शनिवार, 24 अप्रैल 2010

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक ने हरियाणा अम्बेडकज संघर्ष समिति के साथ मिलकर मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ति

बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप


कार्यक्रम में उपस्थित उप प्रधान रोहताश कश्यप एवं रोहतक ब्लाक प्रधान महेंदर सिंह कश्यप

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक समाज ने हरियाणा अम्बेडकज संघर्ष समिति के साथ मिलकर लाखन माजरा , रोहतक  में १४ अप्रैल को भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ति मनाई। इस अवसर पर कश्यप समाज से मुख्य तौरपर जिला प्रधान राजेश कश्यप के अलावा जिला उपप्रधान रोहताश कश्यप एवं रोहतक ब्लॉक प्रधान महेन्द्र सिंह कश्यप ने भाग लिया। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप ने समारोह में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवन पर विस्तार से प्रका’ा डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर वास्तव में गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं दबे-कुचले लोगों के लिए एक मसीहा थे। आज हम जो आजादी अनुभव कर रहे हैं, वो सब बाबा साहेब की ही देन हैं। श्री कश्यप ने आगे कहा कि बाबा अम्बेडकर ने हमें प्रगति का मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो’, ‘संगठित रहो’ और ‘संघर्ष करो’ दिया, हमें उस पर चलने की बहुत जरूरत है। अब समय आ गया है, जब हमें एकजूट होकर अपने हकों के लिये लड़ना पड़ेगा।
राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हरियाणा कश्यप समाज दलितों एवं पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए बिल्कुल संकल्पबद्ध है और सभा ने दलितों एवं पिछड़ों के सभी महापुरूषों, देवताओं, सन्तों, मुनियों आदि की जयन्तियाँ संयुक्त रूप से मनाने का समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है। इसी कड़ी में सभा ने सैनी समाज एकता मंच, रोहतक द्वारा आयोजित ‘महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ति’ समारोह में विशेष तौरपर पर भागीदारी की थी और यह भागीदारी भविष्य में भी जारी रहेगी।
सभा के रोहतक ब्लॉक के प्रधान महेन्द्र सिंह कश्यप ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। महेन्द्र सिंह कश्यप ने बड़ी खुशी जताई कि दलित एवं पिछड़े वर्ग द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: