शनिवार, 5 दिसंबर 2015
जिला व ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान प्रभारी बनने का सुनहरी मौका!,
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015
आगामी योजना या कार्यनीति
आदरणीय मित्र! समाजहित में "हरियाणा कश्यप सूचना मंच" से जुड़ने पर आपका सादर आभार एवम् अभिनन्दन है.🙏💐💐💐💐💐💐💐
हरियाणा कश्यप समाज के सेवा अभियान में जुड़ने से पहले आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपा करके आप अपने समाज की प्रदेश की मुख्य संविधानिक संस्था "हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की हाल ही में शुरू हुई नई रचनात्मक व क्रांतिकारी गतिविधियों की पूरी जानकारी इस लिंक को क्लिक करके हासिल करें और उन पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
www.kashyapsamaj.blogspot.in
कृपा करके आप समय निकालकर समाज की सभी नई गतिविधियों व योजनाओं से अवगत हो जाएं.
इसके बाद समाजहित में हम जो भी आगामी योजना या कार्यनीति बनाएंगे, उसे पूरी तरह समझने व उसे कारगर बनाने में बहुत आसानी हो जायेगी.
उम्मीद है, आज आप समाजसेवा के मिशन के इस पहले कदम को पूरी गंभीरता से लेंगे और आज रात 9 बजे तक इस कार्य को पूरा कर लेंगे.
...तो फिर अगले कदम की चर्चा रात 9 बजे ही करेंगे. तब तक के लिए आपको सादर नमस्कार.
🙏💐
(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवम् सूचना अधिकारी)
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184)
(एडमिन, हरियाणा कश्यप सूचना मंच)
बुधवार, 2 दिसंबर 2015
6 लाख, 89 हजार 111 रूपये का संयुक्त योगदान दिया
सरकार से अपील : बाढ़ में घिरे 100 छात्रों की जान बचाओ!
मंगलवार, 1 दिसंबर 2015
‘हरियाणा कश्यप सूचना मंच’ बनाने के उद्देश्य
सोमवार, 30 नवंबर 2015
पिछड़ा वर्ग की एकता और जागरूकता को सलाम!
-राजेश कश्यप,
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)।
Mob 9416629889
शुक्रवार, 27 नवंबर 2015
निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी से भेंट
गौशाला के निर्माण में यथासंभव आर्थिक योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी से भेंट
मंगलवार, 24 नवंबर 2015
Membership
![]() |
| Information for Membership of Haryana Kashyap Rajpoot Sabha |
सोमवार, 23 नवंबर 2015
सदस्य बनें और बनाएं ! समाज को आगे बढ़ाएं !!!
बुधवार, 18 नवंबर 2015
हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र की आय-व्यय का Monthly ब्यौरा
सोमवार, 16 नवंबर 2015
कन्या गुरूकुल संकल्प महायज्ञ
रविवार, 15 नवंबर 2015
शुक्रवार, 13 नवंबर 2015
बाल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और आशीर्वाद
http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-vishvkrma-day.html
रोहतक जिले के महम ब्लॉक में सदस्यता अभियान शुरू
बड़ी श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया भैया दूज पर्व
गुरुवार, 12 नवंबर 2015
विश्वकर्मा जयन्ती की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं
http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-vishvkrma-day.html
मंगलवार, 10 नवंबर 2015
दीपावली आप सब के लिए मंगलमय हो
http://kashyapsamaj.blogspot.in/2015/11/happy-deepawali-from-kashyap-samaj.html
सोमवार, 9 नवंबर 2015
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने समाजहित में पास किए कई रचनात्मक एवं क्रांतिकारी प्रस्ताव प्रस्ताव
| ‘सदस्यता-अभियान’ का शुभारंभ करते मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी |
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के कर कमलों से सभा की सदस्यता हासिल करते हुए
|
मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार
हरियाणा कश्यप समाज में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के ठोस कार्यों और समाजहित में विकसित की गई पारदर्शी कार्यप्रणाली से नई चेतना व विश्वास का संचार हुआ है। इसके कारण समाज के अनेक गणमान्य बुद्धिजीवियों और समाजसेवकों ने प्रदेश की मुख्य प्रशासनिक कमेटी में शामिल होकर सक्रिय व समर्पित भाव से समाज की सेवा करने की अभिलाषा दिखाई है। इसके मद्देनजर कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने समाहित में अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार करते हुए 11 नए सदस्यों को कमेटी में शामिल होकर समाज की सेवा करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमेटी के कुल सदस्यों की संख्या 21 थी। कमेटी के नए 11 सदस्यों की सूची इस प्रकार है:-
1. श्री कुन्दन लाल कश्यप, अम्बाला कैन्ट - मोबाईल नं.:9416499698
2. श्री समे सिंह कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.:9466155602
3. श्री सुलतान सिंह कश्यप, कैथल - मोबाईल नं.: 9896471509
4. श्री महाबीर कश्यप (मास्टर), हिसार - मोबाईल नं.: 9468373171
5. श्री सतबीर सिंह कश्यप, काहनी, रोहतक - मोबाईल नं.: 9466062309
6. श्री सुरेन्द्र कश्यप, माजरी, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9416872366
7. श्री शिवचरण कश्यप, पानीपत - मोबाईल नं.: 9896784066
8. श्री नाथी राम कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9896212186
9. श्री बाबूराम कश्यप, करनालए - मोबाईल नं.: 8929815424
10. श्री सुभाष चन्द कश्यप ईसाक पेहवा कुरूक्षेत्रए - मोबाईल नं.: 9896714033
11. श्री नरेन्द्र कश्यप, घरौण्डा, करनाल।
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के तीन सदस्य तुरन्त प्रभाव से निष्कासित
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य श्री सुन्दर सिंह कश्यप, गोहाना (सोनीपत) को अनुशासनहीनता के कारण कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके तुरन्त प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही, कमेटी की लगातार तीन मिटिंगों में अनुपस्थित रहने और समाजहित में अपेक्षित सहयोग न देने वाले दो सदस्यों श्री राम कुमार एडवोकेट, करनाल और श्री प्रेम सिंह एडवोकेट, करनाल को भी तुरन्त प्रभाव से मुख्य प्रशासनिक कमेटी से निष्कासित कर दिया गया है। अब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सक्रिय सदस्यों की संशोधित संख्या 29 हो गई है। इसमें 18 पुराने और 11 नए सदस्य हैं।
कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा धर्मशाला में स्वैच्छिक रूप से दान देगा
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मुख्य प्रशासनिक कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में स्वैच्छिक रूप से दान देगा। इसके साथ ही समाज के अन्य समाजसेवी दानी सज्जनों से पंखा, बर्तन अथवा अन्य सामान स्वैच्छिक रूप से धर्मशाला में दान करने का आह्वान किया गया है। दानी सज्जन जो भी दान देंगे वे उस पर अपना नाम व पता लिखवा सकते हैं या अपने किसी बड़े बुजुर्ग अथवा पूर्वज की याद में भेंट कर सकते हैं।
धर्मशाला प्रबन्धन कमेटी के अधिकार एवं शक्तियां तय
| कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की प्रबन्ध कमेटी (अस्थायी) को सम्मानित किया गया |
1. श्री महेश कश्यप, जगाधरी (यमुनानगर): प्रधान
2. श्री लखमी कश्यप, पानीपत: सचिव
3. श्री बीरभान आर्य, जीन्द: खजांची
4. श्री जय भगवान कश्यप, करनाल: सदस्य
5. श्री देशराज कश्यप, पेहोवा, कुरूक्षेत्र: सदस्य
पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को आजीवन सदस्यता
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों का सम्मान बनाये रखने के लिए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की आजीवन सदस्यता देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें संस्था के विशेष आमंत्रित सदस्य होने की सौगात भी दी गई है।
कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पूर्व प्रधानों से लिया जायेगा पाई-पाई का हिसाब
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के सभी पूर्व प्रधानों से समाज की पाई-पाई का हिसाब लेने का ठोस निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक पूर्व धर्मशाला प्रधान से उनके कार्यकाल का दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब देना होगा और जो पूर्व प्रधान पूरा हिसाब-किताब नहीं देगा, उसके खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई जायेगी और कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस क्रम में श्री देशराज कश्यप, पेहोवा (कुरूक्षेत्र) ने दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह की उपस्थिति में और धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी के सुपर्द कर दिया है। इसके साथ ही श्री प्रवीण कश्यप, जीन्द ने बहुत जल्द एक-एक पाई का हिसाब सभा को देने की लिखित सहमति दी है। इनके अलावा श्री जय राम कश्यप, कुरूक्षेत्र आदि को अपना पूरा हिसाब देने से बचने का दोषी मानते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने कानूनी कार्यवाही करने व नोटिस भेजकर हिसाब देने के सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने इस वैधानिक कार्यवाही के लिए धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी को आधिकारिक शक्तियां प्रदान की हैं।
इन सब निर्णयों के अलावा मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव भी पारित किये:
1. कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की दुकानों के किराए की नई दरें तय की जायेेंगी।
2. धर्मशाला में के नवीनीकरण हेतु प्रस्तावों को सहमति से पास किया गया।
3. महर्षि कश्यप लाईब्रेरी खोलने और साहित्यिक सामग्री उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जायेगी। देश भर के लोगों का साहित्यिक सामग्री एकत्रित करने में सहयोग लिया जायेगा।
4. धर्मशाला की दीवारों पर समाज के महापुरूषों के चित्र और संक्षिप्त जीवनी के अलावा समाज सुधार के स्लोगन अंकित करवाए जायेंगे।
5. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के संविधान संशोधन पर गंभीरता से कदम उठाये जाएंगे।
6. उल्लेखनीय समाजसेवा, विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती के प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह में ‘हरियाणा कश्यप गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा और साथ ही 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के बजुर्गों को विशेष तौरपर सम्मान दिया जायेगा।
(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
मोबाईल नं./ Whats App: 9416629889
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.facebook.com/rkk100
www.kashyapsamaj.blogspot.in
बुधवार, 4 नवंबर 2015
8 नवम्बर, 2015 की प्रदेश स्तरीय बैठक के प्रस्तावित एजेण्डे
1. नई सदस्यता (31 दिसम्बर, 2019 तक) अभियान शुरू करना।
2. धर्मशाला की दुकानों के पुराने किरायों की नई दरें तय करना।
3. कश्यप धर्मशाला कुरूक्षेत्र का नया संयुक्त खाता खुलवाना।
4. वर्तमान धर्मशाला कमेटी (अस्थायी) द्वारा आय-व्यय का सभा के बीच प्रस्तुत करना।
5. धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पूर्व प्रबन्धकों से लेखाजोखा लेने बारे दिशा-निर्देश तय करना।
6. धर्मशाला कुरूक्षेत्र में चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा करना एवं नए प्रस्तावित कार्यक्रमों की मंजूरी देना।
7. कश्यप समाज से सम्बंधित साहित्यिक सामग्री, पुस्तकें, फोटोग्राफ्स आदि उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष कमरे का निर्धारण करना, ताकि समाज के लोग उनका लाभ उठा सकें और समाज में जागरूकता बढ़ सके।
8. धर्मशाला की दीवारों व उपयुक्त स्थानों पर कश्यप समाज के महापुरूषों की जीवनी एवं उनके फोटो अंकित करवाना।
9. धर्मशाला में यथोचित स्थानों पर सामाजिक जागरूकता के स्लोगन एवं शिक्षाप्रद सूक्तियां अंकित करवाना।
10. सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को भविष्य में विशेष आमंत्रित सदस्य दर्जा (आजीवन) देने का प्रावधान बनाना, ताकि उनके द्वारा की गई समाजसेवा का सम्मान सुनिश्चत हो सके।
11. सभा के संविधान संशोधन बारे चर्चा करना।
12. समाज के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों द्वारा जो रचनात्मक सुझाव दिये जाएंगे, उन पर गम्भीरता से विचार करना।
नोट: 1. हरियाणा प्रदेश के सभी कश्यप समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों से विशेष आग्रह है कि वे सभा की इस बैठक में जरूर से जरूर भाग लें और समाज विकास में अपना समुचित योगदान दें।
2. इस बैठक में सदस्यता अभियान का बिगुल फूंका जायेगा, इसलिए जो भी समाजसेवी अपने परिवार, मोहल्ले, गाँव, ब्लॉक व जिला में सदस्यता अभियान में स्वैच्छिक योगदान देना चाहता है, वह कुरूक्षेत्र धर्मशाला में आकर अपना पंजीकरण करवाकर जितनी भी रसीदें लेना चाहे, ले सकता है।
3. किसी कारणवश जो लोग बैठक में न पहुंच सकें वे बाद में कुरूक्षेत्र धर्मशाला के प्रबन्धक से मिलकर अपना पंजीकरण करवाकर रसीदें जारी करवा सकता है अथवा प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी राजेश कश्यप से मोबाईल नं. 9416629889 पर सम्पर्क कर सकता है।
4. जो भी बुद्धिजीवी समाज के साहित्य के संकलन एवं उसके प्रदर्शन के लिये अपने प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं, वे इस बैठक में जरूर पहुंचे, ताकि उनकी सुविधार्थ एक विशेष कमरे का निर्धारण किया जा सके।
5. जितने भी कश्यप समाज के लोग वाट्स अप, फेसबुक, ट्वीटर आदि किसी भी रूप में सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, कृपा करके वे इस सूचना को कॉपी-पेस्ट करके जरूर से जरूर सांझा/Share करें, ताकि हरियाणा के कोने-कोने और जन-जन तक जानकारी का प्रसार हो सके।
6. यदि आप इस बैठक के सन्दर्भ में कोई विचार/प्रस्ताव/सुझाव देना चाहें तो आपका स्वागत है।
(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं. 9416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in



















