सोमवार, 23 मई 2011

पंजाब केसरी के संपादक एवं उनकीं टीम का हृदय से आभार

हरियाणा कश्यप राजपूत, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप द्वारा २४ मई को महर्षि कश्यप जयन्ति के सन्दर्भ में लिखित विशेष लेख को पंजाब केसरी, जालन्धर ने "सप्तऋषियों में प्रमुख महर्षि कश्यप" शीर्षक के तहत प्रकाशित किया। कश्यप राजपूत समाज तहेदिल से पंजाब केसरी के संपादक एवं उनकीं टीम का हृदय से आभार प्रकट करती है।

संबंधित प्रकाशित लेख निम्नलिखित है :-


रविवार, 22 मई 2011

भ्रामक भविष्यवाणी पर कश्यप राजपूत समाज की रही कड़ी प्रतिक्रिया

21 मई, 2011 को दुनिया खत्म हो जाने की भविष्यवाणी के प्रति कश्यप राजपूत समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। हरियाणा कश्यप राजपूत समाज, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने दैनिक जागरण द्वारा राय जानने पर एकदम कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि, "इस तरह की भविष्यवाणी भ्रामक व निराधार है। ये सिर्फ धार्मिक पाखण्ड के अलावा और कुछ नहीं है। आज २१वीं सदी में आकर इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए मीडिया का इस तरह की खबरों का अधिक प्रचार ठीक नहीं है।"

दैनिक जागरण में प्रकाशित राय की संबंधित छायाप्रति निम्नलिखित है :

गुरुवार, 19 मई 2011

महर्षि कश्यप जयन्ति समारोह के लिए सादर आमंत्रण




आदरणीय भाईयों, बहनों और माताओं!

सादर नमस्कार।

सर्वप्रथम आपको ‘महर्षि कश्यप जयन्ति’ (24 मई) की हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं।

आपको यह जानकार अति हर्ष होगा कि इस वर्ष  24 मई को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा जिला स्तरीय ‘महर्षि कश्यप जयन्ति समारोह’ जिला रोहतक में पुरानी सब्जी मण्डी के पास कश्यप मौहल्ला में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कृपा करके आप प्रात: 10:00 बजे तक समारोह स्थल पर पहुंचने का कष्ट करें।

एक बार फिर आपको ‘महर्षि कश्यप जयन्ति’ पर हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं।

-राजेश कश्यप


मोबाईल नं. 09416629889

प्रधान

रविवार, 8 मई 2011

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा ‘कन्या-जननी मातृ सम्मान समारोह’ आयोजित

'मदर्स डे' विशेष
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा
‘कन्या-जननी मातृ सम्मान समारोह’ आयोजित

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान  श्री  राजेश  कश्यप अपना अध्यक्षीय भाषण देते हुए 


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए    

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक द्वारा ‘कन्या-जननी मातृ सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सभा के प्रधान एवं युवा समाजसेवी राजेश कश्यप थे। श्री कश्यप ने समारोह में कश्यप समाज की उन माताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में कन्याओं को जन्म दिया है। समारोह में श्रीमती उषा देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती रीना देवी, श्रीमती सीमा रानी आदि को ‘कन्या-जननी मात् सम्मान’ से नवाजा गया और नवजात कन्याओं को आशीर्वा दिया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में राजेश कश्यप ने कन्याओं की निरन्तर होती कमी की समस्या पर विस्तार से प्रकाश डाला और गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कन्याएं इसी तरह कम होती रहीं तो हमारे आने वाले कल पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा। श्री कश्यप ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि वे कन्या-भू्रण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में अपना सक्रिय योगदान दें और कन्याओं का पूरा सम्मान करें। श्री कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश स्तर पर कन्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा।

समारोह में कश्यप राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने अपनी माताओं को भी सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमती शरतल, श्रीमती कैलाशो देवी, महेन्द्र सिंह कश्यप, करतार सिंह कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप, सत्यवान कश्यप, सतपाल कश्यप, मनोज कश्यप, सत्य कश्यप, सतदेव कश्यप, मनोज कश्यप, पवन कश्यप, अन्नू कश्यप आदि समाजसेवी उपस्थित थे।
 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए

 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए
 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए
 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप  व अन्य अपनी-अपनी माताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए

 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए


समाचार पत्रों के आईने में ..........


.


गुरुवार, 5 मई 2011

अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप


आदरणीय कश्यप बन्धुओं,

जय महर्षि कश्यप जी की.

इस वर्ष भी हम आगामी 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ति बड़ी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। आपको सादर सूचित किया जाता है कि इस वर्ष हम प्रदेश स्तर पर महर्षि कश्यप जयन्ति मनाने की इच्छा रखते हैं। प्रदेश स्तर पर महर्षि कश्यप जयन्ति मनाने हेतू विचार मन्थन करने के लिए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा आगामी रविवार, दिनांक 8 मई, 2011 को प्रात: 10 बजे कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई गई है। आपसे नम्र निवेदन है कि आप समय निकालें और इस बैठक में जरूर हिस्सा लें और महर्षि कश्यप जयन्ति को प्रदेश स्तर पर मनाने बारे अपने विचारों एवं सुझावों से अवगत करवाएं। बैठक में आपका इन्तजार रहेगा। कृपा करके सही समय पर पहुंचने का कष्ट करें।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

‘पिछड़ा वर्ग एकता मंच, हरियाणा’ की प्रथम कार्यकर्ता बैठक धूमधाम से संपन्न


मंच पर विराजमान वरिष्ठ नेता

गत १७ अप्रैल, २०११ को सैनी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनील सैनी की अध्यक्षता में ‘पिछड़ा वर्ग एकता मंच, हरियाणा’ की प्रथम कार्यकर्ता बैठक हुई। यह बैठक मंच की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुलाई गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम आगामी बैठक तक सर्वसम्मति से टाल दिया गया। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग की सभी बिरादरियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भाग लिया। इस बैठक में कश्यप समाज की तरफ से हरियाणा कश्यप समाज के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री सुन्दर कश्यप, जिला रोहतक प्रधान श्री राजेश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा कश्यप समाज के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पदों का लालच त्यागकर समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए संकल्पबद्ध हों। सैनी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनील सैनी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ठ एवं Åर्जावान समाजसेवी लोगों को मौका दिया जाएगा। हरियाणा कश्यप राजपूतस सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं का विश्वास दिलाया कि पिछड़ा वर्ग के हकों की लड़ाई में उनका समाज किसी से पीछे नहीं रहेगा और कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग एकता मंच, हरियाणा की आगामी बैठक की सूचना भी इस ब्लॉग्स पर प्रकाशित की जाएगी।

बुधवार, 13 अप्रैल 2011

सादर आमंत्रण : कार्यक्रम : हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच की कार्यकारिणी का चुनाव।



पिछड़ा वर्ग के सभी प्यारे भाईयो और बहनों,

आपको सादर सूचित किया जाता है कि पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश स्तरीय ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ की गत 27 मार्च, 2011 को जीन्द में हो चुकी है। इस मंच की कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए आगामी 17 अप्रैल, 2011, रविवार को कार्यक्रम तय किया गया है। इसलिए आप सभी से सादर अनुरोध है कि कृपा करके समय निकालें और इस कार्यकारिणी के लिए योग्य सदस्यों का चुनाव करने में अपनी अमूल्य भूमिका निभाएं। प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है :-

कार्यक्रम : हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच की कार्यकारिणी का चुनाव।

दिनांक : 17 मार्च, 2011, रविवार।

स्थान : सैनी धर्मशाला, निकट गौड़ ब्राहमण डिग्री कॉलेज, रोहतक।

समय : प्रात 10:00 बजे।

आप सब उपर्युक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।



(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

ब्लॉग अनुसरण करने वाले मित्रों का हार्दिक स्वागत एवं तहेदिल से धन्यवाद / राजेश कश्यप

मेरे  सभी आदरणीय ब्लॉग  अनुसरणकर्ता मित्रों !
मैं आपका तहेदिल से अत्यन्त आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने अपना कीमती समय दिया और ब्लॉग का अनुसरण किया। आप समय निकालकर अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी देते हैं, इसके लिए आपको सादर नमन। मेरे एक अनुसरणकर्ता मित्र श्री हरजीत कश्यप का मैं विशेष धन्यवाद व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने सबसे अधिक अपनी अत्यन्त ज्ञानवद्र्धक टिप्पणियां, अनमोल सुझाव और अनूठी जानकारियां ब्लॉग्स पर अंकित की हैं।

१० अप्रैल, २०११ तक मेरे ब्लॉग अनुसरणकर्ता मित्र हैं :



आपका एक बार फिर ब्लॉग अनुसरण करने और अपनी अनमोल प्रतिक्रिया देने के लिए अत्यन्त धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ। इसके साथ ही मैं आपसे नम्र निवेदन करना चाहता हूँ कि कृपया अपना पूरा पता भी ब्लॉग्स पर अंकित करने का कष्ट करें, ताकि भविष्य में समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले किसी शानदार समारोह में आपको विशेष तौरपर मान-सम्मान के लिए सादर आमंत्रित करने में सुविधा हो सके। एक फिर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

मुझे बड़ा गर्व एवं खुशी है कि आपके इस ब्लॉग को १० अपै्रल, २०११ की दोपहर तक भारत के १०२६ लोगों सहित दुनिया के अन्य देशों संयुक्त राज्य अमेरिका के २९, कनाडा के ७, ब्रिटेन के ५, रूस के ४, जापान के ३, संयुक्त अमीरात के २, जर्मनी के २, हंगरी के २ और कतर के दो लोगों ने भी पढ़ा है। मैं अपने देश एवं विदेश के सभी मित्रों का बहुत-बहुत धन्यवादी हूँ। शुक्रिया मेहरबानी।

जय हो...लोकतंत्र जीता और भ्रष्टतंत्र हारा / राजेश कश्यप


जय हो...
लोकतंत्र जीता और भ्रष्टतंत्र हारा

-राजेश कश्यप

लोकतंत्र...तेरी जय हो। चार साल में वो कर दिखाया जो पिछले चालीस साल में नहीं हो पाया। सचमुच इसी को वास्तव में लोकतंत्र कहते हैं। जिस लोकपाल बिल की अनुशंसा प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग ने सन् १९६६ में की थी और जिसको १९६९ की चौथी लोकसभा में पारित करवाकर, भ्रष्टाचारी व नक्कारा सरकारों द्वारा इसे राज्यसभा में पास करवाने का १९७१, १९७५, १९७७, १९८५, १९८९, १९९६, १९९८, २००१, २००४, २००८ में ऐसा सुनियोजित ड्रामा रचा गया कि आम जन-मानस इसके पटाक्षेप की बाट जोहन के सिवाय कुछ न कर सका। उसी लोकपाल बिल को लोकतंत्र ने देखते ही देखते गिने-चुने चार दिन में अपनी शर्तों पर मनवाने व लागू करवाने के लिए सरकार को घूटनों के बल चलने के लिए विवश कर दिया। हकीकत में यह लोकतंत्र की जीत है। जब लोकतंत्र अपनी लय में भ्रष्टाचारियों को ललकारता है तो भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों की चूलें हिलाकर रख देता है।

हाल ही में टूयूनिशिया, मिश्र और लीबिया में क्या हुआ? चार दशक से अधिक तानाशाहों, भ्रष्टाचारियों और अय्याशों के तख्तोताज+ मिट्टी में मिलाकर रख दिए। वहां भी भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी व बेकारी ने लोगों को अपनी लोकतांत्रिक शक्ति दिखाने के लिए मजबूर कर दिया था। उसी तर्ज पर भारत में भी जन-क्रांति की सुगबुगाहट तेज हो चली थी। क्योंकि यहां भी भ्रष्टाचार से देश खोखला हो चुका था और आम जन-मानस मंहगाई, बेरोजगारी, बेकारी व भूखमरी से बौखला चुका था। ऐसे में दिल्ली के जंतर-मंतर से अण्णा हजारे की एक आवाज आने की देर भर थी कि देश के कोने-कोने से उफन पड़ा जन-समर्थन का सैलाब। बच्चे, बूढ़े, नौजवान, किसान, मजदूर, महिला, पुरूष, हर वर्ग व हर मजहब के लोग भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के लिए सड़कों पर उतर आया। सरकार की रातों की नींद और दिन का चैन एकाएक यूं गायब हो गया, जैसे गधे के सिर से सींग।

लोगों के आक्रोश, देशभक्ति के ज्वार और स्वतंत्रता संग्राम के दूसरे युद्ध के ऐलान ने पूरे विश्व को चौंकाकर रख दिया। भ्रष्टाचारियों के छक्के छूट गए। रातोंरात नेताओं को दिन में नानी याद आ गई और शरद पवार तक को लोकपाल बिल समिति से इस्तीफा देकर अपनी जान छुड़ाने में अपनी भलाई नजर आई। यही तो लोकतंत्र होता है। जब तक लोकतंत्र खामोश रहता है, तब तक भ्रष्टतंत्र स्वयं को अजेय समझने के भ्रम में दु:साहसी बनाता चला जाता है और जब लोकतंत्र अपनी अपनी आवाज बुलन्द करता है तो भ्रष्टतंत्र की हेकड़ी ढ़ीली हो जाती है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पिछले छह दशक से देश के लोग जीप घोटाले से लेकर २ जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक खून का घूंट पीते रहे, लेकिन घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी और आपराधिक प्रवृति के नेता लोग जनता की खामोशी का नाजायज फायदा उठाते रहे और घोटाले पर घोटाले करते रहे।

एक अनुमान के मुताबिक एक तरफ ४०० लाख करोड़ रूपये से अधिक विदेशी बैंकों में काले धन के रूप में जा पहुंचे और चारा घोटाला, बोफोर्स घोटाला, राष्ट्रण्डल खेल घोटाला, तहलका काण्ड, स्टाम्प पेपर घोटाला, सत्यम घोटाला, टू जी स्पैक्ट्रम घोटाला, सत्यम घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला....न जाने कितने घोटालों की बाढ़ दिनोंदिन बढ़ती चली गई। पैसे के बल पर चुनाव जीतने और पैसे के बल पर सरकार बचाने का दस्तूर बना दिया गया। अपराधी और भ्रष्ट लोग लोकतंत्र के मंदिर संसद में पहुंच कर सरेआम गुंडई करने पर उतारू हो गए। संसद में भी पैसे लेकर प्रश्न रखे जाने लगे। नैतिक, हया और जमीर नाम की कोई चीज ही नहीं बची। मंहगाई और भष्टाचार ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी। काला बाजारी ने लोगों के निवाले पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया। अमीर और गरीब की खाई को रातोंरात दु्रतगति से बढ़ा दिया। यह भ्रष्टाचारी सरकारों की अति थी। यह सृष्टि का नियम है कि हर अति का भी अंत होता है। अंतत: वही हुआ। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को भी पार कर गया।

भ्रष्टखोर नेताओं ने देश को जितना लूटा, उतना तो २५० वर्षों में गौरे अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा था। इसी लिए आम जन-मानस की नजरों में सत्ताधारी लोग ‘काले अंग्रेज’ बन गए हैं और इसीलिए संसद पर हुए आतंकवादी हमले के नाकाम होने के बाद बहुत से लोगों की यह दबी हुई आत्मिक आवाज थी कि काश आतंकवादी अपने मसंूबे में सफल हो जाते और इन बेईमान भ्रष्टाचारी नेताओं से देश को निजात मिलती। अपने देश के बारे में ऐसी सोच व भावना पैदा होना राष्ट्रद्रोह अथवा विडम्बना की बात नहीं, बल्कि एक बेबस हो चुके जनतंत्र की भ्रष्टतंत्र के प्रति बद्दुआ थी। देश के भ्रष्टतंत्र ने देश का सारा पैसा और ऐशोआराम दस प्रतिशत लोगों तक सीमित करके रख दिया। हकीकत में गरीबी बढ़ती रही और आंकड़ों में गरीबी की निरन्तर गिरावट व विकास दर Åँची दिखाई जाती रही।

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश तेन्दुलकर की अध्यक्षता में गठित समिति के अध्ययन के अनुसार देश का हर तीसरा आदमी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। गाँवों में रहने वाले ४१.८ प्रतिशत लोग जीवित रहने के लिए हर माह सिर्फ ४४७ रूपये खर्च कर पाते हैं। देश के ३७ प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीब हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के अनुमान से १० प्रतिशत अधिक है। जबकि भारत सरकार द्वारा नियुक्त अर्जुन सेन गुप्त आयोग के अनुसार भारत के ७७ प्रतिशत लोग (लगभग ८३ करोड़ ७० लाख लोग) २० रूपये से भी कम रोजाना की आय पर किसी तरह गुजारा करते हैं। जाहिर है कि महज २० रूपये में जरूरी चीजें भोजन, वस्त्र, मकान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पूरी नहीं की जा सकती। इनमें से २० करोड़ से अधिक लोग तो केवल और केवल १२ रूपये रोज से अपना गुजारा चलाने को विवश हैं। केवल इतना ही नहीं, विकास बैंक के अनुसार यह आंकड़ा ६२.२ प्रतिशत बनता है। केन्द्र सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समूह द्वारा सुझाए गए मापदण्डों के अनुसार देश में गरीबों की संख्या ५० प्रतिशत तक हो सकती है। गरीबों की विश्व बैंक के अनुसार भारत में वर्ष २००५ में ४१.६ प्रतिशत लोग गरीबी की रेखा से नीचे थे। एशियाई गिनती के लिए मापदण्ड तय करने में जुटे विशेषज्ञों के समूह की बात यदि सरकार स्वीकार करती है तो देश की ५० प्रतिशत आबादी गरीबी की रेखा से नीचे (बीपीएल) पहुंच जाएगी। जनता का सरकार से विश्वास उठ गया है। सरकार की भ्रष्ट नीतियों एवं बनावटी आंकड़ों ने जनतंत्र में शनै:-शनै: भयंकर आक्रोश भरकर रख दिया है।

इसी की अभिव्यक्ति गत ५ से ८ अप्रैल की अवधि में चले अप्रत्याशित जन-आन्दोलन के रूप में थी। जनता के अन्दर भ्रष्ट सत्ताधारियों के प्रति गहरी नाराजगी थी, लेकिन नेता अपनी भ्रष्टता से बाज नहीं आ रहे थे। इसी के चलते जंतर-मंतर पर उमड़े जन-सैलाब ने एक बार फिर भ्रष्ट नेताओं को उनकी औकात दिखा दी। यह तो गनीमत रही कि सब कुछ गांधीगिरी से हुआ। यदि सरदार भगत सिंह और छत्रपति शिवाजी के नक्शेकदम पर यह जन-आन्दोलन चल निकलता तो स्थिति क्या होती, इसकी कल्पना मात्र से ही शरीर में सिहरन पैदा हो उठती है। ऐसा भविष्य मंे भी हो सकता है। क्योंेकि जन-आन्दोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। यह तो एक छोटा सा पड़ाव भर है। वैसे तो जनतंत्र सहज ही असहज नहीं होता, लेकिन जब वह असहज हो जाता है तो सहज होना उसके लिए असहज हो जाता है। जब जनतंत्र असहज हो चुका है। जनता जागरूक हो चुकी है। भ्रष्ट लोगों की कार-गुजारियों से जन-जन परिचित हो चुका है। अब नेताओं की भ्रष्ट नेतागिरी चलने वाली नहीं है। जन-आन्दोलन का यह छोटा सा पड़ाव, भ्रष्ट नेताओं के लिए बेहद ही सुनहरी मौका है। यदि इस मौके का लाभ वे नहीं उठा पाते हैं तो संभवत: जनतंत्र उन्हें कोई दूसरा मौका भविष्य में न दे सके।

अब भी सरकार को होश में आ जाना चाहिए। सरकार द्वारा जिस मुंह से अण्णा हजारे की सभी मांगों को मंजूर किया गया है, उसी मुंह से उसे ३० जून तक नए जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट जनतंत्र की भावनाओं के अनुरूप तैयार करके आगामी मानसून सत्र में ध्वनि मत से पारित करे और उस पर पूर्ण ईमानदारी से अमल करे। इसके साथ ही पिछले ४० साल से लोकपाल बिल में हुई देरी से जनतंत्र से क्षमा भी मांगे। जनता तो जाग चुकी है। अब सत्ता की बारी है।


क्या है जन लोकपाल बिल?

जन लोकपाल बिल इस कानून के तहत केंæ में लोकपाल और राज्यों में लोकायुä का गठन होगा। यह संस्था इलेक्शन कमिशन और सुçीम कोर्ट की तरह सरकार से स्वतंत्र होगी। किसी भी मुकदमे की जांच एक साल के भीतर पूरी होगी। ट्रायल अगले एक साल में पूरा होगा। भ्रष्ट नेता, अधिकारी या जज को २ साल के भीतर जेल भेजा जाएगा। भ्रष्टाचार की वजह से सरकार को जो नुकसान हुआ है अपराध साबित होने पर उसे दोषी से वसूला जाएगा। अगर किसी नागरिक का काम तय समय में नहीं होता तो लोकपाल दोषी अफसर पर जुर्माना लगाएगा जो शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर मिलेगा। लोकपाल के सदस्यों का चयन जज, नागरिक और संवैधानिक संस्थाएं मिलकर करेंगी। नेताओं का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। लोकपाल लोक आयुäों का काम पूरी तरह पारदर्शी होगा। लोकपाल के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत आने पर उसकी जांच २ महीने में पूरी कर उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। सीवीसी, विजिलेंस विभाग और सीबीआई के ऐंटि-करप्शन विभाग का लोकपाल में विलय हो जाएगा। लोकपाल को किसी जज, नेता या अफसर के खिलाफ जांच करने और मुकदमा चलाने के लिए पूरी शäि और व्यवस्था होगी। जस्टिस संतोष हेगड़े, çशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने यह बिल जनता के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार किया है।

हालांकि इस बिल को अंतिम रूप देने व उसे लागू करने के लिए वयोवृद्ध समाज अण्णा हजारे के सफल जन्तर-मन्तर पर चार दिन तक चले आमरण अनशन के बाद सरकार ने घुटने टेकते हुए एक दस सदस्यीय संयुक्त मसौदा समिति का गठन किया है, जिसमें पाँच सदस्य सरकार की तरफ से होंगे और पाँच सदस्य समाज से होंगे। इसका एक अध्यक्ष सरकार की तरफ से होगा और समाज की तरफ से एक सह-अध्यक्ष होगा। इस समिति में सरकार की तरफ से अध्यक्ष वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी होंगे और गृहमंत्री पी.चिदम्बरम, कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली, मानव संसाधन विकास और संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री कपिल सिब्बल, जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद सदस्य होंगे। समाज की तरफ से प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण समिति के सह-अध्यक्ष होंगे और अण्णा हजारे, न्यायमूर्ति एन.संतोष हेगड़े, कानूनविद् प्रशांत भूषण और आरटीआई कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल सदस्य होंगे। यह संयुक्त मसौदा समिति ३० जून, २०११ तक ‘जन लोकपाल बिल’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी और जून में होने वाले मानसून सत्र में इसे संसद के पटल पर रखा जाएगा। वयोवृद्ध समाजसेवी अण्णा हजारे ने इस बिल को १५ अगस्त तक लागू करने का सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

-प्रस्तुति : राजेश कश्यप




(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

शनिवार, 9 अप्रैल 2011

‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन की सफलता पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने जमकर मनाया जश्न

‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन
की सफलता पर
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने जमकर मनाया जश्न



9 अप्रैल, रोहतक।

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवक अण्णा हजारे द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘जन लोकपाल बिल’ लागू करवाने हेतू शुरू किए गए जन आन्दोलन की सफलता पर जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं रोहतक जिले के प्रधान युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध अण्णा हजारे के नेतृत्व में यह मात्र शुरूआत भर है, अभी तो जंग बहुत लंबी चलेगी और इस जंग में कश्यप समाज कभी पीछे नहीं रहेगा।

इस अवसर पर कश्यप सभा के सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बिल को संसद में पास करवाने से लेकर, उसे सच्चे अर्थों में लागू करवाने तक की जंग में हम सब सक्रिय भागीदारी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के करोड़ों युवाओं को इस भ्रष्टाचार विरोधी महायुद्ध में महान समाजसेवी अण्णा हजारे जैसे श्री कृष्ण की जरूरत थी, जोकि अब समय रहते पूरी हो गई है। सभा के सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार की इस मुहिम में बढ़चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया और ‘इंकलाब-जिन्दाबाद’ व ‘भारत-माता की जय’ के नारे बुलन्द किए।





(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया का प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे जी को समर्थन स्वरूप लिखा गया पत्र

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया का प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे जी को समर्थन स्वरूप लिखा गया पत्र




आदरणीय अन्ना हजारे जी,
सादर प्रणाम।

"कर्म क्षेत्र हरा है अपना, ज्ञान शुर्भ मनमाना,
बली बलवती विनित भक्ति का, कल केसरिया बाना।
इस त्रियोग के तीर्थ राज में, हमें स्वधर्म निभाना
अपनी स्वतंत्रता से सबका, मुक्ति मंत्र है पाना।"

आज देश  के करोड़ों युवा अर्जुनों को इस भ्रष्टाचार विरोधी महायुद्ध में आप जैसे कृष्ण समान सारथी की आवश्यकता है, जिससे उन्हें सही दिशा व मार्गदर्शन मिल सके। यह युद्ध सत्य व राष्ट्रधर्म के पक्ष में है, जिसमें हमें विजय अवश्य प्राप्त होगी।

हमने आपसे यह सीखा है कि, "पुरूषार्थी मनुष्य आदर्शों के पदचिन् नहीं तलाशते, उनके स्वयं का हर कदम संसार के लिए मंजिल बन जाया करते हैं।"

मैं व्यक्तिगत रूप से व हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. नं. १८४) जन आन्दोलन को पूर्ण समर्थन देता हूँ।

शुभकामनाओं के साथ,
आपका

(बलजीत सिंह)
सरपरस्त,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा।





(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन

 ‘जन लोकपाल बिल’ आन्दोलन को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने दिया पूर्ण समर्थन
6 अपै्रल 2011, रोहतक।
"हरियाणा कश्यप राजपूत सभा प्रख्यात वयोवृद्ध समाजसेवक अन्ना हजारे द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘जन लोकपाल बिल’ लागू करवाने हेतू शुरू किए गए जन आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है और उनके साथ है।" इस आशय की घोषणा युवा समाजसेवी एवं सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप ने करते हुए कहा कि भ्रष्ट नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने देश को कंगाल बनाकर रख दिया है। लाखों करोड़ों के घोटालों और अपार काले धन ने आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है। भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी, भूखमरी, बिमारी आदि हर समस्या से त्रस्त हो चुका है और उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों ने सरदार भक्त सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपतराय, उद्धम सिंह, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे अमर शहीदों की कुर्बानियों का अपमान किया है और देश को उनके सपनों का भारत न बनने देने का अपराध किया है। श्री कश्यप ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है और देश के गद्दारों एवं भ्रष्टाचारियों से चुन-चुनकर हिसाब लेगी।
.



(प्रिय पाठक ! कृपया करके अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव जरूर दें। आपकी बड़ी कृपा होगी। आदर सहित - राजेश कश्यप)

सोमवार, 28 मार्च 2011

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ को दिया पूर्ण समर्थन

 हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ को  दिया पूर्ण समर्थन
सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया सम्मलेन को संबोधित  करते हुए 

२७ मार्च, २०११, रविवार को सैनी समाज एकता मंच द्वारा आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा ने सक्रिय भागीदारी की। सैनी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनील सैनी के निमन्त्रण पर हरियाणा कश्यप समाज के लोगों ने भारी संख्या में ‘पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य मंच पर कश्यप समाज की तरफ से कश्यप समाज के सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप और जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप विशेष तौरपर उपस्थित थे। समारोह में समारोह संयोजक एवं मुख्य वक्ता श्री अनील सैनी ने पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के प्रतिनिधियों को पगड़ी भेंट करके सम्मानित किया। कश्यप समाज के प्रतिनिधि के तौरपर सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया को पगड़ी बांधी गई।
समारोह में पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के नेताओं, संगठनों, पदाधिकारियों एवं लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान पिछड़ा वर्ग के सभी नेताओं ने मिलकर, एक संयुक्त रूप से ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ का गठन किया और निर्णय लिया कि भविष्य में पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित किसी भी मुद्दे पर कोई भी निर्णय इस नए मंच के बैनर तले ही लिया जाएगा। इस मंच का पिछड़े वर्ग का सभी जातियों के प्रतिनिधियों ने अपना हर तरह से सहयोग एवं समर्थन देने व पिछड़े वर्ग के कल्यार्थ एकजूट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने अपने विशेष उद्बोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग, आज भी पिछड़ा हुआ है। ये हमारी मूल समस्या है। सामाजिक व्यवस्था के अन्दर प्रत्येक वर्ग को जीवन-यापन, सम्मान व अपना-अपना स्थान चाहिए। लेकिन सभी सरकारें इस मामले में भेदभाव बरतती आ रही हैं। बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने समाज को चेताते हुए कहा कि यदि पिछड़ा वर्ग का प्रत्येक भाई अब भी नहीं जागेगा, तो आगे उनका जो हाल होगा, उसके बारे में सहज सोचा जा सकता है। श्री मतौरिया ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की सरकारें एक सुनियोजित तरीके से हमारे साथ छलावा करती आ रही हैं। उन्होनंे कहा कि जिस प्रकार एक चालाक व धुर्त आदमी ने एक भैंस के बंटवारे के दौरान भोले व्यक्ति को कहा कि भैंस का अगला भाग तेरा और पिछला मेरा, उसी प्रकार सत्ता में बैठने वाले लोग पिछड़ा वर्ग के साथ छल-कपट करते आ रहे हैं।
बाबा बलजीत मतौरिया ने कहा कि आज का यह समारोह एक छोटा सा जलजला है। यह भविष्य में सुनामी का रूप ले लेगा, जिसमें छल-कपट करने वाले लोगों बिसातें और भ्रष्टाचार की इमारतें तिनके की तरह बह जाएंगी। श्री मतौरिया ने पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कि सभी भाईयों को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग को एक सशक्त नेता की कमी खल रही थी। लेकिन छोटे भाई अनील सैनी के रूप में वह कमी पूरी होती दिखाई दे रही है। अंत में बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने का कि मैं कश्यप समाज की तरफ से ही नहीं व्यक्तिगत रूप से भी कहता हूँ कि भाई अनील सैनी ने जिस प्रकार से मेहनत की है, आज तक का आपका काम देखा है, बचपन से आपको जानता हूँ, वह काबिले तारिफ है। हम आपके अन्दर समाज का भविष्य देखते हैं। आपने पगड़ी बांधकर कश्यप समाज को जो सम्मान दिया, उसके लिए समाज आभारी है। चूंकि पगड़ी सम्मान का प्रतीक है तो मैं भी सम्मान एवं समर्थन के प्रतीक के रूप में आपको अपनी पगड़ी भेंट करते हुए अपना आशीर्वाद देता हूँ। इसके साथ ही आश्वासन देता हूँ कि भविष्य में भी मेरा आशीर्वाद उनके साथ बना रहेगा।

 प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुंदर सिंह aकश्यप सम्मारोह को संबोधित करते हुए 

समारोह को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सत्ता में बैठने वाली सरकारों द्वारा पिछड़ा वर्ग से किए गए छद्म भेदभावों एवं छल-कपटों का उल्लेख करते हुए, गम्भीर एवं सनसनीखेज खुलासे किए। श्री सुन्दर सिंह कश्यप ने भी ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच’ गठित करने पर बधाई दी एवं कश्यप समाज की तरफ से स्वागत करते हुए अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया।

   जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप बाबा जियोतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 

इससे पूर्व हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप ने सैनी समाज के अग्रज एवं क्रांतिकारी समाज सुधारक बाबा ज्योतिबा फूले को उनकीं १२०वीं जयन्ति पर पुष्प अर्पित किए और समारोह में पहुंचे पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपने महान नेताओं, समाज सुधारकों एवं ऋषि-मुनियों को नित्य स्मरण करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला सोनीपत के प्रधान श्री जयभगवान कश्यप, जिला रोहतक के सचिव श्री जयभगवान कश्यप सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया का भाषण देखने व सुनने के लिए ऊपर के बॉक्स को क्लीक करें

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ के लिए सादर आमंत्रण



आदरणीय कश्यप भाईयो और बहनों

जय महर्षि कश्यप जी की।

आपको सादर सूचित किया जाता है कि कल दिनांक २७ मार्च, २०११ को नई अनाज मण्डी, रोहतक रोड़, जिला जीन्द में एक प्रदेश स्तरीय ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ आयोजित होने जा रहा है। इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ के संयोजक श्री अनील सैनी ने कश्यप समाज को भी सादर आमंत्रित किया है। अत: मैं सभी कश्यप बन्धुओं से सविनय निवेदन करता हूँ कि वे अपने इस महासम्मेलन में जरूर पहुंचे और पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ आयोजित होने वाले इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाएं। आप सबका इस ‘हरियाणा पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह’ में हार्दिक स्वागत के लिए मैं स्वयं भी वहीं उपस्थित रहूंगा। धन्यवाद।

जय महर्षि कश्यप जी की।

निवेदक : राजेश कश्यप, जिला रोहतक प्रधान।

राजेश कश्यप ने सरदार भगत सिंह की छोटी बहन बीबी अमरकोर के बेटे प्रो. जगमोहन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर बेबाक बातचीत की

प्रो. जगमोहन के साथ श्री राजेश कश्यप

श्री राजेश कश्यप ने प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की स्मृति में शहीदी दिवस पर एक विशेष दो-दिवसीय ‘विचार-संगोष्ठि’ के दूसरे दिन २४ मार्च, २०११ को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संगोष्ठि के उपरांत सरदार भगत सिंह की छोटी बहन बीबी अमरकोर के लड़के प्रो. जगमोहन के साथ परिसंवाद किया। परिसंवाद के दौरान राजेश कश्यप ने प्रो. जगमोहन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर साक्षात्कार लिया। श्री राजेश कश्यप ने प्रो. जगमोहन से प्रमुख रूप से सरदार भगत सिंह ही ‘शहादत’, उनकी विचारधारा, सरदार भगत सिंह के फिल्मों दिखाए गए प्रेम-प्रसंगों की सार्थकता, सरदार भगत सिंह के असली व वास्तविक फोटो कौन सा, भगत सिंह पर बनी फिल्मों में सबसे श्रेष्ठ फिल्म कौन सी, भगत सिंह को केवल अपना बनाने की पंजाब में चल रही मुहिम की हकीकत, यदि नेहरू-गांधी जी भगत सिंह का मुकदमा लड़ते तो क्या वे बचते, आज देशभर के युवा भगत सिंह की विचारधारा के कितने नजदीक हैं, क्या हम भगत सिंह के सपनों का भारत बना पाए, क्या देश में फैले अथाह भ्रष्टाचार व गरीबी के चलते देश में क्रांति आ सकती है जैसे गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषयों पर उनकीं बेबाक राय ली। इन गंभीर पहलूओं पर प्रो. जगमोहन (सरदार भगत सिंह की छोटी बहन स्व. अमर कौर के बेटे) ने अपनी बेबाक राय में श्री राजेश कश्यप को क्या-क्या बताया, वह भविष्य में यथाशीघ्र प्रकाशित  किया  जाएगा।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन : हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में’ दो दिवसीय विचार-संगोष्ठि सम्पन्न

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन : हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में’ दो दिवसीय विचार-संगोष्ठि सम्पन्न

श्री राजेश कश्यप विचार संगोष्ठी का संचालन करते हुए
प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की स्मृति में शहीदी दिवस पर एक विशेष दो-दिवसीय ‘विचार-संगोष्ठि’ २३ व २४ मार्च, २०११ को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ‘होटल एवं पर्यटन प्रबन्धन संस्थान’ के  कांफ्रेंस  हॉल में चौधरी रणबीर सिंह शोधपीठ के तत्वाधान में प्रात: ११:०० बजे आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद डा. राम प्रकाश और मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. हुड्डा ने शिरकत की। इस संगोष्ठि का मुख्य विषय, "हरियाणा के विशेष सन्दर्भ में भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन" रखा गया था। इसके अतिरिक्त संगोष्ठि के उपविषय, भारत में स्वतंत्रता आन्दोलन का महत्व, उसकी उत्पत्ति और उसकी प्रकृत्ति निर्धारण में समस्याएं, भारत में स्वतंत्रता आन्दोलन के पीछे आर्थिक-राजनीतिक परिस्थिति, विशेष तौरपर हरियाणा के सन्दर्भ में, इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी दृष्टि खड़ा करने में आर्य समाज की भूमिका, स्वतंत्रता आन्दोलन में हरियाणा की भूमिका और उसकी उत्पत्ति, स्वतंत्रता आन्दोलन में हरियाणा की प्रमुख हस्तियों की भूमिका और योगदान, चौधरी मातू राम व चौधरी रणबीर सिंह के सन्दर्भ सहित, प्रजा मण्डल आन्दोलन में हरियाणा की भूमिका और उसका योगदान आदि रहे। संगोष्ठि का प्रथम तकनीकी सत्र का पहला एक घण्टा शहीद-ए-आज+म भगत सिंह एवं उनके सहयोगियों के प्रति समर्पित किया गया। संगोष्ठि के प्रथम दिन चौधरी रणबीर सिंह के संविधान सभा में दिए गए भाषणों के संकलन का हिन्दी संस्करण ‘संविधान में चौधरी रणबीर सिंह’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के संपादक चौधरी रणबीर सिंह पीठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह और सहयोगी शोधपीठ में शोध सहायक पदाधिकारी श्री राजेश कश्यप थे। इस संगोष्ठि में डा. इरफान हबीब, डा. सूरजभान, डा. अमर सिंह, प्रो. जगमोहन, डा. बलबीर कौर, डा. श्रीकृष्ण, डा. बी.डी. यादव, डा. भूपेन्द्र यादव, डा. अनुपमा आर्य, डा. रणबीर सिंह, डा. निर्मला कुमारी, डा. महेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानी हरी राम आर्य, वीरेन्द्र चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल चन्द्र सिंह दलाल, डा. अतुल यादव, विजय ग्रेवाल डा.कुशल पाल आदि दिग्गज विद्वान एवं विदुषी अपने व्याख्यान दिया। इस संगोष्ठि के संयोजक चौधरी रणबीर सिंह शोधपीठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह और आयोजक सचिव श्री राजेश कश्यप थे। संगोष्ठि के दूसरे दिन श्री राजेश कश्यप ने संगोष्ठि का सफल संचालन किया और संगोष्ठि को सफल बनाने के लिए सभी विद्वानों, विदुषियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

मंगलवार, 22 मार्च 2011

कश्यप समाज ने खेली सौहार्दपूर्ण तिलक होली

कश्यप समाज ने खेली सौहार्दपूर्ण तिलक होली
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप तिलक होली खेलते हुए
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया और सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से तिलक होली खेली। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश कश्यप ने समस्त कश्यप समाज को होली पर्व की ढ़ेरों हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी को पानी बचाने का आह्वान करते हुए तिलक लगाकर होली खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने रंगों से जमकर होली खेली और गुलाल का तिलक लगाकर एक-दूसरे को बधाईयां दीं। प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि सभी त्यौहार हमारी संस्कृति, सभ्यता एवं संस्कारों का आधार हैं। इसलिए हमें प्रत्येक पर्व को बड़ी श्रद्धा, विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण मैत्री भाव से मनाना चाहिए। श्री कश्यप ने आगे कहा कि दिनोंदिन त्यौहारों के फीके होते रंग और औपचारिकताओं में सिमटते राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए बड़ी चिन्ता एवं चुनौती का विषय हैं। प्रधान राजेश कश्यप ने जन-जन को अपने पर्वों की महत्ता समझने एवं उन्हें रीति-रिवाज के अनुसार मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिन सभी तरह के गिले-शिकवे भुलाकर एक नई खुशियों भरी जिन्दगी को जीना चाहिए और त्यौहार की आड़ में कभी भी किसी तरह की रंजिश नहीं निकालनी चाहिए। प्रधान राजेश कश्यप ने सभी को गुलाल का तिलक लगाया और सामाजिक एकता एवं सौहार्द का माहौल बनाने के लिए सबका धन्यवाद व्यक्त किया।

मंगलवार, 15 मार्च 2011

बाबा गोरक्षनाथ धाम पर मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न

बाबा गोरक्षनाथ धाम पर  मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न
गत 14 मार्च को बाबा मस्तनाथ जी का 23वाँ महावार्षिक भण्डारा बाबा गोरक्षनाथ धाम पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह भण्डारा हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के सरपरस्त बाबा बलजीत सिंह मतौरिया ने अपनी माता स्व० श्रीमती सुशीला जी की स्मृति में 117-ए/29,  शीला बाईपास, रोहतक स्थित अपने गोरक्षनाथ धाम में आयोजित किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष बाबा बलजीत सिंह ने अपनी माताश्री की स्मृति में यह इस गोरक्षधाम का निर्माण करवाया और आजीवन ब्रह्मचारी रहते हुए अटूट भक्ति का संकल्प लेते हुए तपस्या आरंभ की। बाबा बलजीत सिंह प्रतिवर्ष अपनी माता जी की स्मृति में बाबा मस्तनाथ जी का महाभण्डारा लगाते हैं, जिसमें हरियाणा प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों से लेकर भारतवर्ष के कई अन्य स्थानों से भी श्रद्धालू पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस विशाल महाभण्डारे में श्रद्धालू बाबा गोरक्षनाथ के धाम पर नतमस्तक होकर अपनी मनोकामना रखते हैं और बाबा बलजीत सिंह जी से आशीर्वाद ग्रहण करके अपना जीवन धन्य बनाते हैं। इस अवसर पर सभी श्रद्धालूओं को बाबा बलजीत सिंह अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ अपने प्रवचन भी देते हैं। इस बार भी 14 मार्च, २०११ को श्रद्धालूओं का अपार जन-समूह बाबा गोरक्षनाथ धाम पर पहुंचा और देर-रात तक भक्ति-रस में डूबा रहा। पूरा दिन भण्डारा चला और साथ ही भजन-कीर्तन चला। रात्रि  7 बजे बाबा गोरक्षनाथ  की आरती हुई, जिसमें असंख्य श्रद्धालूओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबा बलजीत सिंह ने सभी बाबा गोरक्षनाथ धाम के धूणे पर स्थान पर बैठकर श्रद्धालूओं को आशीर्वाद दिया और प्रवचन किया।

बाबा गोरक्षनाथ  धाम का मनोहारी छायाचित्र

बाबा गोरक्षनाथ  धाम  पर आहुति डालते बाबा बलजीत सिंह मतौरिया

बाबा गोरक्षनाथ  की आरती करते हुए श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  की आरती करते हुए श्रद्धालु


बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह  से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर नतमस्तक होकर बाबा बलजीत सिंह से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु

बाबा गोरक्षनाथ  धाम पर श्रधालुओं को प्रवचन देते बाबा बलजीत सिंह मतौरिया 
इस अवसर पर श्रद्धालूओं ने अपने अनुभवों के बारे में बताया कि जो भी भक्त बाबा गोरक्षनाथ धाम पर आकर सच्चे दिल से कोई कामना करता है, बाबा गोरक्षनाथ, उसकी मनोकामना गिने-चुने दिनों में पूरी कर देते हैं। श्रद्धालूओं ने बताया कि बाबा गोरक्षनाथ धाम के प्रति उनमें अटूट श्रद्धा है और वे प्रतिवर्ष यहाँ मत्था टेककर बाबा से आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।

शनिवार, 12 मार्च 2011

सरकार का आभार / राजेश कश्यप

 सरकार का आभार / राजेश कश्यप


हम सरकार के अत्यन्त आभारी हैं कि उसने बेरोजगारों के हितार्थ आन लाईन रजिस्टेªशन की अंतिम तिथि २८ फरवरी, २०११ से बढ़ाकर ३१ मार्च, २०११ कर दी, जबकि हमने तो मात्र १५ दिन बढ़ाने की माँग रखी थी। उम्मीद है कि अब बेरोजगार युवक-युवतियां मार्च माह के दौरान अवश्य ही अपना आन-लाईन पंजाकरण करवा लेंगे। एक बार फिर सरकार का आभार।

इस बारे में प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक हरिभूमि की खबर  


शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप


हरियाणा सरकार से तीन सूत्री मांगें : राजेश कश्यप



युवा समाजसेवी एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के रोहतक जिला प्रधान राजेश कश्यप ने हरियाणा सरकार से बेरोजगारों के सन्दर्भ में तीन सूत्रीय माँग की है।

पहली माँग के तहत रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों के नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण प्रक्रिया की निर्धारित अंतिम तिथि २८ फरवरी से बढ़ाकर १५ मार्च, २०११ की जाए, ताकि सूचना के अभाव के चलते वंचित बेरोजगार लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। इसके साथ ही सभी रोजगार कार्यालयों में दर्ज बेरोजगारों को लिखित में नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण की सूचना दी जाए।

श्री कश्यप ने दूसरी माँग रखते हुए कहा कि भविष्य में जो भी नियुक्तियां की जाएं, उनमें रोजगार कार्यालयों में दर्ज योग्य  उम्मीदवारों   को वरिष्ठता सूची के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिए जाएं, ताकि रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता बनी रहे।

तीसरी माँग रखते हुए राजेश कश्यप ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने पुराने चिर-परिचित वायदे को निभाए और योग्यतानुसार हर घर में कम से कम एक रोजगार उपलब्ध करवाए अथवा स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया करवाए, ताकि बेरोजगार लोग हताश व निराश न हों और अपराधिक प्रवृत्तियों का शिकार न हों।

युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से गाँव-गाँव में बेरोजगारों को अपना नए सिरे से ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत देखने में आया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से युवा एवं युवतियां बेरोजगारी के चलते अपने-अपने नीजि काम धन्धों में लगे हुए हैं और वे समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं से अनभिज्ञ हैं और धीरे-धीरे उन्हें सरकार की योजना का पता लग रहा है। इसलिए उन्हें ऑन-लाईन पंजीकरण करवाने के लिए कम से कम दो सप्ताह का समय और देना चाहिए।

इसके साथ ही श्री कश्यप ने कहा कि बेरोजगार बड़ी उम्मीदों के साथ रोजगार कार्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाते हैं, ऐसे में सरकार का नैतिक फर्ज बनता है कि वह इन रोजगार कार्यालयों की उपयोगिता सिद्ध करे।

श्री कश्यप ने हरियाणा सरकार से युद्ध स्तर पर ‘बेरोजगारी-उन्मूलन अभियान’ चलाने की माँग करते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार अथवा स्वरोजगार खासकर देहातियों को दिया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्थिति बेहद गंभीर होती चली जा रही है।





(राजेश कश्यप)
प्रधान , रोहतक

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप

बेरोजगारों के लिए अति आवश्यक सूचना / राजेश कश्यप


बेरोजगार तुरन्त नए सिरे से अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में आन-लाईन  पंजीकरण करवाएं

यदि आप आप अथवा आपका परिचित बेरोजगार है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद लाभप्रद रहेगी।

जानकारी के महत्वपूर्ण बिन्दू इस प्रकार हैं :

योजना क्या है “

हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सभी बेरोजगारों का आन-लाईन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई कारगर योजना बनाई जा सके। यदि पहले से ही नाम दर्ज है तो भी नए आन-लाईन पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है।

किसके लिए है यह योजना :

यह योजना उन सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियों के लिए है, जिसने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है या फिर इससे अधिक बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा अन्य उच्च शिक्षा हासिल कर ली है या कर रहे हैं।

कैसे करवाना है आन-लाईन पंजीकरण

आप सीधे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करवा सकते हैं। या फिर http://www.hrex.org/ वेबसाईट पर जाकर स्वयं अपना नाम पंजीकृत करके सभी संबंधित प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

आन-लाईन पंजीकरण के लिए किन-किन चीजों को लेकर जाना है :

आप अपने सभी प्रमाण-पत्रों की साक्ष्यांकित (अटेस्टिड) फोटो कॉपियां, राशन कार्ड की फोटोकॉपी, एक नवीनतम फोटो साथ में लेकर जाएं।

आन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद क्या करें :

आWन-लाईन पंजीकरण करवाने के बाद आप पंजीकृत साक्ष्य की दो प्रतियां प्रिन्ट करवाएं। इसकी एक प्रति अपने पास साक्ष्य के तौरपर रिकार्ड-फाईल में रखें और दूसरी प्रति अपने अन्य प्रमाण-पत्रों की कॉपियों के साथ लगाकर अपने रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाएं।

कब तक पंजीकरण करवा सकते हैं :

हरियाणा सरकार ने सभी बेरोजगारों को इस माह की अंतिम तिथी यानी २८ फरवरी, २०११ तक हर अपना नाम आन-लाईन पंजीकृत करवाने के लिए कहा है। इसलिए तत्काल २८ फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें।

यदि पंजीकरण नहीं करवाया तो :

यदि बेरोजगार अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण नहीं करवाता है तो सरकार यह समझेगी कि आप बेरोजगार नहीं हैं और आपको रोजगार विभाग की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। सरकार यह समझकर आपका नाम रोजगार विभाग से हमेशा के लिए अपने रिकार्ड से हटा देगी।

सावधानियां :

अपना नाम आन-लाईन पंजीकरण करते अथवा कराते समय पूरी सावधानी बरतें। कोई भी गलत सूचना दर्ज न करवाएं। अपनी सभी उपलब्धियों का ब्यौरा साक्ष्य सहित दर्ज करवाएं। पंजीकरण के बाद दो डुप्लीकेट प्रतियां अवश्य प्रिन्ट करवाएं ताकि एक प्रति आपके पास साक्ष्य के तौरपर सुरक्षित रह सके।

अधिक जानकारी के लिए :

आप अधिक जानकारी के लिए अपने रोजगार कार्यालय में तत्काल सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। अथवा हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।





(राजेश कश्यप)

मोबाईल नं. ०९४१६६२९८८९

आवश्यक सूचना-पत्र / राजेश कश्यप

आवश्यक सूचना-पत्र  / राजेश कश्यप


सभी बेरोजगार लड़के व लड़कियां अपने जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण जरूर करवाएं : राजेश कश्यप

अपने नाम ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए बेरोजगार

परम आदरणीय कश्यप जी,

सादर नमस्कार।

पूर्ण विश्वास है कि आप परम पिता की असीम कृपा से स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त होंगे।

आगे समाचार यह है कि हरियाणा सरकार दसवीं व उससे अधिक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों का नए सिरे से जिला अनुसार रोजगार कार्यालयों में इंटरनेट से आWन लाईन नाम दर्ज कर रही है, ताकि भविष्य में उनके रोजगार देने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकें।

इसलिए आप अपने सभी परिचितों एवं समाज के सभी लोगों को यह तत्काल सूचित करने का कष्ट करें कि जिन लड़कों व लड़कियों ने दसवीं पास कर ली है या फिर उससे अधिक पढ़ाई की है अथवा कर रहे हैं, वे २८ फरवरी, २०११ तक अपने सभी प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र व राशन कार्ड की फोटोकॉपी (यदि रोजगार कार्यालय में पहले से नाम दर्ज हो तो उस कार्ड की फोटोकॉपी भी) और अपना एक नवीनतम फोटो अपने जिला रोजगार कार्यालय (रोहतक में दिल्ली रोड़ पर बजरंग भवन के पीछे (नजदीक लिबर्टी सिनेमा) झंग कॉलोनी में है) में ले जाएं और अपना नाम नए सिरे से इंटरनेट से आWन-लाईन दर्ज करवाएं।

यदि बेरोजगार लड़का/लड़की इंटरनेट जानता है तो वह स्वयं भी किसी इंटरनेट-कैफे पर जाकर www.hrex.org साईट खोलकर अपना पंजीकरण दर्ज कर सकता है। पंजीकरण करने के बाद उसकी दो कॉपी अवश्य प्रिन्ट करवा लेनी हैं, ताकि एक रोजगार कार्यालय में दर्ज हो सके और दूसरी अपने पास रिकार्ड+ के लिए रख सके। इसके बाद अपने सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां अटेसटिड करवाकर रोजगार कार्यालय में आगामी २८ फरवरी तक जरूर से जरूर जमा करवानी है। यदि कोई इंटरनेट नहीं जानता है तो, घबराने की कोई बात नहीं है। वह रोजगार कार्यालय में बताए गए सभी प्रमाण-पत्र ले जाएं और कार्यालय के सामने की दुकान पर सामान्य खर्च देकर अपना नाम पंजीकृत करवाएं और उसकी दो प्रतियां लेकर अन्य प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ रोजगार कार्यालय मे तुरन्त जमा करवा दें।

यदि कोई बात समझ न आए तो अपने समाज के ब्लॉग्स  http://www.kashyapsamaj.blogspot.com/  अथवा मेरे निजी ब्लोग्स   http://www.kashyapkikalamse.blogspot.com/  को खोलकर विस्तार से जानकारी पढ़ें। या फिर मुझसे तुरन्त मोबाईल फोन (09416629889) पर सम्पर्क करें। धन्यवाद।


(राजेश कश्यप)
प्रधान, रोहतक

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप

कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता : राजेश कश्यप



"कोई भी सन्त किसी एक जाति, कौम, धर्म अथवा मजहब का नहीं होता, वह तो सभी के लिए आराध्य एवं पूजनीय होते हैं।" ये विचार हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने सन्त शिरोमणी गुरू रविदास की जयन्ति पर रोहतक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों में व्यक्त किए। श्री कश्यप ने कहा कि यह बड़ी विडम्बना का विषय है कि हमने नीजि स्वार्थों के लिए अपने सभी साधु-सन्तों, ऋषि-मुनियों, महापुरूषों को अलग-अलग जाति, कौम, धर्म एवं मजहब में बांट लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें इस कुप्रवृत्ति को जड़ से मिटाकर हर महापुरूष की जयन्ति न केवल सामूहिक रूप से और धूमधाम से मनाई जानी चाहिए, बल्कि उस महापुरूष के दिखाए मार्गों, शिक्षाओं और सिद्धान्तों को भी ग्रहण करना चाहिए तथा उन पर अमल करना चाहिए। श्री कश्यप ने कहा कि सन्त शिरोमणी रविदास ने समाज को सच्ची निष्ठा के साथ अपना कर्म करने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास के अनुसार, "मन चंगा तो कठौती में गंगा" अर्थात् यदि व्यक्ति का मन साफ है और उसके अन्दर परोपकार की पवित्र भावना है तो उसे दुनिया हर सुख एवं सम्मान नसीब होता है तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री राजेश कश्यप ने कहा कि हम जो भी काम करें, चाहे वो मजदूरी हो, व्यवसाय हो, व्यापार हो, खेतीबाड़ी हो या फिर नौकरी, हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।