गुरुवार, 17 जून 2021

कश्यप समाज ने उठाया वर्ल्ड चैंपियन बेटी सुनीता कश्यप की आर्थिक मदद का बीड़ा!


 
कश्यप समाज ने उठाया वर्ल्ड चैंपियन बेटी सुनीता कश्यप की आर्थिक मदद का बीड़ा!

************
कश्यप समाज ने स्ट्रैन्थ लिफ्टिंग खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंम्पियन सुश्री सुनीता कश्यप की आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है। उल्लेखनीय है कि सुश्री सुनीता कश्यप रोहतक जिले के गाँव सीसर खास (महम) की होनहार व प्रतिभावान बेटी व स्ट्रैन्थ लिफ्टिंग की खिलाड़ी है। वह अपने पिता श्री ईश्वर सिंह और माता श्रीमती जमना देवी के साथ मजदूरी करती है। उसका परिवार बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। उसके माता-पिता ने कर्ज उठाकर सुनीता को आगे बढ़ाया है। सुनीता अब तक 20 से अधिक पदक जीतकर देश, प्रदेश व समाज का नाम रोशन कर चुकी है। 


सुनीता ने फरवरी, 2020 में बैंकाक (थाईलैंड) में आयोजित वर्ल्ड चैंम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता था। अब सुनीता का लक्ष्य ओलम्पिक में मैडल जीतना है। लेकिन, गरीबी उसके आड़े आ रही है। ऐसे में कश्यप समाज ने देश व समाज की इस बिटिया की आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है। वरिष्ठ समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं प्रतिष्ठित गणमान्य लोग आगामी 20 जून, 2021 (रविवार) को दोपहर 12ः00 बजे सुनीता के पैतृक गाँव सीसर खास में पहुंचेंगे और सुनीता को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। सरपरस्त श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने सभी समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सरकार एवं विपक्ष के सभी नेताओं आदि से आह्वान किया है कि वे इस प्रतिभान बेटी की यथासंभव आर्थिक मदद करने के लिए दिनांक 20 जून, 2021 (रविवार) को दोपहर 12ः00 बजे सुनीता के पैतृक गाँव सीसर खास जरूर पहुंचें। 


यदि किसी कारणवश पहुंचना संभव न हो तो सुश्री सुनीता कश्यप के बैंक खाते नं. 65052234048 (आईएफएससी कोड: SBIN0051095) में अथवा पेटीएम नंबर: 8059816841 में सीधे आर्थिक सहयोग भेज सकते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी श्री करता राम कश्यप जी, रिटायर्ड डीएसपी एवं अन्य कई विशिष्ट समाजसेवियों ने सभी लोगों से इस होनहार बेटी की अधिक से अधिक मदद करने का आह्वान किया है। 


सुश्री सुनीता कश्यप के हालातों से रूबरू करवाने के लिए हम मीडिया का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करते हैं। सुनीता के मीडिया से बातचीत के दो लिंक आपके अवलोकनार्थ सादर प्रस्तुत हैं:




-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
Monbile No. - 9416629889

कोई टिप्पणी नहीं: