सोमवार, 1 अक्तूबर 2012

7 अक्तूबर, 2012 को होने वाली महत्वपूर्ण मीटिंग की सूचना एवं आमंत्रण

मेरे आदरणीय कश्यप बन्धुओं,

सादर नमस्कार!
जय महर्षि कश्यप!!

आपको सादर सूचित किया जाता है कि  आगामी 7 अक्तूबर, 2012 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे चौधरी छोटूराम धर्मशाला, रोहतक में ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ की एक खास और महत्वपूर्ण मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सादर आमंत्रित किए गए हैं।

इस मीटिंग में निम्नलिखित तीन प्रमुख मुद्दे होंगे :
1.    ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकारिणी का निर्धारित तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को उनके असीम सहयोग के लिए जिला प्रधान की तरफ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

2.    गत तीन वर्ष के दौरान ‘हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक’ के कार्यों की समीक्षा की जाएगी अर्थात् इस बात पर चर्चा होगी कि हम पिछले तीन सालों के दौरान समाज के लिए क्या-कुछ कर पाए?

3.    बहुत जल्द होने वाले नए चुनावों के बारे में जरूरी बातों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से जरूरी राय व सुझाव लिए जाएंगे।


अतः आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि आप इस मीटिंग में अपने मित्रों/साथियों के साथ हर हालत में जरूर पहुंचें और समय पर पहुंचें। इस मीटिंग में आपका पहुंचना बेहद जरूरी है। पत्र प्राप्त होते ही फोन पर जरूर सूचना दें। आप अपने साथ ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोष’ की रसीदों वाली कांपियां भी जरूर लेकर आएं, चाहे आपने रसीद काटी हों या ना काटी हों।

आपसे एक बार फिर नम्र निवेदन है कि :
1.    आगामी 7 अक्तूबर, 2012 (रविवार) को चौधरी छोटूराम धर्मशाला, रोहतक में सुबह 10:00 बजे होने वाली जरूरी मीटिंग में हर हालत में जरूर से जरूर पहुंचें।
2.    कश्यप समाज के अपने नजदीकी भाईयों/मित्रों को भी जरूर साथ लेकर आएं।
3.    ‘महर्षि कश्यप कल्याण कोश’ की रसीदों वाली कापियां भी अपने साथ जरूर लेकर आएं, आपने चाहे रसीदें काटी हों या न काटी हों।
4.    इस पत्र के मिलते ही मीटिंग में पहुंचने की सूचना मोबाईल नं 9416629889 पर जरूर देने का कष्ट करें।


    पूर्ण विश्वास है कि आप उपर्युक्त मीटिंग में सही समय पर अपने साथियों के साथ पहुंचेंगे और समाज के विकास में सहायक होंगे। इसी विश्वास के साथ,
धन्यवाद सहित्,

आपका स्नेहाकांक्षी

(राजेश कश्यप)
प्रधान

कोई टिप्पणी नहीं: