बुधवार, 19 मई 2010

‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में आप सब सादर आमंत्रित हैं


सृजक एवं प्रमुख सप्तऋषि’ महर्षि कश्यप जी
प्यारे भाईयो एवं बहनों ! जय महर्षि कश्यप जी की। आपको यह जानकर अति हर्ष होगा कि इस बार ‘सृष्टि के सृजक एवं प्रमुख सप्तऋषि’ महर्षि कश्यप जी की जिला-स्तरीय जयन्ती का आयोजन दिनांक २४ मई, २०१० (सोमवार) को सुबह ९:०० बजे निर्माणाधीन कश्यप राजपूत धर्मशाला, फरमाणा मोड़, महम (रोहतक) में किया जा रहा है।

अत: आप सभी भाईयों, बहनों, माताओं और बुजुर्गों से नम्र निवेदन है कि कृपा करके सही समय पर ‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में सपरिवार पहुंचे  और मंगलमय कार्यक्रमों व पूजा-पाठ में सक्रिय भाग लें। कृपया महर्षि कश्यप जी के नाम पर सभी जरूरी कामधन्धे छोड़कर अपनी सद्भक्ति, समाज के प्रति अटूट निष्ठा, सामाजिक एकता व सौहार्द एवं समाजसेवी भावना का परिचय दें।

इस बार ‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में समाज की सभी समस्याओं पर गहन विचार-मन्थन किया जाएगा और उसके समाधान के उपाय किये जाएंगे। अत: आप समाज के समक्ष अपनी समस्या को सांझा करने के लिए जरूर आएं। अगर आपका स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला तो समस्या का समाधान भी निकाला जाएगा।

‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर गहन-विचार मन्थन होगा :-

१. कश्यप समाज गरीबी की दलदल से कैसे निकल सकता है?

२. कश्यप समाज के बच्चों को नौकरियां क्यों नहीं मिल रही है?

३. कश्यप समाज को राजनीतिक भागीदारी क्यों नहीं है?

४. बेरोजगारी की समस्या से कैसे निपटा जाए?

५. कश्यप समाज को पिछड़े वर्ग की सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ क्यों नहीं मिल रहा है?

६. गरीब, असहाय, पीड़ित, विधवाओं, एवं लाचार लोगों@परिवारों की आर्थिक मदद कैसे हो?

प्यारे भाई व बहनों! इस प्रकार की हर समस्या से अवगत करवाने अथवा इन समस्याओं के हल के लिए सुझाव देने के लिए ‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में सही समय पर हर हाल में पहुंचने का कष्ट करें।

आपका ‘महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह’ में बेसब्री से इंतजार रहेगा.....धन्यवाद सहित..जय महर्षि कश्यप जी।

निवेदक :

हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक

मो. ९४१६६२९८८९





कोई टिप्पणी नहीं: