम !
********************************
आदरणीय मित्रो ! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.नं. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने समाज के तमाम बुद्धिजीवियों और सच्चे समाजसेवियों (खासकर युवाओं) का आह्वान किया है कि जो भी व्यक्ति समाज की सच्ची सेवा करने के इच्छुक हैं, वे सब आगे आयें और समाज को सही दिशा में आगे बढाने व उसके नवनिर्माण में बढचढकर भागीदारी सुनिश्चित करें . इच्छुक व्यक्ति अपने बायोडाटा के साथ समाज/कमेटी की आगामी मीटिंग के दौरान अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी से सीधे मिल सकते हैं .
मित्रो ! खास बात यह है कि काफी अथक कोशिशों के बाद समाज एकजुट हो रहा है. एक लंबे समय के बाद संगठन स्तर पर जारी गुटबाजियों पर विराम लगा है .
सभा का संचालन पूरी पारदर्शिता व संविधानिकता के साथ करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है .
सभा के निवर्तमान पदाधिकारियों को हटा दिया गया है और उन्हें समाज से जुडा हर हिसाब लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है .
संविधानिक व पारदर्शी चुनावों की प्रक्रिया के तहत बहुत जल्द सदस्यता अभियान हरियाणा के हर जिले, हर गाँव व हर घर तक पहुँचाने का मिशन शुरू होने वाला है . सदस्यता सहयोग राशि मात्र दस रूपये और सदस्यता अवधि 31 दिसम्बर, 2019 रखी गयी है.
सभा के वैध सदस्य ही वोट डाल सकेंगे और चुनाव लड़ सकेंगे .
सभी वैध सदस्यों की सूची जिलानुसार तैयार की जायेगी और साथ ही उसे सार्वजनिक भी किया जायेगा .
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की बागडोर एक अच्छे, कर्मठ और समाज समर्पित नेतृत्व के हाथ में पहुँचाने के लिये समाज की 21 सदस्यीय प्रशासनिक कमेटी श्री बलजीत सिंह मतौरिया की अध्यक्षता में समाजहित में हर संभव क्रांतिकारी कदम उठा रही है.
मुख्य प्रशासनिक कमेटी द्वारा समाजहित में लिये जा रहे हर फैसले को सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक किया जा रहा है और साथ ही समाज से उन फैसलों पर आपत्तियाँ व सुझाव भी आमंत्रित किये जा रहे हैं .
जन सामान्य अपनी शिकायत या सुझाव बेझिझक दे सके, इसके लिये धर्मशाला कुरुक्षेत्र में शिकायत पेटी लगाई गयी है .
सभा से नौजवान अधिक से अधिक जुड़ सकें , इसके लिये सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है .
अत: समाज के विकास में योगदान देने के लिये सभी समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों और नौजवानों से सादर अपील की जा रही है कि वे समाज के विकास के लिये आगे आयें, सदस्यता अभियान को सफल बनाने में समुचित योगदान दें और समाज के कुशल नेतृत्व निर्माण का हिस्सा बनें .
आप समाजहित में कोई भी शिकायत या सुझाव लिखित रूप में निम्नलिखित किसी भी माध्यम से भेज सकते हैं :-
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com
Whats App No.9416629889
समाज की हर गतिविधि या सूचना के लिये निम्न लिंक्स को क्लिक करें :-
www.facebook.com/rkk100
www.kashyapsamaj.blogspot.in
सादर नमस्कार एवं धन्यवाद सहित,
(राजेश कश्यप )
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सूचना अधिकारी
Mobile No. : 9416629889
शनिवार, 3 अक्टूबर 2015
आय-व्यय का विवरण
मित्रो ! हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरुक्षेत्र की अस्थायी कमेटी द्वारा उपलब्ध करवाये गये पिछले महीने (16 सितम्बर, 2015 से 30 सितम्बर तक ) के दौरान धर्मशाला कुरुक्षेत्र के आय-व्यय का विवरण इस प्रकार है :
कुल आमदनी = 32,550 रुपये .
कुल खर्च = 25,362 रुपये .
कैश इन हैंड = 7,188 रुपये .
(खर्च का पूरा हिसाब तैयार है .)
-राजेश कश्यप ,
मीडिया प्रभारी एवं सूचना अधिकारी l
बुधवार, 30 सितंबर 2015
अब ऑन रिकार्ड़ दीजिये अपने सुझाव/शिकायत और बनिये समाज विकास में भागीदार
****************************************************
आदरणीय मित्रो! समस्त समाज की सहभागिता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता हेतू हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. नं. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं।
अब समाज का हर व्यक्ति समाज के विकास में अपना समुचित योगदान देना सुनिश्चित कर सकता है।
समाज विकास से सम्बंधित कोई रचनात्मक सुझाव हो अथवा किसी पदाधिकारी/व्यवस्था के प्रति कोई शिकायत हो तो उसे बेझिझक मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष की सेवा में लिखित रूप में दिया जा सकता है।
इसके लिए कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में एक ‘‘शिकायत/सुझाव पेटी’’ लगवाई गई है। कोई भी व्यक्ति इस पेटी में अपनी शिकायत अथवा सुझाव लिखित रूप में डाल सकता है।
या फिर धर्मशाला के मुख्य कार्यालय में जमा करवाकर डायरी नंबर हाथोंहाथ प्राप्त कर सकता है।
अथवा
इस पते पर डाक द्वारा भेज सकता है:
श्री बलजीत सिंह मतौरिया,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.नं. 184),
कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)
यदि कोई व्यक्ति ऑनलाईन अपने विचार अथवा सुझाव देना चाहता है तो निम्नलिखित विकल्प अपना सकता है:-
www.kashyapsamaj.blogspot.in
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.facebook.com/rkk100
Whats App No. 9416629889
किसी भी माध्यम से प्राप्त सभी सुझावों अथवा शिकायतों को पंजीकृत किया जायेगा और उनका पूरा रिकार्ड़ रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा।
इसके बाद इन सब पर मुख्य प्रशासनिक कमेटी की मिटिंग में पूरी गम्भीरता के साथ गौर किया जायेगा।
धन्यवाद।
(राजेश कश्यप)
मीडिया प्रभारी एवं सूचना अधिकारी।
मोबाईल नं. 9416629889
शहीद भगत सिंह जी की स्मृति में रक्तदान शिविर
एक सार्थक, सराहनीय एवं अनुकरनीय पहल
*******************************************
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.नं. 184) के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रवीण कश्यप जी ने आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफ़ा लिखित में समाज के संरक्षक परम आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया को सौंप दिया है . ताकि सभा की आगामी सभी कार्यवाहियां कानूनी तौर तरीके से आगे बढाई जा सकें . श्री प्रवीण कश्यप जी ने अपने इस्तिफे के साथ ही उनके कार्यकाल का हर हिसाब किताब रिकार्ड सहित समाज को सहर्ष सौंपना स्वीकार किया है . साथ ही उन्होने समाज से अपील की है कि अब तक कोई भी प्रदेश प्रधान समाज की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है और सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं , उन्हें दोबारा चुनने की बजाये, किसी नये ईमानदार व समाज समर्पित युवा के हाथों में बागडोर सौंपे. इस नई पहल में कोई बाधा न आये, इसीलिये समाजहित में उन्होने इस्तीफ़ा देने और सभी कोर्ट केस वापिस लेने का निर्णय लिया है . समाज संरक्षक श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने प्रवीण कश्यप जी की इस पहल का स्वागत किया है और साथ ही समाज के अन्य सभी प्रदेश पदाधिकारिओं को आह्वान किया है कि वे भी लिखित में अपना इस्तीफ़ा अपने लेटर पैड पर लिखकर शिघ्रातिशीघ्र सौंप दें , ताकि समाज की नई वैधानिक कार्यकारिनी के चुनावों की कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढाया जा सके .




