शुक्रवार, 25 मई 2018

जीन्द में बड़ी धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती


जीन्द में बड़ी धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती
*******************
-समाज की गणमान्य शख्सियतों ने लिया भाग
-समाज की विशिष्टि प्रतिभाओं और समाजसेवी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
-समाज के मुख्य मुद्दों पर गहन विचार-मन्थन और लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
**********

धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयन्ती*
गत 24 मई, 2018 को हरियाणा के जीन्द जिले में सृष्टि-सृजक महर्षि कश्यप जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भण्डारा लगाया गया और भव्य सम्मान-समारोह के साथ-साथ विचार-मन्थन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। समारोह में नारी शक्ति की भागीदार अति सराहनीय रही। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी लोग उमंग-उत्साह के साथ महर्षि कश्यप जयन्ती के कार्यक्रम में शामिल हुए। जयन्ती की शुरूआत महर्षि कश्यप जी के मन्दिर में पूजा-अर्चना से की गई और भोग लगाकर भण्डारे का शुभारंभ किया गया। सभी लोगों को प्रसाद वितरीत किया गया।















समाज की गणमान्य शख्सियतों ने लिया भाग
महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह में कश्यप समाज की अनेक गणमान्य शख्सियतों ने सक्रिय भागीदारी की। इनमें बतौर मुख्य अतिथि के तौरपर एकलव्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उमेद सिंह कश्यप जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीर्वाद स्वरूप समाज के सरपरस्त एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी (अस्थायी) के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के अलावा घरौंडा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री रमेश कश्यप जी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के पूर्व प्रधान आदरणीय श्री जयभगवान कश्यप जी, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के पूर्व प्रधान आदरणीय आदरणीय श्री प्रवीण कश्यप जी, हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला के पूर्व प्रधान आदरणीय श्री महेश कश्यप जी, सेवानिवृत डी.एस.पी. एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच, करनाल के नेता आदरणीय श्री करता राम कश्यप जी, अखिल भारतीय कश्यप-निषाद-मल्लाह विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री गुरचरण कश्यप जी सहित सैंकड़ों विशिष्ट समाजसेवियों ने भाग लिया। समारोह में सभी विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता कश्यप राजपूत धर्मशाला, जीन्द के प्रधान आदरणीय श्री समे सिंह कश्यप जी ने की और समारोह का सफल संचालन कश्यप राजपूत धर्मशाला, जीन्द के संस्थापक सदस्य आदरणीय श्री वीरभान आर्य जी ने किया। इन सभी विशिष्ट अतिथियों एवं शख्सियतों को कश्यप समाज ने फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर जोरदार हृदयस्पर्शी स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं चद्दर भेंट करके सम्मानित भी किया।

विशिष्ट समाजसेवी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह में प्रदेश स्तर पर कश्यप समाज की उन विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कश्यप समाज के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है और अब भी दे रहे हैं। सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह एवं चद्दर भेंट की गईं।
ये हैं सम्मानित होने वाले विशिष्ट समाजसेवी: (देखिए छायाचित्र)





































नारी शक्ति को विशिष्ट सम्मान
सम्मान-समारोह में समाज की उल्लेखनीय सेवा करने वाली अग्रणीय महिलाओं को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। उनके उल्लेखनीय योगदान की बेहद प्रशंसा की गई। समाजसेवी महिलाओं को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह दिया गया एवं शाल भेंट की गईं। 
ये हैं विशिष्ट सम्मान से सम्मानित होने वाली महिलाएं (देखिए छायाचित्र)




समाज के मुख्य मुद्दों पर किया गया गहन विचार-मन्थन
महर्षि कश्यप जयन्ती के पावन अवसर पर कश्यप समाज की उन्नति एवं विकास से जुड़े मुख्य मुद्दों पर गहन विचार-मन्थन हुआ। इस विचार-मन्थन में समाज के राष्ट्रीय स्तरीय नेताओं, विशिष्ट गणमान्य शख्सियतों एवं हरियाणा प्रदेश के सैंकड़ों सम्मानित समाजसेवियों ने भाग लिया। विभिन्न मुद्दों पर मूल निष्कर्ष इस प्रकार रहा :
















1. हरियाणा में 24 मई को ही मनाएंगे महर्षि कश्यप जयन्ती
विचार-मन्थन के दौरान सभी सम्मानित समाजसेवियों ने महर्षि कश्यप जयन्ती की तिथि को लेकर व्यापक विचार-मन्थन किया। इनमें से अधिकतर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हरियाणा प्रदेश में महर्षि कश्यप जयन्ती मनाने की परंपरा 24 मई है। जब तक राष्ट्रीय स्तर पर कोई अन्य तिथि सर्वसम्मति से घोषित नहीं होती, तब तक हरियाणा प्रदेश में 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती मनाने की परंपरा इसी तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि हरियाणा में राज्य स्तर पर जयंती कार्यक्रम 24 मई को ही रखा जायेगा, लेकिन प्रकाश पर्व के रूप में पूरे मई माह में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के लोग अपनी सुविधानुसार स्वेच्छा से इन कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा, सभी समाजसेवियों ने प्रदेश के सभी कश्यप बहन-भाईयों को धन्यवाद एवं साधुवाद किया कि उन्होंने इस बार भी इस परंपरा का निर्वहन किया और प्रदेश के हर गाँव एवं शहर में महर्षि कश्यप जयन्ती का भव्य आयोजन किया। 
2. राजनीतिक भागीदारी के लिए संकल्प
विचार-मन्थन के दौरान राजनीतिक भागीदारी के लिए व्यापक विचार-विमर्श हुआ। तमाम समाजसेवी इस बात पर सहमत हुए कि हमें समुचित राजनीतिक भागीदारी के लिए हर पार्टी से बात करनी होगी। जो भी पार्टी, जिस भी विधानसभा/लोकसभा क्षेत्र से कश्यप समाज के नेता को उम्मीदवार घोषित करती है, वहां उस पार्टी को खुलकर समाज सहयोग करेगा और कश्यप समाज के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेगा। अब कश्यप समाज किसी भी राजनीतिक दल के लिए केवल वोटबैंक का काम नहीं करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी जो राजनीतिक दल कश्यप समाज को समुचित भागीदारी देंगे, समाज उनका एकजूट होकर हरसंभव सहयोग करेगा।
3. बुद्धिजीवी-महासम्मेलन का प्रस्ताव
विचार-मन्थन के दौरान सभी समाजसेवियों ने सहमति बनाई की जल्द ही हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में कश्यप समाज का एक ‘बुद्धिजीवी-महासम्मेलन’ आयोजित किया जाए, जिसमें समाज की राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं अस्मिता से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर गहन विचार-मन्थन हो। 

(राजेश कश्यप ‘टिटौली’)
मोबाईल/वाट्सअप नं.: 9416629889

Please Click the Link for More Details…