सोमवार, 12 दिसंबर 2016

समाजहित में तीन अति महत्वपूर्ण नियुक्तियां !!

समाजहित में तीन अति महत्वपूर्ण नियुक्तियां !!
**********
आदरणीय मित्रों ! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.184) की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने समाजहित में अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए तीन अति महत्वपूर्ण नियुक्तियों के रूप में कमेटी के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों  को अतिरिक्त जिम्मेदारियां तुरंत प्रभाव से सौंपी हैं। 

ये तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के बैंक खाते (समाज के पैसे) को पूर्णतः पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए की गई हैं।

ये तीन नियुक्तियां निम्नलिखित रूप से की गई हैं:

1. श्री राजेश कुमार कश्यप 
‘टिटौली’, रोहतक 
कार्यकारी प्रधान 
मोबाईल नं.: 9416629889

2. श्री प्रवीण कुमार कश्यप 
कृष्णा कॉलोनी, जीन्द 
कार्यकारी सचिव
मोबाईल नं.: 9416366255, 946686293

3. श्री देशराज कश्यप, 
पेहोवा, कुरूक्षेत्र 
कार्यकारी कोषाध्यक्ष
 मोबाईल नं.: 9416037392

नोट: 1. उपर्युक्त नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी तौरपर की गई हैं, जिन्हें मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी समय एवं परिस्थितियों के अनुसार अपने विवेक से कार्यमुक्त करके, नई नियुक्तियां कर सकेंगे। 

2. उपर्युक्त तीनों पदाधिकारियों को लिखित में नियुक्ति-पत्र एवं जिम्मेदारियों/दायित्वों के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं।

3. उपर्युक्त कार्यकारिणी के कोई भी दो पदाधिकारी हस्ताक्षर करके बैंक के जरिए लेनदेन करने में सक्षम होंगे।

4. बैंक लेनदेन के एसएमएस अलर्ट/नोटिफिकेशन के लिए मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी का मोबाईल नंबर अधिकृत होगा।

5. उपर्युक्त कार्यकारिणी मासिक विवरण तैयार करने, सभा एवं धर्मशाला प्रबन्धन के प्रति जवाबदेह रहने एवं वार्षिक ऑडिट करवाने के लिए प्रतिबद्ध की गई है।

6. ‘कैशलैश’ लेनदेन को बढ़ावा दिया जायेगा और बैंक से उपर्युक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी ‘स्वाईप मशीन’ जारी करवाने के लिए अधिकृत किए गए हैं।

7. हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र के बैंक खाते की चैक-बुक कार्यकारिणी के नवनियुक्त प्रधान श्री राजेश कुमार कश्यप को सौंप दी गई है। 

विशेष नोट: उपर्युक्त कार्यकारिणी का गठन पुरानी कार्यकारिणी के दो सदस्यों प्रधान व सचिव द्वारा समाजहित में स्व-विवेक से मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी को त्यागपत्र सौंपने एवं एक सदस्य (कोषाध्यक्ष) के पिछले दिनों स्वर्गवास हो जाने के कारण बदली हुई परिस्थितियों के बीच किया गया है।
आदेशानुसार: 
आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी,
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)





कोई टिप्पणी नहीं: