शुक्रवार, 24 मई 2013

शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप

 शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार : राजेश कश्यप
  शिक्षा, संघर्ष और संगठन किसी भी समाज के विकास का बुनियादी आधार है। हमें इस आधार को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। इसके साथ ही हमें व्यसनों और सामाजिक कुप्रथाओं के चक्रव्युह को भी भेदना होगा’। ये आह्वान हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के जिला प्रधान राजेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में गाँव जिन्दरान में आयोजित ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ समारोह में उपस्थित लोगों से किया। श्री कश्यप ने सामाजिक सद्भावना और विकास पर जोर देने के साथ-साथ युवाओं को पथभ्रष्ट होने से बचने और कामयाबी हासिल करने के अपने विचार भी सांझा किए। उन्होंने कश्यप समाज के संघर्ष की प्रगति और भावी रूपरेखा रखने के अलावा महर्षि कश्यप पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जमालुद्दीन ने कहा कि हमें समाज में शांति और सौहार्द प्रगाढ़ करना चाहिए और नेक-नीयत से सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम नशे की बुराईयों को नहीं छोड़ेंगे, शिक्षा पर जोर नहीं देंगे और एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हम तरक्की हासिल नहीं कर सकते। समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल ने कहा कि किसी भी समाज की धुरी युवा होते हैं। इसलिए युवाओं को आगे आना ही होगा। समारोह को महेन्द्र सिंह, जयभगवान कश्यप, सत्यवान कश्यप, रणबीर सिंह, धर्मेन्द्र कश्यप आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में मनजीत सिंह दहिया, मोहम्मद जमालुद्दीन, मनोहर लाल चांदीवाल आदि विशिष्ट अतिथियों के अलावा महेन्द्र सिंह, रणबीर सिंह, लछीराम, धर्मेन्द्र, श्रीभगवान, मनोज कश्यप, हरिराम, सत्यवान, जयभगवान, बिजेन्द्र, कृष्ण सुरेश, स्वाति, राजेश, प्रदीप, अजय आदि गणमान्य लोगों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सामाजिक शांति, सद्भावना और सौहार्द यज्ञ का आयोजन किया गया और वरिष्ठ गणमान्य लोगों व युवाओं ने आहुतियां डालीं। इसके साथ ही बुराईयों को त्यागने का संकल्प लिया। इस मौके पर भण्डारा भी लगाया गया।

रविवार, 19 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित



आदरणीय मित्रो !
सादर नमस्कार।
आपको सादर सूचित किया जाता है कि आगामी 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को करनाल जिले में जी.टी. रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन अगले माह 8 जून, 2013 (शनिवार) को निर्धारित किया गया है। कृपया सहयोग करें। आपको हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। आपको स्मरण करवाना चाहते हैं कि इस उत्सव के मुख्य अतिथि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उत्वस की शोभा बढ़ाएंगे। धन्यवाद सहित,
आपका स्नेहाकांक्षी,
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं
प्रधान, जिला रोहतक।
मोबाईल नं. 09416629889
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com

शनिवार, 11 मई 2013

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ति उत्सव में 
आप सादर आमंत्रित हैं मित्रो !!!


आदरणीय मित्रों !
सादर नमस्कार !!

    आप सबको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आने वाली 24 मई, 2013 (शुक्रवार) को ‘राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव’ करनाल में जी.टी.रोड़ स्थित नई अनाज मण्डी में प्रातः 10 बजे मनाया जा रह है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी होंगे। इसके साथ ही हरियाणा सरकार और हरियाणा कश्यप समाज के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। पूर्ण विवरण (पम्फलेट/पोस्टर) पत्र के साथ संलग्न हैं।
    अतः आप सबसे नम्र अनुरोध है कि आप इस उत्सव में भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लें और कश्यप समाज के इस शानदार समारोह की शोभा बढ़ाएं।
    पूर्ण विश्वास है कि आप महर्षि कश्यप जयन्ती उत्सव में सही समय पर अपने साथियों के साथ पहुंचेंगे और समाज के विकास में सहायक होंगे। इसी विश्वास के साथ,
धन्यवाद सहित्,

आपका स्नेहाकांक्षी
(राजेश कश्यप)
चेयरमैन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सैल,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी,
एवं जिला प्रधान, रोहतक

मोबाईल नं. 09416629889
www.kashyapsamaj.blogspot.in
e-mail : rajeshtitoli@gmail.com