सोमवार, 21 दिसंबर 2009

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा का प्रथम कार्यकारिणी - परिचय सम्मलेन संपन्न

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक की नई कार्यकारिणी के सदस्य

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा का प्रथम कार्यकारिणी - परिचय सम्मलेन २० दिसम्बर २००९ को छोटूराम धर्मशाला , रोहतक में जिले के प्रधान राजेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मलेन के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप थे और विशिष्ट अतिथि सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया एवं चुनाव कमेटी के चेयरमेन सुंदर सिंह कश्यप थे। सम्मलेन में तालियों की भारी गडगडाहट के बीच प्रधान राजेश कश्यप ने अपने जिले की नयी कार्यकारिणी घोषित की। नयी कार्यकारिणी में जिला स्तर पर जय भगवान कश्यप को सचिव, सत्तेवान कश्यप को खजांची , रोहताश कश्यप को वरिष्ठ उप -प्रधान, प्रदीप कश्यप को सह-सचिव, कृष्ण चन्द्र कश्यप को ऑडिटर, अन्नू कश्यप को प्रेस सचिव, सत्तेवान कश्यप-धर्मेन्द्र कश्यप एवं सूरज कश्यप को प्रचार सचिव के रूप में शामिल किया गया।
सम्मलेन में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय करवाया गया और सभी पदाधिकारियों को परिचय-पत्र प्रदान किये गए। सम्मलेन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ऐतिहासिक रूप से पुनः हरियाणा की बागडोर सँभालने पर अत्यंत ख़ुशी व्यक्त की गई और उन्हें बधाईयाँ दी गयीं । सभी वक्ताओं ने प्रधान राजेश कश्यप के नेत्रित्व की खूब तारीफ की और उन्हें अच्छी कर्मठ कार्यकारिणी गठित करने के लिए बधाईयाँ दी।

मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप ने अपने संबोधन में कहा की कश्या समाज को जागृत, संगठित एवं कर्मठ बनाने का समय आ गया है। उन्होंने आगे कहा की कश्यप समाज के उत्थान के लिए सरकार को गंभीर एवं ठोस कदम उठाते हुए उन्हें राजनीतिक भागीदारी देनी होगी। मुख्य अतिथि ने आगे कहा की कश्यप समाज के हकों को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विशिष्ट अतिथि सरपरस्त बलजीत सिंह मतौरिया ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार से कश्यप समाज को बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को निकट भविष्य में समस्त कश्यप समाज की तरफ से सम्मानित किया जायेगा।

दुसरे विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह कश्यप ने अपने संबोधन में कहा की कश्यप समाज को अपने हकों के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने आगामी ३ जनवरी को कश्यप राजपूत धर्मशाला , कुरुक्षेत्र में होने वाले हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनावों में सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया और उनसे अपनी सूझ-बुझ से अच्छे प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपील की।

सम्मलेन के अध्यक्ष एवं रोहतक जिले के प्रधान राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा की कश्यप समाज के संघर्ष को बड़ी तेजी से आगे बढाया जायेगा। उन्होंने आगे कहा की अगली कड़ी में प्रत्येक गाँव में कश्यप समाज का एक प्रधान नियुक्त किया जायेगा और कश्यप समाज के हर घर तक जाकर उनके सुख-दुःख का पता लगाया जायेगा। श्री कश्यप ने आगे कहा की कश्यप समाज अपनी जायज मांगों को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सामने रखेगा।

सम्मलेन में कार्यकरिणी के सभी सदस्यों ने कश्यप समाज को आगे बढ़ने एवं तन-मन-धन से समाज के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। सम्मलेन को पानीपत इकाई के प्रधान लखमी चंद कश्यप , सोनीपत इकाई के प्रधान जय भगवान कश्यप, अजमेर कश्यप आदि कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।


2 टिप्‍पणियां:

harjeet kashyap ने कहा…

DEAR RAJESH KASHYAP SIR KASHYAP RAJPUT DARAMSALA KURUKSHETRA KOO BHI INTERNET SAY JODA JAYE YE MERE DELE ICHAA HAI

Sandeep Kumar ने कहा…

Harjeet Kashyap G, aap kurukeshatra ki Kashyap daramsala ki photo mujhe mail ker do skopenheart@gmail.com per, mai unko apne blog per upload ker dunga. http://seositescollection.blogspot.in or ager kashyap samaj chahe to mai ek achi si website bhi bna sakta hu.