बुधवार, 13 अप्रैल 2016

‘‘महर्षि कश्यप रत्न अवार्ड-2016’’ के संदर्भ में सुझाव दें

आदरणीय मित्रों! हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184) आगामी 24 मई, 2016 को यमुनानगर में ‘महर्षि कश्यप जयन्ती’ के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले सामाजिक समारोह में समाज की उन विशिष्ट शख्सियतों को ‘‘महर्षि कश्यप रत्न अवार्ड-2016’’ से अलंकृत करने की योजना पर काम कर रही है, जिन्होंने अपने कश्यप समाज की उन्नति एवं विकास के लिए उल्लेखनीय एवं विशिष्ट योगदान दिया है। इस सन्दर्भ में आपकी क्या राय है? जरूर बताने का कष्ट करें। इसके साथ ही आपसे विनम्र निवेदन है कि ‘‘महर्षि कश्यप रत्न अवार्ड-2016’’ के प्रमाण-पत्र का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जोकि नीचे दिया जा रहा है, का भी अवलोकन करने का कष्ट करें और इसमें किसी सुधार की जरूरत हो तो अपने सुझाव जरूर देने का कष्ट करें।

-बलजीत सिंह मतौरिया
अध्यक्ष,
मुख्य प्रशासनिक कमेटी,
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि. 184)

-राजेश कश्यप ‘टिटौली’
प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी।

कोई टिप्पणी नहीं: