सोमवार, 28 मार्च 2016

27 मार्च की राज्य स्तरीय ‘विशेष मिटिंग’ में कई प्रस्ताव पारित किए गए

27 मार्च की राज्य स्तरीय ‘विशेष मिटिंग’ में कई प्रस्ताव पारित किए गए
***************************
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) की एक विशेष मिटिंग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च, 2016 (रविवार) को हुई। मिटिंग की अध्यक्षता सभा की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह मतौरिया जी ने की और संचालन सभा के पूर्व प्रधान श्री देशराज कश्यप ने किया। मिटिंग में इन्द्री के पूर्व विधायक आदरणीय श्री अशोक कश्यप जी, महर्षि कश्यप शिक्षा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्री रघुनाथ तंवर जी की विशेष उपस्थिति रही। मिटिंग में सभा के पूर्व प्रधान श्री प्रवीण कश्यप जी सहित संस्था व सभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यगण, वरिष्ठ नेतागण एवं युवा समाजसेवी आदि उपस्थित थे। मिटिंग दो सत्रों में चली। पहला सत्र काफी हंगामेदार रहा, जिसमें कुछ सदस्यों ने सभा एवं संस्था के कार्यों को पारदर्शी, निर्धारित व्यवस्था के तहत और ईमानदारी से बनाए रखने पर जोर दिया। काफी गहमा-गहमी के बीच इन सब सुझावों को बड़ी गंभीरता के साथ लिया गया और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत भविष्य में किसी तरह की कोई शिकायत न आए, इसके लिए हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए गए। 
इस विशेष कमेटी के लिए प्रमुख रूप से पाँच एजेण्डे/मुद्दे रखे गए थे। इन एजेण्डों पर हुई कार्यवाही इस प्रकार रही:-
1. हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) के नवीनीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। गहन समीक्षा के उपरांत यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया कि सभा के नवीनीकरण का कार्य ठोस एवं बेहद सार्थक दिशा में बढ़ा है और बहुत जल्द इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जायेगा। 
2. हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला, कुरूक्षेत्र में मुख्य प्रशासनिक कमेटी के 13 सितम्बर, 2015 को अस्तिव में आने से लेकर 26.03.2016 तक संस्था में हुए निर्माण कार्यां की समीक्षा की गई। प्रदेश स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य लोगों की टीम ने उपर्युक्त अवधि के दौरान संस्था में हुए भवन-निर्माण, रिपेरिंग, बिजली-फिटिंग, बिजली-सप्लाई-रिपेरिंग, टॉयलेट-बाथरूम रिपेयरिंग, नए बिजली के पंखों की खरीद, फर्नीचर, बिस्तर, कम्बल, दरियां, गद्दे, रसोई आदि आवश्यक सामानों की खरीद आदि को बारीकी से जाँचा और संस्था के कोने-कोने को खंगाला। टीम ने सभी कार्य एवं रिकार्ड़ सही पाया और इनमें बरती गई पारदर्शिता व समुचित नियमों की पालना के लिए सराहना भी की। 

3. मिटिंग में सभा एवं संस्था के आय/व्यय को पूरे रिकार्ड़ सहित ब्यौरा रखा गया। इसे पढ़कर सुनाया गया और इसके अवलोकन के लिए रिकार्ड़ सुपुर्द किया गया। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:-
16.09.2015 से 26.03.2016 तक की आय का विवरण
1. 16.09.2015 से 30.09.2015 तक - 32,550.00 रूपये।
2. 1.10.2015 से 31.10.2015 तक - 1,37,889.00 रूपये।
3. 1.11.2015 से 30.11.2015 तक - 1,25,100.00 रूपये।
4. 1.12.2015 से 31.12.2015 तक - 1,82,440.00 रूपये।
5. 1.01.2016 से 31.01.2016 तक - 1,32,901.00 रूपये।
6. 1.02.2016 से 29.02.2016 तक - 1,68,140.00 रूपये।
7. 1.03.2016 से 26.03.2016 तक - 1,74,502.00 रूपये।

16.09.2015 से 26.03.2016 तक के खर्च का विवरण
1. 16.09.2015 से 30.09.2015 तक - 25,362.00 रूपये।
2. 1.10.2015 से 31.10.2015 तक - 45,272.00 रूपये।
3. 1.11.2015 से 30.11.2015 तक - 1,92,548.00 रूपये।
4. 1.12.2015 से 31.12.2015 तक - 1,96,496.00 रूपये।
5. 1.01.2016 से 31.01.2016 तक - 1,54,741.00 रूपये।
6. 1.02.2016 से 29.02.2016 तक - 1,12,836.00 रूपये।
7. 1.03.2016 से 26.03.2016 तक - 2,21,339.00 रूपये।

कुल विवरण इस प्रकार है:
16.09.2015 से 26.03.2016 तक कुल आय - 9,53,522.00 रूपये।
16.09.2015 से 26.03.2016 तक कुल खर्च - 9,48,594.00 रूपये।
-----------
कैश इन हैण्ड - 4,928.00 रूपये।
-----------
4. आगामी 5 अप्रैल, 2016 को पानीपत में श्री रघुनाथ तंवर जी के संयोजन एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री आदरणीया साध्वी निरन्जन ज्योति जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय ‘‘महर्षि कश्यप प्रकाशोत्सव’’, जिसके मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी होंगे, की ऐतिहासिक सफलता के लिए व्यापक एवं कारगर रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की सफलता के लिए मिटिंग में संयोजक आदरणीय श्री रघुनाथ तंवर जी विशेष रूप से हरियाणा कश्यप राजपूत सभा को विधिवत रूप से आमंत्रित करने एवं सहयोग की अपील लेकर पहुँचे। उन्होंने मिटिंग में अपना सम्बोधन देते हुए आह्वान किया कि यह व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नहीं है, यह समाज का कार्यक्रम है। इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि हम इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लें। इसके साथ ही उन्होंने खेद प्रकट किया कि अपरिहार्य कारणों से बैनर-पम्पलेट आदि प्रचार सामग्री में सभा के प्रमुख पदाधिकारियों के नाम नहीं डल पाये। मिटिंग में कई वक्ताओं ने ‘महर्षि कश्यप प्रकाशोत्सव’ को समाज की प्रतिष्ठा का सवाल बताते हुए सभी को सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। सभा की तरफ से अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत सिंह मतौरिया ने कार्यक्रम को  कश्यप समाज की प्रतिष्ठा का विषय मानते हुए कार्यक्रम के संयोजक आदरणीय श्री रघुनाथ तंवर को शुभकामनाएं देते हुए खुलकर नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभा के सभी पदाधिकारियों को हरियाणा के कोने-कोने से लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का आह्वान किया। सभी लोगों ने हाथ उठाकर ‘महर्षि कश्यप प्रकाशोत्सव’ को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए समर्थन किया।
5. सभा/संस्था के आगामी कार्यों/योजनाओं/प्रस्तावों पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया। इसके उपरांत कई प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। प्रमुख रूप से निम्नलिखित हैं:
1. धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
2. धर्मशाला में बिजली-जनरेटर की सुविधा की जाएगी।
3. प्रथम मंजिल पर चल रहे निर्माण-कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।
4. धर्मशाला के लिए जरूरी सामान खरीदे जाएंगे।
5. (क) हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला कुरूक्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चार नए अस्थायी सदस्य मुख्य प्रशासनिक कमेटी की तरफ से मनोनीत किए गए, जोकि इस प्रकार हैं:-
1. श्री पालाराम कश्यप, नोंच (कैथल)।
2. श्री बलदेव सिंह कश्यप, गोविन्द माजरा (कुरूक्षेत्र)।
3. श्री सुरेन्द्र कश्यप, ठसकाली (कुरूक्षेत्र)।
4. श्री जगदीश कश्यप, दुनियामाजरा (कुरूक्षेत्र)।
5 (ख). हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की मुख्य प्रशासनिक कमेटी के निम्नलिखित चार सदस्यों को उनकीं निष्क्रयता के कारण निष्काषित किया गया:-
1. श्रीमती सुमन कश्यप, अम्बाला।
2. श्री सज्जन कश्यप, जीन्द।
3. श्री गुज्जर कश्यप, जीन्द।
4. श्री महावीर कश्यप, हिसार।
5 (ग). हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की मुख्य प्रशासनिक कमेटी में सात नए सदस्यों को अस्थायी मनोनीत किया गया:-
1. श्री देवराज कश्यप सुपुत्र श्री तरसेम, इन्द्री (करनाल)। (मोबाईल नं.: 9467676792)
2. श्री सुभाष कश्यप सुपुत्र श्री जिलेराम, इन्द्री (करनाल)। (मोबाईल नं.: 8930572511)
3. श्री पालाराम कश्यप सुपुत्र श्री लालचन्द, नोंच (कैथल)। (मोबाईल नं.: 9991242804)
4. श्री बलदेव सिंह कश्यप सुपुत्र श्री ओमप्रकाश, गोविन्द माजरा (कुरूक्षेत्र)। (मोबाईल नं.: 9728862508)
5. श्री सुरेन्द्र कश्यप सुपुत्र श्री श्रवण सिंह, ठसकाली (कुरूक्षेत्र)। (मोबाईल नं.: 9416233603)
6. श्री जगदीश कश्यप सुपुत्र श्री जेठाराम, दुनियामाजरा (कुरूक्षेत्र)। (मोबाईल नं.: 9812647210)
7. श्री महासिंह कश्यप सुपुत्र श्री रामस्वरूप, जीन्द। (मोबाईल नं.: 9812583567)
- राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)।
मोबाईल नं. 9416629889

कोई टिप्पणी नहीं: