सोमवार, 11 दिसंबर 2017

विशेष मिटिंग हेतु आमंत्रण

विशेष मिटिंग हेतु आमंत्रण
********
आपको सूचित किया जाता है कि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी की विशेष बैठक अध्यक्ष माननीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी की अध्यक्षता में आगामी रविवार, 17 दिसम्बर, 2017 को प्रातः 11ः00 बजे कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में बुलाई गई है। इस बैठक के मुख्य एजेण्डे निम्नलिखित होंगे:
****
1. 13.09.2015 को गठित मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अब तक के कार्यकाल की समीक्षा की जायेगी और समाज को अब तक की मुख्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया जायेगा। इसके साथ ही भविष्य के लिए समुचित निर्णय लिए जाएंगे।
******
2. वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप सभा/संस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ठोस निर्णय लिये जाएंगे और भावी कार्यनीति पर समाज के बीच खुली चर्चा की जायेगी।
*****
3. सभा/संस्था के सन्दर्भ में प्राप्त लिखित एवं मौके पर मिलने वाली शिकायतों/सुझावों पर समुचित निर्णय लिए जाएंगे।
*****
हरियाणा के सभी आदरणीय कश्यप समाजसेवियों/बुद्धिजीवियों को उपर्युक्त विशेष मिटिंग में सादर आमंत्रित किया जाता है और विनम्र अनुरोध किया जाता है कि वे समाजहित में समाज की इस विशेष मिटिंग में अपनी सक्रिय भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें। 
****
विशेष नोट:
****
1. समाज की इस विशेष मिटिंग में कृपा करके सभी सही समय पर पहुंचें।
****
2. मुख्य प्रशासनिक कमेटी के सभी सदस्य, सभा/संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी, शुभचिन्तक आदि अपनी उपस्थिति पक्का सुनिश्चित करें।
****
3. यदि किसी को सभा/संस्था से जुड़ी कोई भी शिकायत/सुझाव है और यह अपेक्षा रखता है कि उसे इस विशेष मिटिंग में समाज के समक्ष रखा जाये तो वे लिखित में यथाशीघ्र धर्मशाला के मैनेजर को दें अथवा इस विशेष मीटिंग में लिखित में लेकर उपस्थित हों। 
*****
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)
मोबाईल नं.: 9416629889
Please Click the Link for More Details....
www.kashyapsamaj.blogspot.in

कोई टिप्पणी नहीं: