सोमवार, 9 नवंबर 2015

मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने समाजहित में पास किए कई रचनात्मक एवं क्रांतिकारी प्रस्ताव प्रस्ताव

मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने समाजहित में पास किए कई रचनात्मक एवं क्रांतिकारी प्रस्ताव प्रस्ताव
बैठक की अध्यक्षता  करते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी
अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार दिनांक 8 नवम्बर, 2015 को कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सभा की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने की और संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री राजेश कश्यप टिटौली (रोहतक) ने किया। इस बैठक में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्यों के अलावा कश्यप समाज के अनेक युवा एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाग लिया। इस बैठक में समाजहित में कई रचनात्मक एवं क्रांतिकारी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए, जिनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं:-
 

‘सदस्यता-अभियान’ का शुभारंभ 
‘सदस्यता-अभियान’ का शुभारंभ करते मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी
इस बैठक में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की ‘सदस्यता-अभियान’ का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने किया। इस अभियान के अन्तर्गत श्री बलजीत सिंह मतौरिया को बनाया गया। उल्लेखनीय है कि समाज की नई संवैधानिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।यह सदस्यता 31 दिसम्बर, 2019 तक के लिए दी जा रही है। हरियाणा प्रदेश का कोई भी वयस्क (18 या 18 वर्ष से अधिक आयु वाला) व्यक्ति (महिला/पुरूष) मात्र 10.00 (दस) रूपये सहयोग राशि देकर सदस्यता हासिल कर सकता है। सभा के आगामी चुनावों में केवल वही व्यक्ति वोट डाल पायेंगे, जिनके पास सभा की नई सदस्यता रसीद होगी। खास बात यह है कि इस बार सदस्यता अभियान के अन्तर्गत नाम, पिता/पति का नाम, आयु और पते के साथ-साथ सदस्य का मोबाईल नंबर और गोत्र भी दर्ज किया जा रहा है ताकि सभा के आगामी कार्यक्रमों की सूचना उन तक निरन्तर पहुंचाई जा सके और बच्चों के विवाह आदि के लिये रिश्ते तलाशने में आसानी के लिए ‘गोत्र’ की जानकारी ली सके। सदस्यता अभियान के लिए हर जिले, ब्लॉक व हर गाँव में रसीदें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से इस अभियान का हिस्सा बनकर समाजसेवा कर सकता है और कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के मैनेजर से रसीदें प्राप्त कर सकता है। 
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी के कर कमलों से  सभा की सदस्यता हासिल करते हुए 
 प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री राजेश कश्यप

यदि आप अपने स्थान पर ही रसीदें प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री राजेश कश्यप को मोबाईल/Whats App: 9416629889 पर या email : rajeshtitoli@gmail.com अथवा फेसबुक www.facebook.com/rkk100 या फिर ब्लॉग www.kashyapsamaj.blogspot.in पर अपनी मांग दर्ज करवा सकते हैं। यथाशीध्र उन्हें रसीदें पहुंचा दी जायेंगी। सदस्यता संबंधी सारा रिकार्ड कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की वर्तमान कमेटी के पास रहेगा।
 


मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार
हरियाणा कश्यप समाज में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के ठोस कार्यों और समाजहित में विकसित की गई पारदर्शी कार्यप्रणाली से नई चेतना व विश्वास का संचार हुआ है। इसके कारण समाज के अनेक गणमान्य बुद्धिजीवियों और समाजसेवकों ने प्रदेश की मुख्य प्रशासनिक कमेटी में शामिल होकर सक्रिय व समर्पित भाव से समाज की सेवा करने की अभिलाषा दिखाई है। इसके मद्देनजर कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने समाहित में अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी का विस्तार करते हुए 11 नए सदस्यों को कमेटी में शामिल होकर समाज की सेवा करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमेटी के कुल सदस्यों की संख्या 21 थी। कमेटी के नए 11 सदस्यों की सूची इस प्रकार है:-
1.    श्री कुन्दन लाल कश्यप, अम्बाला कैन्ट - मोबाईल नं.:9416499698
2.    श्री समे सिंह कश्यप, जीन्द - मोबाईल नं.:9466155602
3.    श्री सुलतान सिंह कश्यप, कैथल - मोबाईल नं.: 9896471509
4.    श्री महाबीर कश्यप (मास्टर), हिसार - मोबाईल नं.: 9468373171
5.    श्री सतबीर सिंह कश्यप, काहनी, रोहतक - मोबाईल नं.: 9466062309
6.    श्री सुरेन्द्र कश्यप, माजरी, कुरूक्षेत्र - मोबाईल नं.: 9416872366
7.    श्री शिवचरण कश्यप, पानीपत - मोबाईल नं.: 9896784066
8.    श्री नाथी राम कश्यप, करनाल - मोबाईल नं.: 9896212186
9.    श्री बाबूराम कश्यप, करनालए - मोबाईल नं.: 8929815424
10.    श्री सुभाष चन्द कश्यप ईसाक पेहवा कुरूक्षेत्रए - मोबाईल नं.: 9896714033
11.    श्री नरेन्द्र कश्यप, घरौण्डा, करनाल। 


मुख्य प्रशासनिक कमेटी के तीन सदस्य तुरन्त प्रभाव से निष्कासित
मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सदस्य श्री सुन्दर सिंह कश्यप, गोहाना (सोनीपत) को अनुशासनहीनता के कारण कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके तुरन्त प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही, कमेटी की लगातार तीन मिटिंगों में अनुपस्थित रहने और समाजहित में अपेक्षित सहयोग न देने वाले दो सदस्यों श्री राम कुमार एडवोकेट, करनाल और श्री प्रेम सिंह एडवोकेट, करनाल को भी तुरन्त प्रभाव से मुख्य प्रशासनिक कमेटी से निष्कासित कर दिया गया है। अब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सक्रिय सदस्यों की संशोधित संख्या 29 हो गई है। इसमें 18 पुराने और 11 नए सदस्य हैं। 


कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा धर्मशाला में स्वैच्छिक रूप से दान देगा
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मुख्य प्रशासनिक कमेटी का प्रत्येक सदस्य एक पंखा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र में स्वैच्छिक रूप से दान देगा। इसके साथ ही समाज के अन्य समाजसेवी दानी सज्जनों से पंखा, बर्तन अथवा अन्य सामान स्वैच्छिक रूप से धर्मशाला में दान करने का आह्वान किया गया है। दानी सज्जन जो भी दान देंगे वे उस पर अपना नाम व पता लिखवा सकते हैं या अपने किसी बड़े बुजुर्ग अथवा पूर्वज की याद में भेंट कर सकते हैं। 


धर्मशाला प्रबन्धन कमेटी के अधिकार एवं शक्तियां तय
कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की प्रबन्ध कमेटी (अस्थायी) को सम्मानित किया गया
 मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की प्रबन्ध कमेटी (अस्थायी) के अधिकार व शक्तियां तय की हैं। धर्मशाला प्रबन्धन कमेटी अपने विवेक से धर्मशाला में 10,000 (दस) हजार रूपये तक ही खर्च कर सकेगी। इससे अधिक की खर्च राशि के लिए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की सहमति लेना अनिवार्य होगा। कमेटी के तीन वरिष्ठ सदस्य नया संयुक्त बैंक खाता खुलवाएंगे और पारदर्शिता रखते हुए उसका पूर्व निर्धारित नियमों के तहत संचालन करेंगे। धर्मशाला का पुराना खाता बन्द करवाने और नया खाता खुलवाने के लिए सभा के पूर्व प्रधान (संवैधानिक) श्री प्रवीण कश्यप, जीन्द ने अपनी लिखित सहमति दे दी है। मौजूदा धर्मशाला प्रबन्ध कमेटी (अस्थायी) के सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:-
1.    श्री महेश कश्यप, जगाधरी (यमुनानगर): प्रधान
2.    श्री लखमी कश्यप, पानीपत: सचिव
3.    श्री बीरभान आर्य, जीन्द: खजांची
4.    श्री जय भगवान कश्यप, करनाल: सदस्य

5.    श्री देशराज कश्यप, पेहोवा, कुरूक्षेत्र: सदस्य

पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को आजीवन सदस्यता
मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों का सम्मान बनाये रखने के लिए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की आजीवन सदस्यता देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें संस्था के विशेष आमंत्रित सदस्य होने की सौगात भी दी गई है। 

श्री देशराज कश्यप, पेहोवा (कुरूक्षेत्र)  दस्तावेजों सहित अपने कार्यकाल का पूरा हिसाब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह की उपस्थिति में और धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी के सुपर्द करते हुए

कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पूर्व प्रधानों से लिया जायेगा पाई-पाई का हिसाब
 

मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के सभी पूर्व प्रधानों से समाज की पाई-पाई का हिसाब लेने का ठोस निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक पूर्व धर्मशाला प्रधान से उनके कार्यकाल का दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब देना होगा और जो पूर्व प्रधान पूरा हिसाब-किताब नहीं देगा, उसके खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई जायेगी और कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस क्रम में श्री देशराज कश्यप, पेहोवा (कुरूक्षेत्र) ने दस्तावेजों सहित पूरा हिसाब मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह की उपस्थिति में और धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी के सुपर्द कर दिया है। इसके साथ ही श्री प्रवीण कश्यप, जीन्द ने बहुत जल्द एक-एक पाई का हिसाब सभा को देने की लिखित सहमति दी है। इनके अलावा श्री जय राम कश्यप, कुरूक्षेत्र आदि को अपना पूरा हिसाब देने से बचने का दोषी मानते हुए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने कानूनी कार्यवाही करने व नोटिस भेजकर हिसाब देने के सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने इस वैधानिक कार्यवाही के लिए धर्मशाला की वर्तमान प्रबन्धन कमेटी को आधिकारिक शक्तियां प्रदान की हैं। 

इन सब निर्णयों के अलावा मुख्य प्रशासनिक कमेटी ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव भी पारित किये:
1.    कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र की दुकानों के किराए की नई दरें तय की जायेेंगी।
2.    धर्मशाला में के नवीनीकरण हेतु प्रस्तावों को सहमति से पास किया गया।
3.    महर्षि कश्यप लाईब्रेरी खोलने और साहित्यिक सामग्री उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जायेगी। देश भर के लोगों का साहित्यिक सामग्री एकत्रित करने में सहयोग लिया जायेगा।
4.    धर्मशाला की दीवारों पर समाज के महापुरूषों के चित्र और संक्षिप्त जीवनी के अलावा समाज सुधार के स्लोगन अंकित करवाए जायेंगे।
5.    हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के संविधान संशोधन पर गंभीरता से कदम उठाये जाएंगे।
6.    उल्लेखनीय समाजसेवा, विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष 24 मई को महर्षि कश्यप जयन्ती के प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह में ‘हरियाणा कश्यप गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा और साथ ही 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के बजुर्गों को विशेष तौरपर सम्मान दिया जायेगा।

(राजेश कश्यप)
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।
मोबाईल नं./ Whats App: 9416629889
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.facebook.com/rkk100
www.kashyapsamaj.blogspot.in

कोई टिप्पणी नहीं: