बुधवार, 14 दिसंबर 2016

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र: आदर्श एवं आधुनिकता की तरफ बढ़ते ठोस कदम!!

हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र: आदर्श एवं आधुनिकता की तरफ बढ़ते ठोस कदम!!
**************
आदरणीय मित्रों! हरियाणा कश्यप राजपूत समाज की आन-बान-शान कहलाने वाली हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिह मतौरिया जी एवं कमेटी के वरिष्ठ समाजसेवी सदस्यो के अथक प्रयासांे, असीम सहयोग तथा समाज समर्पित भावनाओं के चलते आदर्श एवं आधुनिकता की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
हमारे अध्यक्ष महोदय ने कम्प्यूटर, प्रिन्टर, फोटोस्टेट, वाई-फाई सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं के प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है। अब हमारे कश्यप समाज का ‘‘मुख्य सचिवालय’’ हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र निम्नलिखित आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित होगी: -
-स्वच्छ प्रांगण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ बाथरूम और स्वच्छ वातावरण।
- कमरों में बिस्तर, पंखों आदि की बढ़िया व्यवस्था।
- 24 घण्टे बिजली की सुविधा। (जनरेटर की सुविधा शुरू हो चुकी है।)
- सीसीटीवी कैमरों से युक्त। (प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं।)
- हर समय चाय/जलपान/भोजन की व्यवस्था।
- मेहमानों के लिए निःशुल्क वाई-फाई सुविधा।
- कम्प्यूटर, प्रिन्टर, फोटोस्टेट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं
- अनुभवी एवं सेवा समर्पित प्रबन्धन एवं पदाधिकारी।
- पारदर्शी आय-व्यय व्यवस्था।
- ऑनलाईन व्यवस्था एवं गतिविधियां (इसके लिए ‘कश्यप समाज’ ब्लॉग का संचालन किया जा रहा है।)
- धर्मशाला के बैंक खाते की ईमानदार व पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रबन्धन कमेटी में बदलाव करते हुए तीन नियुक्तियां: 1. श्री राजेश कुमार कश्यप, रोहतक (प्रधान), 2. श्री प्रवीण कुमार कश्यप, जीन्द (सचिव) और श्री देशराज कश्यप, कुरूक्षेत्र (कोषाध्यक्ष) की गई हैं।
- महापुरूषों के प्रेरक विचारों को दर्शाती वाल-पट्टिकाएं (जल्द)
- पुस्तकालय (जल्द)
- आधुनिक मन्दिर (निर्माणाधीन)।
- समाज समर्पित एवं प्रेरक कार्यक्रमों व गतिविधियों के लिए समर्पित।

आपके अमूल्य विचारों एवं सुझावों की अभिलाषा के साथ,
सादर...
-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184),
मोबाईल/वाट्सअप नंबर: 9416629889
email : rajeshtitoli@gmail.com
www.kashyapsamaj.blogspot.in

कोई टिप्पणी नहीं: